समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डीएम उमेश मिश्रा द्वारा कार्यालय पर जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु डीएम ने सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी को आदेशित किया गया ।डीएम उमेश मिश्रा द्वारा सभी प्रशासनिक विभागों के प्रभारियों व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने तहसील क्षेत्र व ब्लॉक से मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी प्रशासनिक प्रभारियों अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान ब्लॉक तहसील स्तर से हो सकता है उनका समाधान ब्लॉक तहसील स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। आज भी कई मानवीय संवेदना से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय पर बुलाकर तुरंत निस्तारण कराया। जिससे पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लोट आई।
रास्ता में गड्ढो ंकी भरमार से नागरिक परेशान
रोहाना।(Regional News)। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण रोहाना गांव का मैन रास्ता फिरसे गड्डो में तब्दील हो गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। मुजफ्फरनगर-देवबंद स्टेट हाईवे-59 से रोहाना खुर्द-रोहाना कला मार्ग करीब लगभग दो किमी दूरी का पड़ता है। इस मार्ग से करीब आधा दर्जन गावो के लोगो का आवागमन रहता है। यह मार्ग गांव रोहाना खुर्द, रोहाना कला से गुजरकर महतोली गांव से होते हुए देवबंद-बरला रोड पर निकल जाता है। स्टेट हाइवे-59 स्थित रोहाना में लगे टोल प्लाजा से टोल शुल्क बचाने के लिए छोटे-बड़े कॉमर्शियल वाहनों के साथ निजी वाहन भी इस मार्ग से गुजरते है। जिस कारण यह मार्ग बारिश के बाद अत्यधिक आवाजाही होने के कारण गड्डो में तब्दील हो गया है। इसलिए अब इस मार्ग से किसानों को अपनी गन्ने से लदी भैसा-बुग्गी लेकर निकलने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता पिछले दो वर्षों से गड्डो में तब्दील हो गया था। जिस कारण इस रास्ते से गुजरना दुर्भर हो गया था। इसके बाद सितंबर माह में गड्ढा भरो अभियान के तहत इस सड़क पर पेज लगाकर गड्ढे भरे गये थे। अब पिछले दो दिनों में अचानक हुई तेज बारिश के कारण यह सड़क फिर से गड्डो में तब्दील हो गई है। जिस कारण अब इस मार्ग पर चलना लोगो का बमुश्किल हो गया है। जब ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बताया कि यह मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग पर चलना अब बमुश्किल हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रिय सांसद, विधायक का इस और कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सांसद ने जीत के बाद आज तक गांव में एक भी बार आकर नहीं देखा। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से शीघ्र सड़क के चैड़ीकरण सहित निर्माण कार्य की मांग की है।
चैकिग अभियान चलाया
रोहाना। (Regional News)।एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा व शहर कोतवाल बबलू कुमार के नेतृत्व में रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने कास्टेबल राजू कुमार, रहीश खान के साथ मिलकर रोहाना कस्बे स्थित खामपुर मोड़ भगवा तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हाईवे पर जाने से रोका गया। तो वही चार पहिया वाहनों को रोककर पूछताछ करते हुए गहनता चैक किया गया। रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में पिछले एक वर्ष के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के अनेक लोग शिकार हो गये। जिसमे अधिकतर हेलमेट न पहनना ही मौत का प्रमुख कारण रहा। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नो हेलमेट, नो हाईवे अभियान को सख्ती से लागू किया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा की वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
बी०फार्मा प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज़ में अध्ययनरत बी. फार्मा प्रथम वर्ष (सत्र-2024-25) के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम डा० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविधालय लखनऊ द्वारा घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया है। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बी०फार्मा प्रथम वर्ष की रूबीना 82.68 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही वही अरीजा ने 78.75 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय एवं मनु ने 78.27 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर तथा अवन्तिका ने 78.20 प्रतिशत प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर बाजी मारी। कॉलेज निदेशक डा० अरविन्द कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डा० वैशाली, डॉ निशा सिंह, डा० भुवनेन्द्र सिंह, डॉ० हुमा सैफी, डॉ० पायल दीपक, डा० कुलदीप सैनी, प्रवीन कुमार, ईशान अग्रवाल, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, हरेन्द्र सिंह, दीपिका, रवि कुमार, अनुराग, मौ० जूबैर, मिनाता, प्रभा, नसीम अहमद, पल्लवी, अंशु पंवार, सलमान, मो० शमी, विकास कुमार, निदा बेबी, सुबोध आदि मौजूद रहे।
मिशन शक्ति केंद्र पर योजनाओं से अवगत कराया
पुरकाजी। (Regional News)।पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना पुरकाजी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर सेल का निरीक्षण कर थाना परिसर में उपस्थित महिला नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हे मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए किया जागरुक। पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ महोदया द्वारा थाना पुरकाजी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर सेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं, शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया तथा शिकायत रजिस्टर में दर्ज प्रकरणों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया साथ ही साइबर सेल में प्राप्त शिकायतों, उनकी जाँच प्रगति तथा शिकायत रजिस्टर के सुचारू रख-रखाव की भी विस्तृत समीक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा थाना परिसर में उपस्थित महिला नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। संवाद के दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उपस्थित सभी महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया तथा उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में वे बिना भय के थाना स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, पुलिस द्वारा त्वरित एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी साथ ही सभी को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1090 महिला पावर लाइन, 1091 महिला पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 / 108 एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य सेवाएं की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, प्र0नि0 भोपा श्री जसवीर सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
बीमारी से बचाव हेतु पशुओं का टीकाकरण शुरू
चरथावल। (Regional News)।विकासखंड की न्याय पंचायत बिरालसी के ग्राम रोहिणी हाजीपुर में पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैलने की सूचना मिली है। इसके बाद पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर पशुओं का परीक्षण किया और पशुपालकों को बीमारी के लक्षणों तथा बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। टीम ने पशुओं में बुखार, मुंह में छाले, लार टपकना और खुरों में घाव जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। अधिकारियों ने प्रभावित पशुओं को अलग रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और समय पर दवा-टीका लगवाने की सलाह भी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक बीमारी है, जो तेजी से फैलती है, इसलिए समय पर टीकाकरण और सावधानी बेहद जरूरी है। पशु चिकित्सक रामशरण ने जानकारी दी कि मौके पर ही सैकड़ों पशुओं का टीकाकरण किया गया है। ग्राम प्रधान विनोद ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए पशुओं को सुरक्षित रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। विभाग ने सभी पशुपालकों से किसी भी पशु में संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है, ताकि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर (753) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय द्वितीय शिविर के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन तीन बार रक्तदान करने वाली छात्राओं द्वारा कराया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविकाओं द्वारा रक्तदान किया गया और शिक्षिकाओं व छात्राओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता चैधरी जी, शिक्षा विभाग से डॉक्टर योगिता शर्मा , कला विभाग से बबीता शर्मा ,संगीत विभाग से शिवानी गुप्ता जी ने रक्त दान किया। डॉ संगीता चैधरी जी ने सभी छात्राओं की सराहना करते हुए कहा रक्तदान करने से आप किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद कर सकते है, आपके शरीर में नवीन रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है आपको हार्ट अटैक वह कैंसर का खतरा कम हो जाता है रक्तदान करने से आपके तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रियंका त्यागी जी व शारीरिक शिक्षा विभाग से श्रीमती दिव्या हांडा जी द्वारा सभी कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई गई और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविकाओं द्वारा सभी रक्तदान करने वालों की मदद की गई।
जनपद इकाई का हुआ गठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक महासंघ कार्यालय में इंजी विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती,जूनियर इंजीनियर संवर्ग की समस्याओं और नई कार्यकारिणी के निर्वाचन पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक मे इंजीनियर संवर्ग को गैर- तकनीकी कार्यों में लगाए जाने का कड़ा विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तकनीकी अधिकारियों को उनके मूल कार्यों से हटाकर अन्य ड्यूटियों में लगाने से विभागीय कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इंजीनियर संवर्ग को इस ड्यूटी से मुक्त रखने का अनुरोध किया गया ससंगठनात्मक एकजुटता और पदोन्नति पर इंजीनियर्स क्लब के अध्यक्ष इंजीनियर बी.आर. शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को एकजुट रहने का आह्वान किया। इसी क्रम में इंजी मदन पाल को उपखंड अधिकारी (ैक्व्) के पद पर पदोन्नत होने पर सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।नई कार्य कारिणी का निर्विरोध निर्वाचन
बैठक में उपस्थित महासंघ के संरक्षक एवं वर्तमान केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजी संगठन उत्तर प्रदेश, इंजीव यू.सी. वर्मा ने विधिवत रूप से जनपद अध्यक्ष एवं सचिव पद के निर्वाचन की प्रक्रिया का अनुरोध किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे जनपद अध्यक्ष इंजी विकास कुमार एवं जनपद सचिव इंजी राजेंद्र कुमार चुने गए। सभा में इंजी संदीप राज, नरेश कुमार, विकास चैधरी, आशु कुमार, अरविंद कुमार और श्रीमती मीनाक्षी ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष व सचिव ने विश्वास दिलाया कि वे डिप्लोमा इंजीनियरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
रैली निकालकर दिया संदेश
मोरना। (Regional News)।महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य राजपाल सिंह मलिक ने फीता काटकर किया। जिसके बाद यीशु, नेहा, अंजली ,पायल ,मुस्कान ,भारती, श्रेया शर्मा ,सानिया ने सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चचात एनएसएस अधिकारी पूनम रोशवाल के संयोजन में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर जन जागरूकता रैली निकाली गई।
जिसमें छात्राओं ने सभी रोगो की एक दवाई, घर में रखो साफ सफाई, जन जन का नारा है भारत को स्वच्छ बनाना है, बापू ने दिया था संदेश, स्वच्छ रखो भारत देश, मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना आदि नारो के माध्यम से साफ सफाई रखने का आह्वान किया। समापन पर गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता मीनू चैधरी ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य एवं स्वच्छ जीवन के लिए अपनाना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए क्योंकि हमारे आसपास की गंदगी ही हमारी बीमारी का कारण है। कार्यक्रम में डॉ. राज सिंह, नरेश सिंह, आजाद सिंह, शालू चैधरी, नीता चैधरी, छवि शर्मा, कोमल, राकेश शर्मा, रजनीश कुमार, सपना शर्मा एवं आशुतोष अग्रवाल, ज्योति, दीपक चैधरी आदि मौजूद रहे।
जनपद के समस्त बैंक प्रबंधकों व एलडीएम के साथ की ऑनलाइन बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त बैंकों के प्रबंधकों एवं एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) के साथ समन्वय (को-ऑर्डिनेशन) बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड, संदिग्ध लेन-देन, एटीएम एवं बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही बैंक प्रबंधकों से अपेक्षा की गई कि वे ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने कहा “वर्तमान समय में साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर पड़ता है। ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और बैंकों के बीच मजबूत समन्वय अत्यंत आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध लेन-देन, साइबर फ्रॉड अथवा धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके। मुजफ्फरनगर पुलिस जनधन की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठा रही है और भविष्य में भी बैंकों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।”
बैठक के अंत में पुलिस एवं बैंक अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई।
जनपद की वेबसाईट पर आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर जिलाधिकारी वि०/रा० गजेंद्र कुमार ने बताया है कि तहसील जानसठ एवं तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के कम्प्यूटरीकरण (डाटा एण्ट्री स्कैनिंग आदि) के अन्तर्गत ऐसे वैण्डरों ऐजेन्सियों, कार्यरत लोकवाणी केन्द्र संचालकों से दरें आमन्त्रित की जाती है, जिसके पास अपना कम्प्यूटर, इण्टरनेट, जेनरेटर कनेक्टिविटी, प्रिन्टर, स्कैनर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा तहसील जानसठ एवं तहसील बुढाना में निर्धारित सॉफ्टवेयर पर डाटा एण्ट्री/स्कैनिंग/डाटा अपलोड करने की क्षमता अथवा तकनीकी अनुभव हो। इस हेतु अधिकतम रुपये चार हजार प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जायेगा। न्यूनतम दर के आधार पर चयनित ऐजेन्सी/वैन्डर को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों पर अनुबन्ध करना होगा। इसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद की वेबसाईट ीजजचरूध्ध्उन्रंििंतदंहंत.दपब.
नशीले पदार्थ सहित दबोचा
रतनपुरी।(Regional News)। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान में 20 किलो 870 ग्राम गाँजा ( कीमत करीब 11 लाख रूपये ) एक मोटरसाईकिल को अभियुक्त उस्मान पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम चन्दसीना थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के कब्जे से बरामद कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना रतनपुरी पर एनडीपीएस पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ राकेश कुमार, एसएसआई जितेन्द्र कुमार, एसआई अजय कुमार त्यागी, है0का0 देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।
सर्वश्रेष्ठ मंत्र है ऊँ नमः शिवाय-संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भगवान शिव की विशेष उपासना का महा फाल्गुन माह सोमवार 2 फरवरी से प्रारंभ हो गया है फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते हैं इस माह में ऊँ नमः शिवाय का पाठ अधिक से अधिक संख्या में करना चाहिए, इसके अलावा नियमित शिव मंदिर जाकर दीप प्रज्ज्वलित करने से अतुलित धन की प्राप्ति होती है,शिव पुराण कथा के अनुसार गुणनीधि को शिव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करने के कारण ही कुबेर पद प्राप्त हुआ था। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि फाल्गुन मार्च 3 मार्च तक रहेगा इस बीच शिव पुराण का पाठ, महामृत्युंजय मंत्र, रुद्री, पंचाक्षर मंत्र इत्यादि किसी का भी निश्चित संख्या में पाठ करना सर्वाेत्तम है
छात्राओं को किया जागरूक
जानसठ। रामराज एंटी रोमियो पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। यह अभियान मार्डन इंटर कॉलेज में चलाया गया, जहाँ महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को जानकारी देने के साथ-साथ पैम्फलेट भी वितरित किए गए।
एंटी रोमियो टीम ने उन्हें 1098 (चाइल्डलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण टोल-फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की सहायता, शिकायत या आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित महसूस कराने के उद्देश्य से की गई है। यह जागरूकता अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ रूपाली राय के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया गया। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव ने इस कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व किया।
चेकिंग अभियान बैंकों के आसपास चलाया
जानसठ।(Regional News)। रामराज पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ रूपाली राय के दिशा-निर्देशों पर की गई। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में एसआई रामराज पुलिस टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। टीम ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चेकिंग के दौरान, पुलिस ने बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। बैंक परिसर के आसपास बिना किसी वैध कारण खड़े लोगों की तलाशी भी ली गई। इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली को भी बारीकी से परखा।
तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित पलटा
शाहपुर। (Regional News)।थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शोरम गेट नंबर-2 के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कैंटर तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। वाहन के पलटते ही कुछ समय के लिए बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कस्बा चैकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और कैंटर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस की तत्परता से सड़क पर पलटे कैंटर को हटाने की कार्रवाई की गई और यातायात को जल्द ही सुचारु करा दिया गया। पुलिस ने राहत की सांस ली कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
रक्तदान शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा एक मेडिकल केम्प एवं रक्तदान शिविर का आयोजन ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, भरतीया कॉलोनी में किया गया जिसमे क्लब द्वारा दी गयी बस की सुविधायो का उपयोग करते हुए मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जाँच की गयी एवं आवश्यकता होने पर दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गयी, इस अवसर पर क्लब द्वारा छात्राओ को सेल्फ हाईजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका का वितरण भी किया गया एवं शिक्षिकाओ को इसी विषय पर वीडियो की पेन ड्राइव भी उपलब्ध करवाई गयी, 40 यूनिट रक्त की दान दी गयी, रक्त दान जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा प्रबंध किया गया। कार्यक्रम संयोजक रो अंकुर गर्ग, रो नवीन अग्रवाल, रो राजीव गुप्ता एवं रो राजीव गोयल रहे द्य अध्यक्ष सुशोभ बिंदल, सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने रक्तदान टीम, मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सम्मानित किया, इस अवसर पर रो सुनील अग्रवाल, मनोज गुप्ता, कौशल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
तनेजा हास्पिटल में शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। ग्लोबल डेफनेस प्रिवेंशन एंड रिहैबिलिटेशन सोसाइटी के सौजन्य से तनेजा हॉस्पिटल में एक शिविर लगाया गया था जिसमे 72 वृद्ध नागरिकों का पंजीकरण हुआ तथा 18 रोगियों की बहरापन की जाँच कर परामर्श दिया गया। अन्य रोगियों के समयाभाव के कारण अगले 3 दिन ऑडियोमैट्रि जाँच हेतु समय दिया गया। समस्त 72 रोगियों की 3 दिन की औषधि भी निशुल्क प्रदान की गयी। समस्त रोगियों का परीक्षण स्वय डॉ. एम. के. तनेजा द्वारा किया गया। शिविर में आने वाले समस्त वृद्धजन को 50प्रतिशत छूट पर श्रवण यन्त्र देने का प्रयास भी किया जायेगा। शिविर में देखे गए रोगियों का 14 दिन में पुनः परीक्षण एवम परामर्श भी निशुल्क प्रदान किया जायेगा। शिविर में धीरज पालीवाल, नुपुर गर्ग, विकास कश्यप, शम्स तबरेज़, संजय राठी, फहीम, दीपा एवं सुमन का सक्रिय योगदान रहा।
वार्षिक समारोह हुआ सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तस्मिया जूनियर हाई स्कूल, मुज़फ्फरनगर में विद्यालय का 34वाँ वार्षिक समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर अख्तरुलवासे द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट एवं साइंस प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुश्री रेशमा तबस्सुम, वरिष्ठ शिक्षिका, ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात डॉ. एस. फारूक ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर अख्तरुलवासे (पद्मश्री सम्मानित, पूर्व कुलपति, मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान) को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद पवित्र क़ुरआन की तिलावत, उसके उर्दू व अंग्रेज़ी अनुवाद तथा नात-ए-पाक प्रस्तुत की गई। नात के उपरांत विद्यालय की पत्रिका “नूर” का विमोचन किया गया। इसके बाद विद्यालय की वार्षिक रिपोट जावेद मज़हर (कार्यवाहक प्रधानाचार्य) द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें शैक्षिक प्रगति, अनुशासन और नैतिक शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सफल निज़ामत श्रीमती खुश्नसीब, वरिष्ठ शिक्षिका, द्वारा की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में टॉपर विद्यार्थियों को घ्1000 का चेक, स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पूरे सत्र में पूर्ण उपस्थिति रखने वाले विद्यार्थियों को भी ममउमदजव एवं प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। पूरे वर्ष नियमित उपस्थिति के लिए जावेद मज़हर एवं चाँद मियाँ को 1000 एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों एवं पूर्व छात्रों को विशेष सम्मान दिया गया। कक्षा 5 के छात्र सैफुल्लाह को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर, पूर्व छात्र सैफुल्लाह को राज्य स्तरीय शूटिंग में चयन पर, मोहम्मद सुहैल को छम्म्ज्.न्ळ में चयन पर तथा मिर्ज़ा अज़मत बेग को एक घंटे में 1000 ईंटें बनाने वाली मशीन का आविष्कार करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सैयद ऐजाज़ अहमद, मैनेजर, को विद्यालय को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय श्रेणी में 3-स्टार रेटिंग मिलने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अख्तरुलवासे ने अपने संबोधन में सरल शब्दों में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है। उन्होंने बच्चों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
डॉ. एस. फारूक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज के समय में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनके साथ-साथ नैतिकता, ईमानदारी और अच्छे व्यवहार को अपनाना भी उतना ही जरूरी है। अंत में श्री जावेद मज़हर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए फीट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में सैयद ऐजाज़ अहमद की अथक मेहनत तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एलुमनी छात्र, गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
यातायात हेल्प डेस्क का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में यातायात हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन, 24’7 तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी । यातायात हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य आमजन को ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा प्रदान करना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में स्थापित यातायात हेल्प डेस्क का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस यातायात हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आमजन को ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा प्रदान करना है। हेल्प डेस्क के माध्यम से कोई भी नागरिक यातायात जाम, सड़क दुर्घटना, मार्ग अवरोध अथवा अन्य ट्रैफिक संबंधी परेशानियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकता है।
फार्म जमा कराये
खतौली।(Regional News)। समाजवादी पार्टी विधानसभा खतौली क्षेत्र-15 के अधिवक्ता पैनल के रूप में दिमाग़ सिंह, अभिषेक गोयल, दानिश काज़ी ने खतौली तहसील के सभाकक्ष में स्थित अनेक सुनवाई स्थलों पर पहुंचकर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया एवं मतदाताओं को मिले नोटिस के जवाब हेतु फार्म भरवाकर और आवश्यक दस्तावेज लगवाकर जमा करवाए । अभिषेक गोयल एडवोकेट ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से गलत तरीके से न काटा जाए और प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिसों का उचित और कानूनी रूप से सही जवाब दिया जा सके।
शहनाईयों की गूंज ने बढी रौनक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शादी सीजन के कारण बाजारों मे अच्छी-खासी रौनक बनी हुई है। साये के कारण रेडीमेड गारमेन्टस,सर्राफा बाजार, फर्नीचर की दुकान तथा फल-सब्जी मंडी आदि सभी बाजारों मे अच्छी खासी ग्राहकी है।
कपडा व्यापारियों की दुकान आदि सभी दुकानो पर शादी सीजन के कारण अच्छी खासी ग्राहकी है। दुकानदारों का कहना है कि साये के दिनो मे लगभग सभी दुकानदारो को इसका लाभ मिलता है। क्योंकि शादियों के सीजन में ज्वैलरी, कपडे, फर्नीचर, फल-सब्जी, रेडीमेड गारमेन्टस आदि सभी के लिए काम निकलता हैं। दूध डेयरी पर भी साये वालो के आर्डर बुक रहते हैं। वहीं बैण्ड बाजा, डेकोरेशन, इलैक्ट्रानिक्स शो रूम आदि सभी जब ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है तथा मन्दी की मार झेल रहे बाजारो मे ग्राहकों की रौनक बढने लगती है।


