Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar फैशन रनवे नाइट का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) फैशन रनवे नाइट का आयोजन कराया गया जिसका  शुभारंभ अमन गुप्ता,अरविंद गुप्ता राजेंद्र सिंघल, विकास बालियान, अनिल बंसल, कामेश्वर त्यागी, नीतीश सैनी आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गिरीश, रिकम सोनी,एम. एस.गौर, सचिन कुमार, गगनदीप,सुमित सिंह राजपूत, लोकेश राजपूत, काव्या शर्मा इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी के रूप में मुंबई से आई माही शर्मा मिसिज इंडिया नेहा सिंह इंटरनेशनल मॉडल नेहा, अभिमन्यु शर्मा, रश्मि अरोड़ा आदि रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुजफ्फरनगर की फैशन डिजाइनरो के द्वारा बनाई गई नई-नई पोशाकों का स्टेज पर प्रदर्शन करना था जिन पोशाकों का प्रदर्शन बाहर से आई मॉडल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बेस्ट डिजाइनर रोशन, राज, हुमा कुरैशी, वसीम, काजल, साजिया, शिवानी, शारदा, स्वाति आदि रहे।
मंच का संचालन कर रहे अनंत वशिष्ठ युक्ति शर्मा ने बताया की इस कार्यक्रम में पंजाब हरियाणा उत्तराखंड दिल्ली राजस्थान उत्तर प्रदेश से आई मॉडल ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बेस्ट मेल मॉडल का खिताब मिस्टर सार्थक अरोरा को मिला व बेस्ट फीमेल मॉडल का अवार्ड खुशी को मिला और  शो ओपनर मानी गौतम शो टॉपर स्तुति गौतम व अभिषेक पाल रहे।मोहित मेहंदियान ने बताया कि आगे भी मुजफ्फरनगर में उनकी टीम के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे
जिससे कि हमारे मुजफ्फरनगर के यूथ का टैलेंट निखार के उनको एक अच्छे प्लेटफार्म तक भेजा जा सके, इन्होंने बताया कि इनके यहां के विजेता बॉलीवुड मूवी, वेब सीरीज, टीवी सीरियल आदि में कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम आयोजक टीम में आदित्य सैनी, अतिन शेट्टी, अभिषेक शर्मा, स्फूर्ति कौशिक, इशिका भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 19 =