समाचार (Muzaffarnagar News)
विवाहिता की मौतः पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मंाग की। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की जंाच-पडताल शुरू की।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव कूकडा निवासी करीब 26 वर्षीय विवाहिता गोलो पत्नि रोहित का शव घर मे फंासी के फन्दे पर लटका होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि महिला की मौत की खबर मिलते ही गंाव महुकुला बागपत निवासी परिजन भी कूकडा पहंुच गए। परिजनो ने ससुराल वालो पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मंाग की। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जंाच-पडताल शुरू की। पुलिस का मानना है कि उक्त मामले मे तहरीर प्राप्त होने तथा जंाचोपरांत ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। विवाहिता की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
युवक की मौत से शोक
मुजफ्फरनगर। होली के दिन अचानक तबियत बिगड जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिवार मे शोक छा गया।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी सुभाषनगर निवासी करीब 45 वर्षीय नरेश पुत्र श्री प्रकाश को अचानक तबियत बिगड जाने पर उसके छोटे भाई सागर द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहंा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। चर्चा रही कि उक्त युवक पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। युवक की मौत से परिवार मे शोक छा गया।
युवक का लावारिस अवस्था में मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।रामपुरी गेट के समीप युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के लोगों सहित कई राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार रूडकी रोड रामपुरी गेट के समीप होली के दिन करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के लोगों सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने उक्त शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। चर्चा रही कि उक्त युवक की सडक हादसे मे मौत हुई हैं। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कर परिजनो को इसकी सूचना दी। पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त मे मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय विनिश पुत्र स्व.तिलकराम के रूप मे हुई।
गार्ड का फार्म हाऊस पर मिला शवः पुलिस जंाच-पडताल मे जुटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । फार्म हाऊस के गार्ड का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के ग्रामीणो सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ जंाच-पडताल शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के बीवीपुर पुलिस चैकी क्षेत्र स्थित फार्म हाऊस के गार्ड का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित अनेक लोग मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना नई मन्डी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव एवं इंस्पैक्टर कोतवाली नई मन्डी बृजेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहंुचे। कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहंुच गई। पुलिस ने जब मृतक की पहचान करा कर उसके परिजनो को इसकी सूचना दी। तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण तुरंत ही घटना स्थल पर पहंुच गए। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का मानना है कि मामले की जंाच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर ही मौजूद रहे। गार्ड की हत्या से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
सड़क हादसांे में कई लोग हुए घायल
मुजफ्फरनगर। पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच होली का त्यौहार शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया। होली के त्यौहार पर कुछ लोग अलग-अलग सडक हादसो मे घायल हो हुए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जनपदभर मे हर्षोल्लास एवं रंगो का त्यौहार होली बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कुछ लोग सडक हादसे मे घायल हो गए। जिन्हे उनके पुलिस एवं परिजनो द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव योगेन्द्रनगर निवासी 24 वर्षीय शुभम पुत्र कैलाश बाईक द्वारा मोरना जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे छपार के गंाव बढेडी निवासी युवक जोनी पुत्र रिषीपाल होली के दौरान टैªक्टर से गिरकर घायल हो गया। जोनी के परिजनो ने पडौसियों की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शाहबुददीनपुर निवासी 19 वर्षीय युवक विशाल पुत्र अर्जुन होली खेलने के लिए दोस्तों के साथ रामपुरी जाते वक्त बाईक फिसल जाने से घायल हो गया। जिसे उसके साथियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। रूडकी की शिवाजी कालोनी निवासी 32 वर्षीय विनय पुत्र शोभाराम बाईक द्वारा भोपा रिश्तेदारी मे जाते वक्त चांदपुर की पुलिया के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। छपार के क्षेत्र मेदपुर 30 वर्षीय पंकज पुत्र जसवीर छपार टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस दौरान उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इनके अलावा गंाव सूजडू निवासी जाहिद पुत्र दीन मौहम्मद एवं अशरफ पुत्र मैजूदीन निवासी जामिया नगर,खालापार गहराबाग के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंाव शेरपुर निवासी सलीम पुत्र सुलेमान बाईक द्वारा शहर आते वक्त गंाव के बाहर पुलिया के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया।
मंत्रियों, पालिका चेयरमैन के आवास पर उडा गुलाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में दुल्हेंडी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख राजनैतिक दिग्गजों के आवास पर रंगों और गुलाल की जमकर बौछार हुई। कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और नगरपालिका अध्यक्ष तक, सभी समर्थकों के साथ होली के जश्न में डूबे नजर आए। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर होली का भव्य आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न सामाजिक संगठनों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने पहुँचकर उन्हें गुलाल लगाया। समर्थकों की भीड़ देख मंत्री कपिल देव अग्रवाल खुद को रोक नहीं पाए और समर्थकों के साथ भगवा व होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर भी समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा वह मंत्री अनिल कुमार ने आवास पर पहुंचने वाले समर्थकों के साथ गुलाल लगाकर होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। नई मंडी स्थित नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर भी होली का उत्साह देखा गया। भाजपा नेता गौरव स्वरूप और उनके समर्थकों ने डीजे बजवा दिए योगी ने जैसे गीतों पर थिरकते हुए जश्न मनाया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अलग तरीके से होली मनाई। उन्होंने समर्थकों के साथ एक खुली कार में सवार होकर पूरे नगर का भ्रमण किया। शहर के शिवचैक पर पहुँचकर उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और जनता के साथ होली खेली।
खूब उडा सासंद आवास पर गुलाल
मुजफ्फरनगर। सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर भारी संख्या में लोग होली खेलने पहुंचे जहां पर सांसद हरेंद्र मलिक व उनके पुत्र चरथावल से विधायक पंकज मलिक द्वारा समर्थकों के साथ होली मनाई डीजे की धुन पर बजा जनता पुकारती है अखिलेश आइये।
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ
रोहाना। रोहाना इंडियन पोटाश लिमिटेड शुगर यूनिट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, दुर्घटना की रोकथाम तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई और सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल बनाने का संकल्प लिया गया। कारखाने में कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड लोकेश कुमार बालियान ,यांत्रिकी विभागाध्यक्ष रामबीर सिंह लल्लर, एवं विभागाध्यक्ष पंकज कुमार की उपस्थिति में किया गया। कारखाने में सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फायर एवं सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार बालियान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं प्लांट के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों से कारखाने में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने की अपील की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पथराव पर चार दबोचे
तितावी। थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के मध्य पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। थाना तितावी पुलिस द्वारा तत्काल वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया तथा मौके पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम की गयी तथा दोनों पक्षों से 02-02 लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा वीडियों की जांच कर अन्य अभियुक्तगणों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
पुलिस लाइन में जमकर उड़ा गुलाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार के सदस्य़ों के साथ होली खेलकर हर्षाेल्लास से होली का पर्व मनाया गया सभी को होली की शुभकामनाएं दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षाेल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थानाप्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
सड़क हादसांे में कई हुए घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच होली का त्यौहार शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया। होली के त्यौहार पर कुछ लोग अलग-अलग सडक हादसो मे घायल हो हुए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जनपदभर मे हर्षोल्लास एवं रंगो का त्यौहार होली बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कुछ लोग सडक हादसे मे घायल हो गए। जिन्हे उनके पुलिस एवं परिजनो द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव योगेन्द्रनगर निवासी 24 वर्षीय शुभम पुत्र कैलाश बाईक द्वारा मोरना जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे छपार के गंाव बढेडी निवासी युवक जोनी पुत्र रिषीपाल होली के दौरान टैªक्टर से गिरकर घायल हो गया। जोनी के परिजनो ने पडौसियों की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शाहबुददीनपुर निवासी 19 वर्षीय युवक विशाल पुत्र अर्जुन होली खेलने के लिए दोस्तों के साथ रामपुरी जाते वक्त बाईक फिसल जाने से घायल हो गया। जिसे उसके साथियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। रूडकी की शिवाजी कालोनी निवासी 32 वर्षीय विनय पुत्र शोभाराम बाईक द्वारा भोपा रिश्तेदारी मे जाते वक्त चांदपुर की पुलिया के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। छपार के क्षेत्र मेदपुर 30 वर्षीय पंकज पुत्र जसवीर छपार टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस दौरान उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इनके अलावा गंाव सूजडू निवासी जाहिद पुत्र दीन मौहम्मद एवं अशरफ पुत्र मैजूदीन निवासी जामिया नगर,खालापार गहराबाग के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंाव शेरपुर निवासी सलीम पुत्र सुलेमान बाईक द्वारा शहर आते वक्त गंाव के बाहर पुलिया के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया।
विद्यार्थियों ने ली कसम, बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर बनाएंगे हम
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवम मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में पी एस पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फर नगर में डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों देव, अदिति, दीपशिखा, पलक, अनन्या, निशु, अनुराग व सूर्यांश को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर , जन जागरूकता अभियान में पी एस पब्लिक स्कूल मुज़फ्फर नगर के प्रधानाचार्य श्री कुलदीप सिवाच, प्रबंधक श्रीमती मीनू, अध्यापकों श्रीमती डेज़ी, श्रीमती स्वाति,श्रीमती पिंकी, श्रीमती उषा व सीमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार के सदस्य़ों के साथ होली खेलकर हर्षाेल्लास से होली का पर्व मनाया गया सभी को होली की शुभकामनाएं दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षाेल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थानाप्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
मेडिकल मेवेरिक्स टीम हुई विजयी
मुजफ्फरनगर। एम पी एल मे पूल बी मे सुबह खेले गये मैच मे सिल्वर्टन टाइगर्स की टीम एक रोमांचक मैच मे मेडिकल मेवेरिक्स सें पराजित हो गई. टाइगर्स कि हार सें इस पूल मे अब सेमीफइनल मे जाने कि राह अब संघर्षपूर्ण हो चली हैँ स्टेडियम मे मेडिकल कि टीम नें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कि और जोरदार 167 रन बनाये. आदित्य शर्मा नें शानदार बल्ले बाजी कि और एक तरफ सें रन बनाने का सिलसिला जारी रखा. आदित्य नें 62 गेंदों मे 3 छक्कों और 12 चोक्को कि मदद सें 72 रन 62 गेंदों पर बनाये.उनके अलावा कपअलंदेी और दिनेश नें क्रमशः 21 और 21 रन का उपयोगी योगदान दिया.यश नें 2 जबकि कुलदीप प्रशांत और प्रवीण नें 1 1 सफलता प्राप्त की.मेडिकल मे 20 ओवर मे 7विकेट पर 167 रन बनाये. जॉवब मे टाइगर्स नें आत्मविश्वास सें पारी की शुरुआत की और 17 ओवर तक ऐसा लग रहा था की टाइगर्स की जीत पक्की हैँ. अंतिम 3 ओवर मे उन्हें 21 रन बनाने थे और 7 विकेट हाथ मे थे. जमे हुए बल्लेबाज शिवम् क्रीज़ पर थे मैच मे पलटा खाया और बैभव नें शानदार स्पिन गेंदों सें विकेट निकलने शुरू किये शिवम भी 51गेंदों पर 78 बना कर नाजुक समय पर रन आउट हो गए. विकेट लगातार गिरने शुरू हुए तो पारी की 2 गेंद शेष रहते पूरी ेपसअमतजवद टाइगर्स ढेर हो गई रोमांच भरे मैच मे टाइगर्स को अंतिम वअमत मे 13 रन बनाने थे पर 2 ही रन बन सके और 11 रन सें मेडिकल मवेरिक्स नें मैच जीत कर महत्वपूर्ण 2 अंक और अपनी दूसरी जीत हांसिल की कप्तान वैभव नें 6 विकेट लिए.ऋतुराज शर्मा नें 27 हर्ष नें 19 रन बनाये. मैन ऑफ जीम मैच वैभव त्यागी रहे और फाइटर प्लेयर का अवार्ड शिवम् चैधरी को दिया गया. एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा और संयुक्त सचिव विकास नें ये अवार्ड दिए मैच ले दौरान सचिव मनोज पुंडीर, ओमदेव सिंह, उपाध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज, कुशल पाल सिंह, रोहित चैधरी, डॉ हेमंत, डॉ पंकज सिंह,राजीव जैन,डॉ यश अग्रवाल, डॉ मलिक आदि उपस्थित रहे
दुलेहंडी का प्रसिद्ध जुलूस
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में पूर्व वर्षों की भांति दुलेहंडी का जुलूस पारंपरिक रूप से निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर एक दूसरे को रंग लगाया तथा होली की बधाई दी अनेक स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया।
कस्बा भोकरहेड़ी मे ब्रह्मचारी मंदिर से दुलेहंडी का जुलुस आरम्भ हुआ जिसके बाद मोहल्ला सुभाष चैक, नेहरू चैक, बाजार आदि मोहल्ले के मुख्य मार्गाे पर बुधवार को दुलेहंडी का जुलूस निकाला गया। जुलुस का नेतृत्व कर रहे चैधरी रामपाल सिंह ने बताया की सेंकड़ो वर्षों से दुलेहंडी के जुलुस का आयोजन कस्बे मे किया जा रहा है। जुलुस के दौरान मंदिरों मे जाकर पूजा की गयी। बसेड़ा मार्ग स्थित देवताओं की पूजा की गयी।अनेक स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा जुलुस मे शामिल व्यक्तियों को व्यंजन परोसकर स्वागत किया गया। वापस जुलुस का समापन ब्रह्मचारी मंदिर पर हुआ। इस दौरान निपुण ग्रामीणों द्वारा फाग के गीत प्रस्तुत किये गये. ढ़ोल मंजीरो के साथ नृत्य किया गया।एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली मिलन किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से भूपेन्द्र लंबरदार,डॉ. चंद्रपाल सिंह,कंवरपाल, इन्द्रपाल,बिजेंद्र लंबरदार,बालेंद्र सिंह, मनोज कुमार,कालू,यश,सतेन्द्र भगत,उदयवीर सिंह,मुकेश खलीफा, सतवीर, अंकित, सचिन आदि मौजूद रहे।
हर्षॉल्लास के साथ टंढेडा,ढांसरी खाईखेड़ा मे निकले तिलहैन्डी के जुलूस
मोरना। गांव टन्ढेडा मे प्रसिद्ध तिलेहडी का जुलुस भारी हर्षॉल्लास के साथ निकाला गया।जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।साथ ही क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा,खुजेड़ा व ढांसरी में भी पूर्व वर्षों की भांति तिलहैन्डी का जुलूस पारम्परिक रूप से निकाला गया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेडा में तिलहेन्डी का पारंपरिक जुलूस पूर्व वर्षों की भांति हर्षाेल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में ढ़ोल मंजीरो के साथ फाग के गीतों पर ग्रामीणों ने पारम्परिक लोक नृत्य किया तथा घोडों का सुन्दर नृत्य भी किया गया। जुलूस गांव स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ।गांव में बने कुएं पर पहुंचा वही कुआं पूजन के उपरांत जुलूस गुरू रविदास मन्दिर पर समाप्त हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
इस दौरान पवन प्रधान,धर्मेंद्र , दीपक एडवोकेट, मास्टर विजय पाल, मोनू कोहली, बालिस्टर, भरत सिंह, प्रवीण शर्मा,सूरजवीर,सतवीर, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं ग्राम खाईखेडा में निकाले गये तिलहेन्डी के जुलूस में झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
इसके अलावा क्षेत्र के गांव खुजेड़ा व ढांसरी में तिलहेन्डी के जुलूस में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट कर किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज
मोरना – शुक्रताल गंगा खादर क्षेत्र में खेतों में जायद की फसल के लिए खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। दो दर्जन से अधिक आरोपियों ने इकट्ठा होकर आधा दर्जन मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर उपचार के लिए लाया गया। पीडित ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।
जनपद शामली के थाना कैराना क्षेत्र के गांव मामोर निवासी इसरान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुक्रताल खादर क्षेत्र में प्लेज लगाकर तरबूज आदि की खेती करते हैं। बुधवार की दोपहर वह अपने खेत पर कार्य कर रहे थे तभी वहां दो अज्ञात व्यक्ति आए तथा परिवार के ही हनीफ को अपना इंजन बेचने की बात बताकर साथ चलने को कहने लगे तो हनीफ ने इंकार कर दिया। जिससे आरोपियों ने घोर नाराजगी जाहिर करते हुए धमकी देना शुरू कर दिया। देर शाम जब वह अपने खेत पर मौजूद थे तभी दो दर्जन से अधिक व्यक्ति इकट्ठा होकर वहां आए और गाली गलौज करने लगे। गाली देने का कारण जानने पर आरोपियों ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। पीडितों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट में इसरान, इरशाद, सलीम, आलिम, हनीफ व रिहान को गम्भीर चोटें आई हैं। घायलों को भोपा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। गम्भीर रूप से घायल इरशाद को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। पीडित इसरान ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना को लेकर खादर क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है तथा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी
स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल, जमीन बचाओ – राकेश टिकैत
मोरना – भोकरहेडी सीकरी मार्ग पर स्थित ठाकरान फार्म हाऊस पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया, जहां जल, जंगल, जमीन बचाओ अभियान के अंतर्गत भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने स्वस्थ जीवन के लिए खेती से जुडे रहने पर बल दिया। साथ ही किसान की आमदनी बढाने व किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। वहीं अनूठी पहल करते हुए फार्म हाऊस का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। खेतीबाडी ही देश की रीढ की हड्डी है। व्यवसायिकरण की गलत नीतियो के कारण खेती पर अनावश्यक दबाव बढ रहा है। युवा पीढी खेती से उन्मुख हो रही है। आने वाली पीढी को खेती किसानी से जोडे रखने के लिए कृषि की आमदनी बढानी होगी। सरकार अपनी नीतियों में कृषि को प्राथमिकता दे। किसान की सभी फसलों के उचित दाम मिले। कम लागत व कम परिश्रम पर खेती का कार्य हो तभी किसान का हित होगा। बडे उद्योगपतियों के आने से जमीन की कीमत तो बढी है जो अच्छी बात है किन्तु सर्किल रेट नहीं बढने से किसान की भूमि का अधिग्रहण होने पर उसे मुआवजा कम मिलता है। सरकार फसलों का उचित भाव तय करे। कम भाव में खरीदने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं 40 वर्ष पूर्व चीनी मिल मोरना द्वारा 80 बीघा भूमि का अधिग्रहण होने के बाद भूमि खो चुके किसान मनोज ठाकरान ने मेहनत और लगन से पुनः 110 बीघा जमीन खरीदकर जमीन से जुडे होने की मिसाल कायम करते हुए गुरूवार को भूमि का पांचवां जन्मदिन मनाया तथा अन्य किसानों को खेती से जुडे रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाकियू मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, युवा भाजपा नेता अमित राठी, रविन्द्र उर्फ छोटा प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, हरिओम त्यागी, राजीव चेयरमैन, भूपेन्द्र सिंह, सरदार अमीर सिंह, सर्वेन्द्र राठी, वरूण सहरावत, राजीव राठी, नीरज राठी, मनीष कुमार, बिट्टू प्रधान, विकास कुमार, पुलकित, संदीप राठी, टीटू, धर्मेन्द्र, बेदबीर सिंह, हवासिंह आदि उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय घाट मेले का शुभारंभ
चरथावल। होली के पावन पर्व पर तीन दिवसीय घाट मेले का शुभारंभ हुआ । सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माने जाने वाले इस मेले में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और विभिन्न आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। मेले का उद्घाटन नगर पंचायत के मास्टर इस्लामुद्दीन ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण अंचलों में लगने वाले मेले आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने मेलों को भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की धरोहर बताया। मास्टर इस्लामुद्दीन ने कहा कि प्राचीन समय से ही मेलों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन होता रहा है, और आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में यह परंपरा पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में मेलजोल बढ़ता है और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। मेले में खिलौनों की दुकानों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक झूले, मौत का कुआं और काला जादू जैसे आकर्षण लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मेले का भरपूर आनंद लेते दिखाई दिए।
हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार के सदस्य़ों के साथ होली खेलकर हर्षाेल्लास से होली का पर्व मनाया गया सभी को होली की शुभकामनाएं दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षाेल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थानाप्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


