News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एडीएम, एसपी सिटी ने टीम के साथ किया फ्लैगमार्चMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलविदा जुम्मा, ईद व नवरात्र के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर व अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च, ईदगाह का निरीक्षण कर धर्मगुरुओं व नागरिकों से की वार्ता, सभी से पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी। आगामी अलविदा जुम्मा, ईद-उल-फितर एवं आज से प्रारंभ हो रहे नवरात्र पर्वों को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री संजय कुमार सिंह एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान नागरिकों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित न करने, अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी खबर की पुष्टि पुलिसध्प्रशासन से करने की अपील की गयी।  फ्लैग मार्च के उपरांत अधिकारियों द्वारा शामली स्टैंड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति बनाए रखने पर बल दिया गया। जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से कुल 09 जोन एवं 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन व सेक्टर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व पीएसी को संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा अधिनस्थ पुलिस बल को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर ड्यूटी करे, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखें तथा सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों पर तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।  धर्मगुरुओं एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें, नमाज केवल निर्धारित स्थानों (ईदगाह/मस्जिद) पर ही अदा करें, सार्वजनिक स्थानोंध्सड़कों पर नमाज अदा न करें तथा पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।ईद की नमाज को लेकर एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने शहर काजी तनवीर आलम मुफ्ती जुल्फिकार व गोहर सिद्दीकी के साथ ईदगाह का निरीक्षण कर परिसर  का जायजा लिया। साथ ही ईओ नगर पालिका प्रज्ञा सिंह को सड़क पर हुए गड्ढों के पेचवर्क करने के आदेश भी दिए गए। ईदगाह की कमेटी के लोगों द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया जिनका तुरंत एडीएम व एसपी सिटी द्वारा संज्ञान लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा व दोनों थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही ।

 

मंडी पुलिस ने शातिर चोर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त को चोरी किये हुए आभूषणों सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं  क्षेत्राधिकारी नई मंडी  के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के निर्देशन मे थाना नई मण्डी पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 चाँद पुत्र तस्लीम निवासी खालापार को मय 11 बंडल कैप जिसके प्रत्येक बंडल मे 06 कैप है, दो बंडल बेल्ट के मौजूद है जिसमे प्रत्येक बंडल मे 06 बेल्ट है, दो बंडल बेल्ट के मौजूद है जिसमे कुल 16 बेल्ट है, 10 बंडल मौजे के मौजूद है जिसमे प्रत्येक बंडल मे 03 जोडी मौजे है, अन्य 08 बंडल मे 11 टीशर्ट , 01 लोवर, 01 जिन्स, 03 स्वेट शर्ट चोरी किये हुए सहित ग्राम कूकडी रोड पर टयूबवैल के पास से गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया । उल्लेखनीय है कि 17 मार्च को वादी अमरपाल पुत्र स्व0 चन्द्रभान निवासी अलमासपुर थाना नई मण्डी मु0नगर ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा भीड का फायदा उठाकर दुकान मे रखा जंबो पोलीथीन (काली पन्नी) का बंडल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दाखिल किया ,जिसके आधार पर मामला पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए शातिर को दबोचा। गिरफ्तार करने वाली टीम  में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ0नि0 जीतन सिंह, है. का. पुष्पेन्द्र, का. अतुल कुमार, अनुरोध शामिल रहे।

 

उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बनाः सोमेन्द्र तोमरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सुजडू चुंगी आईटीआई परिसर में आयोजित पे्रसवार्ता में भाजपा के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा के नौ वर्ष का ंसकल्प आज पूरा हो रहा है। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ सुरक्षा, सुशासन और विकास की नई यात्रा शुरू हुई है। इन नौ वर्षो मेें उत्तर प्रदेश अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास, बीमारू से विकासशील की ऐतिहासिक यात्रा प्रारम्भ की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज, पारदर्शी नीति व प्रशासन अंतिम व्यक्ति तक लाभ की गारन्टी है। आज यूपी में न कफ्र्यू न दंगा माफियाओं का खात्मा, बच्चों के हाथ में तमंचे के बजाये टैबलेट और स्मार्टफोन है। प्रदेश के 977 अपराधियों पर एनएसए लगायी गयी। 2 लाख 19 हजार कर्मचारियों की पुलिस में भर्ती हुई है। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र है कि हर जरूरतमंद को लाभ मिले  15 करोड लोगों को मुफ्त राशन, 6 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर, 5 करोड 60 लाख आयुष्मान कार्ड, 9 करोड को आयुष्मान बीमा कवर दिया गया है। गरीब अब योजना का लाभार्थी नहीं विकास का सहभागी बन रहा है। बेटी के जन्म से स्नातक की पढ़ाई के लिए कन्या सुमंगला योजना चलाई गयी है। 1 करोड 6 लाख महिलाएं स्वंय सहायता समूह से जुड़ी और 18 लाख महिलाएं लखपति दीदी। खाद्यान्न के मामले में भी देश आत्मनिर्भर हुआ है। उत्तर प्रदेश देश क सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादन करता है। नौ वर्ष में तीन करोड़ पन्द्रह लाख करोड़ से अधिक का गन्ना भुगतान दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 3 करोड 12 लाख किसानेां को 99 हजार करोड रूपया दिया गया है। किसानों को बिचैलियों से मुक्त कर सीधा बाजार से जोड़ा गया है। 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गयी है। 40 लाख बच्चों के नये नामांकन कराये गये है। 49.86 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया है। युवाओं को बिना गारंटी ऋण मिल रहा  है। हर प्राथमिक स्कूल स्मार्ट बन रहा है। हर मंडल में विश्वविद्यालय हैं युवा अब नौकरी खोजने वाला नहीं नौकरी देने वाला बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम पूरे विश्वास के साथ कह रहे है कि उत्तर प्रदेश बदल नहीं रहा बदल चुका है। यह परिवर्तन नीति से नहीं नेतृत्व से आता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में असम्भव का सम्भव कर दिया है। उत्तर प्रदेश अब समस्या नहीं समाधान का हिस्सा बन चुका है। पे्रसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

3 दिवसीय श्याम पधारो म्हारे गांव का होगा आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी रामलीला भवन में श्याम पधारो म्हारो गांव -2 का भव्य आयोजन 21 से 23 मार्च तक किया जायेगा। रामलीला भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आयोजकों राजकुमार सिंघल ने बताया कि श्याम ने कराया है श्याम ही संभालेंगे के श्याम प्रेमियों के द्वारा दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार से 23 मार्च 2026 तक (तीन दिवसीय) श्री श्याम पधारो महारे गाँव-2 उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जायेगा। 21 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे श्याम नाम की महेंदी उत्सव का आयोजन रामलीला भवन निकट मंडी कोतवाली में किया गया है जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की महंदी लगेगी उसके बाद शाम को 7.15 बजे से राधा रानी जी संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे दीपेश सुनेजा जी एवं मनीष चैहान (मौज फकीरा दी) आ रहे है जो आपको सूंदर भजनो से रिझाएंगे एवं पवन सानिन्द्ये आचार्य गोस्वामी श्रीहित नवनीत लाल शशि जी महाराज देवबंद से पधार रहे है रविवार 22 मार्च 2026 को भव्य एवं विशाल संकीर्तन का आयोजन श्याम प्रेमियों द्वारा नई मंडी रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली में किया जायेगा जिसमे अब कि बार पहली बार आप को अलग तरह का दरबार देखने को मिलेगा एवं पंडाल व्यवस्था भी बिल्कुल अलग होगी एवं भजन गायक कोलकाता से संजू शर्मा जी, दिल्ली से ऋतू पांचाल जी एवं कोलकाता से ईशा शर्मा जी, म्यूजिकल ग्रुप नरेश पुनिया जी दिल्ली सेआकर आप को एवं बाबा को रिझाएंगे दिनांक 23 मार्च 2026 (सोमवार) को दीदी रजनी राजस्थानी (जयपुर), भैया अभिषेक नामा (जयपुर) से आकर आप को एवं बाबा को रिझाएंगे जिसमे पहली बार लाइव 35एमएम कोलकाता से मुजफ्फरनगर में आ रहा है पावन सनिध्ये गुरु जी सुरेश चंद गुप्ता जी (पहाड़गंज वाले), अनमोल अग्रवाल (षड़पोत्र श्यामलीन श्री श्याम बहादुर जी महाराज रेवाड़ी) एवं देवेंद्र पुजारी जी (चुलकाना धाम) से पधार रहे है एवं नवरात्रो के पावन दिनों में माता शाकुम्बरी देवी का भव्य एवं सुन्दर दरबार के दर्शन मुजफ्फरनगर मे पहली बार आपको कीर्तन में मिलेंगे। पे्रसवार्ता में श्रेय मित्तल, शरद मित्तल, अरविंद बंसल, विकास कर्णवाल, राहुल सिंघल, संदीप गोयल, अर्पित जैन, अनिल गर्ग, रीतू गर्ग, राजकुमार मित्तल, राघव मित्तल, सार्थक जैन, उमंग बंसल, राजीव बंसल, प्रदीप गोयल, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

गैस सिलेंडर की समस्याओं को प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।गैस सिलेंडर की लगातार कमी व महिलाओं को घर चलाने में हो रही भारी परेशानी को लेकर समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आह्वाहन पर समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर के नेतृत्व में अनेक महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर से चलकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर द्वारा ज्ञापन देकर गैस सिलेंडर की अव्यवस्था व ब्लैक में भारी दामों में बिक रहे गैस सिलेंडर को रोकने सहित अनेक मांग की गई। समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर ने कहा कि भाजपा सरकार की व्यवस्था को लेकर नाकामी से हर गृहणी माता बहनो को गैस सिलेंडर मिलना दूभर हो रहा है इस अव्यवस्था को लेकर महिलाओं को घर चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूजा अंबेडकर ने कहा कि गैस सिलेंडर की सप्लाई में भ्रष्टाचार व अव्यवस्था के चलते सिलेंडर मिलने में हाहाकार मचा हुआ है। पूजा अंबेडकर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व यूपी सरकार अन्य मुद्दों की तरह गैस सिलेंडर सप्लाई मामले में भी फ्लॉप साबित होने के बाद लगातार पर्याप्त गैस सिलेंडर के झूठे दावे कर रही है जबकि हकीकत यह है कि गैस एजेंसियो पर पूरे दिन लंबी लाइन के बाद भी 80 प्रतिशत लोगों को बिना गैस सिलेंडर के वापस लौटना पड़ रहा है। राष्ट्रपति के नाम  जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा नेत्री कोमल वाल्मीकि,  सरीता, हिना खान, ओमवती शाकरा, बुशरा, गीता, शांति, कविता, ओमकली, संतोष,  रोशनी, जनेश्वरी, विमला,  आरती, ममता, सरोज, सीमा सहित अनेक महिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

हिंदू नववर्ष का हुआ भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में  चैत्र प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष), विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ, झूलेलाल जयंती तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या श्रीमती निर्मला जी, श्रीमती स्वाति गौतम जी एवं श्रीमती पिंकी जैन जी ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए इन पावन अवसरों का महत्व विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा को हिंदू नववर्ष का प्रारंभ माना जाता है तथा मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन से विक्रम संवत का भी आरंभ होता है, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है।
उन्होंने आगे बताया कि वसंत ऋतु के आगमन के साथ यह पर्व नव ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संदेश देता है। भारत के विभिन्न प्रांतों में इस दिन को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, जो देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है। साथ ही चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व भी विद्यार्थियों को समझाया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा जी ने सभी को हिंदी नववर्ष, झूलेलाल जयंती एवं डॉ. हेडगेवार जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन महान अवसरों से हमें प्रेरणा लेकर उनके बताए आदर्शों एवं गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही गुरुवार को पूरे जनपद में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। शहर के प्रमुख मंदिरों गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, बिंदल बाजार स्थित माता वाला मंदिर, नदी घाट स्थित देवी मंदिर, सर्राफा बाजार स्थित दुर्गा पंचायती मंदिर, श्री बालाजी धाम, गणपति धाम सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह तड़के से ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। अनेक श्रद्धालु व्रत रखकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए घंटों लाइन में खड़े नजर आए। पूरे दिन मंदिर परिसरों में भक्तों की आवाजाही बनी रही। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजे मंदिर भक्तों को आकर्षित कर रहे थे। भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और घंटियों की ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पुजारियों द्वारा विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा और आरती कराई गई। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।  श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किये गये थे ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 

 व्याख्यान का आयोजन
चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो गुलाब सिंह के दिशा निर्देशन में सनातन धर्म कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रीतम सिंह द्वारा एक व्याख्यान दिया गया जिसका शीर्षक बैंकिंग क्षेत्र में सुधार था। डॉक्टर सिंह ने बैंकिंग क्षेत्र के अंतर्गत हुए सुधारो को विस्तार से समझाया साथ ही उन्होंने पोंजी स्कीम , विमुद्रीकरण एवं मुद्रा के बदलते स्वरूप आदि विषयों पर भी चर्चा की कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सनातन धर्म कॉलेज की हिन्दी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सविता ने विद्यार्थियों को भविष्य योजना का महत्व विषय पर व्याख्यान दिया। जिसके अंतर्गत उन्होंने विद्यार्थियों के शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य निर्माण एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य को संवारने, अन्य क्षेत्रों में नौकरियों की संभावनाओं एवं उनको पाने की युक्ति को विस्तार से समझाया । कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र विभाग (सी एस ए सी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री कशिश, पूजा,  तरबिया, सुश्री शिखा, श्री सुमित आदि शिक्षक साथियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

डीएसओ से मिलकर समस्या से अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) का एक प्रतिनिधि मंडल अशोक कंसल ,पूर्व विधायक के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय से घरेलू गैस सिलेंडर में ईकेवाईसी करने को लेकर मिला। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ई केवाईसी पोर्टल पर यानी ऑनलाइन भी,वडिलीवरी मैन भी कर सकता है ऐप डाउनलोड करके भी कर सकते हैं। मोबाइल से गैस की बुकिंग सुबह 5 से 7 बजे व रात्रि 8 बजे से 12 बजे रात्रि तक कर सकते हैं। गैस सिलेंडर को लेकर मचे हा-हाकार के बीच प्रतिनिधि मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी से विरोध जताया तथा एजेंसियों पर आदमी बढ़ाने को कहां। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी नगर अध्यक्ष अजय सिंघल कोषाध्यक्ष अनिल तायल दिनेश गिरी व प्रदेश मंत्री दिनेश बंसल संजय मित्तल आदि भामाशाह रहे। कार्यालय में गैस का काम देख रहे सचिन कुमार भी मौजूद रहे।

 

यज्ञ में वैदिक मंत्रों से आहुति देकर किया नूतन वर्ष का भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर।  देश भर में नव संवत्सर हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में सभी योग साधकों ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुति देकर नूतन वर्ष का स्वागत किया तथा विश्व शांति की कामना की । यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य तथा यजमान डॉक्टर अक्षय बालियान सपत्नीक रहे ।
        इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई ,तत्पश्चात उन्होंने हाथ और पैरों को स्वस्थ रखने तथा कमर दर्द को दूर करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। प्राणायाम अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने करवाए। यज्ञ ब्रह्मा योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि नव संवत्सर भारतीय संस्कृति में नवसृजन और प्रकृति के नवजीवन का महापर्व है इस अवसर पर सभी पेड़ पौधे हरे-भरे हो जाते हैं तथा फलों और फूलों से लद जाते हैं ।प्रकृति में नयापन देखने को मिलता है। जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च 2026 से शुरू होकर विक्रम संवत 2083 की शुरुआत करता है। यह दिन जब भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की तथा ऋतु परिवर्तन का सूचक है। आज से सृष्टि क्रम का 1, 96,08,53,127 वां वर्ष शुरू हो रहा है। हिंदी वर्ष में भी 12 महीने होते हैं चैत्र, वैशाख ,ज्येष्ठ ,आषाढ़ ,श्रावण, भादप्रद,आश्विन ,कार्तिक, मार्गशीर्ष ,पौष, माघ, फाल्गुन। आज अधिकतर लोग हिंदी वर्ष के महीनों के नाम नहीं जानते।इस अवसर पर नगर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों में भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षक आनंद पाल आर्य, डॉक्टर जीत सिंह तोमर, रविंद्र राठी ,डॉ आशीष मिश्रा, क्षेत्रीय प्रधान वीर सिंह ,जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन, कुलदीप मित्तल ,कविंद्र बालियान ,अंकुर मान , मुनेश देवी ,मंजू चैधरी ,रविता भारती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

देश की भाईचारा ही ताकतः शकील नदवी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।
समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल द्वारा आयोजित शाहपुर की रोजा इफ्तार में शिरकत के बाद ग्राम बझेडी में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी द्वारा संबोधित किया गया।
शकील नदवी ने कहा कि वह लगातार एकता व भाईचारे की मजबूती के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाईचारे की मजबूती में ही देश की मजबूती है। भाईचारा मजबूत होता है तो देश में विकास,रोजगार,नौकरी व शिक्षा स्वास्थ्य पर जनता ध्यान केंद्रित कर सरकार से सवाल करके देश को मजबूत करने का प्रयास करती है लेकिन भाजपा  इन सब मुद्दों से ध्यान हटाने को ही भाईचारे पर चोट कर नफरत फैलाने की बात करती है इसलिए सभी को मिलजुलकर भाईचारे को मजबूत करके भाजपा सरकार से मूल मुद्दों पर सवाल करने होंगे।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी एकता और भाईचारे की मजबूती के अभियान को आगे बढ़ा रही है जिसमें सभी जाति वर्ग का बड़ा समर्थन साथ है।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चैधरी समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नजर,प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा,पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता सलीम मलिक, डॉ इसरार अल्वी, अब्दुल्ला कुरैशी,सलमान त्यागी,रामपाल सिंह पाल,अनुराग पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

अखंड ज्योत कराई स्थापितMuzaffarnagar News
जानसठ। चैत्र नवरात्र और नव संवत्सर के पावन अवसर पर जानसठ नगर में मां शाकुंभरी देवी की अखंड ज्योति स्थापित की गई। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल ने यह पावन ज्योति मां शाकुंभरी देवी के सिद्धपीठ से लाकर नगर में विराजमान कराई। ज्योति के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। संस्था के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष के मंगल शुभारंभ पर मां शाकुंभरी धाम से पावन अखंड ज्योति लाने का संकल्प पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि इस ज्योति को लाने का मुख्य उद्देश्य नगर के समस्त सनातन धर्म प्रेमियों को मां भगवती के साक्षात स्वरूप के दर्शन कराना और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करना है। विद्वान पुरोहित पंडित लक्ष्मी प्रसाद के सानिध्य में पावन ज्योति को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के बीच ज्योति यात्रा मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया। नगर भ्रमण के उपरांत, ज्योति को श्रद्धापूर्वक श्री देवी मंदिर में विराजमान कराया गया। अब पूरे नवरात्र मां भगवती इसी ज्योति के रूप में भक्तों को दर्शन देंगी और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस पुनीत कार्य में संस्था के पदाधिकारियों सहित नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां शाकुंभरी की इस ज्योति के दर्शन मात्र से ही जीवन के कष्ट दूर होते हैं। नवरात्र के प्रथम दिन से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 17 =