समाचार (Muzaffarnagar News)
एडीएम की अध्यक्षता मे कलैक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार मे जनगणना 2027 के प्रशिक्षण के संबध मंे बैठक आहूत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपरजिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे कलैक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार मे जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अपरजिलाधिकारी महोदय व अन्य अधिकारीगणो द्वारा संबधित कर्मचारीगणो को एच०एल०बी० काटने व अन्य कार्य हेतू विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनगणना-2027 देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय संरचना को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है, अतः यह आवश्यक है कि जनगणना कार्य पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं गंभीरता के साथ करें। बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं जैसे प्रशिक्षण मॉड्यूल, प्रशिक्षण स्थलों का चयन, मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनगणना कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस मार्डन स्कूल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस मार्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया व व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस मार्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए तथा अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति एवं सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकगण उपस्थित रहे।
22 को होगा गीता पाठ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर निशुल्क गीतापाठ,भजन भाव की श्रृंखला मे रविवार को साप्ताहिक गीतापाठ एवं संकीर्तन का आयोजन श्री होतीलाल शर्मा जी के सौजन्य से जैन पेठे वाली गली में जैन मिठाई वाली रोड पर दूसरी गली दक्षिणी कृष्णा पुरी मुजफ्फरनगर मे 22 मार्च 2026, रविवार को सायं 04ः30 बजे से 06 बजे तक होना निश्चित हुआ है।जिसमें आप सपरिवार, ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं।आपसे अनुरोध है कि पाठ मे अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाये एवं गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा जीओ गीता के माध्यम से गीताजी का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का जो सफल वैश्विक प्रयास किया है/किया जा रहा है तथा बहुत से देशों मे गीताजी का पठन-पाठन भी किया जा रहा है। उसमे सहयोग के लिए आओ जीओ गीता के साथ जुडे एवं सहभागी बनने का गौरव प्राप्त करें। अभी 27,29,मार्च व 05,13,24,अप्रैल बुक हैं और 12,19,26,अप्रैल अभी खाली है जो भी बुक कराना चाहे बुक करा सकते है
अलविदा जुमे की नमाज पर की अमन चैन की दुआ
जानसठ। कस्बे व क्षेत्र में रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रह। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धार्मिक स्थलों के बाहर व मुख्य चैराहो पर पुलिस फोर्स तैनात रही। एसडीएम भी इस दौरान क्षेत्र में घूमते रहे।
शुक्रवार को कस्बे व क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा, कवाल, तिसंग, तालडाघ्, सलारपुर, मेहलकी, गढ़ी सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला कबीर, निराना, भंडूरा, खेडी वीरान सहित सभी गांवो में रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से धार्मिक स्थलों के बाहर व मुख्य चैराहो पर पुलिस फोर्स तैनात रही। जानसठ कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह व सिखेड़ा थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा क्षेत्र मे नमाज शांतिपूर्ण अदा कराने को लेकर लगातार धार्मिक स्थलों का पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। सभी गांव में धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर शांति पूर्वक जुमे की नमाज अदा कराई गई। कस्बे में कस्बा चैकी प्रभारी विशाल राठी कस्बे के धार्मिक स्थलों पर पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। कस्बे व आसपास के क्षेत्र में शांति पूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती ने सभी क्षेत्रवासियों से त्यौहार को लेकर शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की।
बारिश से फिर हुआ ठंड का अहसास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर भारत मे रूक-रूक कर हो रही बरसात से मौसम का मिजाज बदल गया। बरसात से सर्दी का असर बन जाने पर बहुत से लोगों ने फिर से गर्म कपडे पहनने शुरू कर दिए।
बीते तीन-चार दिनो से हो रही बारिश से मौेसम मे एकाएक बदलाव आ गया है। बारिश का असर जनजीवन पर भी पडता नजर आ रहा है। बरसात के कारण बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। बरसात के कारण बाजार मे काम की मन्दी है। दुकानदारों का कहना है कि मौसम का असर उनके कामकाज पर भी पड रहा है। बरसात के कारण बाजारों से रौनक गायब है। रूक रूक कर हो रही बारिश ने फिर से बारिश मे ठण्डक हो गई है। उत्तर भारत व आसपास के कई जनपदो मे हो रही बरसात के कारण मौसम सर्द हो चुका है।
अलविदा जुमे की नमाज अमन चैन की दुआ के साथ हुई सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो हुई।
पवित्र रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। डीएम उमेश मिश्रा तथा एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशो के चलते त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। रमजान माह के अलविदा जुमे के कारण सभी मस्जिदो एवं उनके आसपास पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के वक्त आला अधिकारी क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, सीओ नई मन्डी राजू कुमार साव ,सिटी मजिस्टैªट पंकज प्रकाश राठौर के निर्देशन मे शहर कोतवाल बबलू सिंह, इंस्पैक्टर थाना खालापार महावीर सिंह चैहान, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह, नई मन्डी कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा आदि मय फोर्स के क्षेत्र मे पैदल गश्त करते नजर आए।
पुलिस लाइन में एसएसपी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अनुशासन एवं कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में लिया गया अर्दली रूम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण एवं विभागीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, कार्यालयी कार्यों में लापरवाही न बरतने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहें।
मंत्री कपिलदेव ने विद्युत समस्याओं का कराया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष तौर पर स्मार्ट मीटर के संबंध में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी में नगरपालिका में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद अधिकारियों ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनका समाधान कराया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि जनहित में वि़द्युत विभाग द्वारा विद्युत सम्बन्धी समस्या/शिकायत के लिए 9193331304 नम्बर भी जारी किया गया है जिस पर काॅल करके उपभोक्ता अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। नगर पालिका सभागार में आयोजित इस शिविर में अनेक उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस चैपाल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने सैकड़ों उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। अधिकांश शिकायतों को मौके पर ही सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करें और उपभोक्ताओं को जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कटने की स्थिति में तुरंत समाधान किया जाए। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर के कारण अक्सर बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली कट जाती है। कई मामलों में मीटर में लाइट होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। कुछ स्थानों पर खराब मीटर भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि अभी स्मार्ट मीटर को लेकर लोग ठीक से समझ नहीं पा रहे है। उन्होंने अपील की है कि वे धैर्य बनाये रखे तथा जल्द ही विद्युत समस्याओं का समाधान करा दिया जायेगा।
जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नईमण्डी द्वारा शिव मंदिर व माता वैष्णो धाम मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्रांतर्गत स्थित शिव मंदिर एवं माँ वैष्णो धाम मंदिर परिसर में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा पोस्टर एवं पंपलेट वितरित किये गये। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 आदि की जानकारी दी गई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, छेड़छाड़ एवं घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया कि महिलाएं बिना किसी डर के अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखें, पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को भी मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया गया तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,मेरा युवा भारत के द्वारा चैधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में एम.एल.सी.श्रीमती वंदना वर्मा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष, जिला पंचायत-मु.नगर सहभागिता की, विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें खेल में करियर बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी,जिला युवाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
अलविदा जुमे पर व्यवस्थाः किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अलविदा जुमा के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में चाक-चैबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ अलविदा जुमा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, ईदगाह का किया निरीक्षण तथा धर्मगुरुओं से की गयी वार्ता। अलविदा जुमा के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र खालापार सहित नगर क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया तथा अलविदा जुमा की नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा एवं भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के संवेदनशील, भीड़-भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ किया गया। इस दौरान नागरिकों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने, सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित न करने, अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी खबर की पुष्टि पुलिसध्प्रशासन से करने की अपील की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया व धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति बनाए रखने पर बल दिया गया साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने, निरंतर भ्रमणशील रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियोंध्वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखने तथा सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों पर तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए साथ ही
इस अवसर पर स्थानीय धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा सभी को बताया गया कि गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करे, नमाज केवल निर्धारित स्थानों (ईदगाहध्मस्जिद) पर ही अदा करें तथा पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
नवरात्रि व आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पीआरवी/मोबाइल गाड़ियों द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है, प्रत्येक जोन व सेक्टर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
एजूकेशनल/एंटरटेनमेंट टूर लैंसडाउन गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के मानविकी संकाय के छात्र/छात्राओं का एजूकेशनल ध् एंटरटेनमेंट टूर लैंसडाउन गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल, डा0 नीतू पंवार, डा० श्वेता संगल, सपना चैहान, विरेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, गरिमा कंसल, साक्षी व डा0 प्रियंका त्यागी एवं छात्रध्छात्राओं को शुभकामनाओं सहित टूर के लिए रवाना किया। टूर का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को मनोरंजन के साथ-साथ पर्यटन, सामान्य ज्ञान व भूगौलिक परिस्थतियों आदि विषयों से अवगत कराना था।
एजूकेशनल/एंटरटेनमेंट टूर की शुरूआत सर्वप्रथम कोटद्वार स्थित सिद्धबली मन्दिर से की गयी तत्पश्चात कोटद्वार व लैंसडाउन के मध्य पहाडों व झरनों की रमणीयता से युक्त दुर्गा देवी मन्दिर के दर्शन किये गये । उसके बाद टूर लैंसडाउन के लिये रवाना हुआ, जहां पहुंचकर छात्राओं ने वहां स्थित चर्च की भव्यता का आनन्द उठाया, टीप-इन-टॉप पहुंचकर पहाड की वादियों को अपनी स्मृति में कैद किया। इसके बाद भुल्लाताल स्थित पार्क में विचरण किया वहां के प्राकृतिक सौदर्य का आनन्द लिया व झील में नौकायन कर एक अलग अनुभव को महसूस किया । अंत में छात्र ध् छात्राओं ने वार म्यूजियम का भ्रमण किया जिसमें छात्रध्छात्राओं ने गढवाल रेजिडंसी से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की व भारतीय सेना में प्रयोग होने वाले अनेक अस्त्रों व शस्त्रों की प्रदर्शनी को देखा। महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने बताया कि इस प्रकार के कायक्रमों से छात्राओं के शैक्षिक, व्यवाहरिक व समाजिक ज्ञान में वृद्धि होती है व उनमें आत्मविश्वास बढता हैं। मानविकी संकाय के छात्र/छात्राओं ने इस एक दिवसीय ज्ञानवर्धक दौरे को अत्यन्त रूचिपूर्ण तरीके से समझा व आनन्द लिया ।
बाल श्रम के विरुद्ध की गई छापेमारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के निर्देशन में श्रम परिवर्तन अधिकारी विंध्याचल शुक्ला एवं थाना मानव तस्करी विरोधी प्रभारी जय सिंह भाटी जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने जनपद मुजफ्फरनगर के जड़ौदा गांव मुजफ्फरनगर बायपास ट्रांसपोर्ट नगर भोपा रोड आदि जगहों पर बाल श्रम के विरुद्ध छापेमारी की जिसमें 8 बाल श्रमिकों को चिन्हित करते हुए 6 सेवा योजकों के विरुद्ध विधिक कारवाई अमल में लाई गई सहायक श्रम आयुक्त देवश सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत यह अभियान चलाया गया जिसमें भारत सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की शिक्षा निशुल्क है जिसमें बच्चे का सर्वप्रथम अधिकार शिक्षा पर है इसलिए सभी सेवायोजनों से अनुरोध है 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को काम पर ना लगाए उनको विद्यालय अवश्य भेजें थाना प्रभारी मानव तस्करी जय सिंह भाटी ने कहा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों की एवं बच्चों की सूचना थाना एवं संबंधित कार्यालय को अवश्य दें जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र ने कहा इस प्रकार के अभियान में संस्था बच्चों के हित में उनके अधिकार को उनको दिलाने में सदैव प्रशासन की मदद करती रहेगी और कोई भी सेवायोजक अपने प्रतिष्ठान पर बाल श्रम न कराये अभियान को सफल बनाने में सब इंस्पेक्टर जगत सिंह हेड कांस्टेबल अमरजीत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम से गौरव मालिक आदि लोगों का सहयोग रहा।
पुरस्कार से किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जहां पूरा देश नई उम्मीदों और उमंगों के साथ नवसंवत्सर का स्वागत कर रहा था, वहीं दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित गोगा म्हाड़ी के पास साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धा आश्रम अनाथालय में इस पर्व को सेवा, संस्कार और संवेदनाओं के अद्भुत संगम के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महायज्ञ की आहुति के साथ साथ रुड़की के मेयर गौरव गोयल,समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु व समाजसेवी डॉ. पहल सिंह सैनी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह, भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस खास मौके पर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिससे हर कोई भाव-विभोर हो उठा। इस आयोजन की अगुवाई कर रही क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है जो जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ला सके। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और असहाय वर्गों के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसे आयोजन समाज को एक नई दिशा देते हैं और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया, मिठाइयां वितरित की गईं और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान भावनाओं का ऐसा माहौल बना कि कई लोगों की आंखें नम हो गईं। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं था, बल्कि यह संदेश भी था कि अगर समाज एकजुट होकर आगे बढ़े, तो कोई भी बुजुर्ग या बच्चा खुद को अकेला महसूस नहीं करेगा। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का यह प्रयास मानवता, सेवा और संस्कार का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।उपस्थित अरविंद पंडित राजीव सिंघल श्याम सुंदर कमल सैनी पूनम शर्मा सभासद अंकुर सैनी प्रीति मीनाक्षी शर्मिला अंजू राखी भारती मनोज सैनी सीमा मेहरा डॉव शिशपाल देवेंद्र चैधरी नीटू त्यागी राजू सैनी विनीत शीतल कल्लू कृष्णा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
गौवंश चोरी करने वाला दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।खतौली क्षेत्र में गौवंश चोरी कर उसकी गौकशी करने के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं। थाना खतौली पुलिस ने गौवंश चोरी और गौकशी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिश (24) पुत्र शकील निवासी मोहल्ला देवीदास, खतौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गौकशी में प्रयुक्त उपकरण, रस्सियां और गौवंश के अवशेष भी बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल के अनुसार, 15 मार्च 2026 को खेडी रांगधान निवासी प्रवेश कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उसके घर से एक बछड़ा चोरी कर लिया गया है। इस पर थाना खतौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियोंकृआमिश, उसके पिता शकील और भाई आजमकृकी पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर 19 मार्च की रात करीब 9रू05 बजे आमिश को दूधली कट से गिरफ्तार कर लिया। शकील और भाई आजम फरार है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पिता और भाई ने गांव खेडी रांगधान से बछड़ा चोरी कर उसका कटान किया और मांस बेच दिया। घटना के बाद अवशेषों को नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सठेड़ी नहर के पास झाड़ियों से पशु को बांधने वाली रस्सी, मुंह पर लगाने वाला मुछिका, रस्सी के टुकड़े, एक दांव, एक छुरा तथा गौवंश के अवशेष बरामद किए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में गौवध अधिनियम समेत अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
प्राकृतिक खेती पर महाशिविर का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर के सिसौली स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा रसायनिक खेती से प्राकृति की ओर अभियान के दृष्टिगत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के लिए एक बड़े प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के प्रख्यात कृषिविद् और पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुभाष पालेकर किसानों को रसायन मुक्त खेती के गुर सिखाएंगे। भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों को रसायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए सिसौली के किसान भवन में 22 से 25 मार्च 2026 तक चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में देश में प्राकृतिक खेती के जनक माने जाने वाले डॉ. सुभाष पालेकर किसानों को आधुनिक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से प्राकृतिक खेती के नए तरीके सिखाएंगे। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए भाकियू के प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने बताया कि वर्तमान समय में खेती लगातार कई गंभीर संकटों से जूझ रही है। उत्पादन लागत बढ़ रही है, जबकि किसानों की आय पर दबाव बना हुआ है। ऐसे हालात में प्राकृतिक खेती एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई है, जिसे अपनाकर किसान अपनी लागत घटा सकते हैं और बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को इस दिशा में जागरूक और प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां रसायन मुक्त खेती, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, लागत कम करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने जैसे प्राकृतिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। राकेश टिकैत के अनुसार यह शिविर केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा अभियान है। इसमें प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं को व्यवहारिक रूप से समझाया जाएगा, ताकि किसान सीधे अपने खेतों में इन तकनीकों को लागू कर सकें। इस शिविर के मुख्य अतिथि पदम श्री डॉ. सुभाष पालेकर के सम्बंध में उन्होंने बताया कि उनका जन्म 1 जुलाई 1949 में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के बेलोरा गांव में हुआ था और उनका जीवन कृषि से जुड़ा रहा है। उन्होंने अमरावती स्थित शिवाजी कृषि महाविद्यालय से कृषि में स्नातक की पढ़ाई की। वर्षों के शोध और प्रयोगों के आधार पर उन्होंने शून्य बजट प्राकृतिक खेती की पद्धति विकसित की, जिसमें बिना रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के खेती की जाती है। बताया कि उन्होंने बीस वर्षों तक वनस्पति का अध्ययन किया और 1989 से 1995 तक 154 शोध परियोजनाओं में अपने खेत में वन सिद्धांतों को लागू किया। देशभर में कई कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित कर चुके पालेकर को वर्ष 2016 में भारत सरकार ने देश के चैथे सर्वोच्च पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। अब सिसौली में होने वाले इस शिविर के जरिए वे किसानों को प्राकृतिक खेती की बारीकियां सिखाएंगे, जिससे खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके। राकेश टिकैत ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए किसानों से भारी संख्या में सिसौली पहुंचने का आह्वान किया है, बताया कि चार दिनों तक सिसौली में किसानों के ठहरने का पूरा प्रबंध किया जा रहा है। इसमें आसपास के जनपदों से भी किसानों के आने की संभावना है।
आज होगा ईद का त्यौहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।21 मार्च को होगा ईद का त्यौहार। आपसी सौहार्द व भाईचारे के त्यौहार ईद को लेकर मुस्लिम समाज मे जबरदस्त उत्साह है। त्यौहार के कारण जमकर खरीदारी की गई। शहर काजी तनवीर आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि 29,रमजान उल-मुबारक 1447 हिजरी बरोज जुमेरात शव्वाल उल-मुकर्रम का चाॅद नजर नही आया है।
इसलिए 21 मार्च सन 2026 ई. दिन शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जायेगा। ईद के त्यौहार को लेकर अच्छा-खासा उत्साह बना हुआ है। त्यौहार के कारण बाजारो मे जबरदस्त भीड रही।


