Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि जैन समाज के तीर्थ सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने का जो प्रकरण चल रहा है हम इस प्रकरण में हम जैन समाज का पुरजोर तरीके से समर्थन करते हैं

किसी भी धार्मिक संस्था या धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करना किसी के लिए भी उचित नहीं है, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा की किसी भी तीर्थ स्थान को पर्यटन स्थल का नाम देना उचित नहीं है पर्यटन स्थल तो वह होते हैं जहां आदमी घूमने व पिकनिक के उद्देश्य से जाता है,सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने का जैन समाज पूर्णतया रूप से विरोध कर रहा है

जिस पर झारखंड सरकार को विलंब न करते हुए तुरंत संज्ञान लेना चाहिए,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं व्यापारी गण इस प्रकरण पर पूर्ण रूप से जैन समाज के साथ है एव पूर्ण संगठन की ओर से २५ तारीख को जैन समाज के होने वाले पैदल मार्च का भी पूर्ण समर्थन करते हैं

बैठक में संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,शिवकुमार सिंघल,सुनील वर्मा,अनिल सिंघल, सेवा राम गर्ग,प्रदीप गुप्ता,पवन अग्रवाल,कार्तिक गोयल,सुशील सिंगल,हरिओम शर्मा,राजेंद्र अरोरा,जयेंद्र प्रकाश,विजय कुच्छल सहित अनेकों पदाधिकारियों द्वारा जैन समाज का समर्थन किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 17 =