News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

फोटो नम्बर ए
प्राईवेट हास्पिटल में नवजात की मौत पर हंगामा
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित एक निजी हास्पिटल में  नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के इस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से नवजात की जान चली गई। आरोप है कि डॉक्टरों की ओर से सही तरीके से देखभाल नहीं की गई। इसी आरोप को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा हुआ।  सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस दौरान बताया जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से निकल गए।  सूचना के अनुसार, मुजफ्फरनगर का यह  हॉस्पिटल पहले भी कार्रवाई की जद में आ चुका है और इसे सील किए जाने की बात सामने आई है।

फोटो नम्बर बी
शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था व गोतस्करी के मुद्दे को लेकर शनिवार को शिवसेना (पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई) ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इन घटनाओं को लेकर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं। ज्ञापन में शिवसेना ने आरोप लगाया कि बीते कुछ वर्षों में देशभर में कई हिंदू नेताओं की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कमलेश तिवारी, चंदन गुप्ता, कन्हैया लाल, तरुण खटीक और चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा जैसे नाम शामिल हैं। संगठन का कहना है कि इन घटनाओं की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे समाज के एक वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इन हत्याओं का विरोध करने वाले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ कई बार पुलिस द्वारा सख्ती और अपमानजनक व्यवहार किया जाता है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। गोकशी और गोतस्करी के मुद्दे को भी शिवसेना ने प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों से बड़े पैमाने पर गायों की तस्करी की जा रही है। संगठन ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहा है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा। ज्ञापन देने वालों में निकुंज चैहान, लोकेश कश्यप, विवान चैधरी, दीपक उपाध्याय, विनय चैहान, गौरव शर्मा, सुधीर कुमार, जतिन वशिष्ठ, योगिंदर बिहारी, रवि कुमार, दिनेश कुमार, शुभम बाल्मीकि, संजय गुप्ता, मनोज कुमार, हिमांशु मोनू, दिनेश, रूपराम, सुभाष जोगी, शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

फौटो नम्बर सी
मुजफ्फरनगर में शाश्वत संगठन एक मंदिर को चिन्हित कर उसे सभी सुविधाओं से युक्त बनायेगाः संजय शर्मा
उद्योगपति कुंवर आलोक स्वरूप को संगठन में दी गयी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर उद्योगपति आलोक स्वरूप के आवास राजभवन पर एक पे्रसवार्ता का आयोजन हुआ। शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठा के प्रदेश महामंत्री ललित माहेश्वरी और सह संगठन मंत्री रवि कटारिया के साथ राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के द्वारा बताया कि मंदिर धर्म का मूल आधार है और शाश्वत हिंदू मंदिर इकोसिस्टम की दिशा में कार्यरत है। इसी क्रम में शाश्वत देवालय, शाश्वत प्रांगण, शाश्वत बाजार, शाश्वत कार्ड, आशीर्वाद कार्ड जैसी कई प्रकल्प योजनाएं इसमें शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी आलोक स्वरूप को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा रहा है और उनके नेतृत्व में यह अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा संगठन के मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष अभिनव स्वरूप को दी गयी है। मोहित बंसल को जिला जिला कोषाध्यक्ष एवं श्रवण अग्रवाल को जिला महामंत्री बनाया गया है। संजय शर्मा ने जानकारी दी कि पिछले 5 वर्षों से वे इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं और इसमें स्वदेशी उत्पादों को आम आदमी और आम ग्राहक तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में यह प्रोजेक्ट लागू किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिन शहरों में यह योजना लागू होगी उनमें जनपद मुजफ्फरनगर का नाम भी उल्लेखनीय है। उन्होंने बताया कि इसके तहत लोगों के डेबिट कार्ड भी मिलेंगे और मंदिर प्रांगण से ही लोगों को विभिन्न उत्पादन और चिकित्सा जैसी सुविधाओं के साथ अन्य सामाजिक सुविधा भी उपलब्ध होगी। संभावित जून-जुलाई से लेकर सितंबर-अक्टूबर के बीच तक जनपद मुजफ्फरनगर में भी इसका शुभारंभ हो जाएगा। अभी तक 20 स्थानों पर यह संस्था कार्यरत है। यह पूरी तरह सनातनी लोगों के लिए होगा लेकिन गैर सनातनी जिनकी आस्था सनातन धर्म में होगी उनको भी इसमें प्रवेश मिल सकेगा। अभी तक इस दिशा में लगभग साढे तेरह लाख लोगों से संपर्क हो चुका है और उनसे वार्ता अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि विश्व में चल रहे युद्ध के दौरान भारत का पक्ष मजबूत है और प्रधानमंत्री मोदी का स्वदेशी का नारा पूरी तरह से साकार करने के लिए अराजनीतिक रूप से उनका संगठन कम कर रहा है इस अवसर पर उन्होंने संगठन की कार्यकाल की भी घोषणा की।

फोटो नमबर एक
मुठभेड में इनामी गौकश दबोचा
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी वांछित गौकश शकील को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नम्बर की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा भी बरामद किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना खतौली पुलिस टीम एनएच-58 से ग्राम सरधन मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। घबराहट में बाइक फिसलने से वह गिर गया, जिसके बाद खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बदमाश को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें आरोपी शकील घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचानरू शकील पुत्र बिन्नी निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला, मेरठ (हाल निवासी देवीदास, खतौली) पुलिस के अनुसार, आरोपी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैंः वर्ष 2018ः गौवध अधिनियम मामला, थाना सरधना, वर्ष 2024रू गौवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम, थाना खतौली, वर्ष 2026रू विभिन्न धाराओं में वांछित (इनामी घोषित), वर्ष 2026 आयुध अधिनियम व अन्य धाराएं पुलिस ने आरोपी के पास सेरू एक तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस, एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल, बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और थाना खतौली प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। घटनारू खतौली पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तार आरोपी शकील (इनामी 10 हजार), कार्रवाईरू पुलिस पर फायरिंग, जवाबी फायर में घायल। शातिरों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नम्बर बाइक, स्थान- एनएच-58, सरधन मार्ग, खतौली  इस कार्रवाई को मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों पर दबाव बढ़ेगा।

फोटटो नम्बर दो
मोरना शुगर मिल, मुजफ्फरनगर का औद्योगिक भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एस0 डी0 कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 62 छात्रों ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मोरना शुगर मिल, मुजफ्फरनगर का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना और उन्हें उद्योगों में उपयोग की जाने वाली आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। छात्रों ने मिल में गन्ने से चीनी निर्माण की प्रक्रिया को नजदीक से देखा, जिसमें गन्ने की पेराई, रस निष्कर्षण, सफाई, उबाल, क्रिस्टलीकरण और अंततः पैकेजिंग जैसी विभिन्न चरण शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉयलर, टरबाइन, गियर सिस्टम और अन्य यांत्रिक उपकरणों का निरीक्षण किया। इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों ने नियंत्रण प्रणाली, ऑटोमेशन, प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर और सेंसर टेक्नोलॉजी से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। मिल के तकनीकी विशेषज्ञ मुख्य अभियन्ता श्री शशिकान्त यादव व सहायक अभियन्ता श्री मेहरबान अली ने छात्रों को व्याख्यान के माध्यम से औद्योगिक सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता और मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा, क्योंकि इससे उन्हें अपने शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। मिल में छात्रों का मुख्य आकर्षण विद्युत उत्पादन ईकाई रहा। जिसमें गन्ने की खोई से स्टीम टरबाईन द्वारा विद्युत का उत्पादन किया जाता है। इस भ्रमण ने छात्रों में उद्योग के प्रति रुचि, जागरूकता और भविष्य के करियर के लिए प्रेरणा उत्पन्न की। संकाय सदस्यों की देखरेख में संपन्न यह यात्रा सफल और ज्ञानवर्धक रही। सचिव  अनुभव कुमार ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण केवल एक यात्रा नहीं होती, यह एक ऐसा अनुभव है जो विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी प्रदान करता है। इस भ्रमण का उद्देश्य है कि हमारे छात्र-छात्रायें उद्योगों की कार्यप्रणाली को निकट से समझें, उत्पादन प्रक्रियाओं, प्रबंधन कौशल, और आधुनिक तकनीकों का अवलोकन करें। यह अनुभव न केवल उनके ज्ञान को समृद्ध करता है, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार भी करता है। इस प्रकार की विजिट से बच्चों में काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ता है। निदेशक डा0 सिद्वार्थ शर्मा ने उद्योग प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया और कहा कि छात्र औद्योगिक दौरे के माध्यम से किसी संगठन के आंतरिक कामकाज को समझते हैं। किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय करियर बनाने के लिए सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होने कहा कि औद्योगिक दौरा, जिसे औद्योगिक यात्रा या औद्योगिक भ्रमण के रूप में भी जाना जाता है, यह एक शैक्षिक यात्रा है जो छात्रों को औद्योगिक प्रतिष्ठानों या कंपनियों का दौरा करने की अनुमति देती है ताकि वे विभिन्न उद्योगों का व्यावहारिक ज्ञान और प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें।

फोटओ नम्बर तीन व चार
भजन संध्या एवं विशाल भंडारा सदर तहसील में हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित सदर तहसील के प्रांगण में श्री रामनवमी के अवसर पर सदर तहसील बार संघ ने अन्य संगठनों के सहयोग से भजन संध्या एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। देर रात्रि तक श्रद्धालु स्त्री पुरुषों एवं बच्चों ने सुंदरकांड श्री राम स्तुति एवं अन्य सुंदर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष संजय राठी ने किया। मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कंबोज एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौंड,  नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सहित जिला प्रशासन के अन्य अनेक आधिकारीगण उपस्थित हुए। पूजन पाठ एवं अनुष्ठान का कार्य पंडित द्वारिका प्रसाद व पंडित संजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से कराया। सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना मां शारदे को नमन कर दीप प्रज्जवलित कराकर एक संकीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं श्री राम पर आधारित भजनों की सुंदर प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में जिला बार संघ के पदाधिकारी प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सुरेंद्र मलिक एडवोकेट, रालोद जिला अध्यक्ष संजय राठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए योगेंद्र कांबोज एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी की प्रेरणा व जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील परिसर स्थित मंदिर में प्रतिवर्ष अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। तहसीलदार बार संघ के अध्यक्ष कमरू जमा एडवोकेट, संजय शिवम एडवोकेट, रवी जैन एडवोकेट, पंकज जिंदल गुरुजी ने भी अपने.अपने विचार प्रकट किए। स्टाम्प संगठन की ओर से तेजेंद्र कंबोज, मनीष पाल, नूर मोहम्मद, मनोज पाल, रजनीश त्यागी, अशोक त्यागी, विजय माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी, शशिकांत शर्मा, विजय कुमार तथा महा आरती एवं प्रसाद वितरण में श्रीमती उमा कंबोज, संजीव कंबोज उर्फ  पिंटू, पवन बंसल, हरिओम गोयल एडवोकेट, अंकित गोयल एडवोकेट आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दिया। भजन संध्या के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में दस्तावेज लेखक, संगठन स्टांप संगठन, लेखपाल संघ जैसे अनेक संगठनों का पूर्ण सहयोग मिला।

फोटो नम्बर पांच
पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
 मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गयारू जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज माहेश्वरी जी इन सभी को सेवा संघ परिवार की ओर से सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र और बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की गई। इस सेवा संघ सम्मान समारोह में श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के सभी सेवादार मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित करना और उनके योगदान को सराहना था। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। सेवा संघ परिवार द्वारा आयोजित यह समारोह सामाजिक एकता और सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला रहा। नई मंडी में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह ने समाज सेवा और राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के योगदान को सम्मानित करने का संदेश दिया, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला।

फोओ नम्बर छह
क्विज प्रतियोगिता हुई आयोजित
मीरापुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘संघ यात्रारू संगठन व सेवा के 100 वर्ष’ विषय पर आधारित इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों के 487 छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता और वैचारिक स्पष्टता का परिचय दिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। क्विज का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को संघ के इतिहास (स्थापना 1925), उसकी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से परिचित कराना था। प्रतियोगिता के दौरान आपदा राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे सेवा कार्यों पर आधारित प्रश्नों ने विद्यार्थियों को काफी प्रभावित किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।  संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने विजयी और सहभागी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल सामान्य ज्ञान बढ़ाना नहीं, बल्कि छात्रों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करना है। 100 वर्षों की यह यात्रा त्याग और तपस्या की कहानी है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पुष्पनील वर्मा और डीन डॉ. अजय सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि किस तरह संघ के स्वयंसेवकों ने कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में निकुल चैधरी, गौरव राजपूत और उदित कुमार चैहान सहित पूरी आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा।

फोटटो नम्बर सात
मंत्री कपिलदेव को दिया निमंत्रण
मुज़फ्फरनगर। संयुक्त व्यापार दाल मंडी से संजय सिंघल, अनुज सिंघल,विनोद बंसल, भूपेंद्र गोयल जिला युवा महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा मंत्री कपिल देव अग्रवाल को 2अप्रैल 2026 को होने वाली पश्चिम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी श्री बाला जी शोभायात्रा में दाल मंडी सर्राफा चैराहे पर लगने वाले भंडारे में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस भंडारे के संयोजक संजय सिंघल ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया जाएगा, भंडारे में जलजीरा, खस्ता आलू,दही बल्ला, गुलाबजामुन,हलवा, लड्डू राजस्थानी, आइस्क्रीम,आदि की व्यवस्था रहेगी। समस्त दाल मंडी परिवार बाबा के आगमन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है और बाबा की सेवा मैं पूर्ण श्रद्धा के साथ लगा हैं।

फोओ नम्बर आठ
मार्ग चैडीकरण क़ी मांग को दिया ाापन
मुज़फ्फरनगर। खतौली-बुढाना मार्ग के चैड़ीकरण की उठी मांग, सपा नेता ने विधायक को सौंपा पत्र खतौली – समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने क्षेत्र की एक प्रमुख समस्या को लेकर खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस पत्र में उन्होंने खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से लेकर सठेड़ी गंगनहर तक सड़क के चैड़ीकरण की मांग प्रमुखता से रखी है। पत्र में बताया गया है कि यह मार्ग सिंगल लाइन है । भारी ट्रैफिक और संकरी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे क्षेत्र में भारी असंतोष है। इस सड़क पर पाँच बड़े स्कूल, कॉलेज और दो विवाह मंडप स्थित हैं, जिसके कारण यहाँ चैबीसों घंटे आवाजाही बनी रहती है। सपा नेता अभिषेक गोयल का कहना है कि सड़क के चैड़ीकरण का मामला पिछले कई वर्षों से लटका हुआ है। मार्ग संकरा होने के कारण यहाँ अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। मार्ग के चैड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि खतौली और बुढ़ाना के बीच व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। अभिषेक गोयल ने क्षेत्रीय विधायक से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का जल्द से जल्द चैड़ीकरण कराया जाए ताकि लोगों का सफर सुरक्षित हो सके।
स्थानीय लोग भी लंबे समय से इस मार्ग को चैड़ा करने की मांग कर रहे हैं, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर लगाम लग सके। ज्ञापन प्राप्त करने के दौरान विधायक मदन भैया ने आश्वासन दिया है कि वह इस जनहित के मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इसे जल्द पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

फोओ नम्बर नौ व दस
अभिभावक व शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।  राज एकेडमी में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अभिभावक अपने बच्चों की कॉपियां एवं परिणाम देखने के लिए विद्यालय पहुंचे और परिणाम प्राप्त कर खुशी एवं संतुष्टि के साथ लौटे। इस दौरान अनेक अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ उनके उत्कृष्ट परिणामों की खुशी में फोटो खींचकर एवं सेल्फी लेकर इस पल का आनंद लिया, साथ ही विद्यालय में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का भी भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा, प्रबंधक अरविंद गुप्ता एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

फोटो नम्बर ग्यारह
 यूपी और हरियाणा ने जीती नेशनल नेटबाॅल चैंपियनशिप
बुढ़ाना । क्षेत्र के गढ़ी सखावतपुर स्थित श्री प्यारे जी महाराज स्पोट्र्स अकादमी में आयोजित 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद विजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिताबी जीत हासलि करने वाली बालको की यूपी और बालिकाओं की हरियाणा टीम की खिलाड़ियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियान ने ट्रॉफी प्रदान की।  प्रतियोगिता के परिणामों ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि चंडीगढ़ और कर्नाटक की टीमों को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं बालिका वर्ग में हरियाणा की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक जीता। पंजाब की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि छत्तीसगढ़ और पांडिचेरी की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों की मौजूदगी में विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्पोट्र्स एकेडमी के चेयरमैन प्रमोद भट्ट और नीरज शर्मा ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

डीआईजी ने सुनी समस्याएं
मीरांपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मीरापुर पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित।   समाधान दिवस के पश्चात श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा थाना मीरापुर का आकस्किमक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में  पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना मीरापुर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समयावधि में प्रभावी कार्यवाही की जाए। विशेष रूप से महिला अपराधों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के प्रति जागरूक करते हुए उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। समाधान दिवस के पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा थाना मीरापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का सही रख-रखाव, कार्यालय की व्यवस्थाएं, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। महोदय ने अभिलेखों को समय-समय पर अपडेट रखने, आने वाले लोगों के साथ अच्छा और विनम्र व्यवहार करने तथा पुलिस कार्य को और बेहतर व जनता के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।  
इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाने पर बनाए गए क्रेच का भी निरीक्षण किया गया। यहां महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा गया और उनकी सराहना की गई। साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए। महोदय ने कहा कि इस तरह की सुविधाएं महिलाओं को काम करने में सुविधा देती हैं और उन्हें सुरक्षित व अच्छा माहौल प्रदान करती हैं। साथ ही महोदय द्वारा क्रेच में उपस्थित बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राय चैधरी, प्रभारी निरीक्षक मीरापुर श्री राजीव शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

निःशुल्क गीतापाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा
मुजफ्फरनगर। परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की  साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर निरूशुल्क गीतापाठ, संकीर्तन की श्रृंखला मे कामदा एकादशी के पावन पर्व पर गीता पाठ एवं भजन संकीर्तन  का आयोजन रेलवे-स्टेशन के सामने प्राचीन शिव मंदिर मे 29 मार्च 2026, रविवार को सायं 06;30 बजे से होना निश्चित हुआ है।आपसे अनुरोध है कि आधिकाधिक संख्या में सपरिवार, ईष्ट मित्रों सहित पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं धर्म लाभ उठाएं तथा गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के वैश्विक अभियान श्घर-घर गीता, हर घर गीताश् में सहभागिता करके कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।अभी 05, 13, 24 अप्रैल बुक है और 12,19,26 अप्रैल अभी तक खाली है।जो बुक कराना चाहते है बुक करा सकते हैं।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 3 =