News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मां बेटे की हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सड़क हादसे ने कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली -जून हाईवे पर सड़क किनारे रुके परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलनाज और उनके तीन साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति राशिद घायल हो गया। शुरुआती रिपोटों में यह हादसा रामपुर तिराहा क्षेत्र के पारा बताया गया है और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। खतौली के इस्लामनगर निवासी राशिद अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक बीमार रिश्तेदार को देखने रूड़की रोड स्थित निजी अस्पताल गए थे। लौटते समय परिवार हाईवे किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान रामपुर तिराहे की ओर से तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी
जब वह बागोवाली कट के पास किसी कारण से खड़े थे। उसी वक्त पीछे से आया वाहन सीधे उन पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलनाज और उनके बेटे को बचाया नहीं जा सका। राहगीरों ने घायलों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद छपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि राशिद की हालत गंभीर बताई गई और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

राधा कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर।    महामण्डलेश्वर  गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीतापरिवार   के महामंत्री श्री अतुल गर्ग ने बताया कि कच्ची सड़क,निकट शिक्षा सदन स्कूल,गंगारामपुरा मे अशोक कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष श्री आचार्यकुल संस्था एवं समाजसेवी होतीलाल शर्मा जी द्वारा नगर के अलग-अलग क्षेत्रो मे गीतापाठ करके घर -घर गीता, हर घर गीता का समाज मे आध्यात्मिक चेतना का जो प्रयास किया जा रहा है,उसके लिए गीतापाठ परिवार के सदस्यो को उनके इस जन कल्याण/आध्यात्मिक कार्य के सार्थक प्रयास के लिए माल्यार्पण/पटका पहनाकर  तथा राधाकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक  गुप्ता, लोकेश चन्द्रा, होती लाल शर्मा,अतुल गर्ग,रामबीर सिंह, अजय गर्ग, विपिन गुप्ता,  विमल प्रताप,संजय अरोड़ा, राजेश वर्मा,संजीव वर्मा,रेखा,  उर्मिल आदि तथा काफी संख्या मे  गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

100 सीटो पर विधानसभा चुनाव लडेगी यूपी मे सामाजिक न्याय पार्टी: इन्जी.देवेन्द्र कश्यपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछडी जातियों के उत्थान एवं उन्हे समाज मे भागीदारी दिलवाने के लिए सामाजिक न्याय पार्टी पूर्णतया समर्पित भाव से कार्य करेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव भी लडेगी।
  रूडकी रोड स्थित ग्रीन एप्पल रेस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता में सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं.देवेन्द्र कश्यप ने उक्त बात कही। देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि बहुत समय से वे चाह रहे थे कि समाज की पिछडी जातियों को उनका हक व न्याय दिलाने के लिए एक पार्टी का गठन किया जाए। इस उददेश्य को लेकर इस पार्टी की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसके लिए विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।तथा 100 सीटो पर विधानसभा चुनाव लडेगी। पार्टी ने 3 सीटों पर प्रत्याशियो का चुनाव भी कर लिया है। रामपुर मनिहारान सीट से रोशन बाल्मिकी, बुढाना से धनकुमार सैनी चुनाव लडेंगे। गंगोह सीट पर भी प्रत्याशी फाईनल हो चुका है। उन्होने बताया कि अब तक हम 10 हजार सदस्य बना चुके हैं। हमने पार्टी को चुनाव आयोग मे रजिस्टर्ड कराने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन्जि.देवेन्द्र कश्यप ने बताया कि आज उनकी पार्टी मे विभिन्न पार्टियो को छोडकर विनोद गुर्जर, जान मौहम्मद, मदन सिह गुर्जर, मंजीत कुमार सहित लगभग 4 दर्जन लोग शामिल हुए हैं। पार्टी मे शामिल हुए लोगों का पटका पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या मे पार्टी के लोग मौजूद रहे।

 

वालीवुड सिंगर आयेंगे मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेरठ रोड स्थित न्यूमैक्स सिटी मे 11 अप्रैल को मुम्बई से बाॅलीवुड गायक सलमान अली अपना जलवा बिखेरेंगे।
  रूडकी रोड स्थित एक होटल मे प्रेसवार्ता के दौरान न्यूमैक्स सिटी मे कार्यक्रम कराने वाले आयोजको ने बताया कि 11 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सुप्रसिद्ध गायम सलमान अली अपने सुफियाना अंदाज मे अपने गीत प्रस्तुत करेंगे। आयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि सलमान अली धुरंधर, छावा आदि कई फिल्मो मे अपनी गायकी का जलवा बिखेर चुके हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे यह उनका पहला कार्यक्रम है। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमे संासद , मंत्री एवं विधायकों को निमंत्रित किया गया है। इसके अलावा आॅनलाइन एवं आॅफ लाईन टिकट की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर भी आफ लाइन टिकट का वितरण होगाा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पत्रकार वार्ता मे अमित गौतम, अमित शर्मा,मोहित बेनीवाल, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

करंट से हुई मासूम की मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद के जानसठ कस्बे में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, जानसठ कस्बे में खेलते समय मासूम अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया और करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में ही बालक को उपचार हेतु चिकित्सलय में भिजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान सव्यन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर खुले में और असुरक्षित हालत में रखा गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ऐसे खतरनाक स्थानों को सुरक्षित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

 

स्मैक के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा (आपरेशन सवेरा के अन्तर्गत)  01 शातिर अपराधी को 17 ग्राम अवैध गांजा व 17 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महोदय के नेतृत्व में शासन स्तर पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान न्याजुपुरा से चरथावल जाने वाले रास्ते पर काली नदी का पुल, थाना कोतवाली नगर मु0नगर अभियुक्त बबलू पुत्र चन्द्रपाल नि0 गांव कुरडी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार को मय 17 ग्राम अवैध गांजा व  17 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है । जो नशे के सामानो की तस्करी करता है । अभि0 के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।  गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा थाना कोतवाली नगर, उ0नि0 विक्रान्त कुमार, पवन प्रताप सिंह, का. वेदराम शामिल रहे।

 

 

सिविल लाइन पुलिस ने टप्पेबाज दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा  टप्पेबाज 01 नफर अभियुक्त को असली मोबाईल दिखाकर नकली मोबाईल ( टाईल के टूकडे) मय कवर के बैचते हुए मौके से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर के आदेश के अनुक्रम में वांछित / वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा टप्पेबाज 01 अभियुक्त शहनशाह पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी किदवई नगर थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी न्याजूपुरा कब्रिस्तान वाली रोड पहलवान की ट्यूबवैल के पास नवाब डीलर के मकान में थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष को असली मोबाईल दिखाकर नकली मोबाईल ( टाईल के टूकडे) मय कवर बैचते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया । थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के लिंको की जांच की जा रही है तथा अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी तथा बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है अभियुक्त थाना खालापार से हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी, पंकज सागर, है. का. कृष्णवीर सिंह शामिल रहे।

 

13 के सीएम के कार्यक्रम को लेकर की बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक अध्यक्ष संजय मिश्रा के नवीन मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई,बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा आगामी 13 तारीख को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यापारियों की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया,संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि हमारे नगर के विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल के विशेष आग्रह पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय जयंत चैधरी जी द्वारा मुजफ्फरनगर आगमन का कार्यक्रम दिया गया है,कार्यक्रम में नगर के व्यापारियों द्वारा भारी उपस्थिति के साथ पहुंचकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वं केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी जी के विचारों को सुनना है,संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के माध्यम से हम जनपद के समस्त व्यापारियों से आह्वान करते हैं की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष अपनी उपस्थिति भारी संख्या में दर्ज कराकर व्यापारियों का भारी समर्थन उन्हें प्रदान करें,बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,सुनील तायल,शलभ गुप्ता,पवन वर्मा,विक्की चावला,अरुण प्रताप,सुरेंद्र मित्तल,राजकुमार कालरा,संयोजक तरुण मित्तल,जनार्दन विश्वकर्मा,अभिमन्यु मित्तल,विजय प्रताप सिंह,भूपेंद्र गोयल,सचिन शर्मा,रमन शर्मा,सुखबीर सिंह,रवि शर्मा,राघव मिश्रा,शिव कुमार सिंघल,अनिल सिंघल,सहित अनेकों पदाधिकारीयो द्वारा उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया

 

नौवे दिन सफाई अभियान

बुढ़ाना। संचारी रोग नियंत्रण कैंपेन 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान  के नौवे दिन सफाई अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण कैंपेन 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री संदीप कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव जी के मार्गदर्शन में अभियान  के नौवे दिन सफाई अभियान चलाकर सभी स्थानों को साफ किया गया इस कार्य में विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं बच्चों ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि किस तरह से सफाई के माध्यम से हम बहुत सारे रोगों से अपना बचाव कर सकते हैं की जानकारी दी गई।

 

शिवसेना ने लगाया प्राईवेट स्कूलों पर मनमानी का आरोपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से की जा रही कथित मनमानी फीस वसूली और आर्थिक शोषण के खिलाफ शिवसेना ने जोरदार तरीके से आवाज उठाई। शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बैनर तले और पश्चिम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आवाहन पर मुजफ्फरनगर में जिला अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई। यह पूरा अभियान मुजफ्फरनगर में विशेष रूप से सक्रिय रूप में दिखाई दिया, जहां संगठन के पदाधिकारियों ने अभिभावकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर न होने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कई प्राइवेट और पब्लिक स्कूल फायदा उठा रहे है। आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रबंधन महंगी फीस, महंगी ड्रेस और महंगे पाठ्यक्रम के नाम पर अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। ज्ञापन के अनुसार, कई स्कूलों में बच्चों के लिए एक खास प्रकाशन की किताब तय कर दी जाती हैं और अभिभावकों पर उन्हें निश्चित दुकानों से खरीदने का दबाव बनाया जाता है। ड्रेस और पाठ्यक्रम के नाम पर मनमानी वसूली का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि एक ही स्कूल में पढ़ रहे छात्र के अगली कक्षा में जाने पर फिर से प्रवेश जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे अभिभावकों पर बेवजह आर्थिक भार पड़ता है।शिवसेना ने अपने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, एक ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को अगली कक्षा में भेजते समय दोबारा एडमिशन प्रक्रिया बंद की जाए। दूसरी, पाठ्यक्रम और ड्रेस खरीदने के लिए अभिभावकों को कहीं से भी सामान लेने की स्वतंत्रता दी जाए और उन्हें तय दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई हो। तीसरी, हर कक्षा की फीस तय की जाए और उसका उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाए। इस दौरान शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में अभिभावकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह ज्ञापन दिया गया है और आगे भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा। ज्ञापन पर पश्चिमी प्रदेश उप-प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा और छात्र सभा जिला अध्यक्ष जतिन बशिष्ठ सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान राजीव शर्मा, भुवन मिश्रा, विवेक, मोहित पाल, रवि पाल, पुपिंदर पाल, मयंक, प्रिंस, मनीष बालियान, अरविंद कौशिक, राकेश सोनकर, रूपराम कश्यप, पिंकू कश्यप, जतिन वशिष्ठ, अर्जुन राजपूत, शैलेंद्र विश्वकर्मा, उज्ज्वल पंडित, अभिषेक शर्मा, आनंद दीप प्रजापति, दिनेश कुमार, अंकुर सैनी, श्यामवीर, प्रत्यक्ष, निहाल सिंह, करण सैनी, राजेश अरोड़ा, रोशन सोनकर, लाल निकुंज चैहान, गौरव, पिंकू कश्यप, संजय गुप्ता और अमित राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर में उठाया गया यह मुद्दा अब व्यापक चर्चा का विषय बन गया है और अभिभावकों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

 

चोरी का खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना सिविल लाईन पुलिस को डायल -112 के माध्यम से मौहम्मद चांद पुत्र अफलातून निवासी मल्लूपुरा थाना सिविल लाईन के घर में 08 अप्रैल को दिनदहाडे 12 लाख रूपये चोरी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गहनता से जांच की गयी। जांच में प्रथमदृष्टया चोरी को कोई साक्ष्य नही मिले। पुलिस टीम द्वारा सघनता से घर की तलाशी लगी गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 04 घंटे में घर के अन्दर से ही 12 लाख रूपयों की बरामदगी की गयी तथा चोरी की घटना पूर्णतः असत्य पायी गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

परिजनों द्वारा पवन के साथ मारपीट की गयी

चरथावल। थानाक्षेत्र चरथावल के अन्तर्गत ग्राम रोनी हर्जीपुर निवासी पवन पुत्र सुभाष भैंसाबुग्गी से अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में स्कूल जाने वाले कुछ बच्चे उनकी भैंसाबुग्गी मैं बैठ गये तथा उधम मचाने लगे। पवन द्वारा बच्चों को डांटा गया । इस बात से कुपित होकर एक बच्चे के परिजनों द्वारा पवन के साथ मारपीट की गयी। थाना चरथावल पुलिस द्वारा पवन उपरोक्त को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भिजवाया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रविशंकर व प्रभारी निरीक्षक चरथावल सत्यनारायण दहिया द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। थाना चरथावल पुलिस द्वारा 02 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा तहरीर प्राप्त कर समस्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

 कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पूरे विश्व में नमोकर महामंत्र दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर स्थित श्री दिगम्बर वहलना जैन मंदिर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) मुजफ्फरनगर द्वारा यह पावन दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रवीण जैन हुंडई वाले द्वारा मंगला चरण से हुआ ।डॉ सुनील जैन द्वारा भगवान के चित्र का अनावरण किया गया । कार्यक्रयम के मुख्य अतिथि श्री संजय जैन, श्री विपिन जैन एवं श्री राजीव जैन (पारस टीएमटी)द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन  रविंद्र जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के मुजफ्फरनगर के चीफ सेक्रेटरी सीए अजय जैन ने संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीतो समाजहित में विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है। इसके पश्चात जीतो मुजफ्फरनगर के चेयरमैन श्अक्षय जैन ने भी जीतो की प्रभावना एवं कार्यों के महत्व को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में श्रीमती संस्कृति जैन द्वारा अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण स्वर में नमस्कार महामंत्र का पाठ किया गया, जिसमें लगभग 250 श्रद्धालुओं ने सुबह 9 बजे से 9ः36 बजे तक सामूहिक रूप से सहभागिता की। इस सामूहिक पाठ से पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (ब्क्व्) श्री कमल किशोर कंडाकर जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिनका जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अरिहंत जैन ( बाल संस्कार चैनल) द्वारा प्रोग्राम का सीधा प्रसारण किया गया । कार्यक्रम में डॉ. पंकज जैन, योगेन्द्र जैन (एडवोकेट), डॉ. सुनील जैन, श्री शशांक जैन, श्री राजीव जैन, श्री संजीव जैन, श्री राजेश जैन, श्री अनुज जैन, श्री प्रवीन जैन (हुंडई), सुगंध जैन एडवोकेट,सीए आशीष जैन, पवन जैन , मुकेश जैन एडवोकेट,वैभव जैन ( भूषण टेंट)शालिनी जैन, अनुभा जैन, विभा जैन संस्कृति जैन, रेशु जैन, आर्चित जैन सहित जैन समाज के ढाई सौ से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित किया।

 

संगोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शारीरिक शिक्षा-विभाग, सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के द्वारा प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद अमर स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पाण्डेय का 169 वाँ शहीदी दिवस मनाया गया एवं श्श्मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस रू 1857 की क्रांति विषय पर संगोष्ठी का गरिमामयी आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (हिंदी-विभाग) रहे स कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. अंशुल शर्मा ने और सह-संयोजन डॉ. कर्मजीत कौर ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप बोलते हुए डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (हिंदी-विभाग) ने कहा कि ष्अंत ही आरम्भ है और मंगल पाण्डेय के जीवन का अंत ही स्वाधीनता संग्राम का आरम्भ था सष् उन्होंने मंगल पाण्डेय के जीवन पर आधारित भोजपुरी कविता जब सत्तावन के रारि भइल / बीरन के बीर पुकार भइल / बलिया के मंगल पांडे के बलिबेदी से ललकार भइल / गोली के तुरत निशान भइल / जननी के भेंट परान भइल / आजादी की बलिवेदी पर / मंगल पाण्डेय बलिदान भइल स का सुन्दर गायन किया जिससे पूरा सभागार देशभक्ति के रस में झूम उठा स इस अवसर पर प्रो. नीलिमा सिन्हा, डॉ. विकास वर्मा, प्रो. शुचि अग्रवाल, प्रो. आरुणिमा, डॉ. अरविन पंवार, डॉ. सलीम, डॉ. सुधीर, डॉ. खुश्बू यादव, डॉ. नौशीन फातिमा अंसारी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. नागेंद्र सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

  स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की एक मासिक बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की एक मासिक बैठक शिवकुमार वर्मा गौशाला के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता नरेश चंद वर्मा ने की व संचालन उमेश चंद वर्मा ने किया। बैठक में समाज को शिक्षित व संगठित करने पर बल दिया एवं सर्वसम्मति से अजमीढ महाराज जी की मूर्ति तीन स्थानों में से एक स्थान प लगाने की मांग की। जिमसें रेलवे स्टेशन ओमेगा होटल के समीप, चर्च के पास टाउनहाल के समीप तथा तीसरा सर्राफा बाजार में देवी मंदिर के सामने कुए पर इन तीनों स्थानों में से किसी एक स्थान पर मूर्ति स्थापना की मांग की। बैठक में आचार्य रामकिशन सुमन, मदनपाल वर्मा, शिवकुमार वर्मा, आकर्षित वर्मा, सुभाष चंद वमा्र, नरेश कुमार वर्मा, रमेश चंद वर्मा, जयभगवान वर्मा, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 सपा नेत्री बोली बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालो पर हो सख्त एक्शन
मुजफ्फरनगर। ग्राम वहलना में तुच्छ मानसिकता के असामाजिक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना पर समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर ने मौके पर पहुंचकर  आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि बाबा साहब भीमाराम अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को सुकून से नहीं बैठने दिया जाएगा। सपा नेत्री पूजा अनिल अंबेडकर ने प्रशासन से वार्ता कर बाबा साहब की नई प्रतिमा लगाने तथा दोषियों की गिरफ्तारी 24 घंटे में करने की मांग करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को ऐसी हरकतों से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी जहां बाबा साहब के विचारों उनके द्वारा रचित संविधान की मजबूती के लिए उनकी जयंती 14 अप्रैल को हर सैक्टर तक मनाने की बात कर रही है वहीं असामाजिक तत्व उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर कानून को चुनौती दे रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

एसपी देहात ने भारी पुलिस बल व दंगा नियंत्राण उपकरणों के साथ किया फ्लैग मार्चMuzaffarnagar News
बुढाना- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महादिक द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र बुढाना में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान बुढाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य चैराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित पुलिस बल की उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा की भावना का संचार हुआ तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय व्याप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के साथ बुढाना सर्किल के समस्त थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही, जिसमें थाना प्रभारी शाहपुर गजेन्द्र सिंह मय समस्त चैकी इंचार्ज व फोर्स, थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश कुमार मय समस्त चैकी इंचार्ज व फोर्स तथा थाना प्रभारी बुढाना सुभाष बाबू अत्री मय समस्त चैकी इंचार्ज व फोर्स सम्मिलित रहे। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर गश्त, चेकिंग एवं निगरानी बनाए रखी जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

 

कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले में 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद खतौली, जानसठ, मंसूरपुर, चरथावल, भोपा, भौराकलां, खालापार और रतनपुरी समेत कई थाना और चैकी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आदेश में निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को आईडीआरएस/पासपोर्ट सेल के साथ अग्रिम आदेश तक प्रभारी-112 का कार्य भी सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक नरेश कुमार को लाडपुर खतौली चैकी से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार को थाना खतौली से सलारपुर चैकी थाना जानसठ तैनात किया गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक विशाल राठी को कस्बा चैकी व थाना जानसठ से थाना मंसूरपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अजय कुमार त्यागी को रतनपुरी क्षेत्र से हटाकर थाना खतौली में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक पंकज शर्मा को थाना चरथावल से कस्बा चैकी, जानसठ भेजा गया है। उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह को सलारपुर जानसठ से लाडपुर खतौली भेजा गया है। आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक शिव कुमार शर्मा को थाना भोपा से थाना चरथावल स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को कचहरी सुरक्षा से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा अम्बा विहार चैकी, थाना खालापार और भौराकला थाना क्षेत्र की चैकियों में भी तैनाती बदली गई है। पुलिस विभाग में इस तरह का फेरबदल आम तौर पर कानून-व्यवस्था कार्यकुशलता और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − five =