News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मोरना व भोपा स्वास्थ्य केंद्रों सीएमओ ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, प्रसूति सेवाएं, साफ-सफाई, लैब सेवाएं एवं रिकॉर्ड संधारण का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा मोरना ब्लॉक के ग्राम सिकंदरपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। साथ ही साफ-सफाई, जलभराव से बचाव एवं मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा मोरना ब्लॉक के ग्राम कमहेड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया, जहां छंजपवदंस फनंसपजल ।ेेनतंदबम ैजंदकंतके (छफ।ै) के अंतर्गत केंद्र के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता, रिकॉर्ड संधारण, संक्रमण नियंत्रण उपायों एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छफ।ै मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूर्ण गंभीरता एवं प्रभावशीलता के साथ संचालित किया जाए तथा प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता में रखा जाए, जिससे आमजन को बेहतर एवं सुरक्षित चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके।

 

 

एसएसपी ने किया एसपी क्राइम कार्यालय का निरीक्षण, दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर की समस्त शाखाओं जैसे डीसीआरबी, अंगुल छाप शाखा, एएचटीयू थाना, मॉनिटरिंग सेल, क्राइम ब्रांच एवं थाना साइबर क्राइम का क्रमवार निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध संबंधी सूचनाओं के समयबद्ध संकलन एवं विश्लेषण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण में आधुनिक तकनीकों के अधिकाधिक उपयोग पर विशेष बल दिया गया। साइबर अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए थाना साइबर क्राइम को सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आमजन को जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया गया।  इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा एएचटीयू शाखा को मानव तस्करी से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने, डीसीआरबी को अपराध आंकड़ों का अद्यतन एवं विश्लेषणात्मक संकलन बनाए रखने तथा मॉनिटरिंग सेल को विभिन्न प्रकरणों की सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें तथा आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। साथ ही कार्यालय की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक श्री विश्वजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

सैनिक सम्मेलन का रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह, आरटीसी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। महोदय ने सम्मेलन में उपस्थित पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है, अतः प्रत्येक कर्मी ऐसा कोई कार्य न करें जिससे विभाग की छवि धूमिल हो। अंत में महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित पुलिस कैफे एवं मैस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

हमारा निरंतर प्रयास हर बस्ती के हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना: मंत्री कपिल देव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी कल (14अप्रैल) जब अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के जनकपुरी क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण,नमन करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से संवाद किया। बातचीत के दौरान उन्हें यह जानकर अत्यंत चिंता हुई कि क्षेत्र के कुछ बच्चे आज भी विद्यालय नहीं जा रहे हैं। इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए आज (15अप्रैल) पुनः जनकपुरी (निकट बिजलीघर) पहुंचकर बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्राथमिक विद्यालय जनकपुरी के शिक्षकों को मौके पर बुलाया तथा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि “जब मैंने इन छोटे-छोटे बच्चों की आंखों में सपने देखे और यह समझा कि वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक विद्यालय जनकपुरी के शिक्षकों को बुलाकर बच्चों के एडमिशन कराए। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है, और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। उन्होंने आगे कहा, मेरा प्रयास रहेगा कि इन बच्चों के सपनों को साकार करने में कोई कमी न रहे। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए पास में स्थित एक खाली भूमि पर विद्यालय निर्माण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में भी उस क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि “शिक्षा ही वह सबसे मजबूत माध्यम है, जो एक बच्चे का भविष्य संवारती है और समाज को नई दिशा देती है। हमारा संकल्प है कि हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े और अपने सपनों को पूरा करे।” इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार एवं उनकी टीम, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, देशबंधु तोमर, मनोज लेमन, प्रवीण वर्मा, जगदीश पांचाल, सभासद सलेक चंद, सचिन प्रजापति, नमीष चंदेल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में शार्क टैंक इंडिया – क्लासरूम एडिशन के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमिता का संचार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ  एवं ब्रेनिऑक्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक अभिनव एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि ष्शार्क टैंक इंडिया क्लासरूम एडिशन अपने विचार को एक उद्यमी की तरह प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेंष् का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें अपने व्यावसायिक विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था ।  कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नवाचार, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं  इस गतिविधि के मुख्य समन्वयक हिमांशु गोयल रहे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को ष्शार्क टैंक इंडियाष् की अवधारणा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह समझाया कि किस प्रकार एक उद्यमी अपने बिजनेस आइडिया को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करता है, कैसे वह अपने उत्पाद या सेवा की विशेषताओं को स्पष्ट करता है, तथा किस प्रकार निवेश प्राप्त करने के लिए प्रभावशाली संवाद स्थापित करता है।  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित किया गया और प्रत्येक समूह को एक नया व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ अपने-अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए, जिनमें नवाचार, व्यवहारिकता एवं सामाजिक उपयोगिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कुछ विद्यार्थियों ने तकनीकी आधारित स्टार्टअप्स के विचार प्रस्तुत किए, जबकि कुछ ने सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु व्यवसायिक मॉडल प्रस्तुत किए। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने न केवल अपने विचारों को प्रस्तुत किया बल्कि प्रश्नोत्तर सत्र में अपने विचारों का बचाव भी किया, जिससे उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हुई ।  कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर बीबीए विभाग के समस्त संकाय सदस्यकृ डॉ. संगीता गुप्ता, मोहम्मद अंजर, दीपक गर्ग, सोनिका, पूर्वी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान तथा लवी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ उन्हें व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं।  इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों ने वास्तविक शार्क टैंक की तरह निवेशकों की भूमिका निभाते हुए अन्य समूहों के विचारों का मूल्यांकन किया। इससे उन्हें निवेश निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझने का भी अवसर मिला । विद्यार्थियों ने बाजार की संभावनाओं, लागत, लाभ एवं जोखिम जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का विश्लेषण करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।  कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे नवाचारी विचारों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के भीतर छिपी उद्यमशीलता की क्षमता को उजागर किया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्फ।ब् सेल एवं ब्रेनिऑक्स क्लब की सराहना की गई। अंत में मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।  इस प्रकार शार्क टैंक इंडिया – क्लासरूम एडिशन गतिविधि न केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम साबित हुई, बल्कि यह विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव भी रही, जिसने उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा (आपरेशन सवेरा के अन्तर्गत)  01 शातिर तस्करों की  513 ग्रा0 गांजा सहित गिरफ्तारी ।  उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में शासन स्तर पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान चैकिंग के न्याजूपुरा चरथावल रोड पर, न्यू गुडलक बारात घर के पास बने मंदिर के पास, थाना कोतवाली नगर मु0नगर अभियुक्त शुऐब पुत्र नफीस नि0 पाज कालोनी, मिमलाना रोड  को मय 513 ग्रा0 गांजा सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है । गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उ.नि. विक्रान्त कुमार, अभिमन्यु सिंह, का. वेदराम थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 

हैट्रिक सफलता पर लगा बधाईयों का तांताMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वर्धमान हॉस्पिटल, मुज़फ्फ़रनगर में विश्व प्रसिद्ध डॉ मुकेश जैन जी के विशेष सहयोग से निरन्तर आयोजित संडे का फंडे कार्यक्रमों की श्रृंखला में हैट्रिक सफलता पर बधाईयों का तांता लग गया डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन ने आयोजन समिति की जमकर प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं चीफ़ इंस्ट्रक्टर सेंसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में 22 मार्च में 250 सफल खिलाड़ियों को कलर्स एवं ब्लैक बेल्ट्स वितरण कार्यक्रम ष्बेल्ट सेरेमनीष् के बेनर पर सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला जज माननीय कासिफ़ शेख साहब पधारे थे वहीं 29 मार्च राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की वीं.वी क्लासिक काता चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्री अरविंद संगल नगर पालिका चेयरमैन शामली पधारे इसी कड़ी में 12 अप्रैल को वी.वी क्लासिक कुमीते (फाइट) कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल एम.डी बिंदल डुप्लेक्स लिमिटेड मुज़फ्फ़रनगर पधारे कार्यक्रम में श्री मती वीना शर्मा एवं श्री मती अवनी शर्मा ने सफल प्रदर्शन करने वाली सैकड़ों बालिकाओं को सम्मानित किया इस कुमीते चैंपियनशिप में आर्यपुरी स्थित आई.एस.काई कराटे अकेडमी, गांधी कॉलोनी वाटिका न्यू मंडी, द्वारिका सिटी आदि सभी शाखाओं के सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर बहुत ही सुन्दर शानदार व प्रदर्शन करते हुए कलर्स एवं ब्लैक बेल्ट्स सहित अनेकों पुरस्कार एवं पदक जीते इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण बड़ी युवतियों से लेकर छोटी छोटी बालिकाएं रही जोकि पहली बार दमदार फाइट चैंपियनशिप खेलकर एवं निर्भय होकर अपनी सुरक्षा का परिचय दे रही थी इन बेटियों का हौसला देखकर मुख्य अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन माननीय श्री पंकज अग्रवाल जी अत्यंत प्रसन्न हुए यह सभी सफल कार्यक्रम वर्धमान हॉस्पिटल में आयोजन किए गए निरन्तर सभी सफल कार्यक्रमों का श्रेय जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुज़फ्फ़रनगर के अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र गोयल, सचिव वेदप्रकाश शर्मा सैनसाई अभिषेक शर्मा ने डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन को दिया।

 

किसान दिवस हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार मे आयोजित किसान दिवस पर पहंुचे किसान प्रतिनिधियो ने किसानो से जुडी समस्याओं से अवगत कराया तथा समस्याओं के समाधान की मंाग की।
  शासन के निर्देशो के अनुपालन मे किसानो की समस्याओं का जिला मुख्यालय स्तर पर समाधान कराये जाने के उददेश्य से ताकि किसानो को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग/अधिकारियों अथवा लखनऊ मुख्यालय तक चक्कर ना लगाने पडें। उक्त परिदृश्य मे किसान दिवस के आयोजन की व्यवस्था की गई है। इसी संदर्भ मे जिला पंचायत के सभाकक्ष मे आयोजित किसान दिवस पर पहंुचे किसान प्रतिनिधियो ने किसानो की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक मे मौजूद अधिकारियों ने किसानो की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ उनका समाधान कराया। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत अधिकारी, चकबंदी अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
बुढ़ाना। पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ एवं पशुधन  प्रसार अधिकारी इटावा द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ एवं श्री योगेन्द्र सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी इटावा द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा नियमित खिलाने के निर्देश दिए गए।      

 

प्रतिभावान छात्राओं को किया पुरस्कृत
मोरना। ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर उच्च अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं को गांव छछरौली में सम्मानित किया गया।जहां गणमान्य व्यक्तियों ने शील्ड आदि पुरुष्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव छछरौली में सम्मान समारोह का आयोजन भारतवीर सिंह राठी के आवास पर किया गया जिसमे गत वर्ष व इस वर्ष उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। गांव निवासी विज्ञान वर्ग की छात्रा आंशिक राठी द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने,अन्नू चैहान द्वारा 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने,व गत वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा एंजल राठी द्वारा 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने,11 वी कक्षा की छात्रा वंशिका राठी द्वारा 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने 11 वी कक्षा की छात्रा निहारिका राठी द्वारा 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा सीएसआईआर परीक्षा मे राष्ट्रीय स्तर पर 28 वी रैंक हासिल करने वाली छात्रा शिखा राठी को शील्ड डायरी, पैन आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।कृषि विशेषज्ञ व समाजसेवी भारतवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही विकास का माध्यम है।ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।सर्वेन्द्र उर्फ मिन्टू प्रधान ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से अन्य को भी प्रेरणा मिलेगी।रालोद महिला जिलाध्यक्ष बबीता राठी, हरिप्रकाश चैहान,उदयवीर सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से मिली सफलता हमेशा फलदायी होती है। इस अवसर पर राजवीर राठी,डॉ.नैपाल सिंह,देवेन्द्र राठी, सोहनवीर सिंह, पुष्पेन्द्र राठी, जितेन्द्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

पक्षी-सेवा कर मुक प्राणी के सहयोगी बनेः डॉ. वंदना शर्माMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के लिए पशु-पक्षियों का संतुलन बनाये रखना अतिआवश्यक है स धार्मिक मान्यताओं के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ये अति आवश्यक है। भारत विकास परिषद् श्संकल्पश् के 21 वें अधिष्ठापन समारोह में राष्ट्र, क्षेत्र, प्रांत एवं नगर के अधितियों के मध्य अवनीश गोयल-अध्यक्ष,अनुज माहेश्वरी-सचिव, अरुण राजवंशी-कोषाध्यक्ष, श्रीमती निधि जैन संयोजिका महिला सहभागिता, गोपाल गर्ग-सम्पर्क, दिवाकर सोलंकी-संस्कार, मनोज अग्रवाल-सेवा एवं हरीश उपाध्याय-पर्यावरण (गतिविधि संयोजक) को अतिथियों एवं सदस्यों से भरे हाल में वर्ष 2026-27 हेतु परिषद् के सेवा-संस्कार एवं समसामयिक रचनात्मक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने एवं और अधिक निष्ठा से करने की शपथ दिलाई गई। भारत माता एवं परिषद के युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। वन्देमातरम के उपरांत सभी अतिथियों का गुलाबी-पीत अंगवस्त्रो से सम्मान किया गया। इस पुनीत अवसर पर राष्ट्रीय गतिविधि सह सयोजक सेवा -अनुराग दुबलिश,  प्रांतीय संरक्षक-हर्षवर्धन जैन, प्रांतीय अध्यक्ष-सरल माधव, प्रांतीय महामंत्री-मुकेश चंद गुप्ता, प्रांतीय वित्तसचिव-प्रवीण गुप्ता, प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता-श्रीमती आशा जैन, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष-शशिकांत मित्तल, प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क-सुनील गर्ग, श्रीमती नीता दुबलिश ,  प्रांतीय प्रभारी-अतिन संगल, प्रांतीय संगठन सचिव-पंकज बंसल, जिला समन्वयक-विशाल शर्मा, जिला सह समन्वयक-अकुल अग्रवाल, जिला मिडिया प्रभारी-शरद ऐरन, जिला संयोजिका महिला सहभागिता-श्रीमती पूर्णिमा कंबोज एवं जिले की सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मातृ शक्ति एवं समस्त संकल्प परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशुकांत गर्ग का मंच संचलन सुन्दर एवं प्रभावी रहा, सुभाष चंद गुप्ता, जगदीश पालीवाल, अशोक तायल, जयप्रकाश गोयल, डॉ. अजय गर्ग,डॉ अर्जुन शर्मा, डॉ. अमित मित्तल, सीए अश्विनी कुमार वर्मा, गौरव बंसल,प्रवीण जैन, सीए नितिन गर्ग, कमल गोयल, रामनिवास सिंघल, कुलदीप गुप्ता मनोज शर्मा, अभिषेक जैन, प्रीति गोयल, नैना गर्ग,ईशा गर्ग, आशा माहेश्वरी, भावना माहेश्वरी, मीनू वर्मा, क्षमा शर्मा, राधा उपाध्याय, नीलम गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संकल्प परिवार के 21 वें अधिष्ठापन के अवसर पर 100 परिवारों को पक्षी सेवा हेतु दाना एवं जल पात्र दिया गया।  भारत माता के जयघोष एवं राष्ट्रगान के साथ सभा सम्पन्न हुई।

 

 अम्बेडकर जयंती का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित चैधरी छोटू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर  में राष्ट्रीय सेवा योजना  द्वारा अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ के पी सिंह जी द्वारा अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, प्राचार्य जी ने सभी वॉलिंटियर्स को अम्बेडकर जी के जीवन चरित्र, संविधान निर्माण, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और समाज में उनके किए गए कार्यों आदि के बारे में विस्तृत रूप में वॉलिंटियर्स के साथ चर्चा की। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार जी ने अम्बेडकर जी द्वारा समाज के पिछड़े व्यक्तियों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों ,   संघर्षों आदि के बारे में बताया । कार्यक्रम को सफल बनाने में डा के पी मलिक, डॉ गिर राज किशोर, डॉ एस के सिंह एवं डॉ वीरेंद्र सिंह,आदि शिक्षक साथियों का सक्रिय सहयोग रहा

 

समाज निर्माण के तीन प्रमुख स्तंभ होते है माता-पिता व गुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अच्छे गुणवान बच्चे ही माता-पिता तथा राष्ट्र का धन होते हैं। उक्त विचार ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आज समाज के पतन का मुख्य कारण हमारी शिक्षा के साथ संस्कारों का न दिया जाना है। संस्कार विहीन शिक्षा ही समाज के पतन का प्रमुख कारण है। माता पिता और शिक्षक समाज निर्माण के तीन प्रमुख स्तंभ हैं। अपनी संतानों को संस्कारवान बनाने के लिए माता-पिता का संस्कारवान होना बहुत जरूरी है क्योंकि बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका परिवार ही होती है। बच्चा जितना बताने से सीखना है उससे अधिक वह परिवार के सदस्यों के आचरण को देखकर सीखता है इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चे के सामने ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बच्चों के ऊपर गलत प्रभाव पड़े। बच्चे कोरे कागज की तरह से होते हैं। उनको परिवार में अच्छे गुण ,कर्म और स्वभाव देखने को मिलेंगे तो वें अच्छे गुण उनके जीवन में भी आएंगे। यदि परिवार के लोग सत्यवादी ,परोपकारी, सहनशील ,त्यागी ,तपस्वी और देशभक्त होंगे तो बच्चे भी निश्चित रूप से उन मानवीय गुणों को जीवन में धारण करेंगे। दूसरा नंबर शिक्षक का आता है। आदर्श शिक्षक वह होता है जो अपने आप को दीपक की भांति जलकर दूसरों को ज्ञान रूपी प्रकाश प्रदान करता है। इसलिए शिक्षक का जीवन भी आदर्श होना चाहिए। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अत्यधिक प्रसन्नता और उत्साह देखने को मिला। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता की तैयारी करवाई।

 

एसएसपी ने किया सीएम के कार्यक्रम की सफलता पर सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को  मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार का जनपद मुजफ्फरनगर में भ्रमण कार्यक्रम था। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकसंजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे द्वारा यातायात उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार को कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट पार्किग प्रबंधन, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में दिए गए अहम योगदान के लिए 5100/- का नगद पुरस्कार से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में इसी प्रकार से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

नेत्र शिविर का हुआ आयोजन
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रामकृष्ण मिशन आश्रम के तत्वावधान में विवेकानंद नेत्रालय द्वारा एक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 67 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण किया गया, जिनमें से 26 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर के दौरान 56 मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, 22 मरीजों की मोतियाबिंद पी.यू. (प्री-ऑपरेटिव जांच) भी की गई। क्षेत्र के लोगों ने इस शिविर में भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। चिकित्सक डॉ. गौरव भट्ट ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर के संचालन में कैंप प्रभारी राजन सिंह, आयुष कुमार, सूरज कुमार (पंजीकरण), और राय सिंह (दवा वितरण व ड्राइवर) सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैंप प्रभारी राजन सिंह ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ तथा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगला नेत्र शिविर 21 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

 

 बचपन की यादे ताजा की
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा की महिला शक्ति ने द्वारिका सिटी कॉलोनी के पार्क में पिकनिक का आयोजन किया  जिसकी कार्यक्रम चेयरमैन डॉ पारुल जैन एवं मानसी वर्मा रहीं। डा पारुल जैन ने बताया कि इस विशेष तरह की पिकनिक का आयोजन पहली बार किया गया है जिसमें खाने-पीने के साथ-साथ सभी महिलाओं ने अपने बचपन की यादें ताजा की। महिला सहभागिता पारुल गुप्ता ने बताया कि इस पिकनिक में सभी महिलाएं अपने अपने घर से कुछ ना कुछ खाने के लिए बनाकर लाए थे जो की सभी महिलाओं ने आपस में मिल बैठ कर खाया।  स्वीटी बंसल ने बताया कि आज की पिकनिक में अपने बचपन की यादें ताजा हुई बचपन में हम सब जो  खेल खेला करते थे जैसे पोशांपा, बर्फ पानी, चैन चैन आज उन सब खेलो को खेलकर बहुत ही अच्छा लगा।  मानसी वर्मा ने बताया कि स्टेशन स्टेशन एवं इसकी टोपी उसके सर खेल खेलकर बहुत मजा आया।  अंजू मित्तल ने बताया कि पिकनिक में शामिल सभी महिलाएं अपने-अपने घर से अच्छे-अच्छे स्वादिष्ट व्यंजन बना कर लाई थी जो सभी ने मिल बैठकर खाए जिससे कि अलग ही आनंद की अनुभूति हुई।  सभी खेलों मैं जीतने वाली महिला को आकर्षक उपहार दिया गया इसके अतिरिक्त समयबद्धता पुरस्कार मानसी वर्मा एवं प्रीति गर्ग को दिया गया।  इस पिकनिक में अंजू शर्मा, निशा रोहाल, बिंदु चैधरी, रुचि गर्ग, प्रीति गर्ग,  चित्रा गोयल, तनुजा, अनुराधा, दीपा अरोरा, अंकिता, सिल्की, रुचि जैन, प्रियंका ऐरन, रिचा गुप्ता, नीलम शर्मा, नीरा सिंघल,  सुमन,  अर्चना बंसल आदि महिला शक्ति शामिल रही।

 

8 वर्षीय मौ. सुजैन बिखेर रहा है आवाज का जादू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कहावत है कि बाबा के गुण पोते मे आते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मुजफ्फरनगर के मौहल्ला लद्धावाला निवासी मरहूम मौ.शमशान कव्वाल के पौत्र 8 वर्षीय मौ.सुजैल के रूप मे देखने को मिला।
  लद्वावाला स्थित राजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 के छात्र मौ.सुजैल ने किसी भी शिक्षक से संगीत की शिक्षा नही ली है। लेकिन अपने बाबा के आर्शीवाद एवं अपने पिता मौ.शहजाद के प्रोत्साहन के चलते इस बच्चे ने इतनी कम उम्र मे वो मुकाम हासिल कर लिया है जो बहुत कम बच्चों मे देखने केा मिलता है। जो तबला, हारमोनियम मे पारंगत मौ.सुलैन पर माॅ सरस्वती की पूरी कृपा है। सुजैन ने घर पर ही रियाज करते हुए अनेक भजनो को कंठस्त किया है। सुजैन ने बिना किसी वादय यंत्रो के कई भजन सुनाकर अपनी सुनीली आवाज व प्रतिभा का परिचय दिया। सुजैन के पिता मौ.शहजाद ने बताया कि वह घर पर ही बिना किसी शिक्षक के रियाज करता है। गत दिवस अम्बेडकर जयंति के अवसर पर मौ.सुजैन ने दो भजन सुनाकर जनता की वाहवाही लूटकर उनका आर्शीवाद लिया। आठ वर्षीय सुजैन का कहना है कि भविष्य मे वह भी अपने दादा के पदचिन्हों पर चलकर अपनी गायकी के हुनर से  समाज पर अभिन्न छाप छोडकर सभी का आर्शीवाद प्राप्त करेगा।

 

बैसाखी व डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षाेल्लास से संपन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया गया।  डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एम.के. गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चैहान जी एवं काउंसलर कंचन सोनी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी छात्र-छात्राओं, व अध्यापक- अध्यापिकाओं ने  डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर अपने- अपने विचार व्यक्त किये । बैसाखी के उपलक्ष्य में नन्हे मुन्ने बच्चों ने कविता सुनाई,  तथा  ढोलिड़ा ढोल बाजे, पंजाबी मूट्यारण, वैशाखी भंगड़ा आदि गानों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हर साल बैसाखी पर्व 13 अप्रैल व अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाया जाता है। बैसाखी के पर्व पर पंजाबी ढाबा व्यवस्था, विलेज कोर्नर, यूटेन्सिल यूज इन पंजाब व जलियांवाला बाग हत्याकांड पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। बैसाखी के दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी तभी से बैसाखी का त्यौहार मनाया जाता है। अंत में पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चैहान जी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख विधिवेत्ता समाज सुधारक थे। सामाजिक भेदभाव व विषमता का पगदृ पग पर सामना करते हुए अंत तक वे झुके नहीं। अपने अध्ययन, परिश्रम के बल पर उन्होंने अछूतों को नया जीवन व सम्मान दिया । उन्हें भारत का आधुनिक मनु भी कहा जाता है । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी विद्यार्थियों के प्रस्तुतीकरण की भूरि भूरि प्रशंसा की।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 18 =