News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

विदाई समारोह का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव का अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में किया गया विदाई समारोह का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सहित अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए दी विदाई। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव का अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर स्थानान्तरण होने के फलस्वरुपरात्रि में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री राम आशीष यादव को फूल माला पहनाकर, स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया तथा भविष्य में ऐसे ही अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात  रविन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री ऋषिका सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्री विश्वजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिकारीगण के परिजनों द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक राम आशीष यादव को फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी गई।

 

प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड(दीक्षांत परेड) की फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड(दीक्षांत परेड) की फुल ड्रेस रिहर्सल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया निरीक्षण, तैयारियों की गहन समीक्षा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड(दीक्षांत परेड) की फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।  निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की समस्त व्यवस्थाओं-परेड अनुशासन, ड्रिल की गुणवत्ता, मार्च पास्ट, सलामी की प्रक्रिया, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देशित किया कि परेड समारोह को गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराया जाए, जिससे जनपद पुलिस की उत्कृष्ट छवि परिलक्षित हो। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड का संचालन प्रथम कमांडर सोनू चेतिवाल, द्वितीय कमांडर अंकित कुमार तथा तृतीय कमांडर जयवीर सिंह द्वारा किया गया। परेड द्वारा सलामी मंच से गुजरते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को ससम्मान सलामी दी गयी, जिस पर महोदय द्वारा परेड की सराहना करते हुए प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की प्रशंसा की गयी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि पासिंग आउट परेड प्रशिक्षु आरक्षियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उनके कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को भविष्य में ईमानदारी, निष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती पायी गयीं तथा संबंधित अधिकारियों को शेष तैयारियों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आगामी पासिंग आउट परेड को भव्य एवं सफल बनाया जा सके।

 

खटीक समाज ने किया भव्य सम्मान समारोहMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । खटीक समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिला महामंत्री बनाए जाने पर सुनील दर्शन खटीक और नामित सभासद बनाए जाने पर अमन तोमर का पगड़ी व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान खटीक समाज ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सुनील दर्शन को जिला महामंत्री और अमन तोमर को नामित सभासद बनाए जाने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। अपने संबोधन में सुनील दर्शन खटीक व अमन तोमर ने खटीक समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से संदीप तितोरिया, राजन तोमर, विजय मुंडे, अनिल तोमर, गौरव मुंडे, प्रियांश तोमर, हिमांशु मोघा सहित समस्त खटीक समाज के सहयोग से किया गया। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों का भी समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, पूर्व विधायक सुरेश तितोरिया, डॉक्टर फल कुमार, उद्योगपति फकीरचंद,सतीश खटीक,खटीक समाज अध्यक्ष यशपाल पंवार, विकास रुड़कीवाल, टिल्लू सिसौली, विजय मुंडे, गौरव मुंडे,अजय सागर,सचिन जोहरी, राजन तोमर,अनिल तोमर,प्रियांश तोमर, कुलदीप तोमर, कुलदीप बागोरिया, सुभाष फौजी,राजकुमार सिंह, धर्मवीर समुद्र, श्रवण मोघा,राजेश जोहरी,हन्नी मोघा,अनुज मोघा, आशीष,  हिमांशु मोघा, शिवम मोघा, आशीष मुंडे, मोहित धारीवाल,अभिषेक, विपुल बिलवारिया,राधे श्याम बडगूजर,संदीप बडगूजर, नितिन बागड़ी, कुदीप बागड़ी, डॉक्टर मनीष, सचिन, प्रदीप बागोरिया, डॉक्टर नितिन प्रताप, कमल बिलटोरिया, विकास मिलवानिया, शिवांग बिलटोरिया, कृतयांश तोमर,विक्रान्त खटीक, आकाश मोघा, पप्पू मोघा, संजय मोघा,अरविंद मोघा, सतीश मोघा,सौरभ मुंडे, राजू,फौजी, रोहित, कार्तिक जौहरी, दिनेश जोहरी,मुकेश जोहरी ,अमित सुधा, राधे वर्मा, अनिल,अजय, बलि राम,दीपक तोमर, विनोद जोहरी, अजित तितोरिया, चिराग, सोनू,राजा, हरीश खोटियान, काका, मोहित खोटियान,डॉक्टर सरविंद्र कुमार,पवन जोहरी, प्रीतम सिंह,नीरज जौहरी,अमर सोनकर,डॉक्टर नितिन प्रताप,सहित समस्त खटीक समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे समारोह का समापन समाज की एकजुटता और उत्साह के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और भागीदारी बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

दलितांे व पिछडांे को न्याय के लिए करती रहेगी आजाद समाज पार्टी कार्यःविनय रतन सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम मे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा कि उनके संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है।  
  उनका संगठन समाज के दलित पिछडो को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। आज पार्टी में सैकडो लोगो ने सदस्यता ग्रहण की। लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए विनय रतनसिंह ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर साहब की नीतियों को श्रृद्धेय कंाशीराम ने आगे बढाया। उन्ही के पद चिन्हो पर चलते हुए भीम आर्मी दलितों, पिछडो को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चन्द्रशेखर नवयुवकों के बल पर समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मण्डल कोर्डिनेटर सरदार जोगेन्द्र सिंह बाकुरा ने बताया कि आज संगठन मे कुलदीप सिंह पुत्र ब्रजवीर सिंह ने अपने सैकडो साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन सभी का पार्टी मे स्वागत हैं। मण्डल प्रभारी सहारनपुर आजाद समाज पार्टी कंाशीराम दीपक राणा ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन बहुजन समाज के अधिकारों के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा। हमारा उददेश्य समाज मे भाईचारे की भागीदारी को सशक्त करने का प्रयास है।
  प्रेसवार्ता मे काफी संख्या मे भीम आर्मी व आसपा के सदस्य मौजूद रहे।

 

होमगार्डस परीक्षा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती की लिखित परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आगामी उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 25.04.2026, 26.04.2026 तथा दिनांक 27.04.2026 को दो पालियों में प्रस्तावित है उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की ड्यूटी लगाई गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में उक्त परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अवश्य रखें तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाईन्टों पर समय से पहुंचे, ड्यूटी के दौरान कोई भी अवांछित घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करें तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी छोटी-बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, अपर पुलिस अधीक्षक(पर्यवेक्षक) कृष्ण गोपाल यादव, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

दो को बाइकों सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने वाले अभियुक्तगण मय चोरी की 02 मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुक्रम में वाण्टी/ वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं  क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने वाले अभियुक्तगण  आकाश उर्फ राजा पुत्र आदेश त्यागी निवासी ग्राम बलिया खेडी थाना गागल हेडी सहारनपुर, इसफाक पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम उमाही थाना नागल जनपद सहारनपुर उम्र 47 वर्ष को थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 077/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मय चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी , उधम सिंह, है0का0 कृष्णवीर, का. अमित शर्मा शामिल रहे।

 

गौ-सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर अमेटी शाखा द्वारा सनातन संस्कृति के गौरव और मानवता के सेवा सूत्रों को चरितार्थ करते हुए नए सत्र (2026-27) के सेवा प्रकल्प के रूप में प्रथम गौ-सेवा का आयोजन गुड मंडी स्थित गौशाला में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील गर्ग जी (प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क) ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ-सेवा को सर्वाेपरि माना गया है। उन्होंने अमेटी शाखा द्वारा सत्र के शुरू से ही गौ-सेवा का मार्ग चुनने की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अमेटी शाखा के उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथिगणों द्वारा गौशाला में उपस्थित सभी गायों और बछड़ों को बड़ी मात्रा में हरा चारा एवं केले खिलाकर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम में मातृशक्ति और परिषद के लगभग 20 सम्मानित सदस्यों  ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक विनय अग्रवाल एवं श्रीमती सुरभि अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। गौ-सेवा चेयरमैन नितिन गुप्ता ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को निभाना है और प्रतिमाह गौसेवा एवं इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में टीम 2026-27 अध्यक्ष अंशुल गोयल,सचिव पंकज गर्ग, कोषाध्यक्ष निकुंज गर्ग,महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती ज्योति बंसल एवं सभी पदाधिकारी और सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने गौ-माता के संरक्षण और सेवा का संकल्प लिया।

 

170 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विश्व बंधुत्व व मानवता को समर्पित संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर जहां सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ वही रक्तदान शिविर में 170 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जोनल इंचार्ज श्री कुलभूषण चैधरी जी ने किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई ; जिनसे  170 रक्त युनिट संकलित की गई। संपूर्ण आयोजन के दौरान स्वच्छता, सतर्कता एवं सेवा-भाव का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यह पहल केवल जीवनदायिनी सेवा तक सीमित न रहकर मानवता, करुणा और उत्तरदायित्व के उच्चतम आदर्श का प्रतीक बनकर उभरी।
       सत्संग की अध्यक्षता करते हुए श्री कुलभूषण चैधरी जी ने कहा कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने सत्य, सरलता और सद्भावना का मार्ग दिखाते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और ऊर्जा को समाजसेवा में लगाने की प्रेरणा दी। बाबा हरदेव सिंह जी ने “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” का संदेश देकर सेवा को जीवन का अनिवार्य अंग बनाया, जिसे सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।
    संयोजक हरीश कुमार ने कहा कि जब हृदय में करुणा, प्रेम और एकत्व की दिव्य चेतना जागृत होती है, तब मानव अपने सीमित स्वार्थों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण का सशक्त माध्यम बन जाता है। परोपकार, करुणा और परमार्थ जैसे अलौकिक मूल्यों से प्रकाशमान यह पावन अवसर उस दिव्य अनुभूति का प्रतीक बना, जहाँ “मानव को मानव हो प्यारा, एक-दूजे का बने सहारा” का संदेश केवल शब्दों तक सीमित न रहकर हृदयों में जीवंत हुआ।
    युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में यह दिवस वर्षभर चलने वाली सेवा-सरिता का शुभारंभ है, जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 705 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे; जो करुणा और एकत्व की भावना को निरंतर सुदृढ़ करेंगे।
   उल्लेखनीय है कि रक्तदान की यह पावन परंपरा पिछले चार दशकों से निरंतर जारी है। अब तक 9,174 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15,00,230 यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है, जो मानव सेवा के प्रति निरंकारी मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।
   ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल को, बाबा गुरबचन सिंह जी की दिव्य स्मृति में, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में दिल्ली के ग्राउंड नं. 8 में आयोजित हुआ। इसके साथ ही समूचे देश की हजारों सत्संग केंद्रो पर श्रद्धा और समर्पण भाव से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और निष्काम सेवा का जीवंत स्वरूप बनकर उभरा।

 

शिविर में दिये योग संबंधी टिप्स
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को बताया कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई पर पीड़ा सम नहीं अधिमाई अर्थात दूसरों को सुख देने से बड़ा कोई धर्म नहीं है तथा दूसरों को दुःख देने से बड़ा कोई अधर्म नहीं है। सत्य बोलना, ईमानदार रहना, परोपकार करना, मेहनत करना, माता-पिता की आज्ञा का पालन करना, अपने गुरुजनों का सम्मान करना, सहनशीलता, दया, करुणा, त्याग तपस्या आदि धर्म के लक्षण है। हम सब मनुष्य हैं, मानवता ही हमारा धर्म है। इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि जाति पाति से ऊपर उठकर तथा मानवीय गुणों को जीवन में अपनाकर अपने आप को भी सुखी बनाएं तथा दूसरों को भी सुख बांटे। इस अवसर पर बच्चों को सूर्य नमस्कार आसन, पश्चिमोत्तानासन ,उष्ट्रासन,धनुरासन, चक्रासन करवाएं तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम करवाएं।

 

फीता काटकर किया नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया उद्घाटन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी श्री आनन्द देव, निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उद्घाटन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनसुनवाई हॉल के सुचारु संचालन से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

 

सरकार की प्राथमिकता महिला सुरक्षा व सम्मान: विजया रहाटकरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू), नई दिल्ली द्वारा विकास भवन सभागार में आयोजित ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जनसुनवाई’’ कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस जनसुनवाई का उद्देश्य जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय प्रदान करना तथा आवेदकों की सुगमता सुनिश्चित करना था।
माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, श्रीमती विजया रहाटकर  ने आज मुज़फ्फरनगर में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायत निवारण तंत्र तथा महिला उत्पीडन संबंधी समस्याओं का त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रभावी समन्वय और सशक्त प्रशासनिक तंत्र ही महिलाओं के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से हम सीधे पीड़ितों तक पहुंच रहे हैं, ताकि न्याय की प्रक्रिया तेज हो। कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर, कानूनी सहायता तथा जागरूकता शिविरों की जानकारी दी। पीड़ित महिलाओं को तुरंत राहत के लिए मेडिकल जांच, सुरक्षा एवं कानूनी मदद का आश्वासन दिया गया।  यह जनसुनवाई महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने तथा प्रशासनिक सुगमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुई। श्रीमती विजया राहतकर द्वारा विकास भवन में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान नारी सुरक्षा व सम्मान को लेकर अपने विचार रखे तथा नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास व कानून आदि के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सरकार की ओर से ‘तेरे मेरे सपने नामक’ कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। जिसका उद्देश्य विवाह से पूर्व युवक-युवती  को यह समझाना है कि विवाह आजीवन का रिश्ता होता है जिसमें पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल होना बेहद जरूरी है साथ ही उनके बीच किसी प्रकार का मनमुटाव अथवा घरेलू हिंसा आदि की स्थिति न बने। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, सीएमओ डा. सुनील तेवतिया  सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

अचानक लड़खड़ाकर गिरा युवक, हुई मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सड़क पर लड़खड़ाकर गिरा और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में यह घटना रात करीब 10 बजे की है। लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक सड़क पर अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि युवक पहले लड़खड़ाता है, फिर सड़क पर गिर जाता है। गिरने के बाद वह उठने का प्रयास करता है, लेकिन दोबारा जमीन पर गिर पड़ता है और फिर नहीं उठ पाता। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी महावीर सिंह चैहान ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला। उसके हाथ पर एक नाम लिखा है, जो अस्पष्ट होने के कारण पढ़ा नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त कराने और मामले की आगे की जांच में जुटी है।

 

किसान के परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुरबालियान गांव में गंग नहर में कूदे किसान अमरनाथ के मामले में चरथावल विधायक पंकज मलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की। विधायक पंकज मलिक ने घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने मौके पर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन को तुरंत सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया।

 

हादसे में हुआ घायल
छपार। बरला-बसेड़ा मार्ग पर सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। भोपा क्षेत्र के तिस्सा निवासी रजत उर्फ लवकुश अपने दो साथियों शिवा व निखिल के साथ देवबंद से ईंट लेने जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे तेजलहेड़ा चैराहे के पास उसे नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और चालक रजत गंभीर घायल हो गया। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया और सीधा कराया। उसके साथी शिवा व निखिल को कोई चोट नहीं आई। 

 

 दो को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगर पालिका कर्मचारी चंकी भारद्वाज पुत्र स्व0 प्रदीप शर्मा निवासी मौ0 दयालपुरम थाना खतौली, मुजफ्फरनगर के साथ दो व्यक्तियों द्वारा कहासुनी के पश्चात मारपीट की गयी है। सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 115(2), 352,351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उसी दिन रात्रि में मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान चंकी की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके उपरांत पंजीकृत अभियोग में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी (तरमीम) की गई। थाना खतौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

युवा उद्यमी विकास योजना का प्रारम्भ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम अनुभाग-2 के द्वारा जनपद में उद्योगों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद के युवाओं को रोजगार सृजित किये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में पूंजी निवेश को बढावा देने/आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 01 लाख नई सूक्ष्म, लघु मध्यम इकाईयों को स्थापित किये जाने हेतु उक्त योजना को मिशन मोड के रूप में आगामी 10 वर्षों की समयावधि में प्रदेश में 10 लाख नयी सूक्ष्म इकाईयां स्थापित किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा ष्मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का प्रारम्भ किया जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाः- शासनादेश संख्या 49/2024/1650/477/18-2-2024 दिनांक 04.10.2024 के द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम अनुभाग-2 के द्वारा जनपद में उद्योगों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद के युवाओं को रोजगार सृजित किये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में पूंजी निवेश को बढावा देने/आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 01 लाख नई सूक्ष्म, लघु मध्यम इकाईयों को स्थापित किये जाने हेतु उक्त योजना को मिशन मोड के रूप में आगामी 10 वर्षों की समयावधि में प्रदेश में 10 लाख नयी सूक्ष्म इकाईयां स्थापित किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा ष्मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का प्रारम्भ किया जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त कम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के सफल कियान्वयन हेतु आवेदन प्रकिया आरम्भ कर दी गयी है। योजना की प्रमुख पात्रता एवं शर्ते निम्नवत् हैः- 1-आवेदक जनपद का निवासी होना चाहिए एवं आवेदक की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए। 2-आवेदक की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा आठ होनी चाहिए। इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अथवा समकक्ष को वरीयता दी जायेगी। शिक्षा प्राप्त एवं अनुसूचित जाति/जनजाति महिला अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायगी।
आनलाइन आवेदन करने की प्रकियाः- आवेदक दी गयी वेबसाइट ीजजचध्ध्उेउमण्नचण्हवअण्पद पर निशुल्क आवेदन कर सकते है। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन ऑनलाइन करते समय निम्न शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र जैसे-न्यूनतम आठवी की मार्कशीट / हाईस्कूल अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन हस्ताक्षर निवास का प्रमाण नोटीकृत हलफनामा एवं परियोजना रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
योजनान्तर्गत वित्त पोषण योजना की प्रमुख बातेः-1-उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम रू0-5.00 लाख तक की परियोजनाओं के ऋण पर परियोजना लागत का शत-प्रतिशत ब्याज उपादान वित पोषण की तिथि से अगले 04 वर्षों के लिए दिया जायेगा। कुल परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत टर्मलोन के रूप में होना अनिवार्य होगा। परियोजना में भूमि-भवन का कय सम्मिलित नहीं होगा। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों का परियोजना लागत का 15 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों के लिए 12.5 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति/जनजाति/दिव्यांगजन के लाभार्थियों के लिए परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वंय के अंशदान के रूप में जमा करना होगा। 2-लाभार्थी को परियोजना लागत अथवा अधिकतम रू0-5.00 लाख जो कम हो का 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में दियों जायेगा। यह अनुदान बैंक इण्डेड होगा। 3-तम्बाकू उत्पाद, गुटखा पान मसाला अल्कोहल, वातयुक्त पेय पदार्थ कार्बाेनेटेड उत्पाद, पटाखे, प्लाटिक कैरी बैग (40 माइकॉन से कम) अथवा भारत / राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर प्रतिबंधित श्रेणी में रखे उत्पाद योजना में लाभ हेतु पात्र नहीं होगें। 4-योजनान्तर्गत जनपद की समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक / ग्रामीण बैंक तथा वित्तीय संस्थाए ऋण वितरण हेतु पात्र होगी। 5-योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय में प्रातः 100 कर सकते है। बजे से सायं 5 बजे तक सपंर्क कर सकते है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 3 =