News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चौकीदार की हत्या से फैली सनसनीMuzaffarnagar News
चरथावल। स्कूल के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या के मामले मे पुलिस ने शव पोस्ट के लिए भिजवाने के साथ जांच-पडताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा चरथावल निवासी करीब 50 वर्षीय राजू उर्फ राजकुमार पुत्र महेन्द्र कस्बा स्थित एक स्कूल मे चौकीदार था। बताया जाता है कि बीती देर रात कुछ अज्ञात द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। आज सुबह जब इसकी सूचना विघालय प्रशासन को मिली तो हडकम्प मच गया। वहीं राजू की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर डा.रविकान्त एवं चरथावल पुलिस व फोरेंसिक टीम, डॉगस्कवायड मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। घटना के शीघ्र अनावरत के लिए एसओजी व थाना चरथावल पर 03 टीमां का गठन किया गया है। पुलिस ने उक्त मामले मे सुसंगत धाराओ मे मुकदमा कायम कर जांच पडताल शुरू की। सुबह थाना चरथावल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि किड्स हैविन पब्लिक स्कूल में चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार पुत्र महेन्द्र निवासी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 50 वर्ष) की अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर व थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसओजी व थाना चरथावल पर 03 टीमों का गठन किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
तितावी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बढी देशराज निवासी करीब 30 वर्षीय युवक आयुष ने आज सुबह अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादस से परिजनो मे कोहराम मच गया। युवक की मौत की खबर पर पडौसियो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। वहीं दूसरी और ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनो व भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

थाना सिविल लाइन का एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना सिविल लाईन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन सेवाओं, पोर्टल एंट्री, सीसीटीएनएस कार्य प्रणाली एवं डाटा अपडेट की स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से की जाएं। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, शस्त्रों के रख-रखाव एवं ड्यूटी प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। महोदय द्वारा नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्य में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वापरि रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सिविल लाईन महावीर सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद मुजफ्फरनगर में उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती परीक्षा का दिनांक 25.04.2026, 26.04.2026 व दिनांक 27.04.2026 को प्रतिदिन दो पालियों में 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजन किया जा रहा है। उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान अधिकारीगण द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा पूरे समय सतत निगरानी रखी जा रही है

 

तीन को पुलिस मुठभेड़ में दबोचाMuzaffarnagar News
शाहपुर। थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो गोली लगने से घायल हो गए। देर रात पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हरसोली चौकी प्रभारी विकास चौधरी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए शव की पहचान शामली जनपद के ऊन निवासी राजा के रूप में की। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि आरोपी तावली गांव के जंगलों में छिपे हुए हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें मौके से ही पकड़ लिया गया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने उनके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उ.प्र.होमगार्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस-प्रशासन की और से कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए। ताकि निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से यह परीक्षा सम्पन्न हो सके।
उल्लेखनीय है कि जनपद मे उ.प्र.होमगार्डस भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। जो क्रमशः 25,26 व 27 अप्रैल को प्रतिदिन दो पालियो मे 17 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित होनी है। तीन दिवसीय इस परीक्षा के पहले दिन जिले के 17 केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को कई स्तर की चेकिंग से गुजरना पड़ा। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, साथ ही पुलिस बल और मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल तक चलेगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें उन्हें समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और केवल आवश्यक दस्तावेज लाने को कहा गया था। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सहित कई वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। परीक्षा के पहले दिन कुल मिलाकर शांतिपूर्ण माहौल रहा। प्रशासन की सख्ती और अभ्यर्थियों के अनुशासन ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद की।

 

बडा खाना का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के लिये पारंपरिक बडा खाना का भव्य व गिरमामय आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर के शिव मन्दिर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये पारंपरिक “बड़ा खाना” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस विभाग की समृद्ध परंपराओं, आपसी भाईचारे एवं अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा अधिकारीगण का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत के साथ किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के मध्य पहुंचकर स्वयं भोजन परोसा गया एवं उनके साथ बैठकर भोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। “बड़ा खाना” का यह आयोजन वरिष्ठ एवं कनिष्ठ के मध्य आत्मीयता, समन्वय एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रशिक्षण काल के दौरान अर्जित अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण की भावना ही उन्हें एक कुशल, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसकर्मी के रूप में स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सेवा एवं सुरक्षा का दायित्व है, जिसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निभाना प्रत्येक पुलिसकर्मी का कर्तव्य है। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को और अधिक सुदृढ़ करें। उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षणरत आरक्षियों का दीक्षान्त समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रशिक्षु आरक्षी औपचारिक रूप से पुलिस विभाग का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी दायित्वों के लिये शुभकामनाएं दी गयीं।

 

आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर सम्पन्न हुई,बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी व पूर्व सलाहकार सदस्य राज्य वाणिज्य कर विभाग उ० प्र० सरकार कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष व सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद राकेश त्यागी,जिलाध्यक्ष सर्राफा एसो० पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व सदस्य जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद तरुण मित्तल द्वारा चर्चा करते हुए व्यापार संगठन के आगामी कार्यक्रम एवं मई माह में लखनऊ में आयोजित बैठक को लेकर विचार विमर्श किया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नरेश अग्रवाल जी,प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री मा० नितिन अग्रवाल जी के निर्देशानुसार आगामी माह मई में लखनऊ में प्रदेश भर के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें सहारनपुर मंडल सहित प्रदेश भर के पदाधिकारियों द्वारा सम्मिलित रहकर अपने नेता आदरणीय श्री नरेश अग्रवाल व मा० श्री नितिन अग्रवाल के नेतृत्व व उनके निर्देशन में प्रदेश भर के व्यापारियों की किसी भी समस्या हेतु संघर्ष रत रहकर कार्य करने के साथ ही शीर्ष नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया जाएगा

 

अर्थ डे सेलिब्रेशन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय अर्थ-डे हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कक्षा 11 । की छात्रा दिव्यांशी ने अर्थ डे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पृथ्वी के प्राकृतिक सौंदर्य, इसके हरे-भरे जंगल, लुभावने झरने, पहाड़ और स्वच्छ एवं निर्मल जल के संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हैड मिस्ट्रेस, जूनियर विंग, काउंसलर कंचन सोनी, समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के छात्र- छात्राएँ – अमृत तायल, याशवी तायल एवं सना ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्ष संरक्षण हेतु पौधों में पानी भी दिया गया द्य इसके पश्चात् विभिन्न प्रकार के पोस्टर, कलाकृतियां बनाकर छात्रों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया द्य इसके उपरांत पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान करने का संकल्प लेते हुए, पृथ्वी की रक्षा को अपना कर्त्तव्य और अधिकार समझते हुए छात्रों ने एक प्रतिज्ञा ली जिसमें पृथ्वी मां को प्रदूषण और वनों की कटाई रहित करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेड़ पौधों के बिना मनुष्य एवं जीव जंतुओं के जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है द्य प्रदूषित वायुमंडल को शुद्ध बनाने में पेड़ पौधों की अहमं भूमिका है धरती की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे अवश्य लगाने चाहिए।

 

खो-खो, पेंटिंग, गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई आयोजितMuzaffarnagar News
जानसठ। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में खो-खो, पेंटिंग और गणित प्रश्नोत्तरी शामिल थीं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक चित्र बनाए। नन्हे कलाकारों ने रंगों के माध्यम से अपने विचारों को सुंदर आकृतियों में उकेरा। कक्षा 3 से अदिना, सिमरत, माही, मोहम्मद रजा, यशिका, अगम खुराना और उत्कर्ष; कक्षा 4 से यशस्वी, ओजस्वी, आशवी कंबोज, तापसी तंवर, लवि और अरहन खान; तथा कक्षा 5 से अवनी, हरमन, अनंत राज कौशिक, अपार सिंह, यूसरा बतूल और सादाफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों की बुद्धिमत्ता और त्वरित सोच का रोमांचक संगम देखने को मिला। गंगा, यमुना, कृष्णा और कावेरी सदनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें कावेरी सदन ने यमुना सदन को 10 अंकों से हराकर जीत हासिल की। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस तेज़ रफ्तार और रणनीति से भरपूर मुकाबले में बालक वर्ग में गंगा सदन ने कावेरी सदन को 1 अंक से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में यमुना सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गंगा सदन को 1 अंक से पराजित कर विजय हासिल की। कार्यक्रम का संचालन कनिक, विदिशा और आरोही ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति, विपिन कुमार, कुमुद शर्मा, हैप्पी चौहान, साहिल, सुगंध और अंकित सक्सेना सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।

 

माँ पीताम्बरा का चित्रा एवं गीतापाठ की पत्रिका भेंट की गई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञाना नन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग में बताया की भगवताचार्य पंडित कृष्णानन्द जी एवं पं संजय मिश्रा जी के सानिध्य में रेलवे स्टेशन के सामने गली में प्राचीन शिव मन्दिर के हॉल मे माता पीताम्बरा देवी के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मां का फूलों का श्रृंगार, गीता पाठ एवं भजन संध्या का अति सुंदर कार्यक्रम हुआ। जिसमें माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल , अध्यक्षा नगर पालिका श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता संजय गर्ग तथा नगर के काफी संख्या मे गणमान्य सम्मानित जनों ने भाग लिया। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के अध्यक्ष कमल गोयल, सचिव अतुल गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह द्वारा मंत्री जी को गीतापाठ पुस्तक भेंट कर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा गरिमा गोयल द्वारा श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप जी का पटका पहनाकर का स्वागत किया। पंडित कृष्णानन्द जी द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियो को माँ पीताम्बरा का चित्र भेंट किया। तत्पश्चात सर्वप्रथम गणेश वंदना, सरस्वती वन्दना, ओम भगवते वासुदेवाय का जाप, अष्टादश श्लोकी , कृष्ण कृपा अमृत का पाठ भाव पूर्वक कराया गया।तत्पश्चात भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायको अजय करूणा, राजेश वर्मा, संजय अरोरा, ज्योति मिश्रा, महेंद्र रावत, गरिमा गोयल तथा महिला मैत्रीमण्डल आदि के भजनो पर उपस्थित सभी सनातन प्रेमी श्रद्धालु भाव विभोर होकर करतल ध्वनि के साथ तथा पीताम्बरा माता की जय जयकार करते हुए झूम/नाच उठे। कार्यक्रम के अंत मे माननीय मन्त्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा प्रस्तुत भजन मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है को खचाखच भरे मन्दिर हॉल मे उपस्थित श्रद्धालुओ ने बहुत ही भक्ति भाव से सुना तथा सभी श्रद्धालुजन भक्तिभाव मे सराबोर हो गये।कार्यक्रम के सफल आयोजन मे कमल गोयल, अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, विजय शुक्ला, विमल प्रताप, विपिन गुप्ता, राजन गोयल, राधा, नमन मिश्रा, पंडित संजय, राज कुमारी, अल्का गोयल, पूनम, मधु, मोहिनी गुप्ता, सुनीता (कशिश), परणिता, महेंद्र रावत, गरिमा गोयल, पंकज गर्ग, धुर्व एवं काफी संख्या मे मातृशक्ति सहित सैकड़ो श्रद्धालुओ का सहयोग रहा। कार्यक्रम के विश्राम पर भोग प्रसाद एवं भण्डारे का आयोजन किया गया।

 

कार की छतों पर खडे होकर विस्फोटक पटाखे छोडने वाले दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना नई मंडी पुलिस द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर कार की छतो पर खड़े होकर लापरवाही से विस्फोटक पटाखे छोड़ने तथा रील बनाकर उपद्व मचाने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव व थाना प्रभारी नई मंडी श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 18.04.2026 की रात्रि को होटल रॉयल पैलेस में शादी समारोह के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से विस्फोटक पटाखे छोड़ते हुए हाइवे पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए खतरा उत्पन्न किया गया । इसके अतिरिक्त भोपा रोड़ पर एक थार गाड़ी सवारों द्वारा दबंगई/उपद्रव मचाया गया ।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 19 =