समाचार (Muzaffarnagar News)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुजफ्फरनगर सदर रेंज के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर, मखियाली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, व्यावसायिक शिक्षा , कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल’ रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक श्री अभिनव राज के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पी.आर. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर तथा बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।
अपने संबोधन में प्रभागीय निदेशक श्री अभिनव राज ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में सदर रेंज के रेंज अधिकारी आदित्य सोनकर जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार,दीपांजलि शर्मा,डॉ. राजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के संकल्प के साथ किया गया।
पुलिस लाइन में किया फलदार पौधारोपण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ष्ब्सपउंजम ।बजपवद (जलवायु कार्रवाई) निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने हेतु सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक सतत प्रयास है। उन्होंने सभी को अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया।
सीएमओ ने ने किया वृक्षारोपणः दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जट मुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि स्वस्थ जीवन एवं स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य इकाइयों तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान केवल एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों एवं देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और जिस प्रकार वह अपनी मां का सम्मान एवं देखभाल करता है, उसी प्रकार उस पौधे की भी पूरे वर्ष नियमित रूप से देखभाल करे, ताकि वह एक विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, छाया एवं बेहतर पर्यावरण प्रदान कर सके। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम सभी मिलकर वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप दें, तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
परेड की सलामी लेकर एससएपी ने करवायी ड्रिल
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जीनस पेपर एंड बोड्र्स लिमिटेड, मुजफ्फरनगर में ष्जलवायु कार्रवाई हमारी जिम्मेदारीष् थीम के अंतर्गत एक व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में 300 पौधों का रोपण किया। सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा तथा सहायक अभियंता संतोष सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कंपनी के कामर्शियल हैड जी सी कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण जैसे प्रयास न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा हरित भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जीनस पेपर एंड बोड्र्स लिमिटेड, मुजफ्फरनगर द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित विभिन्न जन-जागरूकता एवं हरित पहल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।
इंडियन पोटाश लि., रोहाना यूनिट में किया गया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश लि., रोहाना यूनिट के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस और राष्ट्रव्यापी अभियान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान इकाई प्रमुख, श्री लोकेश कुमार ने सभी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा जैव विविधता को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष मानव जीवन के सच्चे साथी हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के निरंतर समाज और प्रकृति की सेवा करते हैं। इकाई प्रमुख ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की भावना पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण और संरक्षण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को पोषित एवं सुरक्षित रखते हैं। अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में श्री मोहित सिंह, सीनियर ऑफिसर सेफ्टी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सां.स. एवं विधि), आर.के. तिवारी, रामवीर लल्लर, पंकज बालियान, के.पी. सिंह, तरुण गौड़, संजीव चैधरी, पंकज शर्मा, प्रदीप शर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
हर नागरिक की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कम्पनी बाग) में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पालिका सभासद, अधिशासी अधिकारी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश प्रमुखता से दिया गया। कमला नेहरू वाटिका में आम, जामुन, नीम, गुलमोहर, कटहल सहित अनेक पौधों का रोपण करते हुए लोगों से पौधों के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाना है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियानों और हरित विकास की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रमदान करने तथा नगर को स्वच्छ और हरित बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया। पौधारोपण अभियान में आम, जामुन, नीम, गुलमोहर, कटहल समेत विभिन्न फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, सतीश कुकरेजा, विजय कुमार चिंटू, अमित पटपटिया, शौकत अंसारी, अब्दुल सत्तार मंसूरी, मौहम्मद शहजाद, सभासद पति ललित कुमार, सुन्दर सिंह, हसीब राणा, शोभित गुप्ता, फखरूदीन, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार, मौहम्मद सालिम आदि मौजूद रहे।
बुढ़ाना पुलिस ने प्रतिबंधित सीरप की खरीद फरोख्त करने वाले शातिरों को किया गिरफ्तार

बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित वेनेरेक्स कफ सीरप की खरीद-फरोख्त करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 24 पेटी कार्टन में कुल 2845 शीशियां प्रतिबन्धित वेनेरेक्स कफ सीरप(अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये), 03 लाख रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 आल्टो कार। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना श्री सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रतिबन्धित वेनेरेक्स कफ सीरप की खरीद-फरोख्त के अवैध कारोबार में संलिप्त 03 अभियुक्तों को बुढाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर स्थित खंडहर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 24 पेटी कार्टन में कुल 2845 शीशियां वेनेरेक्स कफ सीरप, 03 लाख रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त 01 आल्टो कार बरामद की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अमजद पुत्र मौहम्मद अरशद निवासी मेरठ , गुलवेज पुत्र इंतजार निवासी नई बस्ती भूड थाना खतौली, जोएब पुत्र जावेद निवासी इकराम नगर थाना लोनी, कमिश्नरेट गाजियाबाद। वांछित अभियुक्तशुभम पुत्र नामालूम निवासी गाजियाबाद। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। अभियुक्तों ने उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप शुभम निवासी गाजियाबाद से खरीदे थे तथा उन्हें उत्तराखण्ड में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तगण आज भी उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप को उत्तराखण्ड में बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद नकदी के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि यह धनराशि भी प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री से अर्जित की गई थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष बाबू अत्री, उ.नि. सूर्य प्रताप सिंह, संदीप कुमार, छविकांत सिंह, है. का अमरदीप, संजय कुमार, नकुल सांगवान, रि.का. सतीश सिंह थाना बुढ़ाना शामिल रहे।
विश्व पर्यावरण ंिदवस पर वृहद वृक्षारोपण अभियान कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व पर्यावरण दिवस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और साथ साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आज स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सहसंयोजक श्रीमोहन तायल ने भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के सदर विधानसभा के केशव मंडल में रुड़की रोड़, डिवाइडर पर वृहद पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,आयुष बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सहसंयोजक , वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, जगदीश पांचाल, जिला उपाध्यक्ष रोहतास पाल,मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल,मंडल महामंत्री मनोज लेमन, अमन तोमर, शिवकुमार धीमान, सभासद श्री रजत धीमान, नमिष चंदेल, बृजेश कोरी, विनीत धीमान, समर आदित्य, रविन्द्र कुड़ाना, मेवाराम पाल, हेमराज पाल, मनीष धीमान, शुभम धनगर, कुलदीप त्यागी, सुनील धनगर,आदि उपस्थित रहे।
उ.प्र. आरक्षी भर्ती परीक्षा को डीएम एसएसपी ने ली बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 08.06.2026 से 10.06.2026 तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 05.06.2026 को जिला पंचायत सभागार, मुजफ्फरनगर में उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जा चुकी है। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा कोषागार/स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव एवं परिवहन हेतु भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा से संबंधित समस्त गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी।
परीक्षा अवधि के दौरान रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी, जहां पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्र की लोकेशन एवं वहां तक पहुंचने का मार्ग आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे अभ्यर्थियों व राहगिरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षा स्थल एवं बैग/अन्य सामान सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, परीक्षा के पुलिस नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक यातायात, प्रशासनिक नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अपर जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, सैक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पर्यावरण रक्षा सूत्र अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हम सभी के संज्ञान में है कि जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्या एवं जवलन्त मुद्दा है स समस्त ब्रह्माण्ड में अलग-अलग भू-भाग, क्षेत्रों में पर्यावरण की अनेकों अनेक समस्या है, लेकिन भारत वर्ष में जल, अति सूक्ष्म प्लास्टिक कण, वायु, ध्वनि, (ग्लोबल वार्मिंग) पृथ्वी के तापमान में वृद्धि आदि अनेकों प्रदूषण एवं परेशानियां है स जिनसे उबरने का सबसे सरल उपाय भू संसाधनों का सीमित उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन है। इसी कड़ी में भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मुज़फ्फरनगर इकाई के तीनों विभागों ने जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी आगाज में सुधार हेतु पर्यावरण संरक्षण के लिए कमला नेहरू वाटिका में वृक्षो को सांकेतिक रूप से रक्षा सूत्र बांध कर पौधा रोपण, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग, जल के जरूरी उपभोग, प्रकृति से प्रेम का संकल्प लिया। आज कमला नेहरू वाटिका में सुभाष चंद गुप्ता-पर्यावरण प्रेमी, वी एस वर्मा-जल संरक्षण विशेषज्ञ एवं कृष्ण गोपाल मित्तल-वरिष्ठ समाजसेवी की उपस्थिति में सभी ने वृक्षो को रक्षा सूत्र बांधे। सुभाष चंद्र गुप्ता ने पर्यावरण सन्तुलन से होने वाले सामाजिक जीवन के लाभान्वित गुणों पर सूक्ष्म विचार व्यक्त किए साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली नित्य जीवन की ह्रासमयी जीवन शैली के दुष्परिणामों से उपस्थित जनसमूह को सचेत किया। वी. एस. वर्मा ने जल संरक्षण के नवीन अवसर, उदाहरण सहित प्रस्तुत किये , जिनके दैनिक जीवन में प्रयोग से सकारात्मक परिवर्तन प्राप्त कर,जीवन संघर्षों से बचा जा सकता है। गोपाल कृष्ण मित्तल जी ने आज के आधुनिक समाज में पर्यावरण से होने वाले सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों से उपस्थित जनसमूह को जानकारी उपलब्ध कराई , जिनके विचारों को सुनकर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प धारण किया। कार्यक्रम में वाटिका के विशाल एवं सूक्ष्म नन्हे पौधों पर सुरक्षा पट्टिका के माध्यम से आम जनमानस के लिए संदेश अंकित किया गया। जिसका उपस्थित जनसमूह ने हृदय से साधुवाद किया। वास्तव में आज के कार्यक्रम में किए गए नवनी प्रयोग का सार्थक उपयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए अमृत समान होगा, ऐसी भारत-तिब्बत सहयोग मंच जिला मुजफ्फरनगर इकाई को पूर्ण आशा है। जिला महामंत्री-विष्णु स्वरुप अग्रवाल ने सभी आंमत्रित अतिथियों का इस वसुंधरा के पवित्र कार्य में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया स मंच भविष्य में भी जन सहयोग के आयोजन करता रहेगा स इस अवसर पर भारत विकास परिषद संकल्प का पूर्ण सहयोग रहा स इस अवसर पर इंजी.लोकेश चंद्रा-संरक्षक, अवनीश गोयल-जिला संयोजक-प्रकृति प्रकोष्ठ संरक्षण, अतिन संगल-युवा प्रांत महामंत्री, एड अभिषेक वर्मा-प्रांत मंत्री,अभिलक्ष मित्तल-युवा जिला अध्यक्ष, पुनीत गुप्ता-युवा महामंत्री, डॉ वंदना शर्मा-महिला जिला अध्यक्ष, डॉ नीतू भारद्वाज-महिला जिला महामंत्री, डॉ. अजय गर्ग-जिला अध्यक्ष,मनोज पांचाल-जिला उपाध्यक्ष,विष्णु स्वरुप अग्रवाल-जिला महामंत्री, सीए अश्विनी वर्मा-जिला मंत्री, अरुण राजवंशी-प्रांत सदस्य, सीए नितिन गर्ग, अनुज सैनी, नीरज अग्रवाल, हरीश उपाध्याय, मनोज शर्मा, अभिषेक जैन, अनुज माहेश्वरी, निधि जैन, रेखा संगल, आशा माहेश्वरी, प्रीति गोयल, आरोही सिंह, अनुकृति आदि का विशेष सहयोग रहा राष्ट्र गान के उपरांत हर हर महादेव, तिब्बत हमारा है, कैलाश मानसरोवर लेकर रहेंगे के उदद्घोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुकतीर्थ में होगा 1100 पौधो का रोपण

शुकतीर्थ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुकतीर्थ क्षेत्र में वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण को समर्पित एक दिवसीय वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्राथमिकताओं तथा माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणादायी पहल एक पेड़ माँ के नाम के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत जीवनदायिनी एवं मोक्षदायिनी माँ गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गंगा तट के दोनों ओर कुल 1100 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह पौधारोपण अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, नदी तंत्र संरक्षण तथा जन-जागरूकता का व्यापक संदेश देगा। इसी के साथ जलालपुर बेहद वृक्षारोपण स्थल पर 16,000 वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 06 बजे गंगा तट पर पौधारोपण अभियान से होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी। पौधारोपण के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को प्रकृति एवं मातृशक्ति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया जाएगा। पौधारोपण के उपरांत शुकतीर्थ क्षेत्र में गंगा तट के दोनों किनारों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक, पॉलिथीन, बोतलें, धार्मिक अवशेष एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गंगा नदी एवं उसके तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।
इसके पश्चात सुखदेव आश्रम, शुकतीर्थ में पर्यावरण शुद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना से वैदिक यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व को रेखांकित करते हुए यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अगले चरण में शुकतीर्थ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता हेतु एक विशाल पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। संत समाज के पूज्य महाराज ओंकारानंद जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा। रैली में विद्यालयों के गुरुकुल के छात्र, स्वयंसेवी संस्थाएं, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिको ने सहभागिता किया। रैली के माध्यम से वृक्ष संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन एवं वन्यजीव संरक्षण के संदेश जन-जन तक पहुँचाए पहुंचाया। प्रातः 10 बजे मोरना विकास खण्ड क्षेत्र में अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत एकल उपयोग प्लास्टिक (ैपदहसम न्ेम च्संेजपब) तथा अन्य प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग एवं बिक्री को हतोत्साहित करने हेतु विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। इस संवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, दुकानदारों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल जी ने की। कार्यक्रम में प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों, वन्यजीवों एवं जल स्रोतों पर उसके प्रभाव तथा उसके विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अभयारण क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान पूर्ण ब्लॉक अध्यक्ष अमित राठी आदि उपस्थित थे। बैठक के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सोलानी नदी पर वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत सोलानी नदी तट पर विशेष संरक्षण गतिविधियां संचालित की गई। जैसे नदी में पाए जाने वाले कछुओं एवं मगरमच्छों के प्राकृतिक आवासों को आवारा पशुओं, मानवीय हस्तक्षेप तथा अन्य संभावित खतरों से सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक संरक्षणात्मक उपायों पर कार्य किया जाएगा। यह पहल जलीय जैव विविधता के संरक्षण तथा नदी पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में गंगा तट से लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित चैरावाला तालाब एवं बिमलाखेड़ी तालाब को आद्र्रभूमि (वेटलैंड) के रूप में अधिसूचित किए जाने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समुदाय के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विमल खेड़ा मौजा की ग्राम प्रधान श्रीमती आबिदा परवीन ग्राम काकरोली को वेटलैंड संरक्षण हेतु किए गए विशेष उपाय के लिए लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर वेटलैंड अधिसूचना का वाचन किया गया तथा स्थानीय नागरिकों को आद्र्रभूमियों के पारिस्थितिक महत्व, भूजल पुनर्भरण, जैव विविधता संरक्षण एवं जलवायु संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा आद्र्रभूमियों, नदियों, वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण की सामूहिक शपथ ग्रहण की गई। यह संकल्प लिया जाएगा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित वन एवं समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। वन विभाग ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, संत समाज, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं आम नागरिकों से इस महत्वपूर्ण जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय संकल्प को सफल बनाने की अपील की है। एक पेड़ माँ के नाम कृ एक संकल्प प्रकृति के नाम-‘ प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रवाह मुजफ्फरनगर ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे मुजफ्फरनगर में 5 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया जिसमें वन विभाग का कुल लक्ष्य 18000 था जिसमें से 16 000 अभयारण्य क्षेत्र में पूरा किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री रविकांत वशिष्ठ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का उद्देश्य समग्र रूप से पर्यावरण को सुरक्षित करना और लोगों को जान जागरूक करना है जिससे अपने पर्यावरण के सभी अंग सुरक्षित , संरक्षित और विकसित रह सके।
इलेक्ट्रानिक शाॅप में आग से हुआ नुकसान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नावल्टी चैराहे पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अरोरा इलेक्ट्रॉनिक एण्ड गिफ्ट शॉप में अचानक भीषण आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के अंदर से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान, गिफ्ट आइटम और अन्य कीमती स्टॉक जलकर राख हो गया।
आग की भयावह लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण शुरुआती दौर में स्थिति पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत से आग को नियंत्रित कर लिया गया। इस हादसे में दुकान मालिक अभिनव अरोड़ा को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि दुकान में लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अभिनव अरोड़ा सदमे में आकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर टेंडर तत्काल रवाना कर दिए गए थे। जब दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग दुकान के भूतल से लेकर प्रथम तल तक फैल चुकी थी। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार की विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की तत्काल जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
मक्का की एमएसपी बढ़ाना काफी नहीं, खरीद की गारंटी दे सरकारः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मक्का की खरीद के लिए 150 क्रय केंद्र स्थापित करने और समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने के फैसले पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केवल एमएसपी बढ़ा देने से किसानों को वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा, जब तक सरकार उनकी फसल की खरीद की गारंटी सुनिश्चित नहीं करती। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को जानकारी मिल रही है कि बड़ी मात्रा में मक्का बाहर से मंगाई जा रही है, जबकि देश के किसानों के पास पर्याप्त उत्पादन उपलब्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में किसानों को मक्का का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और कई जगहों पर यह फसल 1200 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक ही बिक रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार एमएसपी बढ़ाने की घोषणा तो कर रही है, लेकिन असली मुद्दा यह है कि मक्का की खरीद कौन करेगा और कब करेगा। टिकैत ने कहा कि गेहूं और धान की तरह मक्का की भी सीमित सरकारी खरीद होती है, जबकि अधिकतर फसल व्यापारियों द्वारा कम कीमत पर खरीद ली जाती है और बाद में वही फसल एमएसपी पर बेची जाती है। किसान नेता ने सरकार से एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार किसानों की फसल की खरीद की गारंटी दे, तो देश के किसान मक्का, गेहूं और अन्य फसलों का पर्याप्त उत्पादन कर सकते हैं और बाहरी आयात की आवश्यकता नहीं रहेगी।
टिकैत ने यह भी आरोप लगाया कि बढ़ती लागत और फसलों की अनिश्चित खरीद व्यवस्था के कारण किसान धीरे-धीरे खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की आय सुरक्षित करने और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 से 18 जून तक हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के किसान कृषि से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
रामलीला टिल्ला की समस्याओं को लेकर मोहल्लावासियों के साथ धरने पर बैठे सपा नेता राकेश शर्मा
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला क्षेत्र में पेयजल संकट, जलभराव और सीवर लाइन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला। समस्याओं के विरोध में मोहल्लावासियों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। राकेश शर्मा ने मोहल्लावासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की। फिलहाल वह स्थानीय लोगों के साथ मौके पर बैठे हुए हैं।
मोटापा रोग निवारण शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस डी मार्केट निकट शिव चैक भारतीय योग संस्थान निशुल्क की योग क्लास में मोटापा रोग निवारण शिविर का समापन हुआ आज भारी संख्या में मोटापा रोग से ग्रसित स्त्री एवं पुरुषों ने भाग लिया यह तो केवल 5 दिन का शिविर था लेकिन एस डी मार्केट में योग क्लास लगभग 30 वर्षों से निशुल्क चल रही है अब तक हजारों लोग योग क्लास में आकर स्वस्थ लाभ प्राप्त कर चुके हैं एवं कर रहे हैं आज शिविर का आरंभ विनय कुमार वर्मा ने गहरी लंबे श्वास ओम की ध्वनि एवं गायत्री मंत्र का भावार्थ सहित कराकर किया गायत्री मंत्र के उपरांत मोटापा रोग से संबंधित योग क्रियाएं कराई गई जिला प्रधान सुभाष गुप्ता रेखा शर्मा रेनू तायल ने मोटापा रोग से संबंधित योगासन कराए जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा ने प्राणायाम एवं श्रीमती विनीता मित्तल ने सहज योग ध्यान कराया जिला संयोजक प्रोफेसर आरके गर्ग ने स्वासन कराया योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा जी ने सभी योग साधकों का मार्गदर्शन किया कि योग ना व्यायाम है ना एक्सरसाइज है योग केवल जीवन जीने की एक कला है भारतीय योग संस्थान निशुल्क पंजीकृत दिल्ली मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाता है जिला प्रधान सुभाष गुप्ता जी ने शिविर के अंतिम दिन मोटापा रोक से ग्रसित स्त्री पुरुषों को मोटापा रोग क्या है और उसके कारण भोजन कैसा हो मोटापे से होने वाले अन्य रोग दिनचर्या कैसी हो विस्तार से समझाया कि शरीर का वजन सामान्य से अधिक होना मोटापा रोग है मोटापा रोग का कारण अपच बार-बार भोजन करने से मांसपेशियां कोशिकाओं में अतिरिक्त कच्चा माल जमा होना आराम परस्त जीवन शारीरिक मेहनत ना करना भूख को शांत करने के स्थान पर स्वाद के लिए खाना गरिष्ठ भोजन योग अभ्यास न करना आदि मोटापा से होने वाले रोग जैसे कब्ज हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग जोड़ों का दर्द गैस मधुमेह अध रंग कमर दर्द स्त्रियों में बांझपन की समस्या श्वास रोग आदि आपकी दिनचर्या कैसी हो भूख लगने पर खाना खाएं आधा घंटे बाद गर्म पानी पिए चबा चबा कर खाएं दिन में ना सोए अधिक चिकनाई वाला भजन मिर्च मसाले मैदा युक्त भोजन का सेवन न करें आलसी जीवन से बचें नित्य योग अभ्यास करें तथा ठीक होने पर भी करते रहें पूर्व जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा ने हास्य आसान कराकर हास्य आसन के लाभ बताएं कि जीवन में हमेशा प्रफुल्लित रहें और योग करते रहें विनय कुमार वर्मा ने बताया मोटापा काम करने के लिए कोई दवाई सप्लीमेंट ना खाएं क्योंकि आजकल बहुत सी संस्थाएं अपने उत्पाद बेचने के लिए भ्रमित कर रही है इनके साइड इफेक्ट बहुत है कृपया ऐसे उत्पादों से दूर रहे केवल योग द्वारा ही मोटापा रोग ठीक करने का उपाय करें भारतीय योग संस्थान पूरे विश्व में लगभग 4500 योग क्लास निशुल्क चला रहा है मोटापा रोग निवारण शिविर के अंतिम दिन कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री धर्मवीर पाल अगम प्रकाश राजकुमार पाल रतन पाल श्याम पाल पवन गर्ग डॉक्टर जय शर्मा सुधीर शर्मा बीके ग्रोवर पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक श्री जेम्स विनोद पाल सोमदत्त सचिन पाल ऋषि भाटिया तरुण विपिन त्यागी दिनेश सिंघल भूपेंद्र पाल रवि कुमार सतीश शर्मा रेनू तायल विनीत मित्तल प्रमिला राय रेखा शर्मा सीमा वर्मा दीपाली गर्ग सीमा गर्ग रेणुका अग्रवाल सुधा गर्ग अलका सैनी दीप्ति मित्तल सुषमा त्यागी सुषमा अरोड़ा अंजू डाबर उर्मिला देवी पाल अनीता पाल साधना गुप्ता संतोष सेन ममता शर्मा संतोष देवी शालिनी अग्रवाल शशि जैन ज्योति वर्मा आदि का पूरा सहयोग रहा
कम से कम दस बार किसी भी कार्य को करने से पहले विचार करें
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दूसरों के देखना है तो गुण देखें और अपने अवगुण देखें। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग में नियम का चोथा अंग स्वाध्याय है जिसका मतलब है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना स्वाध्याय प्रतिदिन जरूर करना चाहिए। प्रतिदिन सुबह शाम दोनों समय अपने द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन करें तथा देखें कि मैंने आज जो कार्य किए हैं उनमें किसी का कोई अहित तो नहीं हुआ, किसी के साथ बुरा व्यवहार तो नहीं किया, किसी को अपशब्द तो नहीं बोलें ,माता-पिता और शिक्षकों के सामने ऊंचे स्वर में तो नहीं बोला। अगर ऐसा कुछ किया है तो पश्चाताप करें और आगे से ऐसा कोई कार्य न करने का संकल्प लें। दृढ़ संकल्प से ही हम बुरी आदतों से बच सकते हैं।इसी प्रकार प्रतिदिन अपने कर्तव्य का पालन करें। किसी भी कार्य को करने से पहले कम से कम दस बार विचार करें कि इस कार्य को करने से किसी का कोई अहित तो नहीं होगा। ऐसा करने से आप किसी का कभी भी कोई अहित नहीं कर सकेंगे। प्रतिदिन अपनी पढ़ाई भी टाइम-टेबल बनाकर करें और देखें यदि मेरी पढ़ाई में कोई कमी है तो उसे संकल्प के साथ दूर करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप प्रत्येक क्षेत्र में अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आपकों प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। स्वाध्याय का दूसरा अर्थ है आर्ष ग्रन्थों का अध्ययन करना। सर्वप्रथम भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आसन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंग, शलभासन धनुरासन उत्तानपाद आसन , चक्रासन स्थिर नौकासन शवासन करवाएं। अनुलोम – विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायम करवाएं।इस अवसर पर काफी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
हरित भविष्य की ओर कदम एमजी वल्र्ड विज़न विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। एमजी वल्र्ड विजन विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पूरे उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ऐसे औषधीय पौधों का रोपण किया जो न केवल विभिन्न प्रकार की दवाइयों में उपयोगी हैं, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने छात्रों से अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर किया गया।









