खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

लाखों के उपकरण आकाशीय बिजली से जले, परिवार बाल-बाल बचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोहाना क्षेत्र स्थित जटनगला गांव में रविवार को खराब मौसम के दौरान विकास चैधरी के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में लेटर फट गया और टीवी, फ्रिज व पंखे जल गए। हालांकि, घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।रोहाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जटनगला में रविवार को खराब मौसम के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार के दिन अचानक मौसम खराब हो गया था और आसमान में घने बादल छाए हुए थे। इसी दौरान गांव जटनगला के रहने वाले विकास चैधरी पुत्र सुंदर चैधरी के मकान पर अचानक तेज आवाज और धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से विकास चैधरी के मकान के लेटर में कई स्थानों पर गहरी दरारें आ गईं। इसके अलावा घर में रखे टीवी, पंखे, फ्रिज समेत लगभग सभी विद्युत उपकरण जलकर पूरी तरह खराब हो गए। इस पूरी घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।
 हालांकि, सबसे राहत और गनीमत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई और पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।

 

मौसम सुहावना बारिश से जलभराव होेने पर बढी परेशानीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)दोपहर के वक्त हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई घंटे लगातार हुई बरसात से शहर की कई निचली बस्तियो मे जलभराव की स्थिती बन गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।
  पिछले कई दिनो से हो रही गर्मी के बीच आज दोपहर के वक्त हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। काफी देर तक हुई बरसात ने लोगो को गर्मी से राहत दी। वहीं दूसरी और कई जगह जलभराव की स्थिती बन गई। गली-मौहल्लो मे नन्हे मुन्ने बच्चे बारिश का आनन्द लेते नजर आए। किसानो का कहना है कि यह बरसात खेती के लिए फायदेमंद है। इससे खेती को लाभ होगा। बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले कई दिनो से हो रही गर्मी के बीच हुई बरसात से लोगो के चेहरे खिल गए।रविवार को हुई इस तेज बारिश के कारण आम दिनों के मुकाबले सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर गहरा असर पड़ा। जिन मुख्य मार्गों पर सामान्य दिनों में गाड़ियों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, वहां पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां बेहद धीमी गति से निकालनी पड़ीं। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। सड़कों पर भरे पानी की गहराई का सही अंदाजा न लग पाने के कारण वाहन चालकों को बहुत संभलकर अपनी गाड़ियां चलानी पड़ रही थीं। वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी गहरे पानी से बचते-बचाते अपना सफर तय करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में बसे मोहल्लों की गलियों की हालत और भी खराब रही। कई गलियों में बारिश का पानी इस कदर भर गया था कि सड़क और नाली के बीच का अंतर पूरी तरह से खत्म हो गया था। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बारिश शुरू होने के कुछ ही समय के भीतर गलियों में पानी का स्तर तेजी से ऊपर उठने लगा। जलनिकासी की बेहद धीमी रफ्तार के कारण बारिश थम जाने के बाद भी पानी काफी समय तक गलियों में ही टिका रहा। इस जलभराव की सीधी मार लोगों के घरों और दुकानों पर भी पड़ी। कई इलाकों में घरों के मुख्य दरवाजे और दुकानों के ठीक बाहर पानी जमा हो जाने की वजह से लोगों का बाहर निकलना और दुकानों तक पहुंचना दूभर हो गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी भर जाने के कारण दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई और उनका कारोबार प्रभावित हुआ। हालात को देखते हुए कई लोगों ने अपनी दुकानों और घरों के सामने से खुद ही पानी निकालने की कोशिश की। शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे पड़ा कचरा भी इस जलभराव की समस्या को और बढ़ाता दिखा। इस बारिश से जनपद के किसानों को राहत और चिंता दोनों एक साथ मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से मिट्टी में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे फसलों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अगर बारिश इसी तरह लगातार होती रही, तो निचले खेतों में पानी भर जाने से फसलों को नुकसान पहुंचने का डर भी किसानों को सता रहा है। किसानों का मानना है कि खेतों में जरूरत से ज्यादा पानी एकत्र न हो, इसके लिए पानी की निकासी का सही प्रबंध होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी बनी रही। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते बिजली की लाइनों और अन्य उपकरणों में तकनीकी खराबी आने का खतरा रहता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से अपील की है कि वह बारिश के समय संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बनाए रखे।

 

सीएमओ ने किया नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण  
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत जनपद के विभिन्न नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृ सुभाष नगर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृ सरवट नगर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृ भरतीय कॉलोनी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृ कृष्णापुरी तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृ रामपुरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ओपीडी, मरीजों के पंजीकरण, दवा वितरण, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी न हो।
डॉ. सुनील तेवतिया ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार, आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनसामान्य को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। सभी चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

रहकडा में कच्चा मकान ढहाMuzaffarnagar News
भोपा। जिले के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहकड़ा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान गिर जाने से पीड़ित परिवार के सामने सिर छिपाने और रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य सतर्क हो गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया, हालांकि घरेलू सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहकड़ा निवासी सतपाल, पुत्र मनोहरलाल, अपने परिवार के साथ लंबे समय से इसी कच्चे मकान में रह रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वे पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे और इसी कच्चे ढांचे में रहने को विवश थे। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण मकान की दीवारें सीलन से कमजोर हो गई थीं, जो आखिरकार रविवार को ढह गईं। मकान ढहने के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पीड़ित परिवार की सहायता में जुट गए। गांव के लोगों ने स्थानीय प्रशासन और तहसील विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि वे तुरंत मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करें। ग्रामीणों ने पीड़ित गरीब परिवार को तत्काल आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की व्यवस्था कराने की अपील की है।

 

श्रद्धा से मनाई वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महावीर चैक पर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती बहुत ही श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। जयंती समारोह के इस मौके पर सपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके अदम्य साहस, शौर्य, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इसके साथ ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए उनके महान योगदान को याद किया गया और उनके बताए आदर्शों पर आगे चलने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने अपने विचार रखे। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया था। उन्होंने देश की आजादी और अपनी मातृभूमि की रक्षा करने की खातिर अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का पूरा जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान, साहस और निरंतर संघर्ष की एक प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने बहुत ही विपरीत परिस्थितियों के बीच भी कभी अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने देश और समाज के सम्मान की खातिर पूरी मजबूती के साथ अंग्रेजों से संघर्ष किया। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का संघर्ष आज भी समाज और देश की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है। रानी अवंती बाई लोधी का जीवन हम सभी को यह संदेश देता है कि अन्याय और अत्याचार के सामने कभी नहीं झुकना चाहिए, बल्कि उसके खिलाफ मजबूती के साथ अपनी आवाज उठानी चाहिए। जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने यह भी कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में अनेक वीर और वीरांगनाओं ने अपने जीवन का बलिदान दे दिया था। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग को याद रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हम सभी का कर्तव्य है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर-वीरांगनाओं के संघर्ष एवं विचारों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश में सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जीवन से हमें कठिन परिस्थितियों में भी साहस और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस जयंती समारोह में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ और जिला सचिव पवन पाल उपस्थित रहे। इनके अलावा पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा अरशद मलिक, प्रदेश सचिव समाजवादी मजदूर सभा रामपाल सिंह पाल और महानगर अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा नदीम मलिक भी मौजूद रहे। समारोह में सलीम मलिक, आकिल राणा, इरफान मलिक, मेहरबान ढासरी और तस्लीम खान सहित कई अन्य सपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सबने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग, शौर्य, स्वाभिमान तथा संघर्ष के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और वीरांगना के सम्मान का माहौल बना रहा।

 

ं बाइक सवार घायलMuzaffarnagar News
मोरना। मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को राहगीरों की मदद से तत्काल भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के महाराजनगर (नया गांव) निवासी राजन बाइक से किसी कार्य के सिलसिले में मोरना की ओर जा रहा था। बताया गया कि मोरना के निकट इण्डेन गैस गोदाम के सामने पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल अपने साथियों के साथ भोकरहेड़ी से भोपा की ओर लौट रहे थे। हादसा देखकर उन्होंने मौके पर अपना वाहन रुकवाया और घायल युवक की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल राजन के परिजनों को घटना की सूचना दी तथा अपने साथियों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी भोपा पहुंचाने में सहयोग किया। सीएचसी भोपा में चिकित्सकों ने राजन का प्राथमिक उपचार किया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलेे का हुआ आयोजन
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेले के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले किसी भी मरीज को उपचार के लिए परेशानी न हो और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान डॉ. अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से सामान्य बीमारियों की जांच, उपचार, दवा वितरण के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशीलता और सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए। गंभीर अथवा ऐसे मरीज जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह और अतिरिक्त जांच की आवश्यकता है, उन्हें उचित परामर्श देते हुए संबंधित अस्पताल में समय से रेफर किया जाए, ताकि उन्हें बेहतर उपचार मिल सके। सीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए। आरोग्य मेले में मरीजों की अच्छी संख्या देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। मेले के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

 

पारंपरिक गीतों पर किया नृत्य
जानसठ।  कस्बे में महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। यह कार्यक्रम राजवंश धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक हरी साड़ियों और हरे सूट में पहुंचीं। उन्होंने पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और झूला झूलकर पर्व का आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति का परिचय देते हुए एक-दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी। समाजसेविका रजनी सिंह बिष्ट ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और अपनी लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में रेखा माहेश्वरी, रजनी सिंह बिष्ट, अर्चना शर्मा, निर्मला शर्मा, कुमुद शर्मा, रश्मि संगल, प्रियंका, सुमन राजवंशी, दीपा राजवंशी और रुकमणी सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

जज्बा दौड़-12 में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
हजारों धावकों ने तिरंगे के नीचे दौड़कर शहीदों को किया नमनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जज्बा दौड़-12 में भाग लेने के लिए लड़के-लड़किया, महिलाये-पुरूष, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार आदि जज्बे से आये नये जज्बे का आंनद लेते दिखाई दिये। 131 फीट तिरंगे के नीचे प्रातः 5 बजे राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान भरा दिखाई दिया। स्वतंत्रता दिवस के शहीदो की याद में हर कोई अपना पसीना निकालने के लिए उत्साहित दिखाई दिया। सुहाना मौसम, मंच की साज सज्जा, समर्पित युवा टीम की तैयारिया व समर्पण हर किसी के अंदर नई प्ररेणा, नया उत्साह दे रहा था। बारिश के बाद भी जमकर दौड़े हजारों देशभक्त धावक। सब दौड़ेगे साथ-साथ उददे्श्य ’’एक देश-एक चुनाव’’ की साथ किया गया। जिससे 40ः मतदान न कर पाने वाले मतदाता भी मतदान कर पाये। जब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राये 131 फीट तिरंगे के नीचे स्वतंत्रता के बलिदानियो को एउक साथ नमन करने पहुंचे तो लगा कि अब तो भारत विश्व गुरू बनके ही रहेगा। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत थी कि परिंदा भी पर न मार सकता था।  समर्पित युवा समिति के सत्यप्रकाश रेशू व अमित पटपटिया ने उच्च स्तर पर वार्ता करके नये रजिस्ट्रेशन बंद करने की साथ-साथ सभी को निशुल्क फार्म भरके दौड़ने का आवाहन किया। जिसमे दौड़ने वालो की संख्या व फार्माे की मांग बड़ा रूप ले गई। जब पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, केबीनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत प्रशासक डॉ0 वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष संजय राठी,  अशोक कंसल, शरद शर्मा , प्रवीण खेड़ा , विशाल गर्ग, नीति अग्रवाल , राजेश कुमारी , सतीश कुकरेजा , हिमाशु कौशिक, शोभित गुप्ता आदि पहुंचे तो पूरा वातावरण भारत माता के जयकारो से गूंज उठा। सभी धावक दौड़ में एक साथ दौड़े। पहले लड़को की दौड़ गेट नं0 2 से केसरिया झंडी दिखाकर शुरू की गई, जिसका शुभारंभ सभी जनप्रतिनिधियो ने एक साथ मिलकर किया। उसके 15 मिनट बाद लड़कियो की दौड़ गेट नं0 1 से शुरू की गई, जिसका शुभारंभ सभी ने केसरिया झंडी दिखाकर किया। जाबांजो को जज्बा की टी-शर्ट पहने देखकर ऐसा लग रहा था जैसे जाबांज भारत को शीघ्र ही विश्व महाशक्ति बना देगे। जब जज्बा दौड़-12 में गरीब-अमीर, नेता-राजनेता, मंत्री व संत्री, मजदूर, किसान, उधोगपति, व्यापारी एकसाथ दौड़ते दिखाई दिये तो तिरंगो की आन-बान-शान सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में फैल गई। मुजफ्फरनगर की जनशक्ति-बौधिकशक्ति-संसाधन शक्ति ने यह सिद्ध कर दिया कि जज्बा दौड़ दौड़ नही बल्कि शहीदो की कुबार्नी को नई पीढ़ी में भरने का रामबाण है। कही भारत माता के जयकारे, कही जय श्री राम, कही एक देश-एक चुनाव आदि के नारो से गगन बेदी गूंज रही थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्यम से देश भक्ति एवं सिविक सेंस की सीख दी।बालक वर्ग – बालिका वर्ग के अलावा पत्रकारों के लिए भी लक्की ड्रॉ से स्कूटर निकाला गया। लक्की ड्रॉ में प्रशांत कुमार, विभु कुमार, आकांशा को स्कूटर, रिया को सोलर पैनल, पलक, सागर, अलीशा को साइकिल व सागर को एलईडी टीवी जितने ओर अन्य छात्र – छात्राओं को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार जीतने का मौका मिला।

 

इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर के महावीर चैक पर प्याऊ शीतल जल सेवा का समापन        
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा  महावीर चैक पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ 1मई 2026 को किया गया था स सभी इंजीनियर साथियों तथा उनके परिजनो एवं क्लब के शुभचिंतको के द्वारा दिए गए  सहयोग के फल स्वरुप इस प्याऊ का लगातार संचालन संभव हो पाया।प्रतिदिन हजारों राहगीरो/ यात्रियों को   शीतल जल सेवा उपलब्ध कराई गई। मौसम में बदलाव होने के कारण अब जल सेवा की उपयोगिता काफी कम हो गई है अतः आज दिनांक 16.08.2026 को   इस जल सेवा को अगले वर्ष तक के लिए विराम/विश्राम दे दिया गया है स क्लब द्वारा वर्ष भर समाज सेवा के अनेकों कार्य लगातार चलते रहते हैं। इस वर्षभी इंजीनियर्स डे के अवसर पर 15 सितंबर 2026 को दिन में रक्तदान का कार्यक्रम एवं शाम को तकनीकी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा स शीतल जल सेवा विराम कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष इंजी बी आर शर्मा एवं संचालन सचिव इंजीव उमेश चंद्र वर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर इंजीव सुनील गुप्ता, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला सचिव,राजेंद्र कुमार,रामबीर सिंह,संजय कुमार मित्तल, कौशल किशोर शर्मा, उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ,एम डी शर्मा आदि साथी उपस्थित रहे स रामबीर सिंह द्वारा उपस्थित समस्त सम्मानित ईंजीनियरस साथियो तथा अन्य गणमान्य जनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया। अन्त मे मिष्ठान वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।            

 

सचिन पंत एवं आँचल पंत बने तीज कपलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी एवं  इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा पारिवारिक तीज फिएस्टा द ग्रीन सेलिब्रेशन का आयोजन भोपा रोड स्थित रेडियंट इन् में धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन मधु भार्गव, पूनम गुप्ता, अंजलि गुप्ता, एवं शिप्रा गुप्ता, भारती साहनी, चेतना सेठी रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ संदीप कुच्छल द्वारा आस्था के पाठ से हुआ। तत्पश्चात अव्यान  सोबती द्वारा संस्कृत में शिव तांडव स्त्रोत का उच्चारण अत्यंत उत्कृष्टता से किया। अनामिका द्वारा भक्ति से ओत – प्रोत गीत सत्यम शिवम् सुंदरम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हाथ के आकार में बनी हाऊजी का सचालन टीम चैम्बर द्वारा किया गया। रोटरी चैम्बर अध्यक्ष मनोज सेठी ने कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक कार्यक्रम जहाँ एक और मनोरंजक होते है वही परिवारों में आपसी सामंजस्य बढ़ाते है। क्लब सचिव विनोद जलोत्रा एवं कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने व्यवस्थाओ को बहुत ही अच्छे तरीके से संभाला हुआ था। जहाँ एक और तीज से सम्बंधित झूले  का आयोजन किया गया था वही इस झूले को तिरंगे परिधान एवं रौशनी से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में जहाँ एक और क्लब ट्रेनर अशोक शर्मा का प्रभाव झलक रहा था वहीँ वरिष्ठ सदस्य अनिल सोबती, अरुण खंडेलवाल, महेश गर्ग, सुनील गोयल का मार्गदर्शन  स्पष्ट प्रतीत हो रहा था। महेश जिंदल द्वारा गाये गीत रिमझिम  घिरे सावन को करतल ध्वनि से प्रशंसा मिली। गिलासों तथा चोप स्टिक वाले गेम में महिलाओं को दो टीम में विभाजित किया  गया था । जिसका सभी ने भरपूर आनन्द उठाया। एक अन्य गेम में मेज के चारों और पत्नी के साथ चक्कर  लगाते हुए माला पहनानी थी जिसकी विजेता रही राखी कुच्छल एवं आँचल पंत । वरिष्ठ सदस्यों प्रमोद अरोरा, भारत भूषण अग्रवाल, अवनीश मोहन तायल, प्रदीप गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि ने इस गेम का पूरा मजा लिया। एक अन्य गेम में सदस्यों को सर पर गिलास रखकर गोल चक्कर में घूमना था इसके भाग्यशाली विजेता रहे प्रमोद अरोरा रहे।  आदित्य बंसल एवं शिल्पी बंसल द्वारा किये गए युगल नृत्य झूठ  बोले कौआ काटे  को भी सराहा गया।  समयबद्धत्ता के भाग्यशाली विजेता अंजलि गुप्ता एवं नीरज जैन रहे । तीज  कपल का चयन विशेष छतरी पास करते हुए छतरी रुकने पर जिसके नाम की स्लिप हो उसे आउट होना था। फाइनल राउंड में तीज कपल बने ब्। सचिन पंत एवं आंचल पंत। जिनको सरिता कुच्छल, पुष्पा देवी, शशि सोबती, इनरव्हील अध्यक्ष श्वेता गोयल, सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू जलोत्रा, एवं एडिटर चेतना सेठी द्वारा तीज क्वीन एवं तीज किंग का सेशे पहना कर  तथा विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अशोक सिंघल, शशि सिंघल, अजय अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मानव अरोरा, योगिता अरोरा, अजय भार्गव, सुभाष साहनी, अनिल गोयल, नीलम गोयल, पूनम तायल, संगीता अग्रवाल, श्याम मल्होत्रा,  निर्मल शर्मा, पवन जैन, विनीता अरोरा, सतबीर सिंह, बबिता सिंह तेजराज गुप्ता, विकास सिंघल, पूनम सिंघल आदि

 

 पुण्य स्मृति में नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान यात्रा का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय प्रकाशमणि दादी जी के 19वें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर आज ब्रह्माकुमारीज गांधी नगर, मुजफ्फरनगर केंद्र से नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा का शुभारंभ मोहन तायल , महामंत्री व्यापार मंडल द्वारा किया गया। इससे पूर्व उन्होंने परम आदरणीय प्रकाशमणि दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा भारत को नशामुक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। प्रधानमंत्री जी के नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर गांधी नगर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी बबिता बहन ने यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सुखी और सशक्त समाज का आधार है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही ब्रह्माकुमारीज केंद्र के भाई-बहनों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान यात्रा के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने तथा नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारीज गांधी नगर केंद्र द्वारा आयोजित यह यात्रा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, युवाओं को नशे से बचाने और स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

 

सीएनजी कार में लगी आगMuzaffarnagar News
चरथावल। चरथावल-थानाभवन मार्ग पर अकबरगढ़ गांव के समीप एक सीएनजी वैगनआर कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में सवार परिवार ने आग की लपटें उठते ही तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव निवासी अरुण मलिक अपनी पत्नी रूबी और बच्चों आदि मलिक व अंश के साथ सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। अकबरगढ़ गांव के पास पहुंचने के दौरान अचानक उनकी कार में आग लग गई। कार से धुआं और लपटें निकलती देखकर परिवार के लोग घबरा गए और बिना देर किए वाहन से बाहर निकल आए। परिवार के बाहर निकलते ही आग ने कार को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कार को बचाया नहीं जा सका और वह पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। समय रहते कार से बाहर निकल आने के कारण अरुण मलिक और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से परिजनों ने राहत की सांस ली। समय पर दिखाई गई सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

लायंस क्लब खतौली ने आयोजित किया 14वां रक्तदान शिविर
खतौली। स्वर्गीय श्री रामपाल जैन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर लायंस क्लब खतौली की ओर से 14वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान करने पहुंचे लोगों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं और स्वस्थ लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिविर में लायंस क्लब अध्यक्ष उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभय जैन, सचिव पीयूष जैन, संयोजक अनुज शर्मा, सुनील जैन, अर्जुन गुप्ता, पारुल जैन, प्रणव वर्मा, मनीष जैन, अतुल जैन, आनंद जैन, आशीष कंसल और आलोक जैन सहित सुनील शर्मा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
शिविर के आयोजन में जय हनुमान ग्रुप ऑफ कंपनीज का विशेष सहयोग रहा। क्लब पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं, सहयोगी संस्था और आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया
खतौली। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। यह कार्यक्रम श्री कृष्ण मंदिर, दुर्गापुरी में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण मंदिर के महंत श्री शांत मुनि गुरु जी ने की। लक्ष्मीनगर विभाग संयोजक पीयूष राणा मुख्य वक्ता रहे। इस अवसर पर जिला सह-संयोजक प्रशांत पंडित, आरएसएस के तहसील प्रचारक शशांक जी और नगर संयोजक आचार्य शिवम् भारद्वाज सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य वक्ता पीयूष राणा ने अपने संबोधन में कहा कि 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
 उन्होंने अखंड भारत संकल्प दिवस को उन बलिदानों को याद करने और राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प लेने का अवसर बताया। जिला सह-संयोजक प्रशांत पंडित ने समाज को सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से एक सूत्र में जोड़ने पर जोर दिया। महंत श्री शांत मुनि गुरु जी ने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज में सेवा, संस्कार और सुरक्षा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए कार्य करने, सांस्कृतिक जागरण बढ़ाने और समाज सेवा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के तीन प्रमुख संकल्प लिए। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ हुआ। इस अवसर पर शुभम भटनागर, अक्षय भुर्जी, नितिन भटनागर, अंकुर सिंह, संजीव कुमार, रवि सैनी, आयुष शर्मा, दीनदयाल शर्मा, सतीश कुमार, शिवम् कुमार, राहुल खेड़ी, अनुराग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अवि राठी ने राष्ट्रीय कबड्डी में जीता रजत पदक, स्वतंत्राता दिवस पर हुए सम्मानितMuzaffarnagar News
 बुढ़ाना। क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम इटावा निवासी अवि राठी ने खेलों की दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। अवि राठी ने अंडर-17 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। अवि राठी डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना के छात्र हैं और उनकी इस बड़ी राष्ट्रीय सफलता से विद्यालय, बुढ़ाना क्षेत्र और पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी अवि राठी के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह सम्मान समारोह बड़ौत रोड पर स्थित शिव होंडा एजेंसी बुढ़ाना पर आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रतिष्ठान के संचालक प्रवीण राणा ने युवा कबड्डी खिलाड़ी अवि राठी का स्वागत किया। प्रवीण राणा ने अवि राठी को सबसे पहले फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात प्रवीण राणा ने युवा खिलाड़ी अवि राठी को गायत्री मंत्र लिखा हुआ पटका ओढ़ाकर विशेष सम्मान प्रदान किया। प्रवीण राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले इस खिलाड़ी को महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित प्रसिद्ध और पवित्र ग्रंथ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भी भेंट स्वरूप प्रदान किया। ग्रंथ भेंट करने के साथ ही उन्होंने अवि राठी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संचालक प्रवीण राणा ने कहा कि अवि राठी ने अपनी अनूठी प्रतिभा, कठोर मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि अवि राठी ने इस शानदार प्रदर्शन से न केवल अपने विद्यालय का, बल्कि पूरे बुढ़ाना क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। प्रवीण राणा ने इस बात पर जोर दिया कि एक ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

 

हरियाली तीज उत्सव सावन मनभावन का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद, मुज़फ्फरनगर दिव्य शाखा द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव होटल ग्रैंड रेडियंट मेरठ रोड पर हर्षाेल्लास, उमंग और पारिवारिक आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 45 परिवारों के 120 सदस्यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह की शोभा बढ़ाई । समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगण, मातृशक्ति, बंधुगण एवं दिव्य परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की। सभी के प्रेम, सहयोग और आत्मीय सहभागिता से आयोजन अत्यंत आनंदमय एवं यादगार बना।  तीज क्वीन श्रीमती सोनल जैन। और तीज मलिका-श्रीमती प्रीति अग्रवाल’चुनी गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य समय एवं सहयोग कार्यकर्म संयोजिका पूर्णिमा कंबोज शुचिता दहिया अनुषा जैन राशि गोयल ने दिया ।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर हरियाली तीज के माध्यम से प्रेम, सौहार्द, संस्कृति और पारिवारिक एकता की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। अध्यक्ष संजय गोयल ने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

लायंस क्लब ‘उन्नति’ ने आयोजित किया‘तिरंगा तीज’ का भव्य आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ द्वारा सरकुलर रोड स्थित स्वर्ण इन में “गौरव और तीज का संगम” कार्यक्रम के अंतर्गत “तिरंगा तीज” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीज की उमंग के साथ देशभक्ति की भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन मनीष जैन द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष लायन अमित मित्तल द्वारा किया गया। दोनों ने अपनी शानदार एंकरिंग से पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग बनाए रखी। ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी। कार्यक्रम में तीज से जुड़े विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की अनेक महिला सदस्य वीरांगनाओं की वेशभूषा में तथा लायंस देशभक्तों की वेशभूषा में उपस्थित हुए। सभी प्रतिभागियों को छह ऐतिहासिक एवं देशभक्ति से जुड़ी टीमों में विभाजित किया गया। रानी वेलु नाचियार टीम का नेतृत्व लायन रीना अग्रवाल, रानी लक्ष्मीबाई टीम का नेतृत्व लायनेड अनुपमा करनवाल, चंद्रशेखर आज़ाद टीम का नेतृत्व अध्यक्ष लायन मनीष जैन, भगत सिंह टीम का नेतृत्व सचिव लायन दिनेश गर्ग, रानी पद्मावती टीम का नेतृत्व लायन रूमा अग्रवाल तथा सावित्रीबाई फुले टीम का नेतृत्व लायन तनुजा ऐरन ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी टीमों ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंत में रानी पद्मावती टीम को विजेता घोषित किया गया और उसे “तीज टीम” का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख रूप से डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर लायन अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन रोहित सिंघल, लायन अतुल ऐरन, लायन अनिल कंसल, लायन निखिल मित्तल, लायन पंकज अग्रवाल, लायन ममता अग्रवाल, लायन दीप अग्रवाल, लायन रेनू गुप्ता, लायन प्रतिभा बंसल, लायन अर्चना जैन, लायन वंदना मित्तल, लायन पूजा सिंघल, लायन सचिन गोयल, लायन उमंग कंसल, लायन डॉ. प्रवेश कुमार, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन महेश जिंदल, लायन आकाश अग्रवाल, लायन नितिन गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन विशाल अग्रवाल, लायन नितिन सिंघल, लायन नेहा गर्ग, लायन नीतू गोयल, लायनेड रुचि मित्तल, लायनेड निधि अग्रवाल, लायनेड मोना सिंघल, लायनेड सौम्या गुप्ता, लायनेड खुशबू गोयल एवं लायनेड सुनीता कंसल , गुंजन कंबल, अनुभव कंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। इसके पश्चात क्लब द्वारा आयोजित रात्रि भोज का सभी सदस्यों ने आनंद लिया। लायंस क्लब ‘उन्नति’ का यह आयोजन तीज की खुशियों, भारतीय संस्कृति, वीरांगनाओं के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को एक साथ जोड़ते हुए एक यादगार आयोजन बन गया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22585 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 5 =