समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शाहपुर कस्बे के तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उनके सगे भाई और मामले के दोषी सुखपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने मंगलवार को सजा के प्रश्न पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।
मामला 22 अप्रैल 2023 का है। वादी सोनू सैनी ने शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभियोजन के अनुसार सुखपाल और अन्य लोग खेत से गन्ने की ट्रॉली निकाल रहे थे। इसका तेजवीर सैनी ने विरोध किया था। अदालत ने अपने फैसले में टिप्पणी की है कि “राम जैसे भाई की हत्या करना एक जघन्य अपराध है।” आरोप है कि विरोध के बाद तेजवीर के साथ मारपीट की गई और इसी दौरान सुखपाल ने उनके ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल तेजवीर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से उपलब्ध साक्ष्य और गवाह अदालत के सामने प्रस्तुत किए गए। सुनवाई पूरी होने के बाद 12 अगस्त को अदालत ने सुखपाल को दोषी करार दिया था। मंगलवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने सुखपाल को आजीवन कारावास और एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। हत्या में दोषी पाए गए सुखपाल मृतक तेजवीर सैनी का सगा भाई है। मामले में अदालत के फैसले के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया जारी रहेगी। अदालत ने अपने फैसले में एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि ष्राम जैसे भाई की हत्या करना एक जघन्य अपराध है।
125 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच करायी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद ‘संकल्प’ शाखा द्वारा वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं का प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम द्वारा हीमोग्लोबिन परीक्षण कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा अग्रवाल जी, संस्थापक, अग्रवाल पैथोलॉजी लैब, भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 125 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई, जिनमें एनीमिक पाई गई बालिकाओं के उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी प्रक्रिया को ‘संकल्प’ परिवार द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम में डॉ. अर्जुन कुमार शर्मा, आयुर्वेदाचार्य का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज के उत्थान की मुख्य धुरी है, इसलिए बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। संकल्प परिवार द्वारा अतिथियों, प्रधानाचार्या, सेवा शिक्षिकाओं एवं एनीमिया जाँच टीम का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर समान किया गया। कार्यक्रम में श्री संजय मिश्रा जी, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी दृ क्षय रोग सेवा टी.बी. का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती राजेश कुमारी जी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण राजवंशी, अवनीश गोयल, अनुज माहेश्वरी, सुभाष चंद्र गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, डॉ. अजय गर्ग, अरुण राजवंशी, शिशुकांत गर्ग,जगदीश पालीवाल, सुरेन्द्र नाथ मित्तल, सतीश अरोरा, किरण पाल, नीलम गुप्ता, प्रीति गोयल, सीमा दास, शुभ्रा गुप्ता एवं निधि जैन का विशेष सहयोग रहा।
मुठभेड में शातिर गौकश घायल
छपार। पुलिस की खुड्डा-खोजानगला मार्ग पर पॉपलर के बाग में गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर गोकश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग जारी है। थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खुड्डा-खोजानगला मार्ग स्थित पॉपलर के बाग में कुछ लोग गोकशी की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बाग की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पकड़े गए घायल अभियुक्त की पहचान साबिर उर्फ सोनू हड्डी पुत्र इमरान (निवासी कस्बा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 जिंदा गोवंश गोकशी के उपकरण 01 तमंचा (315 बोर), 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोकशी करते थे और उनका मांस बेचकर अवैध कमाई करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त साबिर उर्फ सोनू हड्डी के खिलाफ थाना छपार और पुरकाजी में गोवध अधिनियम, आम्र्स एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी संगीन धाराओं में 4 मुकदमे दर्ज हैं।मुठभेड़ की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक तूफान सिंह, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, मुख्य आरक्षी राधेश्याम, आरक्षी कैलाश तथा रिक्रूट आरक्षी शशांक विश्नोई शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भागवंती स्कूल में नशामुक्ति महाअभियान का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में भारत सरकार द्वारा 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे “नशा मुक्ति महाप्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम मेंश्रीमान जगबीर शर्मा जी(संभाग निरीक्षक, मेरठ संभाग एवं सह प्रांत प्रचारक प्रमुख, साहित्यकार) ,डॉक्टर वंदना शर्मा जी (प्रधानाचार्या अतिथि बहन अंशु रानी, भाई जगदीश बालियान, भाई अरविंद सिंह जी (प्रोफेसर) एवं बहन सरिता शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, संस्कार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। नशे की आदत व्यक्ति के जीवन की सकारात्मक ऊर्जा और संभावनाओं को समाप्त कर सकती है। इसलिए युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए। वक्ताओं ने छात्राओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और कम से कम पांच अन्य लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा के लिए प्रेरित करें। इस प्रकार प्रत्येक विद्यार्थी समाज में जागरूकता की एक नई कड़ी जोड़कर नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इसी क्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं समस्त विद्यालय परिवार को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगी, सकारात्मक जीवनशैली अपनाएंगी तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगी। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ, सुखी और सशक्त समाज की आधारशिला है। सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन और अच्छे संस्कारों के माध्य से युवा शक्ति देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को इसके प्रति निरंतर जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।
कृषक गोष्ठी में 120 किसानों ने लिया भाग
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत विकासखंड बघरा मे कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में 120 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा मिलेट्स पर डॉक्टर सतबीर सिंह सिरोही द्वारा मिलेट्स की फसल के उत्पादन तथा खाने में प्रयोग करने हेतु बल दिया गया तथा कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के डॉक्टर हंसराज द्वारा मोटे अनाज की नवीन तकनीक के संबंध में जानकारी दी गई पशुपालन विभाग से डॉक्टर सुधी श्रीवास्तव द्वारा पशुओं में आने वाली बीमारियां एवं बांझपन की रोकथाम के सुझाव दिए गए। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार द्वारा विकासखंड स्तर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी। कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी सहायक विकास अधिकारी विकास कुमार प्राविधिक सहायक आशीष प्राविधिक सहायक विनीत कुमार एवं बीटीम प्रमोद कुमार द्वारा कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
… अब 25 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिला पूर्ति अधिकारी श्री ओम हरि उपाध्याय ने बताया है कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक-3543/आ०पू०रा०-निःशुल्क वितरण / 2024 दिनांक 18 अगस्त, 2026 में उल्लिखित किया गया है कि कार्यालय पत्र संख्या-3187 दिनांक 01.08.2026 के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह अगस्त, 2026 के सापेक्ष अन्त्योदय कार्डधारकों तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर खाद्यान्न वितरण दिनांक 05.08.2026 से 18.08.2026 के मध्य कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। संदर्भित पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 03.08.2026 से 11.08.2026 तक कांवड यात्रा के कारण कतिपय जनपदों में खाद्यान्न का उठान एवं वितरण का कार्य अपेक्षित गति नहीं हो सका है, जिसके दृष्टिगत लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने हेतु माह अगस्त, 2026 के सापेक्ष खाद्यान्न वितरण की तिथि 25.08.2026 तक विस्तारित की गयी है। दिनांक 25.08.2026 तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाईल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक 18.08.2026 के साथ-साथ दिनांक 25.08.2026 को भी उपलब्ध रहेगी। उपरोक्तानुसार दिनांक 25.08.2026 तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त के क्रम में जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार विस्तारित 25.08.2026 तक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न नियमानुसार प्राप्त कर लें। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों अनुपालन करते हुए अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।
सपा सांसद और विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक एवं चरथावल विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक पंकज मलिक ने मंगलवार को जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु एक जनसुनवाई का आयोजन किया। प्रेमपुरी स्थित उनके आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सांसद और विधायक ने संबंधित सरकारी विभागों के उच्चाधिकारियों को मौके पर ही फोन मिलाया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, जिससे कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू हो सकी। इस अवसर पर सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने संयुक्त रूप से कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान करना और उनकी आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और हर संभव मदद जारी रहेगी।
राष्ट्रपति द्वारा सीसीटीएनएस प्रभारी दिनेश चिकारा को सराहनीय सेवा पदक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में प्रभारी सीसीटीएनएस के पद पर तैनात निरीक्षक दिनेश चिकारा को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा ष्सराहनीय सेवा पदकष् से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मंगलवार (18 अगस्त 2026) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने निरीक्षक दिनेश चिकारा की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और पुलिस विभाग के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की। एसएसपी ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त यह पदक उनकी निष्ठापूर्वक की गई सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष प्रमाण है। एसएसपी ने निरीक्षक दिनेश चिकारा को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। राष्ट्रपति पदक मिलने पर जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी निरीक्षक दिनेश चिकारा को बधाई दी है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की डीवी और पीएसटी प्रक्रिया का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किय ानिरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत संचालित अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया का जायजा लेने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने भर्ती केंद्र का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारु संचालन को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन करते हुए प्रक्रिया को संपन्न कराया जाए। एसएसपी ने केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, प्रतीक्षालय (वेटिंग एरिया) और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न कराया जाए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर राधा रमण, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद में भर्ती प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित की जा रही है।
पीआरडी जवानों को दी भत्ते में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज की सीडीओ ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर। गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन एवं पीआरडी बैरक के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन एवं 23 करोड़ से लखनऊ स्थित ग्राम-एटर पश्चिम, सरोजनी नगर में बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास तथा मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पी०आर०डी० जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम का जनपद मुख्यालय विकास भवन के सभा सभागार में लाइव स्टीमिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन का मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जनपद के लगभग 100 पी०आर०डी० जवानों, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों,व्यायाम प्रशिक्षक आदि ने देखा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने पीआरडी जवानों से कहां माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा आज जो घोषणाएं कर आप सभी को लाभान्वित किया गया है बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पी०आर०डी० जवानों का ड्यूटी भत्ता रूपये 500 से बढाकर 600 रूपये किये जाने की घोषणा की गयी है। तथा पी०आर०डी० जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों को कैशलैस चिकित्सा का लाभ उपलब्ध कराये जाने की घोषणा किए जाने पर जनपद के समस्त पी०आर०डी० जवानों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं भी देते हुए कहा कि जिस तरह आप लोगों ने कावड़ यात्रा 2026 के दौरान प्रशासन द्वारा जो भी दायित्व दिए गए थे उनको अच्छे पूर्ण किए गए, ठीक उसी तरह आगे आगे भी पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।
3 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस विभाग में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने राज्य व अंतरजनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर मंगलवार (18 अगस्त 2026) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने तीनों महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एसएसपी द्वारा सम्मानित होने वाली महिला पुलिसकर्मियों में महिला उपनिरीक्षक आकृति सिंह, महिला मुख्य आरक्षी कुसुम कश्यप, महिला आरक्षी नीलू शामिल हैं।
मुरादाबाद में आयोजित वार्षिक पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 महिला मुख्य आरक्षी कुसुम कश्यप ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान, महिला एकल (35$ वर्ग) में प्रथम स्थान, महिला डबल्स (35$ वर्ग) में प्रथम स्थान तथा महिला एकल में तृतीय स्थान हासिल किया।
हापुड़ में आयोजित 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगितारू मुजफ्फरनगर की महिला टीम (कुसुम कश्यप, नीलू और आकृति सिंह) ने बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान (उपविजेता) प्राप्त किया। इसके अलावा कुसुम कश्यप ने महिला एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने महिला पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में इस तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे विभाग और मुजफ्फरनगर पुलिस के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
े लापता युवती को एएचटीयू टीम ने कन्नौज से किया सकुशल बरामद
परिजनों के चेहरे पर आई खुशी, जताया आभार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र से गुमशुदा/अपहृत हुई युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, लगभग 1.5 वर्ष पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदा/अपहृत हो गई थी। इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 67/25, धारा 137(2) भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार युवती की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में थाना ए.एच.टी.यू. मुजफ्फरनगर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को कन्नौज के टोल प्लाजा से सकुशल बरामद कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में बरामद युवती और उसके परिजनों से भेंट की। एसएसपी ने युवती के परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कानूनी दिशा-निर्देश दिए। अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। युवती के पिता ने मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एएचटीयू टीम और उत्तर प्रदेश सरकार का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।
आपत्तिजनक वीडियो एआई निर्मित वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
मीरापुर। सोशल मीडिया पर भारत सरकार के माननीय गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की एआई निर्मित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में थाना मीरापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पर मु0अ0सं0- 136/26, धारा 197(1)(ब) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अभियुक्त की धरपकड़ के लिए गठित पुलिस टीम ने सोमवार (17 अगस्त 2026) को त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शहनवाज पुत्र इस्लाम (निवासी मौहल्ला मुस्तर्क, कस्बा व थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल शिवम शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला, मीरापुर का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 18/08/2026 को डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिल!
कांवड यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने पर एसएसपी को किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पश्चिम भारत की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा को जिला मुज़फ्फरनगर मे सफलपूर्वक व सुरक्षित संपन्न कराए जाने पर जिला पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा (आईपीएस) का जोरदार स्वागत में अभिनंदन भगत सिंह रोड व्यापार मंडल एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा के. संस शोरूम पर आयोजित हुआ जिसमें राहुल गोयल व्यापारी नेता, सुरेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष,शिशुकांत गर्ग एड, स्वराज वर्मा, पवन बंसल ने वरिष्ठ पुलिसध्यक्ष संजय वर्मा को शॉल व पगड़ी पहनकर सम्मान किया एवं राकेश गोयल प्रोपराइटर के.सस, नमन गोयल, सतीश गोयल सराफ, संजीव जैन, अश्वनी संगल ने पटका व माला पहनकर जोरदार अभिनंदन किया कार्यक्रम में शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर को संजय गोयल बिटू, रामकुमार सर्राफ़, नितिन जैन पंसारी,संजय वर्मा रामबाबू जेवेल्लेर्स ,सुशील संगल ने पटका व माला पहनकर अभिनंदन किया कार्यक्रम का संचालन शिशुकांत गर्ग एडवोकेट ने किया वरिष्ठ पुलिस अध्यक्षक संजय कुमार वर्मा अपने संबोधन में कहा की कावड़ यात्रा के समय हर पुलिस के अफसर व जवान ने दिन रात मेहनत करके इस यात्रा के आयोजन को शांति पूर्वक कामयाब बनाया मैं राहुल गोयल वह उनकी टीम के सभी सदस्यों का और समस्त व्यापारी बंधुओ का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने आज इतना सुंदर आयोजन कर हमें व पुलिस टीम को सम्मानित किया राकेश गोयल,रोहित गोयल,नमन गोयल,श्रवण गुप्ता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया इस कार्यक्रम में सुशील संगल, मामचंद पंसारी, प्रमोद जैन, राजेंद्र सिंगल टीचर, योगेश जैन, शरद बंसल, रजत अरोड़ा, पीयूष गुप्ता, अरशद खान, नईम सिद्दीकी, विकास ग्रोवर, अशोक गर्ग बुक वाले, अनुज अग्रवाल, ऋषि वर्मा, विपिन सराफ, अरविंद संगल आदि रहे
प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित
चरथावल। कस्बे में स्टार्स इंडिया यूथ क्लब के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026ष् का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला युवा अधिकारी सुश्री अवेक्षा कपूर ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की लगन और कड़ी मेहनत ही देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह ने छात्रों को अनुशासन, निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। समारोह में एलआईसी शाखा प्रबंधक विनय शर्मा, विकास अधिकारी अंजेश कुमार तथा एलआईसी अभिकर्ता भूपेंद्र जैवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष अनुराग शर्मा और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि उनका संगठन भविष्य में भी युवाओं को शिक्षा, संस्कार, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक व प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। जनपद में पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में सिंचाई विभाग द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत विभाग की ओर से विभिन्न स्थलों पर कुल 300 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जो न केवल वातावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि भूजल संरक्षण और तापमान नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पौधारोपण करना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सिंचाई विभाग की टीम ने रोपे गए सभी 300 पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।
पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त 2026 की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एन एम ओ पी एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु जी के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर ज्म्ज् अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आज चैधरी छोटू राम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में जनपद के विभिन्न विभागों एवं कर्मचारी-शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र नागर अध्यक्ष राजकीय कर्मचारी संयुक्त परिषद जी ने की तथा संचालन श्री प्रीत वर्धन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अटेवा द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली तथा सेवारत शिक्षकों पर ज्म्ज् की अनिवार्यता के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है, वहीं सेवारत शिक्षकों पर ज्म्ज् की अनिवार्यता का मुद्दा शिक्षकों के सम्मान, सेवा-शर्तों एवं भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है। इन दोनों विषयों को लेकर जनपद के शिक्षक, कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के संगठन पूरी मजबूती के साथ एक मंच पर खड़े हैं। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि 21 अगस्त 2026 को होने वाली तिरंगा यात्रा में सभी संगठन कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेंगे तथा अपने-अपने संगठन के शिक्षक, कर्मचारी एवं पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल कर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे। पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी पूरे जोश, अनुशासन और दल-बल के साथ सहभागिता करें, ताकि सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली एवं ज्म्ज् अनिवार्यता के विरोध की मजबूत एवं लोकतांत्रिक आवाज पहुंचाई जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 21 अगस्त 2026 की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों के पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक तैयारियां करेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों एवं शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शैक्षिक महासंघ, अटेवा, विशिष्ट बीटीसी, क्षेत्रीय/सीनियर बेसिक शिक्षा संघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, वाणिज्य कर संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ, डाक विभाग संगठन, आईटीआई संगठन, कृषि विभाग संगठन, पी डब्ल्यू डी संगठन, राजकीय नर्सिंग संघ, भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नगर पालिका संगठन, लेखपाल संघ, कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, विद्युत विभाग संघ, सिंचाई विभाग संगठन सहित विभिन्न विभागों एवं संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य रूप से बी बी गुप्ता,यू सी वर्मा, सुचित्रा सैनी,विजय त्यागी,रामरतन, राहुल चैधरी,डॉ राहुल कुशवाहा, कुलदीप शर्मा , डॉ. दीपक गर्ग, रमेश चंद्र, यशपाल अरोरा, सुनील पंवार, मनोज कुमार, संजीव जावला,कपिल शर्मा, प्रदीप गर्ग, मनोज त्यागी, आदर्श चैधरी,राम निवास,अनिल कुमार ,अंकुर देशवाल, सचिन सैनी, आकाश कुमार, प्रशांत शर्मा, संजीव कुमार, गौरव शर्मा, संजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने “पुरानी पेंशन बहाल करो” तथा “सेवारत शिक्षकों पर ज्म्ज् अनिवार्यता समाप्त करो” की मांग को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 21 अगस्त 2026 की तिरंगा यात्रा को जनपद मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
19 को होगा पश्चिमी यूपी के पहले ‘ड्राई टेक्नोलाॅजी’ बायोगैस प्लांट का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में उजाला बायो एनर्जी सोल्यूशन, फिनलैंड के सहयोग से एक ऐसा उद्यम लगाने जा रहा है, जिससे तमाम वेस्ट से पीएनजी का उत्पादन होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहले ड्राई टेक्नोलॉजी आधारित बॉयो गैस प्लांट का उद्घाटन मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ के निकट ढांसरी गांव में बुधवार उन्नीस अगस्त को आईजीएल के इंडिया हेड कुमार शंकर करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में कुमार शंकर के साथ आईजीएल के डायरेक्टर कमर्शियल मोहित भाटिया भी उपस्थित रहेंगे।
उजाला बायो एनर्जी सोल्यूशनके सीईओ डॉक्टर आलोक अग्रवाल ने बताया कि यह प्लांट अपने आप में एक अद्वितीय प्लांट होगा, जो पश्चिम उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्लांट है, जिसमें हर प्रकार के कृषि तथा अन्य नगर निकायों के वेस्ट से पीएनजी का उत्पादन किया जा सकेगा। उत्पादित पीएनजी आईजीएल के माध्यम से मुजफ्फरनगर तथा आसपास के जनपदों को सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक कंपनी के आठ प्रोजेक्ट सकौती, बडसू, शिकारपुर, चरथावल, पुरकाजी, अमरोहा, रामपुर, बरेली और सीतापुर में चल रहे हैं। बिंदल पेपर मिल में एक बड़ा प्रोजेक्ट जल्दी ही शुरू होने वाला है तथा जानसठ के ढांसरी गांव में कल इसका उद्घाटन होगा। कंपनी का अंबाला में एक पराली आधारित प्रोजेक्ट पहले से ही चल रहा है।
मुजफ्फरनगर में ढांसरी में जिस प्लांट का श्रीगणेश होने जा रहा है, वह मल्टी फीड टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसमें तमाम तरह के वेस्ट को बायोगैस के रूप में उत्पादित किया जा सकेगा। इससे न केवल देश की ऊर्जा खपत में सहयोग मिलेगा, बल्कि विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।
इस आयोजन में उजाला बायो एनर्जी सोल्यूशन के सीओओ नीरज कुमार सिंह तथा सीटीओ किरीट भाई प्रजापति का विशेष सहयोग रहेगा। इसके अलावा बिजनेस एग्जीक्यूटिव पलाश अग्रवाल तथा मीडिया हेड लवी अग्रवाल भी विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं।


