समाचार (Muzaffarnagar News)
विपक्ष की बयानबाजी पर बोले संजीव बालियान और अनिल कुमाररू श्गठबंधन मजबूत, विकास ही हमारी प्राथमिकता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन द्वारा आयोजित पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रालोद लगातार मजबूत हो रहा है। इसी कारण विपक्षी पार्टियां उल्टे सीधे बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां राष्ट्रीय लोकदल के बारे में न सोचे बल्कि अपने गिरेबान में झांके। पचैण्डा रोड़ स्थित एक बैकेंट हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने उन्हे तीन बार पुरकाजी क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने अपनी सर आंखों पर बैठाकर विधानसभा में भेजा है ओर उन्ही के आर्शीवाद से योगी सरकार में उन्हे मंत्री पद मिला है। उन्होंने कहा कि वे अपने पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहते है इसी का परिणाम है कि पुरकाजी क्षेत्र का बच्चा बच्चा उन्हे जानता है। उन्होंने कहा कि रालोद के मुखिया जयंत चैधरी ने उन्हे पहले विधायक का टिकट दिलाया और फिर मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह जयंत चैधरी अपनी निधि का सारा पैसा खेल और युवाओं के भविष्य के लिए खर्च कर रहे है इसी तरह मैं खुद भी अपने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करा रहा हूं। लोकदल की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर सपा मुखिया अखिलेश यादव बौखला गये है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चैधरी के विरूद्ध उल्टे सीधे बयानबाजी कर रहे है। अखिलेश यादव ट्वीट कर बता रहे है कि इस बार किस पार्टी को कितनी सीट मिलेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दूसरी पार्टी का गणित लगाना छोड दे तथा उनका जो वोट बैंक खिसक रहा है उसे सम्भाले। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां अपनी चिंता करे तथा रालोद के संबंध में बयानबाजी न करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि रालोद-भाजपा गठबंधन बहुत मजबूती के साथ कार्य कर रहा है तथा विकास को प्राथमिकता दे रहा है। डा. बालियान ने कहा कि पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पहुंचे है इससे जाहिर होता है कि रालोद और मंत्री अनिल कुमार की क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियों को दूसरों पर कटाक्ष करने से पहले अपना आत्म मंथन करना चाहिए। उन्होंने अनिल कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतना सफल आयोजन उन्होंने किया है इसके लिए वे बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, रालोद के वरिष्ठ नेता कृष्णपाल राठी, चरथावल के प्रमुख अक्षय पुण्डीर, बघरा प्रमुख गौरव पंवार, सदर प्रमुख अमित चैधरी, तितावी गन्ना समिति चेयरमैन शंकर सिंह भोला सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता डा. पुरूषोत्तम, अभिषेक गुर्जर, रालोद नेता उमादत्त शर्मा, रामनिवास पाल, रोहाना गन्ना समिति चेयरमैन अनिल त्यागी, विपुल त्यागी बहेडी, श्यामपाल चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर हरेंद्र शर्मा, अर्जुन प्रधान, भाजपा नेता अजित राठी, विनय मित्तल सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र से आये कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फर्जी आधार-पैन बना किसान की 104 बीघा जमीन हड़पने का प्रयास
फर्जीवाड़े के गिरोह का पर्दाफाश, शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने हरियाणा निवासी एक किसान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 104 बीघा कृषि भूमि को धोखाधड़ी से बेचने का प्रयास करने वाले गिरोह के 03 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा निवासी सुरेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर के थाना रामराज क्षेत्र में 104 बीघा कृषि भूमि है। गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित के नाम व पते का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार कराए। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक (च्छठ) की रामराज शाखा में सुरेंद्र कुमार के नाम से फर्जी खाता खुलवा दिया। बैंक खाते में आवेदक की जगह आरोपी आसिफ उर्फ बादशाह की फोटो लगाई गई और उसे ही सुरेंद्र के रूप में बैंक के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्तों की योजना संगठित रूप से जमीन बेचकर प्राप्त धनराशि को इस फर्जी बैंक खाते में हड़पने की थी। जानकारी मिलने पर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से शिकायत की, जिसके बाद साइबर क्राइम थाने को जांच सौंपी गई। गिरफ्तार अभियुक्त अंकुर पुत्र राजपाल (निवासी ग्राम जड़वड़, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर), रोबिन पुत्र नेतराम (निवासी ग्राम हंसावाला, थाना रामराज, मुजफ्फरनगर), आसिफ उर्फ बादशाह पुत्र आबिद (निवासीरू शाऊद खेड़ी, थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर)। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर पर मु0अ0सं0 31/2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक जय शर्मा, हेड कांस्टेबल बालकिशन सिंह, सोहनवीर सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार (थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर) शामिल रहे।
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय का जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव राय के मुजफ्फरनगर आगमन पर फुगाना में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जिया चैधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ सांसद का जोरदार अभिनंदन किया। सांसद राजीव राय जनपद में आयोजित त्यागी/ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया।
स्वागत समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव नौशाद अली, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, जिला उपाध्यक्ष अथर अली, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ नीटू, और शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल शामिल रहे। इसके अलावा अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिम्रती, गौहर सिद्दीक़ी, रविंद्र प्रधान, जिला सचिव अनेश उपाध्याय, आकिल राणा, गगन मावी, तरुण शर्मा, पंकज शर्मा, डाइरेक्टर मोहम्मद शाइम, बिजेंदर, आनंद कुमार, राजकुमार, मोनू कुमार तथा वंशु कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीरापुर सब्जी मंडी में जलभराव से आढ़तियों का व्यापार ठप
मीरापुर । कस्बे की मुख्य सब्जी मंडी में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भीषण जलभराव की स्थिति बन गई है। मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर पानी और कीचड़ जमा होने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे मंडी का व्यापार पूरी तरह ठप पड़ गया है। आढ़तियों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं कराई गई, तो मंडी में रखी लाखों रुपये की सब्जियां सड़कर बर्बाद हो जाएंगी। मंडी में रोजाना सुबह चार बजे से ही किसानों और व्यापारियों की चहल-पहल शुरू हो जाती है, लेकिन लगातार बारिश के चलते मुख्य द्वार तालाब में तब्दील हो चुका है। जलभराव और दुर्गंध के कारण ग्राहक व छोटे दुकानदार मंडी में आने से कतरा रहे हैं, जबकि व्यापारियों को घुटनों तक पानी में से गुजरकर मंडी पहुंचना पड़ रहा है। मंडी के आढ़तियों के अनुसार, मुख्य द्वार पर गहरा पानी भरा होने के कारण टमाटर, भिंडी, धनिया जैसी हरी सब्जियां लादने वाले ठेले और टेंपो अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं। व्यापारी रोहित कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल मंडी शुल्क देने के बावजूद जल निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। नाले का गंदा पानी मंडी परिसर के भीतर घुस रहा है। सब्जियों के सड़ने से फैल रही दुर्गंध और कीचड़ के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। व्यापारियों को अपनी सब्जियों की बोरियां कंधों पर लादकर गंदे पानी के बीच से निकालनी पड़ रही हैं। पीड़ित व्यापारियों ने प्रशासन से तुरंत वाटर पंप लगाकर पानी निकलवाने, नालियों की सफाई कराने और प्रवेश द्वार पर रोड़ी व मिट्टी डलवाकर रास्ते को ऊंचा कराने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय का जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव राय के मुजफ्फरनगर आगमन पर फुगाना में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जिया चैधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ सांसद का जोरदार अभिनंदन किया। सांसद राजीव राय जनपद में आयोजित त्यागी/ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया।
स्वागत समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव नौशाद अली, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, जिला उपाध्यक्ष अथर अली, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ नीटू, और शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल शामिल रहे। इसके अलावा अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिम्रती, गौहर सिद्दीक़ी, रविंद्र प्रधान, जिला सचिव अनेश उपाध्याय, आकिल राणा, गगन मावी, तरुण शर्मा, पंकज शर्मा, डाइरेक्टर मोहम्मद शाइम, बिजेंदर, आनंद कुमार, राजकुमार, मोनू कुमार तथा वंशु कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस भव्य स्वागत के दौरान सांसद राजीव राय ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय स्थापित करके काम करना चाहिए। उनके स्वागत के दौरान पूरे समय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखाई दिया। फुगाना क्षेत्र में हुए इस स्वागत कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सांसद राजीव राय के त्यागी-ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेने की वजह से इस पूरे घटनाक्रम की राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है। सम्मेलन के दौरान राजीव राय क्या संदेश देते हैं, इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की नजर टिकी हुई है।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के नियंत्रण में आने वाले विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय ग्रामीणों व मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच और औषधियों का लाभ उठाया।
आरोग्य मेले के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मरीजों का गहन परीक्षण किया। इस दौरान बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, त्वचा रोग, पेट से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और शुगर (मधुमेह) से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह व दवाइयां दी गईं। चिकित्सकों ने मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। उन्होंने स्वच्छ पेयजल के प्रयोग, खान-पान में सावधानी, घर के आसपास साफ-सफाई रखने तथा बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते ही सरकारी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली विभिन्न निशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को उनके घर के समीप ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें दूर बड़े अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।
निरंकारी सत्संग भवन में 106 यूनिट रक्तदान
भैंसी (खतौली)। विश्व-बंधुत्व व मानवता को समर्पित संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से आज भैंसी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में रक्तदान शिविर एवं भव्य सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें 106 श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक रक्तदान किया तथा सत्संग की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज कुलभूषण चैधरी जी ने की। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न करते हुए 106 यूनिट रक्त संकलित किया। सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जोनल इंचार्ज कुलभूषण चैधरी जी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी ने ष्रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहींष् का संदेश देकर सेवा को जीवन का अनिवार्य अंग बनाया, जिसे सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि सन् 1986 से प्रारंभ हुए इन रक्तदान शिविरों में अब तक मिशन के सेवादारों व श्रद्धालु भक्तों ने विश्व भर में 15 लाख 3हजार 410 यूनिट रक्त का विशाल व महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में हजारों श्रद्धालु निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा हेतु अपना अमूल्य योगदान अर्पित करते हैं। यह सेवा न केवल जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा का संचार करती है, बल्कि दान करने वाले के हृदय में भी आत्मिक संतोष, शांति और कृतार्थता का दिव्य अनुभव उत्पन्न करती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता नियमित योग अभ्यास से बढ़ती है: योगाचार्य सुरेंद्र पाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नियमित योग अभ्यास करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र बालिका इंटर कॉलेज पिनना मुजफ्फरनगर में व्यक्त किया। सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख प्रदीप कुमार मलिक ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई। तत्पश्चात उन्होंने हाथ और पैरों के दर्द निवारण में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने घुटनों के दर्द, कमर दर्द तथा पेट की चर्बी कम करने वाले आसन करवाएं। जिला मंत्री राजीव रघुवंशी ने अनुलोम विलोम ,कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम करवाएं। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि यह समय मौसम परिवर्तन का चल रहा है जिसकी वजह से समाज में संचारी रोग जैसे नजला- जुकाम, बुखार, उल्टी,वायरल फीवर आदि बहुत तेजी से फैल रहे हैं। इन रोगों से बचाव हेतु नियमित योग अभ्यास करें। नियमित योग अभ्यास करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर स्वस्थ बनता है और शरीर में रोगों से लडने की शक्ति बढ़ती है। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास के साथ-साथ प्रातः काल उठकर गुनगुना पानी पिए तथा आयुर्वेद को अपनाएं। संचारी रोगों से बचने के लिए गिलोय, तुलसी के पत्ते,दो लोंग ,दो काली मिर्च, एक बड़ी इलायची,एक मुनक्का को 1 लीटर पानी में इतना पकाए कि जब पानी आधे से भी कम रह जाए उसको छान कर दिन में तीन बार सेवन करें। इसका सेवन करने से वायरल फीवर बहुत जल्दी ठीक होता है। इसका सेवन स्वस्थ व्यक्ति भी कर ले तो उसको संचारी रोग नहीं होंगे। साथ ही साथ सफाई का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा की दृष्टि से मास्क का प्रयोग करें। इस अवसर पर अनंगपाल, चैधरी देवेंद्र मलिक,ओम मलिक,नमन, प्रवीण मलिक आदि योग साधक उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन महोत्सव में बांधी गई शान्ति संकल्प की राखी
मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वीट साइलेंस धाम की ओर से रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शांति संकल्प की राखी बांधी गई तथा ईश्वरीय सौगात का वितरण किया गया कार्यक्रम में साधु सन्तो सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सेवा, सहायता, साधना, सँस्कार को समर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शिव बाबा की स्तुति कर किया गया।बी.के प्रवेश दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व खुशियां लेकर आता है। यह पर्व भावात्मक रिश्तों को दृढ़ता प्रदान करता है।रक्षा बंधन पर शांति स्थापना का संकल्प लें। जहां शांति होगी वहीं परम आनंद होगा। शिवबाबा का ध्यान कर परम् साधना करें। महामंडलेश्वर स्वामी सन्दीप महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व को शांति का संदेश देती है ऋषि मुनियों ने जगत कल्याण के लिए जप व तप किये। स्वामी विश्वानंद महाराज ने कहा कि वेदों की शिक्षाएं संस्कार प्रदान करती हैं।पूजा के लिये श्रावण मास का विशेष महत्व है। भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि महीनों में मैं श्रावण मास हूं श्रावण मास में वेदों की शिक्षा तथा ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।साध्वी पूजा,वृन्दा साध्वी,अनुराधा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आरोग्य प्रशिक्षण शिविर के चिकित्सक डॉ मनीष, आकाशदीप, मोनिका ,सुंदर पाल,डॉ मोईनाथ पांडेय ने उच्च स्वास्थ्य के गुर सिखाए बालिका वैष्णवी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा नरेंद्र मोहन सिंह व कविता ने सुंदर भजन प्रस्तुत किये इस अवसर पर मुख्य रूप से बीके प्रियांशी दीदी,बीके श्रवण भाई,बी के बीनू दीदी,रामफल महाराज,बीके नरेंद्र,बीके कमल,सुधीश फौजी, साहिल आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
मोरना। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते शुकतीर्थ क्षेत्र में कई स्थानों पर मिट्टी कटान से रास्तों को नुकसान पहुंचा है। शनिवार को उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व मार्गाे की मरम्मत के आदेश दिये।
उपजिलाधिकारी रश्मि लाम्बा ने तीर्थ नगरी के दुर्गा धाम एवं पार्वती धाम के पास बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।जहां उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर बारिश के कारण हुए नुकसान को देखा। सड़क क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी ली। ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर रास्ते को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
अधिकारियों ने मौके पर सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।वहीं एसडीएम ने गंगा स्नान घाट पर गंगा के जलस्तर का जायज़ा लिया।केंद्रीय जल बोर्ड के गेज पाठक प्रीतम सिंह ने बताया कि शनिवार को गंगा का जल स्तर 225.99 मीटर व बारिश 52.6मिमी दर्ज की गयी है।शुकतीर्थ में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।
इस दौरान नायब तहसीदार बृजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्राम सभा की भूमि पर बने अवैध मदरसे पर चला प्रशासन का हथौड़ा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला प्रशासन व मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक और ग्राम सभा की संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम फुलत में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए ‘दारुल उलूम रहीमिया’ मदरसे पर राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम फुलत में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से मदरसे का निर्माण कर उसका संचालन मौलाना हिफजुर्रहमान उर्फ हफीजुर्रहमान अंसारी तथा उसके बेटों जुबैर अंसारी व जुनैद अंसारी द्वारा किया जा रहा था। आरोपियों पर अवैध निर्माण के साथ-साथ धर्मान्तरण कराने का भी आरोप है। इस संबंध में थाना रतनपुरी पर मु0अ0सं0 98/2026, धारा 352, 351(2) बीएनएस व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संप्रवर्तन अधिनियम 2021 की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था। मामले में नामजद अभियुक्त जुनैद अंसारी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अवैध निर्माण से जुड़ा यह मामला अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा 17 अगस्त 2026 को वाद खारिज करते हुए तहसीलदार न्यायिक खतौली के आदेश को बरकरार रखा गया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67(5) के तहत संबंधित भूमि को सार्वजनिक भूमि घोषित किया गया। अदालती आदेश के अनुपालन में 22 अगस्त 2026 से मदरसे के अवैध ढांचे को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा। मौके पर शांति व कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी हुई है।
तीन नलकूपों से हजारों का सामान चोरी, किसानों में आक्रोश
रामराज। थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए तीन किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया और हजारों रुपये कीमत के उपकरण चुराकर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए नलकूपों पर कंबल ढककर प्रवेश किया और अंदर रखी मोटर, केबल, स्टार्टर सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर गहरा रोष व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा सुबह उस वक्त हुआ जब पीड़ित किसान धर्मबीर के पुत्र यशवीर और हुकम सिंह के पुत्र राजबीर अपने खेतों पर पहुंचे। वहां नलकूपों के ताले टूटे मिले और भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था। पड़ताल करने पर पता चला कि चोर नलकूपों से मोटर, स्टार्टर और केबल गायब कर चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व भी गांव के जंगलों में कई नलकूपों पर चोरी की वारदातें हुई थीं, लेकिन पुलिस आज तक उनका खुलासा नहीं कर पाई है। आए दिन हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के किसानों में भय और अनिश्चितता का माहौल है। मामले की सूचना पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक सचिव अशोक तोमर ने रामराज पुलिस की रात्रि गश्त प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन जंगल क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाए और चोरी की इन घटनाओं का जल्द से जल्द पर्दाफाश करे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि चोरी की वारदातों पर तुरंत अंकुश न लगा और पुरानी चोरियों का खुलासा नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मंत्री भूपेंद्र चैधरी का मुजफ्फरनगर में भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी का मुजफ्फरनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री भूपेंद्र चैधरी एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। मुजफ्फरनगर बाईपास पर उनके पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पभाजपा नेता अभिषेक चैधरी गुर्जर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने समाज और संगठन की मजबूती पर बल दिया और कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
चटकने लगीं दीवारें तो समय रहते परिजन आये बाहर
जानसठ। बारिश के मौसम में जर्जर और कच्चे मकान हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह थाना जानसठ क्षेत्र के ग्राम खेड़ा चैगावां में लगातार हो रही बरसात के कारण एक गरीब ग्रामीण का कच्चा मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि हादसा होने से ठीक पहले परिवार को खतरे की भनक लग गई और सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेंद्र का परिवार कच्चे मकान में रह रहा था, जिसकी छत काफी समय से जर्जर थी। सुबह के समय जब पूरा परिवार घर के भीतर मौजूद था, तभी बारिश के बीच मकान में अचानक से चटकने की आवाजें आईं और छत का मलबा गिरने लगा। खतरे को भांपते हुए सुरेंद्र ने बिना देरी किए परिवार के सदस्यों को तुरंत बाहर निकाला। परिजनों के बाहर आते ही कुछ ही पलों में पूरा मकान जमींदोज हो गया। घटना की सूचना तुरंत ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही हलका लेखपाल अमित और कानूनगो मुकेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व टीम ने क्षतिग्रस्त मकान की फोटोग्राफी कराई और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा कोष से नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बेघर हुए पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाए।
एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 70 लोगों का उपचार
14 रोगियों का मोतियाबिंद पाये जाने पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया चयन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 23 अगस्त, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल और एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भीमसेन कंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चैथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल (एम.बी.बी.एस, एम.एस.) के द्वारा शिविर में रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही हैं।
अगस्त माह के मासिक शिविर में कुल 70 लोगों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। शिविर में 14 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर उनकी इच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 27 सितम्बर, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भीमसेन कंसल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के अध्यक्ष श्री शिवचरण दास गर्ग, सचिव श्री पवन गोयल, कोषाध्यक्ष श्री भानु प्रताप अग्रवाल, सीए श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ विद्यालय स्टाफ से रितु शर्मा, कविता रावल, पूजा शर्मा, कामिनी, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश कुमार और विपिन जैन सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
रसोईया सम्मान समारोहरू मानदेय बढ़ा और कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिले, मुजफ्फरनगर में दिखा उत्सव सा माहौल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर में ‘पीएम पोषण योजना’ के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताओं (रसोईया) के सम्मान में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सदर विधानसभा) और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने रसोइयों को सांकेतिक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड, शॉल, पटके और एप्रन भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के लखनऊ से प्रसारित संभाषण को दूरदर्शन के माध्यम से लाइव देखा व सुना गया।
रसोइयों को मिले ये 4 बड़े उपहार-मानदेय में बढ़ोतरी रसोइयों का मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये किया गया।
कैशलेस चिकित्सा कार्ड रसोइया एवं उनके परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
सामाजिक सुरक्षा योजना किसी दुर्घटना या अनहोनी की स्थिति में 2 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा (दुर्घटना बीमा) प्रदान की जाएगी।
ड्रेस (साड़ी) भत्ता दोगुना यूनिफॉर्म (साड़ी) के लिए दी जाने वाली वार्षिक धनराशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई है।
सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहारू ष्जब भी हम स्कूलों में जाते थे, भोजन माताएं अपनी समस्याएं बताती थीं। हमने इन मांगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा और आज बहुत खुशी है कि पूरे प्रदेश की भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाया गया और 5 लाख रुपये के कैशलेस इलाज का रक्षाबंधन का ऐतिहासिक उपहार दिया गया।ष्
कार्यक्रम में 600 से अधिक रसोइयों ने भाग लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी विचार रखे और रसोइयों द्वारा बच्चों को स्वच्छता के साथ दिए जा रहे पोषण की सराहना की।
पुरकाजी पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह
पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा भोजन माताओं और शिक्षकों की समस्याओं को हमेशा प्रमुखता से मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार। भोजन माताओं से अपेक्षा है कि वे स्कूलों में बच्चों को पूरी शुद्धता और स्वच्छता के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएं।ष्
पुरकाजी कार्यक्रम में लगभग 300 भोजन माताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
दोनों कार्यक्रमों का सफल समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।


