खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कान्हा गौशाला में हुई पूजा अर्चना में हुए शामिल हुए राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल
मीरापुर/ मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से खबर है जहां मुजफ्फरनगर में एक तरफ जहां भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है तो वहीं नगर पंचायत मीरापुर क्षेत्र में स्थित कान्हा गौशाला में भी आज विशेष पूजा अर्चना की गई है यहां पूजा अर्चना में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों एवं क्षेत्रीय गणमान्य समाजसेवी लोग भी शामिल हुए। यहां गौशाला समिति से जुड़े पदाधिकारीयों एंव कार्यकर्ताओं ने जहां मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्वागत सत्कार किया तो वही गौशाला की विशेषता भी बताई है मंत्री ने भी यहां पूजा अर्चना में शामिल होने के पश्चात गौशाला का निरीक्षण किया तो वहीं गोवंशों को अपने हाथों से चारा आदि खिलाया है।।।

 

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शहर के सभी मंदिरो मे दर्शन करने वाले श्रृद्धालुओं की जबरदस्त भीड रही। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के चलते सभी मंदिरो को बहुत सुन्दर तरीके से सजाया गया है। घरो मे भी भगवान के मंदिर को सुन्दर ढंग से सजाया गया तथा उन्हे पालने मे बैठाकर पूजा अर्चना की गई।
   भाद्रपक्ष अष्टमी पर्व जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के सभी मंदिर बहुत ही सुन्दर तरीके से सजे नजर आए। इस अवसर पर मंदिरो को रंग बिरंगी झालरो तथा फूलो की माला, रंगीन बल्ब आदि से सजाया गया। वहीं भगवान को सुन्दर -सुन्दर पोशाक पहनाई गई। तथा उन्हे सजाकर पालने मे बैठाया कर झुलाया गया। देर रात तक शहर के सभी मंदिरो श्री बालाजी धाम, श्री गणपति धाम, लक्ष्मी नारायण मंदिर, माता वैष्णोदेवी मंदिर, संकीर्तन भवन नई मन्डी, नदी घाट स्थित अति प्राचीन देवी मंदिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, अंसारी रोड बोहरो वाला मंदिर, लोहिया बाजार स्थित देवी मंदिर, सर्राफा बाजार स्थित माॅ संतोषी देवी मन्दिर, अबुपुरा भारत माता चैक पर स्थित दुर्गा मन्दिर, गाॅधी नगर स्थित श्यामा श्याम मन्दिर सहित जनपद के सभी मंदिर इस अवसर पर बहुत ही सुन्दर तरीके से सजे नजर आए। शाम से ही मंदिरो मे दर्शन करने वाले श्रृद्धालुओ की जबरदस्त भीड रही। जन्माष्टमी पर व्रत रख श्रद्धालुओ ने अपने घरो मे पूजा अर्चना की तथा परिवार सहित मंदिरो के दर्शन किए। पालिका प्रशासन द्वारा त्यौहार के मददेनजर सभी मंदिरो के आसपास उचित सफाई व्यवस्था करायी गयी। वहीं पुलिस-प्रशासन भी त्यौहार के चलते अलर्ट मोड पर नजर आया। आला अधिकारियों के निर्देशो के चलते पुलिस क्षेत्र मे सक्रिय रही तथा मंदिरो व उनके आसपास पुलिस बल तैनात रहा। ताकि दर्शनार्थियो को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

 

 

 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने पत्नी संग की सीएमओ कार्यालय पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया और उनकी धर्मपत्नी ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार, समाज तथा पूरी मानवता के लिए सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अन्य श्रद्धालुओं ने भी भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में शीश नवाया। कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में दिया गया उनका संदेश आज के समय में भी मानव जीवन के लिए उतना ही प्रासंगिक है। जन्माष्टमी केवल एक उत्सव मनाने का अवसर मात्र नहीं है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के उच्च आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लेने का पर्व है। पूजा-अर्चना के उपरांत डॉ. तेवतिया ने समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, करुणा और सौहार्द को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, सत्य और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

 

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुआ ध्वज
मीरापुर। मीरापुर कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला बाजार में 160वीं श्री रामलीला महोत्सव के ध्वज की स्थापना बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और विधि-विधान के साथ की गई। ध्वज स्थापना के साथ ही इस वर्ष की रामलीला के आयोजन की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं। श्री रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित अनिरुद्ध शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य ध्वज का पूजन कराया। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। श्री रामलीला मंडल के अध्यक्ष पंकज संगल ने बताया कि मीरापुर कस्बे में पिछले 160 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन इसी ऐतिहासिक रामलीला बाजार में किया जाता रहा है। इस गौरवशाली परंपरा को आज भी कस्बेवासी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार भी स्थानीय कलाकार ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का मंचन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज संगल, तेजपाल वर्मा, अनिता पुष्कर वत्स, मोहित गर्ग, घनश्याम दास अग्रवाल, पुनीत रस्तौगी, कमलेश भारद्वाज, अतुल अग्रवाल, गगन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुमित वर्मा सहित श्री रामलीला मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

मुख्य मांगों से कराया अवगत
चरथावल। कस्बा चरथावल में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास और अनुज कुमार गर्ग ने व्यापारियों की ओर से निम्नलिखित प्रमुख बिंदु सामने रखे। दुर्घटना बीमा की राशि में वृद्धिरू व्यापारियों के लिए वर्तमान में लागू 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा राशि को बढ़ाकर कम से कम 20 लाख रुपये किया जाए।
 किसी भी अनहोनी या आपदा के समय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए उनके व्यवसायिक स्टॉक के बीमा की व्यवस्था कराई जाए।  60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यापारियों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू की जाए तथा आयुष्मान भारत योजना का लाभ व्यापारियों को भी प्रदान किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की सभी समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन के माध्यम से शासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष इन मांगों को मजबूती से उठाकर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री विनोद नामदेव, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल, राशिद फाइटर, मंत्री जनेश्वर दास सिंगला, आनंद प्रकाश बंसल, योगीराज प्रेमी, नंदकिशोर त्यागी, मंगल सेन, अनीश, मोबीन, शैंकी, अतुल, रविंदर, अब्दुल कलाम, सौरभ कुमार, विनोद, मनोज कंसल, उज्जवल सिंगल और अंकुर सिंघल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

 

 प्रदेश स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जीती ट्राॅफी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) योगासन स्पोर्ट एलाइंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा सहारनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप 2026 में ग्रीनलैंड योगा टीम ने अपना परचम लहराया।  योगा टीम ने 13 मेडल जीतकर प्रदेश में मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया तथा चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। योगासन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 48 जिले शामिल हुए।योगासन स्पोर्ट एलाइंस एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की जिला सचिव सीमा सिंह ने योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य एवं उनकी समस्त टीम का आभार जताया तथा बधाई दी।
     योगा फेडरेशन की जिला सचिव सीमा सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में चयनित 24 प्रतिभागियों ने आई आई टी रुड़की केंपस सहारनपुर में प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लिया। जिन्होंने 4 गोल्ड ,5 सिल्वर तथा चार ब्रांज कुल 13 मेडल प्राप्त कर मुजफ्फरनगर का मान बढ़ाया। उन्होंने बताया कि 8 से 10 वर्ष आयु बालिका वर्ग में अनिका शर्मा,25 से 30 वर्ष आयु बालक वर्ग में अंकुर मान व प्रफुल्ल कुमार तथा 45 वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग में कविंद्र बालियान ने गोल्ड मेडल, 8 से 10 वर्ष आयु बालिका वर्ग में पूर्ति दुबे व आराध्या त्यागी, 10 से 12 वर्ष आयु बालक वर्ग में रितिक ,12 से 14 वर्ष आयु बालक वर्ग में कुणाल सिंह, आर्टिस्टिक सोलो में सावरनी शर्मा ने सिल्वर मेडल तथा 10 से 12 वर्ष आयु बालक वर्ग में प्रात्विक शर्मा, 16 से 18 वर्ष आयु बालक वर्ग में शिवा शर्मा ,30 से 35 वर्ष आयु बालक वर्ग में गौरव शर्मा, आर्टिस्टिक सोलो में प्रफुल्ल कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि सभी चयनित योग खिलाड़ी अक्टूबर माह में जयपुर में होने वाली नेशनल योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने समस्त टीम को बधाई दी तथा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार उर्फ आचार्य भीम तथा उनकी समस्त टीम आभार जताया।

 

समीक्षा बैठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एवं आयोग के सदस्य श्री दीपक गोयल की संयुक्त अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण कार्यों से संबंधित समीक्षा एवं सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गो सेवा को केवल एक सांस्कृतिक दायित्व नहीं, बल्कि एक पवित्र एवं सतत कार्य मानकर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए घ्50 प्रतिदिन की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में प्रदेश भर में 7,700 से अधिक गो आश्रय स्थलों में 16 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि गौशालाओं के प्रभावी संचालन और पारदर्शिता के लिए 24गुणा7 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत अब तक 1,87,065 गोवंश जिम्मेदार गोपालकों को सौंपे गए हैं, जिनका भरण-पोषण भत्ता सीधे डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजा जा रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद में वर्तमान में 23 गो आश्रय स्थल क्रियाशील हैं, जिनमें 6,194 गोवंशों का संरक्षण किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकार श्उ०प्र० गोवध निवारण अधिनियम 1955श् के तहत गोवंश की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। गो तस्करी और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित व कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सचेत किया कि कुछ असामाजिक तत्व भ्रम फैलाकर राज्य को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन शासन गो सेवा के प्रति अपने संकल्प पर अटल है और किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। गौशालाओं में नंदी, गर्भवती गायों और बछड़ों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था की जाए। जिन गौशालाओं में पेड़ नहीं हैं, वहां मां व गुरु के नाम से पौधे लगाए जाएं। कोई भी गोवंश सड़क पर घूमता हुआ न मिले, उसे तुरंत गौशाला में शिफ्ट कराया जाए। गोवंश या नंदी को बांधकर न रखा जाए। गौशालाओं में भूसा भंडारण, हरे चारे और पीने के साफ पानी की निर्बाध व्यवस्था रहे। सहभागिता योजना के तहत गोपालकों को समय से मानदेय दिया जाए और नियमित निरीक्षण हो। गोवंश की मृत्यु होने पर नियमानुसार दफनाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को एसडीएम से समन्वय बनाकर नए गोवंश संरक्षण केंद्र हेतु भूमि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता, तहसीलदार, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका), खंड विकास अधिकारी (ठक्व्) सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे श्मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा संचालित किया गया। एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, कस्बों, बाजारों, प्रमुख चैराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर उन्हें सुरक्षा उपायों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी समर्पित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें विभिन्न सेवाएः आपातकालीन सेवा – 112, वुमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098, सीएम हेल्पलाइन – 1076, एम्बुलेंस सेवा – 108/102, वन स्टॉप सेंटर एवं जनसुनवाई पोर्टल। सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस टीमों ने महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे- निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओश्, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्थानीय पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।

 

ऐतिहासिक छड़ियान मेले में उमड़ा सैलाबMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। कस्बा बुढ़ाना में आयोजित बाबा जाहवीर गोगाजी महाराज का ऐतिहासिक छड़ियान मेला इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार है। आस्था, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक यह मेला पिछले 28 वर्षों से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। मेले में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर बुढ़ाना पुलिस और मेला समिति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले में महिलाओं, बच्चों और परिवारों की भारी मौजूदगी देखने को मिल रही है। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के झूलों का जमकर आनंद लिया और दुकानों से जमकर खरीदारी की। मेले में खेल-खिलौने, ज्वेलरी, चीनी के बर्तन, चश्मे, पान और खाने-पीने के स्वादिष्ट स्टॉल लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।  मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. फल कुमार पंवार के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मेले के मुख्य आयोजनों की जानकारी देते हुए समिति ने बताया कि 24 सितंबर बाबा जाहवीर गोगाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो चमन लाल पंवार के खटिकों वाले कुएं से शुरू होकर भूमिया खेड़ा होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। 25 सितंबर बाबा की मेढ़ी पर निशान और प्रसाद चढ़ाया जाएगा। 26 सितंबर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

ईवीएम और वीवीपैट का 2 से 19 सितंबर तक चलेगा परीक्षण
मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य शुरू कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देश दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व प्रयोग में लाई जाने वाली मशीनों का परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में किया जाता है। केवल इस प्रथम स्तरीय जांच में सफल और उत्तीर्ण होने वाली मशीनों का ही उपयोग आगामी चुनाव में किया जाएगा। यह जांच प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू होकर संभावित रूप से 19 सितंबर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, मुजफ्फरनगर परिसर में स्थित ईवीएम और वीवीपैट भंडारण गृह (वेयरहाउस) में संपन्न होगी। भारत निर्वाचन आयोग के वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुसार इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से कराने के लिए सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया की पारदर्शी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर सीधे की जा रही है। इसके साथ ही, जिला मुख्यालय पर स्थित सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से 29 अगस्त 2026 को लिखित रूप से अनुरोध किया गया है कि वे जांच प्रक्रिया के अवलोकन (देखरेख) के लिए अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को भेजें। इस अनुरोध पत्र की प्राप्ति की पुष्टि दलों के राज्य मुख्यालयों द्वारा भी की जा चुकी है।

 

 भजन-नृत्य से गूंजा विद्यालय
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की पूर्व वेला श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में भजन, गीत, नृत्य और कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। वहीं, विद्यालय की छात्राओं ने शतरंज और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रार्थना सभा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और आचार्य परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी माहेश्वरी ने की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान भजन, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक विभाग की आचार्या पारुल माहेश्वरी ने अपनी टीम के साथ सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं के लिए कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं और आचार्यों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व बहुआयामी था और उन्होंने जीवन में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर मानवता को मार्गदर्शन दिया। उनके आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई और भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। इसी अवसर पर विद्यालय की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का भी अभिनंदन किया गया। 38वीं क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता, गोवर्धन में विद्यालय की अंडर-14 और अंडर-17 टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक और शील्ड जीतकर अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा और विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस सफलता में शिक्षिका शशि प्रभा के मार्गदर्शन और सहयोग की भी सराहना की गई। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित विभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शगुन पाल ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वंशिका ने 800 मीटर, 1500 मीटर और क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अंडर-19 चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अपूर्वा ने 100 और 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शताक्षी ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय परिवार ने इन उपलब्धियों का श्रेय खेल शिक्षिकाओं सीमा सिंह, शशि प्रभा और सपना पुंडीर के मार्गदर्शन तथा खिलाड़ियों की मेहनत को दिया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागी छात्राओं और उनके मार्गदर्शक आचार्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कृषक प्रशिक्षण हुआ संपन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा पर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी ब्लॉकों से कुल 980 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया, जिसमें बघरा केंद्र पर 548 और चित्तौड़ा केंद्र पर 436 किसान शामिल हुए। कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा में मंच का संचालन डॉ. पूजा ने किया। उन्होंने किसानों को मिलेट्स (श्री अन्न) जैसे ज्वार, बाजरा, मडुआ, रागी, कांगनी और कोदो उगाने की नवीनतम तकनीकों तथा इसके पोषक तत्वों से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. यशपाल सिंह ने आम के बगीचों में श्एकांतर फलनश् (एक साल फल आना और एक साल न आना) की समस्या के समाधान पर प्रकाश डाला। डॉ. रीना देवी ने फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन और उससे मृदा स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में बताया। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने गन्ने के साथ सहफसली खेती के लाभ साझा किए, वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कर्णवाल ने पशुओं की बीमारियों और समय पर टीकाकरण की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए) श्रीमती मीतू ने किया। उन्होंने कृषि यंत्रों, पराली प्रबंधन और मशरूम की खेती पर जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. हंसराज ने किसानों को मिट्टी की जांच (मृदा परीक्षण) के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. वीरेंद्र ने फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों से बचाव के लिए श्एकीकृत कीट प्रबंधनश् की जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना ने पशुओं के रखरखाव, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और बांझपन की रोकथाम के उपाय बताए। विषय वस्तु विशेषज्ञ रवि कुमार ने जैविक खेती के पर्यावरण और स्वास्थ्य पर होने वाले लाभों पर विस्तृत चर्चा की। उप कृषि निदेशक मुजफ्फरनगर श्री प्रमोद सिरोही ने उपस्थित सभी कृषकों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
मुज़फ़्फ़रनगर। शिवनगर स्थित प्लेटिनम पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहाँ नन्हें-मुन्ने बच्चे भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के रूप में सजे-धजे नज़र आए। कार्यक्रम के दौरान वान्या भारद्वाज, मिश्रित शर्मा और वेदांत भारद्वाज के साथ अन्य नन्हें बाल गोपालों ने राधा-कृष्ण का सुंदर रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय प्रांगण को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। स्कूल प्रशासन एवं शिक्षकों ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।

 

कराटे किंग वेदप्रकाश का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश जिला मुज़फ्फ़रनगर निवासी जाने माने विश्व ख्याति प्राप्त कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा को सम्मानित करने का सिलसिला निरन्तर जारी है राष्ट्रीय गायन समारोह नरवाना हरियाणा मे मुकेश जी के अंदाज मे अपनी दमदार प्रस्तुति से कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी हरियाणा सरकार से सम्मानित मुकेश रत्न अवॉर्ड लेकर लौटे कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा को जहाँ पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार जी, एवं कोहिनूर फिल्म्स डायरेक्टर सलीम गौर ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया वहीं अग्रवाल डुप्लेक्स लिमिटेड के डायरेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल एवं प्रेस फोटोग्राफर एसके बिट्टू ने वेदप्रकाश शर्मा को उनकी सांस्कृतिक,कला महिला सुरक्षा एवं अन्य समाज सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अपने प्रतिष्ठान पर आमंत्रित कर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया वेदप्रकाश ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है वें आगे भी सांस्कृतिक कला, महिला सुरक्षा अभियान एवं कराटे मार्शल आट्र्स खेल आदि को बढ़ावा देते रहेंगे।

 

 

‘टीचर्स डे’ सेलिब्रेशन आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन का 139 वां जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजादी वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी, हेडमिस्ट्रेस जूनियर विंग श्रीमती ममता चैहान व कंचन सोनी द्वारा डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।  
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता ने अपने संदेश में सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को कहा कि सच्ची लगन एवं जुनून के द्वारा ही एक सभ्य नागरिक बन सकते है और सफलता की सीढ़ी पर चढ़ सकते है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और आह्वान किया कि हम अध्यापक स्वयं का भी विश्लेषण कर आत्म चिंतन करें कि क्या आज हम समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं अथवा नहीं। क्या हम अपने विद्यार्थियों को वो दे रहे है जिसके लिए वो हक़दार है क्या आज हम अपना रोल ठीक प्रकार से निभा रहे है। एक शिक्षक हमेशा अपने छात्र की उन्नति में अपनी उन्नति समझता है।

 

रोहाना गन्ना समिति की बैठक का हुआ आयोजन
रोहाना। सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना में प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं, गन्ना आपूर्ति की व्यवस्थाओं और विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के निदेशकों (डायरेक्टरों), सचिव, उप-सचिव के साथ देवबंद, रोहाना और खाईखेड़ी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चेयरमैन अनिल त्यागी ने कहा कि किसान गन्ना समिति और चीनी मिल व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी हैं। किसानों को आपूर्ति के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों और चीनी मिल प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल होना आवश्यक है। बैठक में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान गन्ना विभाग के सिविल इंजीनियर के साथ प्रस्तावित नए किसान भवन के निर्माण को लेकर भी गहन मंथन हुआ। भवन की रूपरेखा, निर्माण कार्य, जरूरी सुविधाओं और किसानों की उपयोगिता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने जोर दिया कि किसान भवन इस प्रकार बनाया जाए जहां किसानों को समिति और विभाग से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और विभागीय सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सहकारी गन्ना विकास समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें समय पर पारदर्शी व सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
विद्यार्थियों ने मटका डेकोरेशन, डांस और मटकी फोड़ में दिखाया उत्साह
खतौली। दयालपुरी स्थित निजी एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ भाग लेते हुए अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मटका डेकोरेशन, बांसुरी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता और मटकी फोड़ जैसी कई रोचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। डांस प्रतियोगिता सलोनी और कशिश (पुत्रीगण अंकुर) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मटका डेकोरेशन वर्षा पुत्री सुभाष ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया। बांसुरी प्रतियोगिता महशर पुत्री डॉ. सत्तार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान जीता। मटकी फोड़ प्रतियोगिता अर्जित पाल पुत्र अनुज कुमार और उनकी टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन और संचालन में सीमा त्यागी और पायल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर रचना रानी, प्रधानाचार्य अनुज कुमार, कोऑर्डिनेटर सवेज चैधरी, समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है।

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विष्णु लोक में सीएमओ डा. सुनील तेवतिया का भव्य स्वागत-अभिनंदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिविल लाइन थाने के सामने स्थित भारत प्रसिद्ध धार्मिक संस्थान विष्णु लोक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मुजफ्फरनगर डॉ. सुनील तेवतिया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विष्णु लोक के संचालक पंडित विनय शर्मा ने सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को पटका पहनाकर एवं रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ ब्राह्मण नेता पंडित उमादत शर्मा, पंडित ब्रह्मप्रकाश शर्मा एवं सतीश कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जन्माष्टमी के अवसर पर विष्णु लोक में धार्मिक वातावरण के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम में सभी ने भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

 

सपा नेताओं का अपमान सहन नहीं होगाः गौरव जैनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विवादित होर्डिंग मामले को लेकर पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी के नेता गौरव जैन को अपना पक्ष रखने के लिए नई मंडी पुलिस द्वारा थाने बुलाया गया। थाने पहुंचकर गौरव जैन ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट की। गौरव जैन के थाने पहुंचने की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता नई मंडी थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के सामने गौरव जैन के पक्ष को पूरी तरह न्यायोचित बताया और उनके समर्थन में एकजुटता दिखाई। नई मंडी थाने से बाहर आते ही समर्थकों और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने गौरव जैन का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि सम्मान और स्वाभिमान के मुद्दे पर पार्टी का हर साथी मजबूती से खड़ा रहेगा। थाने से बाहर आने के बाद सपा नेता गौरव जैन ने कहा, मुज़फ़्फ़रनगर की पहचान हमेशा आपसी भाईचारे और सौहार्द की रही है। किसी भी राजनीतिक नेता या कार्यकर्ता के सम्मान को ठेस पहुँचाना स्वीकार्य नहीं है। नेताओं का अपमान करने वालों से हम सख्ती से निपटेंगे, लेकिन हमारा संघर्ष पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहेगा।ष् उन्होंने थाने पहुँचे सभी नेताओं व समर्थकों का आभार जताया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने कहा कि पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौरव जैन का पक्ष सुनना और उनके लिए आवाज़ उठाना आवश्यक था। सपा नेता साजिद हसन, सलीम मलिक, फिरोज़ अंसारी और विकिल अहलावत ने भी कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है और यह घटना पार्टी की आपसी एकजुटता की मिसाल है।
इस दौरान साजिद हसन, विकिल अहलावत, फिरोज अंसारी, सलीम मलिक, नियाज हैदर, रामपाल सिंह पाल, सलमान त्यागी, सागर कश्यप, विपिन लटियान, डॉ. इसरार, अरशद मलिक, डॉ. नूर हसन सलमानी, मंगल सिंह गुर्जर, बबली मलिक, कांग्रेस नेता अब्दुल्ला आरिफ, नदीम मलिक, नावेद रंगरेज, हैप्पी बालियान, शाहिद राजा, अताउर रहमान, आयुष चैधरी, पारस शर्मा और विशाल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

हादसे में तीन महिलाएं घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खालापार क्षेत्र के अंतर्गत जोहड़ वाली मस्जिद के पासहादसे में तीन घायल हो गये। खालापार टंकी से आगे पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें सवार तीन महिलाएं रिक्शे के नीचे दब गईं।
हादसे में घायल होने वाली महिलाओं में तसनीम, उनकी ननद लायबाऔर अफशा निवासी दक्षिणी खालापार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर महिलाओं को रिक्शे के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुँचाया।  पीड़िता अफशा की लिखित तहरीर पर थाना खालापार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वाहन की सही पहचान के लिए उसका चेसिस नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश और वाहन के दस्तावेजों की जांच में जुट गई है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22734 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =