समाचार (Muzaffarnagar News)
मंत्री कपिल देव पहुंचे पीडित परिवार के बीच
छपार। बालिका के साथ हुई अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय घटना की देर रात्रि सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल तत्काल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता तथा न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर प्रकरण की पूरी जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यवाही में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।
मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।वही इसके अलावा पीडित परिवार से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप तथा हिंदू संघर्ष समिति प्रतिनिधि मंडल से जुडे पदाधिकारियों सहित विभिन्न राजनीतिज्ञो ने उक्त परिवार से मुलाकात कर उक्त मामले मे कडी कार्यवाही एवं मदद का आश्वासन दिया।
जीवन में सत्संग से ही भक्तों वाले गुणों का समावेश होता है
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्थानीय रूड़की रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में जोनल स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम आयोजित किया गया, जिसमें सहारनपुर जोन के अन्तर्गत आने वाले जनपद सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर की कुल 40 शाखाओं से जुड़े सैकड़ों बच्चों, बहनों और महापुरुषों ने भाग लिया।
इस समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सफदरजंग दिल्ली से आई बहन श्वेता कपूर जी ने कहा कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें अंग्रेजी भाषा के माध्यम से भी सत्य के संदेश को मानव मात्र तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हम सत्संग में होते हैं तो खुद को बहुत शांतिपूर्ण, शांत महसूस करते है और जैसे ही ये समय बीत जाता है हम अपने काम में, ऑफिस में, सहकर्मी के साथ या मार्केट में होते है तो फिर वही शांति खो जाती है और उसकी जगह तनाव ले लेता है, चिंता ले लेती है। हमारे जीवन में ये शांति तभी बनी रह सकती है, जब सर्वशक्तिमान परमात्मा (डिवाइन) के साथ हमारा कनेक्शन बना रहता है, हमारा नाता जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस समय में किसी भी भाषा को सीखना बहुत आसान हो गया है। अलग-अलग ए0आई0 टेक्नोलॉजी की मदद से हम आसानी से विभिन्न भाषाएँ सीख सकते हैं और सतगुरू के सन्देश को एक वैश्विक भाषा में जन-जन तक पहुँचा सकते हैं। नौजवानों को अंग्रेजी माध्यम के सत्संग से जुड़े रहने का अति आवश्यकता है। इससे अंग्रेजी भाषा के प्रति संकोच दूर होगा। उन्होंने कहा कि मानव तन बड़े भाग्य से प्राप्त होता है और मानव तन के रहते ही परमपिता परमात्मा का बोध हासिल करने के बाद ही इंसान के व्यवहार और बोली में बदलाव आता है, जीवन में नम्रता आती है। सत्संग से जीवन में भक्तों वाले गुणों का समावेश होता है।
समागम कार्यक्रम में सतगुरु माताजी का संदेश स्किट, समूह गीतों, कविताओं व विचारों के माध्यम से दिया गया। सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज श्री कुलभूषण चैधरी जी व संयोजक श्री हरीश कुमार जी ने संगत का स्वागत, आभार व धन्यवाद किया। समागम कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया।
23वीं पुण्यतिथि किसान बलिदान दिवस के रूप में मनी
चैधरी जगबीर सिंह की पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संस्थापक एवं किसान-मजदूरों की आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले स्वर्गीय चैधरी जगबीर सिंह की 23वीं पुण्यतिथि रविवार को किसान बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा, सम्मान और सद्भावना के साथ मनाई गई। दक्षिण सिविल लाइंस स्थित पूर्व मंत्री चैधरी योगराज सिंह के निजी निवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया९ गया। यज्ञ में लेखराज सिंह यजमान रहे। यज्ञ के उपरांत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, किसान संगठनों के पदाधिकारियों, खाप चैधरियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय चैधरी जगबीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके किसान-मजदूर हितों के संघर्ष को याद किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत एवं बालियान खाप के चैधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर सांसद चंदन चैहान, विधानमंडल दल के नेता एवं बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान ने भी यज्ञ में शामिल होकर आहुति दी और स्वर्गीय चैधरी जगबीर सिंह को नमन किया। गठवाला खाप के थाम्बेदार बाबा श्याम सिंह, लाटियान खाप के चैधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान सहित विभिन्न खापों के चैधरियों ने भी शांति यज्ञ में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष संजय राठी और मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर स्वर्गीय चैधरी जगबीर सिंह को याद किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चैधरी योगराज सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति स्वर्गीय चैधरी जगबीर सिंह के परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनके जीवनकाल में जो आत्मीयता और साथ मिला, वह आज भी कायम है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि सभी लोग आगे भी चैधरी जगबीर सिंह के बताए मार्ग पर चलते हुए किसान, मजदूर और समाज के जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य करते रहें। चैधरी योगराज सिंह ने कहा कि चैधरी जगबीर सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उनका संघर्ष किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं था, बल्कि वह समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज मजबूती से उठाते रहे। यही कारण है कि आज भी किसान और मजदूर उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते हैं। मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चैधरी जगबीर सिंह जैसे जनसेवी व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाया। कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विचारधाराओं और सामाजिक वर्गों के लोगों की मौजूदगी ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शांति यज्ञ को आचार्य नरेश आर्य ने विधि-विधान से संपन्न कराया। श्रद्धांजलि यज्ञ में अरविंद आर्य गढ़ीनौआबाद, संजीव शाहजुड्डी, उमादत्त शर्मा, संदीप गोयला, संजय शर्मा सरनावली, चैधरी महीपाल सिंह, संजीव प्रधान करवाड़ा, कल्याण सिंह, चैधरी बिजेंद्र सिंह नगला सहित परिजनों और गणमान्य लोगों ने आहुति देकर स्वर्गीय चैधरी जगबीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय भावुक और श्रद्धापूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि समय बीतने के साथ चैधरी जगबीर सिंह की स्मृतियां और उनके संघर्ष की विरासत और अधिक मजबूत होती जा रही है।
दानपात्र से चोरी का शातिर दबोचा
मीरापुर। पुलिस ने ग्राम रसूलपुर गढ़ी स्थित भैरव मंदिर के दानपात्र से चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 1,623 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को भैरव मंदिर के दानपात्र से अज्ञात चोर द्वारा रुपये चोरी किए गए थे। मामले में थाना मीरापुर पर मुकदमा संख्या 148/26 धारा 305/334(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 6 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मीरापुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आदित्य उर्फ हरसु पुत्र योगेश त्यागी, निवासी ग्राम सोहजनी तागान, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर को एस.डी. इंटर कॉलेज, भूम्मा रोड मीरापुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 1,623 रुपये बरामद हुए हैं, जो उक्त मुकदमे से संबंधित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल 787 मोहित कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने 2 वारंटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अपराधियों की रोकथाम और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में चलाए जा रहे श्ऑपरेशन चक्रव्यूहश् के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सफलता हासिल की है। एसपी सिटी व सीओ सिटी के निकट पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त- बिट्टू पुत्र अंचाती उर्फ राकेश – निवासी वाल्मीकि बस्ती रामपुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (उम्र 30 वर्ष)। संबंधित मामलारू मु0अ0सं0 401/20, धारा 457, 380, 411 भादवि। दीपक पुत्र नानू सिंह – निवासी मकान नं. 185/5, पुरानी आबकारी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (उम्र 45 वर्ष)। संबंधित मामला धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस)। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोनू कुमार, उपनिरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल विनीत (303), कांस्टेबल नवीन सैनी (869) एवं रिक्रूट कांस्टेबल अजय (344)।
हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर पुलिस मुठभेड में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना रतनपुरी पुलिस ने टोडा नगला मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी सहित 2 शातिर हिस्ट्रीशीटर व गोकश भाइयों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 जिंदा गोवंश, चोरी की स्प्लेंडर बाइक, अवैध असलहा व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में रतनपुरी पुलिस टीम ग्राम टोडा नगला मार्ग पर गश्त कर रही थी। चकरोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी मोटरसाइकिल को चेक करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान पुत्र बाबू – निवासी ग्राम रियावली नंगला, थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर (15,000 का इनामी, थाना भोजपुर गाजियाबाद से वांछित एवं थाना रतनपुरी का हिस्ट्रीशीटर। आपराधिक इतिहास गोवध, गैंगस्टर, जानलेवा हमला व आम्र्स एक्ट के 34 मुकदमे दर्ज)। रिहान पुत्र बाबू – निवासी ग्राम रियावली नंगला, थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर (थाना रतनपुरी का हिस्ट्रीशीटर। आपराधिक इतिहासरू गोवध, गैंगस्टर व जानलेवा हमला आदि के 16 मुकदमे दर्ज)। जिसके कब्जे से 01 जिंदा गोवंश, 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल , 02 तमंचे 315 बोर व 01 तमंचा 12 बोर (जिंदा व खोखा कारतूस सहित), गोकशी के उपकरण (छुरी, दाव, लकड़ी का गुटका आदि) घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आम्र्स एक्ट व गोवध निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उ०नि० नेमपाल सिंह, उ०नि० अनुभव चैधरी, है०का० 513 नवीन, का० 1096 विष्णु, का० 2463 शिवकुमार, का० 1821 प्रमोद कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे।
भाविप ‘संकल्प’ ने ‘गुरु वन्दन-छात्र अभिनन्दन’ समारोह का किया आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् ‘संकल्प’, मुज़फ्फरनगर द्वारा आयोजित “गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” समारोह के पावन एवं गरिमामय अवसर पर भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा को नमन करते हुए सम्मानित गुरुओं के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का अभिनंदन कर समारोह को अविस्मरणीय बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छह सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को पीत पटका एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के चार शिक्षकाओं एवं प्रधानाचार्य को भी स्मृति-चिह्न एवं पीत पटका प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशा जैन (प्रांतीय संयोजिका-महिला सहभागिता), कर्मवीर सिंह (एसएचओ, सिविल लाइंस), राजकुमार अग्रवाल एवं सीमा रानी अग्रवाल (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी), नीना गोयल एवं कमल गोयल (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी), रीना अग्रवाल (भाजपा नेत्री), डॉ. नितिन जैन एवं सोनिया जैन (प्रांतीय प्रकल्प संयोजिका) का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सुंदर एवं भावपूर्ण संचालन शिशुकांत गर्ग एवं निधि जैन ने किया। सम्मान एवं अभिनंदन के आयोजन में अशोक तायल, सुभाष चंद्र गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, जगदीश पालीवाल, अवनीश गोयल, अरुण राजवंशी, डॉ अजय गर्ग शिशु कांत गर्ग, सीए अश्विनी कुमार वर्मा, अनुज माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, अभिषेक जैन, मनोज महेश्वरी, निधि जैन आदि का सहयोग रहा
थाल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षक शिक्षा संकाय में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में थाल सज्जा एवं झूला सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी प्रशिक्षुओं द्वारा एक से बढ़कर एक थाल एवं झूले निर्मित किएद्य थाल प्रतियोगिता में एमएड प्रथम वर्ष की छात्रा युक्ता को प्रथम स्थान, बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा मुक्ता को द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियांशी भारद्वाज को प्रदान किया गया।
आस्था को उनके सराहनीय कार्य हेतु सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं झूला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा सदफ एवं फराह को संयुक्त रूप से दिया गया तथा द्वितीय स्थान बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा सलौनी गर्ग एवं एमएड प्रथम वर्ष की छात्रा युक्ता को तथा तृतीय स्थान एमएड द्वितीय वर्ष की छात्रा आस्था को मिला। इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल द्वारा छात्रों के कार्य की प्रशंसा की गई और तथा जन्माष्टमी के महत्व को बताया। साथ ही साथ भविष्य में भी उन्हें इसी प्रकार कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने व आने वाली वार्षिक परीक्षाओं में यूनिवर्सिटी टॉपर्स में अपना नाम अंकित कराने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।निर्णायक मंडल की भूमिका में डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा पूजा तोमर, डीन साइंस विभाग तथा डा विधि सिंह, समन्वयक शिक्षक शिक्षा विभाग रही। प्रवक्ता रीतु गर्ग ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभाग की शिक्षिकायें सपना सिंघल, अंजलि पुंडीर, भारती त्यागी आदि उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों को निरंतर इसी प्रकार अद्वितीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी सिटी ने की गोष्ठी
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थानों के वरिष्ठ उपनिरीक्षकों एवं क्राइम मुंशियों के साथ गोष्ठी कर अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। गोष्ठी में गौकशी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। गोष्ठी में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राव सहित नगर क्षेत्र के सभी थानों के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं क्राइम मुंशी मौजूद रहे।
दिन में हुई लगातार कई घंटे बारिश से मौसम हुआ सुहाना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बरसात के कारण शहर मे कई जगह जलभराव की स्थिती बन गई। बारिश का असर कामकाज पर भी नजर आया। बरसात के कारण बाजारों से रौनक गायब रही।
बीते दो दो दिन से रूक रूक कर हो रही बरसात से मौसम ठण्डा हो गया। किसानो का कहना है कि खेती के लिय यह बारिश लाभकारी है। हल्की बारिश खेती के लिए अधिक लाभप्रद होती है। बारिश के कारण कुछ जगह जलभराव की स्थिती रही। बारिश के कारण बाजार मे कामकाज मन्दा रहा। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ऐसे मौसम के कम ही लोग बाजार का रूख करते हैं। बारिश के कारण ग्राहकी कम होने का असर काम पर पडता है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग ऐसे मौसम मे बाजार के काम के लिए निकलते हैं। उम्मीद है कि अगले एक दो दिन और अभी बारिश की आशंका है। उमसभरी गर्मी के बाद हो रही इस बरसात से मौसम सुहाना हो गया।
भागवताचार्य पं. अरुण मिश्रा सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा भगवताचार्य पं अरुण मिश्रा(स्वामी जी) को भागवत कथा के सातवें दिन शाॅल एवं गीता ज्ञान सुधा भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर ,भरतिया कॉलोनी में भगवताचार्य पं अरुण मिश्रा ( स्वामी जी) को भागवत कथा के सातवें दिन पटका पहनाकर एवं गीताज्ञान सुधा की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात अष्टादश श्लोकी गीता पाठ का भाव पूर्वक पाठ कराया गया । जिसमे मन्दिर मे सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुजन आनंदित/भाव विभोर हो उठे तथा रामबीर सिंह ने घर-घर गीता,हर-घर गीता के निमित्त अष्टादश श्लोकी गीतापाठ के पत्रक भी श्रद्धालुजनो को वितरित किए ।श्रद्धेय स्वामी जी द्वारा भागवत कथा की बहुत सुंदर प्रस्तुति की जा रही है एवं खचाखच भरे मन्दिर परिसर मे श्रद्धालुजन पूरे मनोभाव/श्रद्धा से कथा श्रवण कर रहे है। सम्मान समारोह मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के अतुल कुमार गर्ग ,रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता, महेंद्र रावत,गरिमा गोयल, अनीता गुप्ता,दीपाली कौशिक,अजय गर्ग, नवीन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।कथा के विश्राम पर भगवताचार्य द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित श्रद्धालुओ का ह्रदय से आभार व्यक्त किया एवं सभी भक्त जनो के लिए मंगल कामना की तथा शुभाशिँवाद दिया।
‘हनुमान अंश’ फिल्म देख भावविभोर हुए मुजफ्फरनगर के उद्यमी
नीम करोरी बाबा के जीवन संदेशों ने दी आध्यात्मिक प्रेरणा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से पहली बार उद्यमियों एवं उनके परिवारों के लिए फैमिली मूवी शो एवं गेट-टुगेदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रैंड प्लाजा मॉल स्थित मूवी हॉल में शाम चार बजे पूरा हॉल बुक कर ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक प्रदर्शन कराया गया। फेडरेशन के सदस्य अपने परिवारों सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने इस विशेष कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आध्यात्मिक संत नीम करौरी बाबा के जीवन, व्यक्तित्व और विचारों पर आधारित फिल्म ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश भी दिया। फिल्म के बाद सभी सदस्य मीट टू गेदर कार्यक्रम में भी शामिल रहे। इस दौरान परिवारों ने आपस में मेलजोल बढ़ाया और साथ समय बिताया। फेडरेशन के अध्यक्ष नीलकमल पुरी, सचिव अभिषेक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष आशीष बंसल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य व्यस्त व्यावसायिक जीवन के बीच सदस्यों और उनके परिवारों को साथ समय बिताने तथा आपसी सौहार्द बढ़ाने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे पारिवारिक एवं फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि फेडरेशन ने फिल्म की पूरी टीम, निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी और मुख्य कलाकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, लेकिन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व निर्धारित मुलाकात के कारण टीम मुजफ्फरनगर नहीं पहुंच सकी। फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य ने वीडियो संदेश के माध्यम से फेडरेशन परिवार को शुभकामनाएं दीं और उपस्थित न हो पाने पर खेद जताया। सदस्यों ने फेडरेशन की इस पहल की सराहना की।
शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती के तत्वाधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी एवं एशियन पदक विजेता विजय तोमर, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं पूर्व छात्र विपुल भटनागर, कर्नल सुधीर कुमार सिंह, खेल पर्यवेक्षक जन शिक्षा समिति सदस्य चरणपाल सिंह तोमर, क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, सह-प्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल, प्रमोद कुमार तिवारी एवं प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन के साथ संयुक्त रूप से किया। महेश कुमार ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। प्रबंध समिति द्वारा आगंतुक अतिथियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी होना इतना महत्वपूर्ण नही होता, बल्कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अधिक महत्वपूर्ण होता है। सभी पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी एवं एशियन पदक विजेता विजय तोमर ने विद्या भारती के इस खेल आयोजन पर शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगींण विकास के लिए खेलकूद बहुत ही आवश्यक है। इसके उपरांत उन्होंने 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। तत्पश्चात सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय के छात्रों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह ने खेल प्रस्ताविकी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता जन शिक्षा समिति के सदस्य एवं खेल पर्यवेक्षक चरणपाल सिंह तोमर के सानिध्य में आगामी 8 सितंबर तक चलेगी। जिसमें उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं ब्रज प्रांत के सरस्वती विद्या मंदिरों के करीब 450 खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता के मुकाबले खेल संयोजक एवं एसजीएफआई के टेक्निकल हैड जॉनी चैधरी एवं सह-संयोजक वीरेश नैन तथा कुश्ती प्रतियोगिता के सभी मुकाबले खेल संयोजक रविंद्र सिंह एवं सह-संयोजक ललित कुमार के निर्देशन में संपन्न होंगे। सह-प्रबंधक ज्ञानचंद संगल ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास शारीरिक क्षमता, ध्यान एवं एकाग्रता प्रदर्शित करने का शानदार अवसर है। सभी अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन करें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में आरएसएस के विभाग प्रचारक भूपेंद्र सिंह, विभाग कारवाह प्रमोद कुमार, सह विभाग कारवाह सतीश कुमार, जिला कारवाह संजय लखान, सेवानिवृत एडीओ सीपी शर्मा, समाजसेवी क्षितिज बालियान आदि सहित विभिन्न जिलों से आए खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
रविवार को हुए मुकाबलों के परिणाम – लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर कि शूटिंग रेंज में आयोजित शूटिंग मुकाबलों में 10 मीटर एयर पिस्टल बालक वर्ग में बालेराम विद्यालय मेरठ के छात्रों का दबदबा रहा। जबकि बालिका वर्ग में विद्या मंदिर हापुड़ के शूटर्स ने बढ़त बनाई। 10 मीटर एयर राइफल बालिका वर्ग में भी विद्या मंदिर हापुड़ के शूटर्स ने सटीक निशाना लगाया। उधर स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के प्रथम दिन ब्रज प्रांत के खिलाड़ी शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाने में सफल रहे।
शिक्षकों के सम्मान और उल्लास से सराबोर हुआ वातावरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जी० डी० गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान, समर्पण एवं उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने बैंड की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति को शिक्षकगणों ने खूब सराहा। शिक्षकों के मनोरंजन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय की ओर से विभिन्न रोचक खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी शिक्षकगणों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में सहभागिता की और उनका भरपूर आनंद लिया। इसके पश्चात केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियाँ साझा की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय, प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजलि आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी शिक्षकगणों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। शिक्षक दिवस का यह समारोह विद्यालय परिवार के लिए सम्मान, आत्मीयता एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक एवं बैंड प्रस्तुतियों, शिक्षकों के लिए आयोजित मनोरंजक गतिविधियों तथा केक कटिंग ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। सभी शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इस अवसर का भरपूर आनंद लिया और शिक्षक दिवस समारोह को यादगार बनाया।
श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया जाहरवीर गोगा जी का जन्मोत्सव
जानसठ। कवाल क्षेत्र के पास स्थित भलेड़ी गांव में नवमी पर्व के अवसर पर महाड़ी परिसर में जाहरवीर गोगा जी महाराज का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महाड़ी को भव्य एवं सुंदर रूप से सजाया गया था। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का महाड़ी पर पहुंचना प्रारंभ हो गया था। महिलाओं ने धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा ढोलक की थाप पर भजन-कीर्तन कर संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अनुष्ठान के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को खीर, हलवा, कढ़ी-चावल आदि का प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने सेवा भाव के साथ भंडारे की व्यवस्था संभाली। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जाहरवीर गोगा जी में क्षेत्रवासियों की अगाध आस्था है और प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक उत्सव सामाजिक भाईचारे एवं मेलजोल को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुसुम सैनी, सुनीता सैनी, पुष्पा सैनी।
, ज्योति सैनी, पूनम सैनी, संतोष सैनी, राखी सैनी, मिथिलेश सैनी, गोरे सैनी, राजकुमार सैनी, जोगिंदर, ऋषि देव सैनी एवं रेखा सैनी सहित भारी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जानसठ के अभिषेक धीमान बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, माता-पिता ने कंधों पर लगाए सितारे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल निवासी अभिषेक धीमान ने सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया। ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके पिता प्रदीप कुमार और माता श्वेता धीमान ने उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के रैंक के सितारे लगाए। पासिंग आउट परेड में कुल 255 नए अधिकारी भारतीय सेना का हिस्सा बने। पूरे सैन्य अनुशासन और जोश के साथ अधिकारियों ने परेड में कदमताल की तथा राष्ट्र सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों को ईमानदारी एवं साहस के साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वियतनाम के लेफ्टिनेंट जनरल ली वांग होंग मुख्य अतिथि रहे। अभिषेक को सेना की वर्दी में अधिकारी के रूप में देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी और गर्व साफ नजर आया। उनकी बहन विपाशा धीमान भी इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनीं। दादा शिवनंदन धीमान, दादी माया देवी सहित पूरे परिवार ने अभिषेक की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिषेक की सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि अभिषेक की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और युवाओं को देशसेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
खतौली में ऐतिहासिक श्रावणी छड़ियांन मेले का भव्य शुभारंभ
सुरक्षा के लिए 90 सीसीटीवी कैमरे तैनात, मुशायरा व कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
खतौली । गोगा जाहरवीर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्रावणी छड़ियांन मेले का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा, नगर पालिका परिषद चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू, सीओ रुपाली राव तथा ईओ राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान नगर पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू ने कहा कि यह मेला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि खतौली की वर्षों पुरानी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मेले में ऑल इंडिया मुशायरा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रागिनी कम्पीटिशन और बाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा और सीओ रुपाली राव ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल व एंटी रोमियो टीम तैनात की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो इमरजेंसी गेट बनाए गए हैं और अग्निशमन वाहन की तैनाती की गई है। मेला ठेकेदार गुलफाम के अनुसार सड़क से लेकर अप्पू घर तक पूरे परिसर में 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अनुज सहरावत, कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा, जलकल विभाग से विपिन कुमार, रंजन, श्रवण कुमार बाबू, संदीप अग्रवाल, कपिल नागर, सभासद अजय भुर्जी, अमित त्यागी, सौरभ जैन, असद उर्फ शालू, दानिश मिर्जा, डॉ. हारून मलिक, हाजी वसीम, मास्टर सत्तार, कपिल मोतला, विनोद शेरवान, कमल वर्मा, पूर्व सभासद शाह नजर उन्स सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


