समाचार (Muzaffarnagar News)
आज आयेंगे सीएम धामी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2026) के अवसर पर मुजफ्फरनगर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सीएम धामी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की स्मृति में रामपुर तिराहा शहीद स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग करेंगे। सरकारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार (2 अक्टूबर 2026)ःप्रातः 10ः35 बजेः पुलिस लाइन्स हैलीपैड, देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11ः00 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन्स हैलीपैड पर आगमन होगा। प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजेः रामपुर तिराहा शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12ः45 बजेः गांधी नगर (भोपा रोड), मुजफ्फरनगर आगमन और आरक्षित कार्यक्रम। अपराह्न 01ः40 बजेः पुलिस लाइन्स हैलीपैड, मुजफ्फरनगर आगमन (आगे का कार्यक्रम पृथक से जारी होगा)। उत्तराखंड के प्रमुख निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शासन-प्रशासन को सुरक्षा, एस्कॉर्ट, पायलट और हैलीपैड लैंडिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
स्वच्छता की अलख, जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
रोहाना कलां। इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलां में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रबंध निदेशक संजीव वी. वर्मा के मार्गदर्शन और इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित रैली में मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 10 बजे निकाली गई रैली के माध्यम से ग्रामीणों और आमजन को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए अपने घरों के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जनसामान्य से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपने गांव तथा क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। मील के प्रबंधक आर.के. तिवारी के निर्देशानुसार अमृत इंटर कॉलेज, रोहाना कलां में भी स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह, कार और मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर पुलिस टीम न्याजूपुरा चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार और मोटरसाइकिल के पास मौजूद तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम नितेश सैनी (उम्र 23 वर्ष) निवासी तहसील रोड सरधना, मेरठ, समीर (उम्र 25 वर्ष) निवासी मजीदपुरा, थाना कोतवाली नगर, हापुड, उमंग उर्फ देवा चैहान (उम्र 22 वर्ष) निवासी मटौर, थाना दौराला, मेरठ। जिनके कब्जे से 04 अदद पिस्टल (.32 बोर) मय 06 खाली मैगजीन, 06 अदद तमंचे (315 बोर), 01 अदद तमंचा (12 बोर), 01 मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार (बिना नंबर प्लेट) व 01 हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल, 4,000 नकद एवं 02 मोबाइल फोन पुलिस पूछताछ में अभियुक्त समीर और उमंग ने बताया कि वे मेरठ के एक व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदकर मांग के अनुसार विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते थे, जबकि नितेश सैनी उनसे असलाह खरीदने आया था। थाना कोतवाली नगर प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्तों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
जानसठ। सरस्वती इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए छात्र छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यशाला में सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉक्टर सत्येंद्र कुमार चैधरी तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरिमा सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन जानसठ अभिषेक कुमार ने छात्र-छात्राओं को 18 साल से कम उम्र में सहमति सिर्फ एक भ्रम है, इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई, पॉक्सो का नियम हैष् विषय पर जानकारी दी। उन्होंने विधिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने माता-पिता, गुरुजनों अथवा पुलिस को बिना डरे अपनी बात बताएं। साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी देते हुए अपर्णा यादव ने छात्राओं को इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप का सूझ-बूझ के साथ इस्तेमाल करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
–
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए प्रमाण पत्र
जानसठ। खंड विकास कार्यालय सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी मौजूद रहे, जिन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से सीधा संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही, गर्भवती महिलाओं को गोद भराई करते हुए बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उनको फलों का वितरण किया गया। समाज और बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभातीं हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र चैधरी, मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री एलडीबी के अध्यक्ष बृजेश रस्तोगी, रामनिवास प्रजापति, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।
अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ाना। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बुढ़ाना पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांधला रोड स्थित शिव मूर्ति के सामने वाली गली में एक मकान पर छापेमारी की, जहां बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के अवैध रूप से पटाखे बनाए और भंडारित किए जा रहे थे। मौके से पुलिस ने लगभग 8 लाख रुपये की कीमत के निर्मित व अधबने पटाखे तथा विस्फोटक निर्माण सामग्री जब्त की। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम आस मोहम्मद (पुत्र यासीन), निवासी मोहल्ला चमारान नई बस्ती, कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, बिलाल (पुत्र कय्यूम), निवासी ग्राम बुटराडा, थाना बाबरी, जिला शामली। जिनके कब्जे से अनुमानित कीमत 8 लाख) के 80 किग्रा अवैध चटरपटर पटाखे (8 पेटियां), 28 किग्रा डस्टिंग पाउडर, 25 किग्रा अरारोट, 11 किग्रा कोयला पाउडर, 19 किग्रा अधबने पटाखे, 2.5 किग्रा पटाखा बत्ती, 37 किग्रा गत्ता, 4 किग्रा पैकिंग गत्ता, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, टेप और कैंची बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आगामी दीपावली पर अधिक मुनाफा कमाने के लालच में उन्होंने यह कार्य शुरू किया था। घनी आबादी के बीच बिना सुरक्षा उपायों के अवैध पटाखा निर्माण से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व वाली पुलिस टीम की इस सराहनीय कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने टीम को 15,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आज पूरे क्षेत्र में पृथक ‘पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य’ के निर्माण, तथा क्षेत्र में ‘एम्स’ और ‘हाईकोर्ट बेंच’ की स्थापना की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया। मुजफ्फरनगर में जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन से पूर्व राज्य महासचिव बिट्टू सिखेडा व मंडल प्रमुख शरद कपूर ने संयुक्त रूप से कहा कि पृथक राज्य, एम्स और हाईकोर्ट बेंच की मांग पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता की मूलभूत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आज आंदोलन का आगाज हो चुका है, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। इतने विशाल राज्य में जनता की जरूरतों को पूरा करना आसान नहीं है, इसलिए छोटे राज्य समय की मांग हैं। इस अवसर पर भवानी सेना (महिला मोर्चा) की जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी और सुमन प्रजापति ने महिलाओं से पृथक राज्य निर्माण के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में निकलकर कोर्ट रोड, हनुमान मंदिर, शिव चैक और सदर बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपर जिला मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, जिला महासचिव देवेंद्र चैहान, अनुज चैधरी, जिला उप प्रमुख संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष विकास पुंडीर, मंगतराम सोनकर, उज्ज्वल पंडित, आशीष मिश्रा, भुवन मिश्रा, सत्यम कुमार, ललित रुहेला, योगेंद्र सैनी, बाबूराम, राकेश धीमान, निकुंज चैहान, राजेंद्र तायल, कृष्णपाल, अमित गुप्ता, सुभाष योगी, दिनेश उपाध्याय, जतिन वशिष्ठ, अमित मित्तल, अरविंद कौशिक, अरविंद शर्मा, बलबीर प्रजापति, रमाशंकर यादव, प्रदीप जैन, अमित बॉबी, रानी चैधरी, अनोखी दुबे, दाताराम, अवधेश, सोनू कश्यप, सचिन, निशा वर्मा, सुमन प्रजापति, दीपा और अभिषेक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित रही।
4 अक्टूबर को बुढाना में होगा महासम्मेलनः यशपाल मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति जाट आरक्षण के लिए बुढाना में 4 अक्टूबर को जाट महासम्मेलन का आयोजन करेगी।
आर्यसमाज रोड स्थित आर्य समाज शहर मे आयोजित प्रेसवार्ता मे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने बताया कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट महासभा 4 अक्टूबर को जाट समाज को आरक्षण दिलाने के लिए एक महासम्मेलन का आयोजन करेगी। इस यह सम्मेलन बुढाना के डीएवी इंटर काॅलेज के मैदान मे होगा। जिसमे सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ तथा मुजफ्फरनगर के लोग शामिल होंगे। उन्होने बताया कि 2006 से 20214 तक चले लम्बे आन्दोलन के बाद तत्कालीन काॅग्रेस सरकार द्वारा 4 मार्च 2014 को जाट समाज को ओबीसी की सूची मे शामिल किया गया था। लेकिन इसमे कई कमियों के चलते उच्चतम न्यायालय द्वारा 17 मार्च 2015 को इसे रदद कर दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 मार्च 2015 को अपने आवास पर जाट समाज के सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों को बुलाकर जाट आरक्षण देने का वायदा किया था। वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा वर्ष 2017,2019,2022 व 2024 के चुनाव से पहले जाट समाज के संगठनो को दिल्ली बुलाकर जाटो को आरक्षण दिलाने का काम किया था। लेकिन वो वायदा आज तक पूरा नही हुआ। जाट महासभा के अध्यक्ष चैधरी देवेन्द्र अहलावत ने कहा कि रा.पिछडा वर्ग आयोग का पुर्नगठन 2019 मे हो चुका है। और जाट समाज का प्रतिवेदन आयोग के समक्ष लम्बित है। इसलिए भारत सरकार तत्काल आयोग की रिर्पोट लेकर जाट समाज को केन्द्र की ओबीसी सूची मे शामिल करें। महासभा के महासचिव संतोष वर्मा व संरक्षण प्रकाशवीर ने कहा कि जाट समाज महासभा केन्द्रीय स्तर पर जाटो को आरक्षण दिलाने के लिए बुढाना मे होने वाले महासम्मेलन के लिए गंाव-गंाव मे प्रचार कर लोगो को महासम्मेलन मे शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रेसवार्ता मे रविन्द्र आर्य, अनूप राठी एडवोकेट, रणधीर सिंह, धर्मवीर मलिक, सुधीर मलिक, रविन्द्र मलिक आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता श्रमदान से दिया स्वच्छ शहर का संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सक्रिय कार्यकाल और जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगरपालिका परिषद की ओर से 151 घंटे का विशेष स्वच्छता श्रमदान अभियान के रूप में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टाउनहाल से शिव चैक तक चलाए गए स्वच्छता श्रमदान अभियान में पालिका सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। उन्होंने पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभासदों, सफाई मित्रों और महिला-पुरुष समाजसेवियों के साथ टाउनहाल से शिव चैक तक सफाई श्रमदान किया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और स्वच्छता के संदेश को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए नगरपालिका की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में नगर विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में नागरिकों की सहभागिता से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को और गति मिल सकती है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत 151 घंटे के स्वच्छता श्रमदान में नागरिकों से सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटा अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता के लिए दे तो सामूहिक प्रयास से शहर की तस्वीर बदली जा सकती है। अभियान के दौरान सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वज्ञरा मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, सभासद पति प्रमोद अंबेडकर, होतीलाल शर्मा एडवोकेट, अनुभव पाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चैधरी, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने टाउनहाल से शिव चैक तक सफाई श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
महिला संगोष्ठी आज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ब्रह्माकुमारीज़ (केशवपुरी सेवाकेंद्र, मुजफ्फरनगर) के तत्वावधान में बामनहेड़ी स्थित दिव्य अनुभूति भवन में एक विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय नारी – नवयुग की आधारशिला रखा गया है। यह आयोजन आगामी 2 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ की राष्ट्रीय अध्यक्षा (महिला प्रभाग), दिल्ली जोन इंचार्ज एवं बाल्टिक प्रदेश रशिया की निदेशिका आदरणीया राजयोगिनी चक्रधारी दीदी जी उपस्थित रहकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। आयोजक संस्था केशवपुरी सेवाकेंद्र ने समाज की सभी नारियों एवं प्रबुद्धजनों को इस आत्म-सशक्तीकरण एवं प्रेरणादायी संगोष्ठी में सादर आमंत्रित किया है।
बिना वाउचर मिलने वाले मेडिकल भत्ते को बंद करने के आदेश के खिलाफ बीएसएनएल पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशंस द्वारा बिना वाउचर मिलने वाले मासिक मेडिकल भत्ते को बंद करने के आदेश के विरोध में पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बीएसएनएल/एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशंस की समिति के आह्वान पर एआईबीडब्ल्यूपीए एवं एसएनडब्ल्यूए द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीएसएनएल पेंशनर्स एकत्रित हुए। सभा की अध्यक्षता सर्किल अध्यक्ष मो. इसराइल ने की। कार्यक्रम में संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश पश्चिम) के परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पेंशनर्स को मेडिकल भुगतान तथा पेंशन संशोधन से जुड़ी नवीनतम जानकारियों से अवगत कराया। इसके अलावा गणेश दत्त शर्मा, आदित्य गर्ग, एस.के. त्यागी और जनार्दन शर्मा आदि ने बीएसएनएल के तृतीय वेतन संशोधन पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि एआईबीडब्ल्यूपीए के जिला सचिव आर.यू. सिंह ने पेंशनर्स की मांगों पर विस्तार से चर्चा की। इस प्रदर्शन और विरोध सभा में मुख्य रूप से आर.यू. सिंह, आदित्य गर्ग, मो. इसराइल, रामबीर सिंह, गणेश दत्त शर्मा, एस.के. त्यागी, ओमकार शर्मा, यू.सी. वर्मा, देवेंद्र, जे.पी. गुप्ता, आर.पी. शर्मा, रामबली, राधे श्याम सैनी, बी.डी. त्यागी, रमाकांत, जय किशन, कृष्ण पाल, जयसिंह, धर्मपाल सिंह, बाबूराम सैनी, आर.डी. रावत, लालचंद, सोहनबीर, एस.एन. के. शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, बी.एम. शर्मा, देवेंद्र वर्मा, मुकेश शर्मा, एम.एस. भंडारी, एन.पी. निगम, वी.के. सैनी, ऋषि पाल, मंजू शर्मा, डी.एम. सिंह, एस.के. शुक्ला, रामशरण, सोहन पाल, एस.सी. शर्मा, यू.एन. मिश्रा, हरि गिरी सहित भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।
वार्षिक कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला संस्था भारत स्काउट एवं गाइड, मुजफ्फरनगर की वार्षिक कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन जिला अधिकारी कार्यालय में गरिमापूर्ण समारोह के दौरान किया गया। पत्रिका का विमोचन माननीय जिलाधिकारी एवं जिला संस्था भारत स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष श्री उमेश मिश्रा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद हरिकेश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला संस्था के पदाधिकारियों एवं स्काउट-गाइड कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। जिला स्काउट कमिश्नर श्री विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर श्रीमती राजेश कुमारी, सहायक गाइड कमिश्नर श्रीमती रेणु गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, जिला सचिव अनिल कौशिक, संयुक्त सचिवश्रीमती किरण देवी, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) भारत भूषण, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) श्री श्रीमती प्रभा दहिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुमारी ज्योति रानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वार्षिक कार्यक्रम पत्रिका में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण, शिविर, सेवा एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा जी ने पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा, कि जनपद में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के सुचारू संचालन में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिकेश यादव ने कहा कि विद्यालयों में स्काउटिंग की नियमित गतिविधियों से अधिकाधिक विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड आंदोलन से जोड़ने की दिशा में यह पत्रिका महत्वपूर्ण आयमहै। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
अभिभावक गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में शिक्षा के उन्नयन हेतु अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अभिभावक नरेन्द्र शर्मा ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि बालकों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार उससे भी अधिक जरूरी है। बालकों की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है तथा उसका प्रथम गुरु माता, दूसरा पिता और तीसरा गुरु आचार्य होता है। अगर ये तीनों सदाचारी, सद्गुणी,सद्व्यवहारी और सत्यवादी होंगे तो निश्चित रूप से बच्चों के अंदर भी ये गुण अवश्य आएंगे। अच्छी शिक्षा के लिए प्रथम विद्यार्थी का शिक्षा प्राप्त करने में रुचि लेना,दूसरा शिक्षक का मेहनती होना और तीसरा अभिभावकों का सहयोग अति आवश्यक है। अच्छी शिक्षा वह है जो बालकों के अंदर सदाचार, देशभक्ति,अनुशासन,दया, करूणा, परोपकार, सहनशीलता, मेहनत, माता-पिता तथा गुरूओं व अपने से बडो का सम्मान करना, अहिंसा, पवित्रता तथा उत्तम चरित्र आदि मानवीय मूल्यों की वृद्धि करती हैं। परिवार,समाज तथा राष्ट्र का पतन होने से केवल सुसंस्कार ही बचा सकते हैं। अभिभावक गोष्ठी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज के दौर में बच्चों को बुरी संगत से बचाना माता-पिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। आज बच्चों को बिगाड़ने में मोबाइल और टीवी आदि अनेक साधन है। बच्चों को शिक्षित करने में माता-पिता और अध्यापकों का समन्वय जरूरी है। यदि विद्यालय में शिक्षक तथा घर पर अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक हो तो निश्चित रूप से बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा होंगे तथा पढ़ाई में भी बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर काफी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से शिवकुमार,राम किशन सैनी,सतवीर तोमर,राजू ,मोहित कुमार, याकूब, विनीत वर्मा,पिंकी सैनी, रविता आदि उपस्थित रहे।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर खालापार पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र की सड़कों और फुटपाथों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कमर कस ली है। खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार ने पुलिस बल के साथ मीनाक्षी चैक व आसपास के मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फुटपाथों को आम नागरिकों के चलने योग्य बनाना और अवैध कब्जों के कारण लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति दिलाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगातार चलाई जा रही है। सड़कों व फुटपाथों पर अवैध रूप से लगी अस्थायी दुकानों, ठेलों और खोखों को मौके से हटवाया गया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने दोबारा सड़कों या फुटपाथों पर अवैध कब्जा किया, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि खालापार क्षेत्र को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।
भोपा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नगर के भोपा पुल पर दो सफाईकर्मी घायल हो गये। ड्यूटी पर जा रहे दो आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 17 (कुकड़ा) में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी आकाश और सागर रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात होने जा रहे थे। जैसे ही वे भोपा पुल पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सफाई कर्मचारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
छपार। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित टी-प्वाइंट पर बुधवार शाम बड़ा हादसा होने से टल गया। मुजफ्फरनगर से अपने घर सहारनपुर जा रहे अब्दुल सत्तार की कार में पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार सुरक्षित बच गया।
बताया गया कि अब्दुल सत्तार परिवार के साथ कार से मुजफ्फरनगर से सहारनपुर अपने घर लौट रहे थे। टी-प्वाइंट के पास पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि परिवार के सदस्यों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बावजूद परिवार के सुरक्षित बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की तीव्रता को देखते हुए यह हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन बड़ा नुकसान होने से बच गया।
23 लोगों के निःशुल्क नेत्र आपरेशन हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय द्वारा 23 लोगों के निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन किए गए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. स्वाती अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सभी 23 ऑपरेशन सफल रहे। जो सत्यप्रकाश रेशू के सहयोग से कराए गए। वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, योगेन्द्र जैन और भानु प्रताप ने बताया कि ग्रामीण अंचल के 167 पुरूष एवं महिलाओं की आँखों की जाँच करने पर 23 पुरूष एवं महिलाओं को नेत्र ऑपरेशन की जरूरत महसूस की गयी। जिसकी जिम्मेदारी ’रेशू एडवरटाईजिंग’ के सत्यप्रकाश रेशू ने ली। सभी 23 नेत्र रोगियों को उनके गाँव से लाने-ले जाने, दवाईयों चश्मों और भोजन आदि की व्यवस्था नेत्र रोग विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार की गयी। वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय ”नेत्रदान महादान“ के सिद्धांत पर पूरे देश में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन किसी न किसी के सहयोग से करता है। जिसमें अधिकांश शिविर ग्रामीण एवं पिछड़े इलाकों में लगाये जाते हैं। निःशुल्क नेत्र शिविरों की जिम्मेदारी कोई न कोई सामाजिक संस्था या व्यक्तिगत रूप से लेता है, जिसके कारण नेत्र रोग से पीड़ित अनेकों पुरूष, महिलाएँ एवं बच्चे पुनः देखना शुरू कर देते हैं। वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय की विशेषज्ञ डाॅ. स्वाती अग्रवाल द्वारा दी गयी जानकारी एवं नेत्र रोगियों द्वारा आँखों के सफल ऑपरेशन के बाद दिए गए फीडबैक के लिये क्यू-आर कोड स्कैन करें।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी.एससी. (सी.एस.) द्वितीय सेमेस्टर का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम घोषित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में आज बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर महाविद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । द्य कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल द्वारा किया गया। दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा अपने प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंक विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम हैं, लेकिन वास्तविक सफलता अपने ज्ञान, कौशल एवं प्रतिभा का निरंतर विकास करने में निहित है । 1 बी.एससी. (सी.एस.) द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम में नेहा कौशिक ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वृद्धि ने 82.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वेदिका मित्तल ने 82.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। तीनों मेधावी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने तीनों मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम है । इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नेहा कौशिक ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में अपने तकनीकी ज्ञान एवं कंप्यूटर साइंस से संबंधित कौशल को और विकसित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में एक सफल करियर बनाना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया । द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली वृद्धि ने कहा कि यह परिणाम उनके लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए कंप्यूटर साइंस एवं तकनीकी क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग तथा शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वेदिका मित्तल ने अपनी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में उच्च शिक्षा के साथ अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल को मजबूत करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह अपने ज्ञान का उपयोग एक सफल एवं जिम्मेदार प्रोफेशनल के रूप में करें। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि इसके पीछे माता-पिता का सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा महाविद्यालय का सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में
रोहाना। रोहाना-चरथावल मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य लगातार प्रगति पर है। महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के चैड़ा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों में खुशी है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से व्यस्त इस मार्ग पर चैड़ीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी। काम पूरा होने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
रोहाना-चरथावल मार्ग उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों में महत्वपूर्ण कड़ी है। रोजाना इस मार्ग से बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। आसपास के गांवों के लोग भी बाजार, मंडी, शिक्षण संस्थानों और अन्य जरूरी कामों के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सड़क के चैड़ीकरण से वाहन चालकों को एक-दूसरे को रास्ता देने में सुविधा मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में सुगम होने की उम्मीद है।
चैड़ी सड़क से कारोबार और खेती को भी मिलेगा फायदा
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क बेहतर होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। किसानों को अपनी उपज मंडी और अन्य स्थानों तक ले जाने में सुविधा मिलेगी। वहीं, दूसरे क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों और लोगों के लिए भी संपर्क आसान होगा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होना चाहिए, ताकि इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिल सके।
ग्रामीण बोले- क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम
समाजसेवी मनोज त्यागी बहेड़ी ने कहा कि रोहाना-चरथावल मार्ग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग का चैड़ीकरण होने से लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
किसान नेता सूर्यकांत त्यागी बहेड़ी ने कहा कि सड़क चैड़ी होने से किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा। खेतों से कृषि उपज मंडी तक ले जाने में वाहनों को सुविधा होगी और समय की बचत होगी। विकास कुमार ने कहा कि मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में चैड़ीकरण की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। सड़क का कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
रविंद्र कुमार ने कहा कि रोहाना-चरथावल मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। चैड़ीकरण का काम देखकर ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में आवागमन और विकास दोनों को गति मिलेगी।
ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे सड़क चैड़ीकरण कार्य को क्षेत्रीय विकास से जोड़ते हुए कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से गांवों और शहरों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।
रंगारंग फ्रेशर पार्टी 2026 का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बिखेरे जलवे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में के प्रांगण में वर्ष 2026 में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु भव्य एवं रंगारंग फ्रेशर पार्टी-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने अपने जूनियर्स का स्वागत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत, और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ किया। पूरे परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक और टैलेंट राउंड रहा, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के फैसले के आधार पर इस वर्ष के लिए आर्यन मिस्टर फ्रेशर रहे और मिस फ्रेशर का ताज नुपूर को पहनाया गया। अभिनव को मिस्टर पापुलर व दिव्यांशी को मिस पापुलर के रूप में चुना गया। बैस्ट ड्रेसिंग सेंस का खिताब धीमहीं व वत्सल जैन के नाम रहा। सचिव श्री अनुभव कुमार ने कहा कि मैं आज आप सभी के चेहरों पर जो उत्साह और उमंग मैं देख रहा हूँ, वही हमारे कॉलेज की असली ताकत है। इंजीनियरिंग केवल एक डिग्री या किताबों का अध्ययन नहीं है, यह एक ऐसी सोच है जो समाज और देश की समस्याओं का समाधान ढूंढती है। कॉलेज के ये चार वर्ष आपके जीवन का सबसे स्वर्णिम कालखंड हैं। यहाँ आपको अपनी तकनीकी दक्षता को तो मजबूत करना ही है, साथ ही अपनी नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता को भी निखारना है। असफलता से कभी न डरें, हर चुनौती को एक अवसर मानें। अनुशासन, ईमानदारी और निरंतरता को अपना मार्गदर्शक बनाएं। निदेशक डा0 सिद्धार्थ शर्मा ने छात्र-छात्राओं को आप एक ऐसे संस्थान से जुड़े हैं जो गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और नवाचार के लिए जाना जाता है। आज का दौर तेजी से बदलती हुई टेक्नोलॉजी का है, चाहे वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो, ऑटोमेशन या कोर इंजीनियरिंग। आपको केवल परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि खुद को इंडस्ट्री-रेडी बनाना है। संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालायें, कुशल शिक्षक और संसाधन आपके सपनों को पंख देने के लिए सदैव तत्पर हैं।
प्राचार्य डा0 सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि कालेज जीवन केवल कक्षाओं और अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास का मंच है। हमारे शिक्षकगण आपको अकादमिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। नियमितता, अपने शिक्षकों के प्रति आदर, और अपने सहपाठियों के साथ सहयोग की भावना ही आपको जीवन में ऊँचाइयों पर ले जायेगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के छात्र-छात्राओं शगुन, गौतम, सक्षम, विशु, विशेष, शिवांगी, साबिया, तनिष्का, प्रियांश, वासुदेव आदि का सराहनीय योगदान रहा।
नशे के खिलाफ निकली जागरूकता रैली
रोहाना मिल। अमृत इंटर कॉलेज रोहाना मिल में गुरुवार को स्वच्छता एवं नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करने के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए युवाओं का स्वस्थ और नशामुक्त रहना बेहद जरूरी है।
विद्यालय से शुरू हुई रैली, रोहाना मिल में दिया संदेश
जागरूकता कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से रैली निकाली। रैली रोहाना मिल क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने लोगों को नशा छोड़ने, नशे से दूर रहने और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।
रैली में शामिल विद्यार्थियों ने स्वच्छता और नशामुक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। रोहाना मिल क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद रैली वापस विद्यालय परिसर पहुंची, जहां उसका समापन किया गया।
बच्चों को जागरूक करना जरूरी
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों को शुरुआत से ही नशे के दुष्परिणामों और स्वच्छता के महत्व की जानकारी देना जरूरी है। जागरूक विद्यार्थी ही अपने परिवार और समाज को बेहतर दिशा दे सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वयं जागरूक होने के साथ आम लोगों को भी स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया।
एसआई का कार्यकाल पूरा होने पर दी गई भावभीनी विदाई
छपार। छपार थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अनवर अब्बास का कार्यकाल पूरा होने पर आज थाने परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमे थानाध्यक्ष मोहित सहरावत सहित सभी पुलिसकर्मियों ने एसआई अनवर अब्बास को माला पहनाकर और उपहार भेंट कर विदाई दी। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना की गई। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने कहा कि एसआई अनवर अब्बास ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। विदाई समारोह में एसआई अनवर अब्बास ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि छपार थाने में बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहेगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मोहित सहरावत, एसएसआई लोकेश गौतम, छपार कस्बा चैकी प्रभारी रमित यादव, बसेडा चैकी प्रभारी सुनील कुमार, एसआई केहरी चैधरी, एसआई चंद्रभान, एसआई जितेंद्र, कांस्टेबल श्रवण कुमार, सोनवीर, गौरव यादव, सचिन, अनिल, किशोर, एसआई भावना सिंह, महिला कांस्टेबल संगीता यादव, राखी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सनातन अजन्मा और अनंत व राम उसकी चेतना हैंः उमाकांतानंद सरस्वती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कथा व्यास स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि सनातन अजन्मा और अनंत है। हमारे आचरण में आध्यात्मिक चेतना कितनी है, यह नहीं पता लेकिन हमारे स्वभाव में आध्यात्म है तभी तो जन्माष्टमी और गणपति पूजा, रामकथा और भागवत कथा में करोड़ों लोग जुटते हैं।
नई मंडी रामलीला भवन में रामकथा के पहले दिन मुख्य यजमान अशोक तायल रहे। कथा वाचन करते हुए स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य जीवन और उसमें सत्संग मिलना परम सौभाग्य है। भक्ति में लीन होना ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। पूरी सृष्टि राममय है। यह एक राजा के बेटे की कथा नहीं उस आध्यात्मिक चेतना की कथा है, जो मानव कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जो कुछ भी हो रहा है वह राम अर्थात ईश्वर की लीला है। भक्ति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहली भक्ति कथा श्रवण करना है। नवधा भक्ति में संत का संग महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आध्यात्मिक सानिध्य व सत्संग मिलता है। स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि नई मंडी रामलीला के सौ वर्ष की यात्रा राम के रूप में उसी आध्यात्मिक चेतना का सोपान है जो हमारे पूर्वजों ने स्थापित की थी। उन्होंने कहा कि भगवान किसी वस्तु के नहीं भाव के भूखे हैं। आप में मनुष्यता के प्रति भाव हैं तो यही मनुष्यता का सबसे बड़ा स्वरूप है।यात्रा में मुख्य रूप से संरक्षक भीम सेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल, और मंत्री अशोक गर्ग मौजूद रहे। उनके साथ ही आदित्य भरतिया, ब्रज गोपाल छारिया, कैलाश चंद ज्ञानी, ऋषिराज राही, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, विवेक गर्ग, राजेश गोयल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, अनिल गोयल, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता,विनोद संगल व अतुल जैन सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शताब्दी वर्ष के इस पावन अवसर पर आज से शुरू हुई श्री राम कथा क्षेत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगी।
काली नदी पर चलेगा स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सेवा संकल्प अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 की प्रातः 7 बजे मुजफ्फरनगर स्थित काली नदी के घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ मुजफ्फरनगर – सुंदर मुजफ्फरनगर के संकल्प के साथ नदियों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के आयोजकों में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल (प्रधान सफाई कर्ता), भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी तथा जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक (सेवा संकल्प अभियान) ममता अग्रवाल शामिल हैं। आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि जब हम सब मिलकर कदम बढ़ाएंगे, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वच्छता सेवा में अपना योगदान दें।


