खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सीएनजी की कूडे कचरे से बनी बायोगैस करेगी  देश मे पूर्तिः मीकाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारत और फिनलैंड के ज्वाइंट उपक्रम आरसी प्लग उजाला बायो एनर्जी सोल्यूशन की स्थापना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से इस देश मे हुई है। जिसके तहत अभी तक 48 प्लांट लग चुके हैं और आगामी कुछ समय मे 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा। इसमे मुख्य तकनीक फीनलैंड की कम्पनी की है। जिसके मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर नीका ने भोपा रोड पर आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि बायोगैस तकनीक पर बनने वाली गैस वास्तव मे सीएनजी की पूर्ति करेगी। इससे घरो, फैक्ट्रियो और वाहनो मे गैस की आपूर्ति होने से देश आयात करने से बच सकेगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। बनने वाली सीएनजी गैस पाॅल्यूशन फ्री होगी और इसका वेस्ट मैटिरियल खाद मे रूप मे बेहतरीन पैदावार देगा। श्री मीका ने बताया कि भारत मे उनकी कम्पनी कोविड से पहले वर्ष 2019 से काम कर रही है। और पंजाब हरियाणा की पराली की समस्या का समाधान करने हेतु पराली पर बेस प्लांट अम्बाला मे बाखूबी काम कर रहा है। वर्ष 2037 तक भारत मे 5000 प्लंाट लग जाएगे। इसके कारण हमारे देश को जो 60 प्रतिशत सीएनजी आयात करनी पड रही है उसमे भारी कमी आयेगी और विदेशी मुद्रा हम बचा सकेंगे।
भारत मे बायो-सीएनजी के क्षेत्र मे एडवंास ड्राई तकनीक के विस्तार की दिशा मे एक महत्वपूर्ण पहल के रूप मे 21 अक्टूबर 2026 को पलासा होटल मे आर्किप्लग उज्जाला बायो एनर्जी साॅल्यूशंस प्राइवेट लि.का भव्य शुभारम्भ हुआ।
  यह कम्पनी फिनलैंड की आर्किप्लग और भारत की उज्जाला बायो एनर्जी साॅल्यूश्ंास के सहयोग से स्थापित की गई है। इसका उददेश्य ड्राई तकनीक के माध्यम से भारत मे बायो-सीएनजी परियोजनाओं का विस्तार करना तथा स्वच्छ उर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। प्रेसवार्ता के दौरान किरीट प्रजापति ने कहा कि उन्नत जैव-उर्जा तकनीक से भारत मे बायो -सीएनजी परियोजनाओं का विस्तार करना तथा स्वच्छ उर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। किरीट प्रजापति ने बताया कि उन्नत जैव उर्जा तकनीक भारत को उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। डाॅ.आलोक अग्रवाल ने कहा कि भारत मे बायो-सीएनजी क्षेत्र के विकास के लिए एडवंास्ड मल्टी फीड तकनीक इंडस्ट्री की आवश्यक्ता है। इसी उददेश्य से उन्होने आर्किप्लग के साथ मिलकर एडवंास ड्राई तकनीक पर आधारित परियोजनाओं को आगे बढाने और स्वच्व्छ उर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रेसवार्ता के दौरान नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी एडवंास ड्राई तकनीक पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इस तकनीक के माध्यम से पानी की खपत कम होती है तथा मल्टी फीड तकनीक से जैविक सामग्रियों का उपयोग संभव हो पाता है। इससे स्थानीय संसाधनो की उपलब्धता के आधार पर परियोजनाओं का विकास किया जा सकता है। इस दौरान कंपनी ने अपने तकनीकी दृष्टिकोण, भविष्य की योजनाओं तथा भारत मे उन्नत एडवंास ड्राई तकनीक के विस्तार की संभावनाओं को साझा किया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशकों ने बायो-सीएनजी उत्पादन को बढावा देने, एडवांस तकनीकी के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा देश को हरित उर्जा के क्षेत्र मे आत्म निर्भर बनाने के प्रति अनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसे भारत मे स्वच्छ उर्जा क्षेत्र के विकास की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रेसवार्ता मे उजाला की मीडिया प्रमुख श्रीमति लवी अग्रवाल, किरीट प्रजापति, डाॅ.आलोक अग्रवाल,नीरज कुमार सिंह, मौजूद रहे।

 

 

पुष्पचक्र अर्पित कर दी शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान को किया गया नमन। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र व समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया। पुलिस स्मृति दिवस का ऐतिहासिक महत्व-पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को उन वीर पुलिसकर्मियों की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा एवं कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 वीर जवान शहीद हो गए थे। इन जवानों के सर्वाेच्च बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुलिसकर्मियों का जीवन सदैव चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमों से भरा रहता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा समाज में शांति एवं सद्भाव कायम रखने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। इस दौरान अनेक पुलिसकर्मी अपने प्राणों की परवाह किए बिना कर्तव्य पथ पर सर्वाेच्च बलिदान देते हैं। उनका साहस, त्याग एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सहित अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन-इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुष्पचक्र एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई। गौरतलब हो कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु देश भर के पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ष्पुलिस स्मृतिष् दिवस मनाया जाता है।  दिनांक 01.09.2025 से 31.08.2026 तक पूरे भारत वर्ष में 154 पुलिसकर्मी अपने कत्र्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 06 पुलिसकर्मी अपने कत्र्तव्यों का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

 मदिरा दुकानों पर आबकारी विभाग ने निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त (प्रयागराज) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में आबकारी विभाग ने जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की टीमों ने जनपद की विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक और सघन निरीक्षण किया।
पीओएस मशीनों से शत-प्रतिशत बिक्रीः दुकानों पर पीओएस मशीनों के माध्यम से ही मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
स्टॉक का भौतिक सत्यापनः दुकानों में रखे गए कुल स्टॉक का मिलान मौके पर रखे स्टॉक रजिस्टर से भौतिक रूप से किया गया।
गोपनीय टेस्ट परचेसः मदिरा की बिक्री तयशुदा निर्धारित मूल्य पर ही हो रही है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए विभाग की ओर से गोपनीय तरीके से ‘टेस्ट परचेस’ कराए गए।
सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देशरू दुकानों पर सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को हर समय निरंतर क्रियाशील रखने की हिदायत दी गई।
क्यूआर कोड की डिजिटल जांचः संचित स्टॉक में से रैंडम आधार पर कुछ बोतलों को निकालकर उन पर चस्पा क्यूआर कोड को विभागीय ऐप के जरिए स्कैन कर उसकी वेधता की जांच की गई।

 

नशेड़ी कार ड्राइवर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर
 राहगीरों ने डायल-112 सहित स्थानीय पुलिस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवायाMuzaffarnagar News
रोहाना-मुज़फ्फरनगर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे-59 स्थित रोहाना टोल के समीप एक नशेड़ी कार ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी है। जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। दरअसल पूरा मामला सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे 59 स्टेट रोहाना टोल के समीप का है जहां अनुज त्यागी नामक व्यक्ति अपनी अर्टिगा कार में सवार होकर सहारनपुर की ओर जा रहा था जैसे ही वह रोहाना टोल के समीप पहुंचा तो उसकी गाड़ी है नियंत्रित होकर बाइक से जा टकराई। जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यहाँ से गुजर रहे राहगीर कपिल कुमार ने हादसे की जानकारी डायल- 112 सहित स्थानीय पुलिस को दी। सूचना यूपी डायल-112 सहित स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को उठाकर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। तो वही ड्राइवर सहित कार को अपने कब्जे में ले लिया गया। है।
मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे-59 स्थित रोहाना टोल के समीप का है पूरा मामला।।

 

 

 

एसपी क्राइम की अध्यक्षता में व्यापार सुरक्षा गोष्ठी आयोजित, साइबर ठगी और सुरक्षा को लेकर दिए गए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मुजफ्फरनगर पुलिस जनपद के व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण श्व्यापारी सुरक्षा गोष्ठीश् का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएफओ अनुराग कुमार, व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग के अधिकारी तथा यातायात प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समस्याओं की समीक्षा और त्वरित निस्तारणरू गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा सुरक्षा के तमाम पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देश दिए। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की जानकारी देते हुए पुलिस ने व्यापारियों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग कर रही है, लेकिन व्यापारियों को भी खुद सतर्क रहना होगा।
सुरक्षा के लिए खास हिदायतें-सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं और कैमरों की दिशा सही रखें। मुख्य मार्गों पर आपसी तालमेल से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। बाजारों और दुकानों के बाहर रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) को मजबूत किया जाए। मार्केट में सामूहिक रूप से प्राइवेट सुरक्षा गार्ड या चैकीदार की व्यवस्था की जाए। बड़ी मात्रा में नगदी के परिवहन से पहले स्थानीय पुलिस को जरूर सूचित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से खतरा महसूस होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साइबर फ्रॉड से बचाव के टिप्स-गोष्ठी में उपस्थित व्यापारियों को आज के समय में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी के तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही इससे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति या साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर श्1930श् और अन्य आपातकालीन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

 

थाना नई मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
 22 लाख रुपये के अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुनीम कॉलोनी से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से विभिन्न मार्का के 507 किलोग्राम अवैध पटाखे (अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये) बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री राजू कुमार साव के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी श्री आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में की गई। दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को थाना नई मंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनीम कॉलोनी में ठाकुर द्वारा मंदिर के पास स्थित प्रदीप गोयल के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अवैध रूप से बिक्री के लिए पटाखे रखे गए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त पराग सिंघल पुत्र अमित सिंघल, निवासी- दक्षिणी भोपा रोड, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर। अभियुक्त के खिलाफ थाना नई मंडी में मु0अ0स0 498/2026 धारा 125/287/288 बीएनएस एवं 5/9(इ) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र, उपनिरीक्षक आयुष त्यागी, हेड कांस्टेबल सौरभ कुमार व नवीन बैसला, तथा कांस्टेबल सुभाष सागर, दिनेश बाना, मुनेश कुमार, रोहित कुमार, विश्वजीत कुमार, विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल ज्योति शामिल रहीं।

 

 

एमएलसी (शिक्षक-स्नातक) निर्वाचन हेतु माइक्रो प्रेक्षकों को डीएम की अध्यक्षता में दिया गहन प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिवार्षिक निर्वाचन 2026 2 हेतु  को सभी मतदान पार्टियों दिनांक 22-10-2026 को पूर्वाह्न 10 बजे विकास भवन,से अपने निर्धारित मतदान स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को मतदान संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के संचालन में  माइक्रो आब्जर्वर (प्रेक्षकों )की  बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है, मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि (शिक्षक-स्नातक) एमएलसी निर्वाचन कार्य में लगाए गए सभी माइक्रो आब्जर्वरों को जो दायित्व दिये गए हैं, उनको पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि माइक्रो प्रेक्षक के लिए जो सूची (चेक लिस्ट) दी गई उसको सही तरीके भरे, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उनको अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन माइक्रो प्रेक्षक को मतदान प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटे पूर्व मतदान केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए। यदि कतिपय कारणों से सुबह में पहुंचना संभव नहीं हो, तो उसे मतदान से पूर्व दिवस की शाम में ही पहुंच जाना चाहिए।  मतदान केंद्र पहुंचने के बाद उसे मतदान की तैयारी का आकलन करना चाहिए। मतदान दिवस के दौरान उसे पूर्व मुद्रित प्रपत्र पर महत्वपूर्ण बिंदुओं को नियमित रूप से नोट करना चाहिए। यह पूरी तरह स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी दशा में माइक्रो प्रेक्षक पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के रूप में कार्य नहीं करेगा उसका कार्य यह देखना है कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रीति से चल रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देश दीपक सिंह ने माइक्रो प्रेक्षकों को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया। उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट श्री कृष्णकांत, माइक्रो प्रेक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदर्शन सिंह बेदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिया कंधा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य एवं पंजाबी समाज के संरक्षक परम आदरणीय सुखदर्शन सिंह बेदी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर  अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री कपिल देव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सुखदर्शन सिंह बेदी जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और जनहित के कार्यों को समर्पित रहा। पंजाबी समाज के हितों के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका सरल स्वभाव, समर्पण भाव और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
उन्होंने कहा कि बेदी जी का निधन भारतीय जनता पार्टी सहित समस्त सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जाना समाज के लिए ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसकी भरपाई कर पाना अत्यंत कठिन है। उनके विचार, आदर्श और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। मंत्री श्री कपिल देव  ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

एसडी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी, नए विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में विज्ञान विभाग की ओर से बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, पीसीएम और सीबीजेड के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल और विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका रुहेला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। माइक्रोबायोलॉजी में तनु और रवि, पीसीएम में इशिका पंवार और तालिब तथा सीबीजेड में रितिका और अक्षित को मिस्टर-मिस फ्रेशर चुना गया। प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के साथ मिल-जुलकर कार्य करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम का संचालन गरिमा और शिवम ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

आॅल इंडिया बीएसएनएल डीओटी पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा 18 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ऑल इंडिया बीएसएनएल  डीओटी पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में संगठन का 18वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम मो इस्राइल, परिमण्डल अध्यक्ष,यूसी शर्मा,आर यू सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भारी संख्या में बीएसएनएल पेंशनर्स उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता श्री  एन पी निगम ने की। इस अवसर पर विशिष्ठ आमंत्रित अतिथि श्री रामबीर सिंह  परिमंडलीय सचिव,संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पश्चिम) भी  उपस्थित रहे तथा उन्होने  पेंशनर्स साथियो को एकजुट रहने का आह्वान किया।आर यू सिंह सचिव, मो इस्राइल,एस के त्यागी ने उपलब्धियो,पेंशन रिवीजन, सीजीएचएस कार्ड एवं एमआरएस कार्ड सुविधा पर अपने विचार व्यक्त किये। विगत महीनो में दिवंगत  साथियों की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन भी किया गया।अंत में आर यू सिंह ने सभी उपस्थित साथियो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सूक्ष्म जलपान के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आर यू सिंह,रामबीर सिंह ,मो इस्राइल, जनार्दन शर्मा,ओमकार शर्मा ,देवेन्द्र वर्मा,राजबीर सिंह,सत्यप्रकाश , ओमकार शर्मा ,जय किशन, एनपी निगम, रामशरण, रामबली,जनार्दन शर्मा, राधेश्याम सैनी,बोधराज, रमाकांत,मदनलाल,वी के शुक्ला, सतीश कुमार,मंजू शर्मा,डीएम शर्मा,आर पी शर्मा,वी के सैनी, रामावतार,नीरज शर्मा,देवेंद्र,आर डी रावत,रवींद्र कुकरेजा,अर्जुन पाण्डे,रीषीपाल आदि बडी संख्या मे पेन्शनरस उपस्थित रहे।

 

जागरूकता कार्यशाला आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को कक्षा छह से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए ‘मासिक धर्म स्वच्छता एवं आधुनिक चुनौतियाँ’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने मुख्य वक्ता डॉ. वंदना जैन का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रूबी सिंह मलिक ने किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. वंदना जैन ने मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, स्वस्थ आदतें अपनाने तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों को दूर करने के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा इस विषय पर बिना किसी संकोच के खुलकर संवाद करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने उचित स्वच्छता, सही जानकारी और सकारात्मक सोच के माध्यम से मासिक धर्म से जुड़ी चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के महत्त्व को भी रेखांकित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने छात्राओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने डॉ. वंदना जैन के प्रति उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं उपयोगी सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्यशाला छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी सही जानकारी प्रदान करने, सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने तथा उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

 

युवा जागृति मिशन कार्यशाला में विद्यार्थियों को दिया सफलता, संस्कार और अनुशासन का संदेश
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में हुआ प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में आज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें सकारात्मक जीवन मूल्यों का संचार करने के उद्देश्य से ‘युवा जागृति मिशन’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता इंजीनियर श्रीपाल तोमर, रोहिणी दिल्ली रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता श्रीपाल तोमर, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया, राजकुमार मलिक, नितिन कुमार एवं योग शिक्षक सतकुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्रीपाल तोमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बुरी आदतों का त्याग करना और अच्छी आदतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थी जीवन ही वह समय है, जब अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और अनुशासन के माध्यम से एक सफल व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से गलत संगति से बचने और अच्छे मित्रों का चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में अपनाई गई आदतें व्यक्ति के भविष्य को प्रभावित करती हैं। गलत संगति में पड़कर विद्यार्थी नशे जैसी बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, जिससे उनका भविष्य और जीवन दोनों प्रभावित होते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही अच्छे मित्रों के साथ रहना चाहिए तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करना चाहिए। श्रीपाल तोमर ने डिजिटल युग में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में अनावश्यक समय व्यतीत करने के बजाय अपनी पढ़ाई, शारीरिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना चाहिए। तकनीक का उपयोग ज्ञान अर्जित करने और अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास का महत्व समझाते हुए कहा कि समय पर उठना, समय पर सोना तथा पढ़ाई के लिए निश्चित समय निर्धारित करना सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। विद्यार्थी यदि नियमित रूप से अध्ययन करें, अनुशासन का पालन करें और कठिन परिश्रम को अपनी आदत बना लें, तो वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में प्रसन्न रहने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा प्रत्येक परिस्थिति में धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम, अच्छे संस्कार और नियमित अभ्यास ही सफलता के मूल मंत्र हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बुरी आदतों, नशे और गलत संगति से दूर रहने के लिए जागरूक करना तथा उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, समय प्रबंधन और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की भावना विकसित करना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, संस्कारवान और सफल नागरिक बनाना भी है। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छी आदतें अपनाने, बड़ों का सम्मान करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिली।

 

 

डांडिया महोत्सव का सुंदर आयोजन संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग एवं राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक श्री अनुराग दुबलिश मुख्य अतिथि रहे। आयोजन में परिषद के 450 सदस्यों एवं मातृशक्ति ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, अतिविशिष्ट अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, प्रांतीय व जिला कार्यकारिणी तथा परिषद सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन जिला सह समन्वयक अकुल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से हुई। इसके उपरांत गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति, नवदुर्गा स्वरूप दर्शन एवं महिषासुर वध का मंचन हुआ। विपुल छाबड़ा के गीतों, समयबद्धता पुरस्कार, 10 लकी ड्रॉ तथा 1 मेगा लकी ड्रॉ ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला सदस्यों को उपहार भेंट किए गए। सफल व सुंदर आयोजन के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री सरल माधव द्वारा बधाई दी गई। ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ सहित कई प्रसिद्ध गीतों पर डांडिया करते हुए महिला व पुरुष सदस्यों ने पूरे माहौल को उत्सव और रोमांच से भर दिया। जिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देर शाम तक ऐसा समां बंधा कि हर कोई झूमने को विवश हो गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने मां अम्बे की सामूहिक आराधना की, जिसमें सावी ऐरन को मां दुर्गा का स्वरूप दिया गया था। जिला कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में  क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण श्री जगदीश पालीवाल,प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद गुप्ता,  वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता, प्रांतीय महिला सहभागिता श्रीमति आशा जैन,प्रांतीय संरक्षक हर्षवर्धन जैन, अचिन कंसल,पंकज बंसल , सुनील गर्ग, आदि उपस्थित रहे,कार्यकारिणी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर ऐसे आयोजनों से तन और मन प्रफुल्लित हो उठता है। अतिथियों ने भी गरबा नाइट का भरपूर आनंद लिया। परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे, जिन पर भारी भीड़ रही। सभी ने चटपटी चाट और स्वादिष्ट रात्रि भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका डॉ. रुचि शर्मा, प्रिया अग्रवाल, प्रियंका ऐरन, समस्त शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव,  सहित जिला कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर के समस्त सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

 

छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के द्वारा महाराज अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाने वाला है। यह स्नेह निमंत्रण कार्यक्रम बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर 2026 को सायं 7 बजे से आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित महानुभाव मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगेरू   मुख्य अतिथि स्वामी बालकानंद गिरी महाराज (महामण्डलेश्वर, तपोनिधि पंचायती श्री आनन्द अखाड़ा), कपिल देव अग्रवाल (कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार)   विनीत कुमार लोहिया (राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, अग्रवाल सम्मेलन), गोपाल गोयल (राष्ट्रीय महामंत्री, अग्रवाल सम्मेलन), विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्षा, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर), नत्थू राम जैन (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अग्रवाल सम्मेलन), अशोक कंसल (पूर्व विधायक, मुजफ्फरनगर), विनोद कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अग्रवाल सम्मेलन), इस आयोजन को सफल बनाने में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जनपद मुजफ्फरनगर की पूरी जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारी जुटे हुए हैं जिसमें   सुरेन्द्र अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष), रामकुमार तायल (प्रदेश महामंत्री)   भीम कंसल (संयोजक), श्रीमती ममता अग्रवाल (महिला प्रदेश अध्यक्ष)   विनोद संगल (जिलाध्यक्ष), अंकुर गर्ग (जिला महामंत्री), टेनी बिंदल (जिला कोषाध्यक्ष), श्रीमती नीति अग्रवाल (महिला जिलाध्यक्ष) एवं समस्त सदस्यगण, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जुटे हुए है।

 

दून वैली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।दून वैली परिसर में असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पावन पर्व विजयदशमी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल जी, डायरेक्टर श्री अनुराग सिंघल जी,   उपप्रधानाचार्या मिस ईवा गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथियों डॉ. अभिषेक गर्ग (डेंटल सर्जन) एवं डॉ. युविका गर्ग (डेंटल सर्जन) ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी, माता सीता और हनुमान जी की सुंदर वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा रामलीला के प्रमुख प्रसंगों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या मिस ईवा गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विजयदशमी हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अहंकार एवं बुराइयों का त्याग करने तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देती है। विद्यालय के मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल जी एवं डायरेक्टर श्री अनुराग सिंघल जी ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ देते हुए प्रेम, सद्भावना और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं

 

कल होगा भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद के सर्राफा बाजार स्थित दुर्गा पंचायती मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व बड़ी ही श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। पूरे नौ दिनों तक मंदिर प्रांगण में भक्ति का माहौल बना रहा।
त्सव के दौरान सभी नौ दिनों तक मंदिर प्रांगण में मुख्य यजमान की मौजूदगी में विद्वान पंडितों द्वारा माँ दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। यजमानों ने छोटी-छोटी कन्याओं के पांव छूकर उनका पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही नौ के नौ दिन श्रद्धालुओं को मेवे, खीर आदि का प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रांगण को दुल्हन की तरह बेहद आकर्षक और सुंदर ढंग से सजाया गया था। स्थानीय बाजार के व्यापारियों ने भी मंदिर पहुँचकर माँ जगदम्बा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि उत्सव के समापन अवसर पर 23 अक्टूबर को माँ भगवती की कृपा से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीपक मित्तल सर्राफ एवं कोषाध्यक्ष सुशील माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि माँ की असीम कृपा से यह भव्य आयोजन हर वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होता है और इसी परंपरा के तहत नवरात्रि समापन पर विशाल भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से माँ रानी का प्रसाद ग्रहण करने की भावभरी अपील की है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23128 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =