Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जानसठ पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर डाला – ट्रक सहित २५ टन चावल भी बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस ने गत दिनों २४/१२/१९ को मीरापुर जानसठ रॉड से गायब बताए हुए एक १२ टायरा ट्रक नम्बर जिसमे करीब २५ तन चावल भरा हुआ बताया गया था कि उक्त घटना का आज थानाप्रभारी जानसठ योगेश शर्मा ने व एस आई राज कुमार शर्मा,एस आई संजय कुमार,कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार,कॉन्स्टेबल प्रमोद नागर,कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार,कॉस्टेबल शुशील कुमार ने खुलासा करते हुए बता की

अभियुक्त गण ट्रक मालिक अशोक कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बड़ोदा पिलखुवा जनपद हापुड़,सलमान पुत्र इकबाल निवासी डेहरी थाना कोतवाली देहात जनपद बीजनोर (चालक),नितिन कुमार पुत्र सुनील निवासी अनवर पुर थानां पिलखुआ,मनोज कुमार पुत्र गंदा लाल निवासी अशोक नगर पिलखुवा जनपद हापुड़,आशिफ़ पुत्र शकील निवासी ग्राम उबारपुर थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ को गिरफ्तार किया हैं तथा ट्रक सहित २५ टन चावल भी बरामद किया हैं

जिसकी कीमत करीब साढ़े छह लाख बताई जा रही है तो वही थानां जानसठ पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए इस मामले में पूरी गहन जांच शुरू कर दी थी जिसपर जांच में जानसठ पुलिस ने पाया कि ट्रक के मालिक अशोक कुमार के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक में लदे चावल को गायब करने के उद्देश्य से स्वंम ही इस घटनाक्रम को बनाया और ट्रक में लदा २५ टन चावल जिसकी कीमत करीब साडे छह लाख थी

अपने मुनाफे के लिए ट्रक ड्राइवर सलमान में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद हापुड़ में निजामपुर स्थित आढ़ती मनोज कुमार को बेच दिया तथा ट्रक मालिक उक्त ट्रक में चावल की लूट की फर्जी रिपोर्ट लिखाने के लिए प्रयास में लगा हुआ था

लेकिन थाना जानसठ पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पाए और जानसठ पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर डाला तो वही सभी आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eight =