नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर हुए संघर्ष में 2783 सैनिक मारे गए -अजरबैजान
नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर पिछले डेढ़ महीने से युद्द में उलझे आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच अब युद्ध विराम हो गया है, लेकिन इस बीच अजरबैजान ने दावा करते हुए कहा है कि इस जंग में 2783 सैनिक मारे गए हैं।
#BREAKING Azerbaijan says 2,783 soldiers killed in Nagorno-Karabakh fighting pic.twitter.com/a8hGuGdnz2
— AFP News Agency (@AFP) December 3, 2020
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मध्यस्थता करते हुए दोनों देशों को युद्ध विराम के लिए राजी किया था।
पुतिन ने एक बयान जारी कर कहा था कि रूस की सेनाएं इस युद्ध विराम समझौते की निगरानी करेंगी। इसके लिए नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में रूसी शांति सैनिकों की तैनाती की जा रही है।
