मुजफ्फरनगर में 280 सैंपल की आई रिपोर्ट, मिले 3 कोरोना मरीज
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 280 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें तीन लोगां के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 153 हो गई है।
Muzaffarnagar #Corona update
आज कुल सैंपल प्राप्त-280
पॉजिटिव-03 (pvt lab)
1 लद्धवाला
1 खतौली
1 बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज
आज ठीक/डिस्चार्ज- 20
एक्टिव केस– 153 pic.twitter.com/kV50PBJqJe— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 23, 2020
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 280 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
सभी तीनों मरीजों की रिपोर्ट प्राईवेट लैब से आई है। आज जो तीन मरीज पाए गए है उनमें एक शहर के मौहल्ला लद्धवाला, दूसरा कस्बा खतौली तथा तीसरा बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का निवासी है।
जनपद में आज कोरोना के 20 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद अब जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 153 रह गई है।
