Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस की मौजूदगी में नसीर के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमास्टम कराने के निर्देश

मुजफ्फरनगर।लगभग एक माह पूर्व मुजफ्फरनगर के मोहल्ला जामिया नगर में नसीर की हुई मौत में आ रहे लगातार मोड़ व संस्पेंस के बाद जनपद के उच्चाधिकारियो  के निर्देश के बाद आज पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोद कर नसीर का शव निकाला गया।

गौरतलब है कि पिछली 25 तारीख में जामिया नगर में नसीर नामक युवक की मौत हो गयी थी, जिसमे आरोप है कि मृतक की पत्नी व तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर नसीर की साजिश के तहत हत्त्या कर वारदात को आत्महत्त्या या दुर्घटना में बदलने की साजिश रची थी।

हालाकी पहले मृतक के परिवार वालो ने पुलिस के कहने के बाद भी किसी भी तरह की कार्यवाही करने से इंकार करते हुए नसीर के शव को सपुर्द ए खाक कर दिया था

लेकिन फिर परिवारजनों के अनुसार उनको नसीर व उसकी पत्नी से जुड़ी कुछ ऐसी बाते पता चली की उनको विश्वास हो गया की नसीर ने न ही आत्महत्या की,और न ही उसकी मौत किसी दुर्घटना में हुई

बल्कि उसको नसीर की ही पत्नी ने अपने तीन साथियों की मदद से मार डाला है। यहां यह बताना भी जरूरी है की लगभग एक माह पूर्व नसीर का शव उसी के घर मे मिला था व उसकी बॉडी पर चोट के निशान भी थे।

आज पुलिस की मौजूदगी में नसीर के शव को कब्र से निकाल कर उसका पोस्टमास्टम कराने के निर्देश जिले के एसएसपी अभिषेक यादव व जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने दे दिए थे, जिसके अनुपालन में नसीर को कब्र से निकलने की कवायद पुलिस की मौजूदगी में हुई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =