वैश्विक

इस्लामिक स्टेट के 31 आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण

अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 31 आतंकवादियों ने 62 महिलाओं और बच्चों के साथ पूर्वी प्रांत नंगरहार में आत्मसमर्पण कर दिया है। आतंकवादियों ने खुद को अचिन जिले में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। स्पुतनिक ने सरकार की एक प्रेस रिलीज का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। बता दें कि 16 नवंबर को 24 इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों ने 24 महिलाओं और 31 बच्चों के साथ अचिन जिले में अफगान सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। सरकार के बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों का आत्मसमर्पण सेनाओं द्वारा उग्र सैन्य अभियानों के कारण हुआ है और इसमें वृद्धि ही हुई है। 

Isis-K

 

बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों से आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई में सैकड़ों आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा 16 नवंबर से पहले दो हफ्तों में करीब 243 आतंकियों ने अपने परिवारों के साथ सरेंडर किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk