Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुज़फ्फरनगर में सभासद के पिता समेत 53 COVID-19 पॉजिटिव, गाँधी कॉलोनी, लद्दावाला समेत सिद्धार्थ कॉलोनी का पूरा परिवार मिला संक्रमित

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 53 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन पॉजिटिव केस को संभालने में भागदौड़ शुरू कर दी है।

एक सभासद के पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है, जिन्हें दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। आज शहर में गाँधी कॉलोनी, जाट कॉलोनी, लद्दावाला ,सुरेंद्र नगर,अंकित बिहार, प्रेमपुरी , सिद्धार्थ कालोनी,बचन सिंह कालौनी में पॉजिटिव मिले हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि आज 3088 सेंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे 53 संक्रमित मिले है , जिनमे शहर में 13 पॉजिटिव शामिल है। उन्होंने बताया कि गाँधी कॉलोनी में एक,सुरेंद्र नगर में दो,बचन सिंह कॉलोनी और अंकित बिहार में एक -एक, प्रेम पुरी में दो, हनुमान चौक ,लद्दावाला , जाट कॉलोनी में एक -एक संक्रमित मिला है

सिद्धार्थ कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन संक्रमित मिले है। इनके अलावा खतौली से 9 , जिनमे गणेशपुरी से 7 और मंसूरपुर से दो मरीज मिले है। चरथावल से 3, जिनमे दो कस्बे से और एक खुसरोपुर से मिला है, एक फलौदा,एक नया गांव समेत कूकड़ा से भी दो मरीज मिले है, आज भी जिला जेल से 19 मरीज मिले है।

नयी मंडी के नगरपालिका परिषद् के सभासद विकल्प जैन के पिताजी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सभासद विकल्प जैन ने बताया कि उनके पिताजी की बीते दिवस तबियत खराब हो जाने पर एक प्राइवेट लैब में कोरोना टैस्ट कराया था और सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था, जहां से आज उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। सभासद विकल्प जैन ने अपने पिताजी को दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया है

जहां पर उनका प्लाज्मा थैरेपी से उपचार चल रहा है। इसके अलावा मौहल्ला बचन सिंह कालोनी की गली नम्बर चार निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी प्रकार मौहल्ला प्रेमपुरी निवासी एक महिला ने गले में परेशानी होने के बाद अपना टेस्ट कराया

 जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी प्रकार सिद्धार्थ कालोनी निवासी एक पूरा परिवार ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके परिवार के एक सदस्य की पिछले दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसी से संक्रमित होने पर पूरा परिवार पॉजिटिव हो गया।

चरथावल में तीन व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को बेगराजपुर हॉस्पिटल में आइसोलेट करा दिया है।

2 दिन में दो बच्चों सहित पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई स्थानों पर कैंप लगाकर कोरोना की जांच की गई। चरथावल सीएचसी प्रभारी डाक्टर सतीश कुमार व लैब प्रभारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि आज ग्राम दूधली व चरथावल कस्बे के जय हिंद इंटर कॉलेज पर कैंप लगाकर कोरोना की जांच की गई।

दोनों स्थानों पर करीब 260 व्यक्तियों की रैपिड जांच की गई, जिसमें तीन पॉजिटिव पाए गए, जबकि 110 लोगों की जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजे गए हैं। 260 सैंपल की जांच में आज 3 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमे में एक पॉजिटिव 22 वर्षीय युवक ग्राम खुसरोपुर का रहने वाला है, जबकि दो पॉजिटिव कल मिले बच्चों के नाना-नानी बताए गए हैं

कल भी दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिन्हें घर में ही आइसोलेट कर दिया गया था। आज मिले तीनों कोरोना पॉजिटिव को बेगराजपुर हॉस्पिटल में आइसोलेट करा दिया है।

मोरना में नगर पंचायत भोकरहेड़ी के कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कोरोना संक्रमित जांच शिविर में 92 लोगों की जांच की गई, जिनमें कैंटीन ब्वॉय समेत दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से उपचार हेतु बेगराजपुर मेडिकल पहुंचाया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह के नेतृत्व में फार्मेसिस्ट सत्येंद्र दुबे, लैब टैक्नीशियन अशोक कुमार, अमित शर्मा, किशन लाल की टीम ने रेपिड एंटीजल टेस्ट किट से 92 लोगों की जांच की गई, जिनमें स्टेट बैंक भोकरहेडी के कैंटीन ब्वॉय व गांव टंढेड़ा की एक महिला समेत दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले।

सूचना पर एसडीएम जानसठ अशोक कुमार व सीओ भोपा राजेश कुमार द्विवेदी शिविर में पहुंच गए और तत्काल दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस से उपचार हेतु बेगराजपुर मेडिकल पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि बैंक के कैंटीन ब्वॉय के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बैंक के सभी कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की गई, जो सभी निगेटिव पाए गए हैं।

शाहपुर किराना व्यापारी की पत्नी की जाँच रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आने से परिजन चिंतित नजर आये। पारिवारिक सदस्य के अनुसार किराना व्यापारी की पत्नी का किसी अन्य बीमारी को लेकर जिले के एक नर्सिंगहोम में शहर के चिकित्सक द्वारा इलाज चल रहा था

जहाँ पर शुक्रवार को को रूटीन चेकअप में उनकी कोरोना जाँच भी कराई गई, जो पॉजेटिव आई जाँच रिपोर्ट पोजेटिव आने से महिला के परिजन काफी परेशान हो गये, जो स्वयं ही अपनी रिपोर्ट लेकर जिला अस्पताल जाकर अपनी रिपोर्ट के बारे में प्रशासन को अवगत कराया। आज ज़िले में कुचल तीन हज़ार के लगभग की जांच की गयी है जिसमे अभी तक 53 की पुष्टि की जा चुकी है, इसमें अभी और वृद्धि होने की सम्भावना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 19 =