Badminton open में श्रीकांत समेत 7 खिलाड़ी हुए पॉजिटिव
Badminton open योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन में कोरोना का बम फूटा है. किदाबी श्रीकांत समेत सात खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ये टूर्नामेंट 11 जनवरी को शुरू हुआ था और 16 जनवरी तक चलेगा.
जो खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए वे किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा, रितिका राहुल ठाकेर, ट्रीसा जॉली, मिथुन मंजुनाथी, सिमरन अमन सिंघी और खुशी गुप्ता हैं. ये सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने पुष्टि की कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सात खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन 2022 से बाहर हो गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच यह खबर आई है.

