खेल जगत

श्रीलंका में COVID-19 मामलों की वृद्धि: क्या फैसला लेता है भारतीय बोर्ड ?

टीम इंडिया को इस साल जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है. लेकिन श्रीलंका में COVID-19 मामलों की वृद्धि ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार को श्रीलंका में 2,568 के सामने आए. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दर्ज किए गए 2,568 मामलों में 38 विदेशी से आए लोग शामिल हैं. जबकि 10 मई को ही देश में कोरोना के 2,624 मामले और 9 मई को 2,672 नए केस सामने आए थे.

बता दें कि आईपीएल 2021 में कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई ने उसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करने का फैसला लिया. अब ऐसे में देखना होगा कि भारतीय बोर्ड क्या फैसला लेता है.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि भारत जुलाई में वनडे और टी-20 सीरीज के लिये श्रीलंका दौरे पर जाने के लिये तैयार है. कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच होने वाली सीमित ओवरों के सभी मैचों की मेजबानी करेगा.

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के प्रशासनिक समिति के चेयरमैन अर्जुन डी सिल्वा ने कहा कि हम पूरी सीरीज को एक ही स्थान पर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. यह तय किया जा चुका है कि प्रेमदासा स्टेडियम इन मैचों की मेजबानी करेगा. भारतीय टीम पांच जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और फिर इसके बाद एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहेगी. क्वरंटीन पूरा करने के बाद मेहमान टीम 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 22 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

उन्होंने कहा, ” निश्चित रूप से यह इस पर भी निर्भर करता है कि कि उस समय की परिस्थितियां कैसी रहती है. कोरोना के कारण हम फैंस को स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं, इसलिए सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे.”

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =