Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बारिश से खुली पालिका की पोल

मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गत दिवस व आज सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दूसरी ओर, बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ी। गर्मी के साथ बढ़ी उमस ने लोगों के पसीने छुटाए रखे थे सुबह के समय हुई लगातार डेढ घंटे बारिश से मौसम सुहावना हो गया हालांकि दोपहर के समय धूप खिल गयी।

शिव चौक, नवल्टी चौक, घासमंडी, अंसरी रोड, टाउन हाल रोड, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक आदि मार्गों पर पानी भर गया। बारिश के कारण मालवीय चौक, प्रकाश चौक और महावीर चौक आदि स्थानों पर कुछ देर जाम भी लग गया लेकिन यातायात हल्का हल्का चलने से स्थिति नियंत्रण में रही। बारिश रुकने के बाद पानी भी सड़क से उतर गया। वहीं प्रकाश चौक पर काफी देर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पडा। इसके अलावा शहर के कई मोहल्लों में पानी की निकासी न होने कारण जलभराव की स्थिति से लोग खासे परेशान रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “बारिश से खुली पालिका की पोल

  • I will immediately seize your rss as I can not in finding your email subscription link or e-newsletter service. Do you have any? Kindly let me recognise so that I may just subscribe. Thanks.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =