Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जागरूक करने के के साथ-साथ हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक गांव- गांव, वार्ड -वार्ड में क्रांति सेना संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बैठकों का आयोजन कर रही है।

हिंदू समाज को जागरूक करने के के साथ-साथ हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य क्रांति सेना के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज एक सभा का आयोजन ग्राम वहलना में ग्राम प्रमुख सहेंदर कश्यप जी के सौजन्य से किया गया

जिसकी अध्यक्षता राजपाल कश्यप ने की व संचालन लोकेश सैनी ने किया सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता शरद कपूर व देवेंद्र चौहान ने कहा हम हिंदुत्व के सिपाही हैं हिंदुत्व के लिए जिएंगे , हिंदुत्व के लिए एक दिन बलिदान हो जाए।

युवा नेता आशीष मिश्रा व शौंकी शर्मा ने कहा जो हिंदू हित की बात बात करेगा ,जो हिंदू बहन बेटियों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ेगा , जो हिंदुओं के रोजगार व व्यापार की बात करेगा जो बेरोजगारों की आवाज बनेगा।

क्रांति सेना उसकी आवाज बनेगी ना कि हिंदुओं को धोखा देकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतने की बात करने वालों के साथ खड़ी होगी। इस दौरान सभा में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =