उत्तर प्रदेश

Shamli News: अवैध आतिशबाजी बारूद का जखीरा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Shamli News: जगनपुर रोड स्थित रजबाहे की पटरी पर अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया था, जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस को क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

कैराना पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत गांव में अवैध आतिशबाजी निर्माण व उसके भंडारण की सूचना पर पुलिस ने दो मकानों पर छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने अवैध पटाखे, पटाखा बनाने की सामग्री और कच्चे बारूद सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 4 पेटी बने हुए पटाखे, 24 पेटी मिश्रित फुलझड़ी, 20 पैकेट बोरी कार्टून और 5 क्विंटल कच्चा बारूद बरामद किया। वहीं, पुलिस ने बारूद व अधबने पटाखों को मौके पर नष्ट कर दिया।

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि उनके द्वारा गांव में अवैध रूप से आतिशबाजी तैयार कर गांव पंजीठ की आतिशबाजी फैक्ट्री को सप्लाई दी जाती थी, लेकिन कुछ समय पहले पंजीठ में आतिशबाजी फैक्ट्री बंद हो गई थी

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + five =