Muzaffarnagar News: गोडिया मठ के मामले में आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:क्रांति सेना के सैकडों कार्यकर्ताओं ने शुक्रताल स्थित गोडियामठ के स्वामी भक्ति भूषण जी महाराज का उत्पीडन कर करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान क्रांति सेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसपी क्राइम को अपीन मांगों के संबंधित एक ज्ञापन सौंपां क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला प्रभारी शरद कपूर, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि दस माह पूर्व कुछ सफेदपोशों द्वारा एक षडयंत्र के तहत गोडिया मठ के संचालक को जेल भिजवा दिया गया था
जिसमें उक्त संचालन लगभग 8-10 महीने जल में बंद रहे। आरोप है कि इस दौरान मठ से लाखों की नकदी व जेवरात साफ हो गये। मठ संचालक द्वारा एफआईआर भा दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रही हैं
इस दौरान देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, आनंद प्रकाश गोयल, शैलेंद्र शर्मा, आशीष, शक्ति सिंह, विकास गोयल, जानी कश्यप, सुनील प्रजापति, राजन वर्मा, अर्जुन गोस्वामी, कुलदीप सूर्यवंशी, शैंकी वर्मा, जंगी वाल्मीकि, गोल्डी वर्मा, नितिन कश्यप, सौरभ राय, आकाश कश्यप, सचिव कश्यप, सुनील सैनी, मनीष कश्यप, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

