Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्राओं ने गीत-संगीत से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:भारत विकास परिषद् संकल्प शाखा की ओर से गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। भव्य संस्कृति माह समापन पर छात्राओं ने गीत-संगीत से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। सभी ने पर्यावरण और पक्षियों को बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, संगठन के मंत्री स्वामी अरुण मिश्रा व अनुराग दुबली ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। राज्यमंत्री ने भारत सरकार की ओर से सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद के पांच सूत्रों में समर्पण को जीवन का अभिन्न अंग बताया।

कहा कि गोमाता की सभी को सेवा करनी चाहिए। शाखा सचिव अश्वनी वर्मा ने वर्ष २०२१ एवं संस्कृति माह मे किए गए कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की। साल में किए गए जनहित के कार्यो को बताया।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं समेत डा. अनुभव सिगल, डा. प्रदीप कुमार, डा. विकास कुमार, डा. केजी अरोरा, स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इनके साथ ही गुरु महिमा को सर्वोपरि रखते शिक्षिका सीमा गोयल समेत हरि ओम सहस्त्रबुद्धे, वीएस वर्मा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विष्णु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। इस दौरान सुभाष चंद गुप्ता, डा. अजय गर्ग, लोकेश चंद्रा, कमल गोयल, सुमन पालीवाल, बृजबाला गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, रेनू गुप्ता व अश्विनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =