फिल्मी चक्कर

Vikram Bhatt ने श्वेतांबरी सोनी से गुपचुप तरीके से की शादी

फिल्ममेकर Vikram Bhatt ने श्वेतांबरी सोनी से पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. अब जाकर इस बात का खुलासा हुआ है. अपने पिता की शादी के बारे में बेटी कृष्णा भट्ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है. कृष्णा ने कहा कि उन्हें अपने पापा के श्वेतांबरी सोनी के साथ शादी के बारे में पता नहीं था और उन्हें ‘बहुत बाद में’ पता चला. विक्रम भट्ट ने दूसरी बार शादी की है और कृष्णा उनकी पहली पत्नी अदिति भट्ट की बेटी हैं. 

कृष्णा ने कहा, “मेरे मम्मी-पापा का 25 साल पहले तलाक हो गया था. मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा. मुझे अपने मम्मी-पापा के साथ न रहने की आदत हो गई है. मैं बड़ी हुई और जब मैंने रिश्तों के बारे में जाना तो महसूस किया कि हर किसी की एक जिंदगी होती है और हर कोई वही करता है जिसने उन्हें ख़ुशी मिलती हो.” 

अपने पापा की शादी के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने कहा, “मुझे अपने पापा की शादी के बारे में बहुत बाद में पता चला. उन्हें लगा कि मैं एक छोटी बच्ची हूं जो इस सच्चाई का सामना नहीं कर पाएगी. मुझे लगता है कि आपके मम्मी-पापा के लिए आप कभी बड़े नहीं होते.”

कृष्णा ने कहा कि उनके पापा विक्रम भट्ट ने उन्हें बताया कि उनकी शादी अचानक हो गई. उन्होंने कहा, “मेरे पिता और मेरे बीच का रिश्ता मायने रखता है और मुझे खुशी है कि यह रिश्ता अब भी कायम है.” कृष्णा ने कहा कि उन्होंने अभी तक श्वेतांबरी से बातचीत नहीं की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nineteen =