उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव को सौंपी गई जांच, एक सदस्यीय आयोग का गठन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर सरकार ने जांच कमेटी गठित कर दी है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव इस पूरे मामले की जांच करेंगे। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  ने एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। न्यायिक जांच का मुख्यालय लखीमपुर खीरी ही होगा।

जांच कमेटी वहीं रह कर पूरे मामले की तहकीकात करेगी। आयोग को 2 महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करनी होगी। बता दें आज इस मामले पर देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भी सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने इस प्रकरण का स्वत संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया इस मामले को सुनेंगे, उससे पहले यह अधिसूचना जारी की है।

रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा  के बाद सरकार ने राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की अगुवाई में किसानों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया था कि वह हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से पूरी घटना की जांच कराएंगे। इसके साथ ही सरकार ने मृतकों के परिवार को 45-45 लाख रुपए एक सदस्य को नौकरी जबकि घायलों को 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया था । इस सभी मुद्दे को सुनकर किसानों और सरकार के बीच सहमति बनी थी । मृतक किसानों का अंतिम संस्कार किया गया था।

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर आज का दिन काफी अहम है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्वत संज्ञान ले लिया है जिस पर आज वह सुनवाई करेगा।

बीते 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ नरसंहार हुआ। अब तक इसके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट रहे किसानों को थार जीप से रौंद दिया गया। उसके पीछे तीन अन्य गाड़ियां तेज रफ्तार से निकलती हुई दिखाई देती है। आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Kumar Mishra) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) और उनके समर्थकों ने इन किसानों को रौंदा है ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =