Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:100 से अधिक टीचर्स को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया

मुज़फ्फरनगरMuzaffarnagar News:रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर द्वारा इंटरनेशनल टीचर्स डे के अवसर पर 100 से अधिक टीचर्स को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अथिति रोटेरियन अशोक गुप्ता मंडलाध्यक्ष २०२३ , २०२४ और श्रीमती रेखा सुमन प्रिंसिपल डाइट/डेप्युटी डायरेक्टर रहे ।

गेस्ट आफ ऑनर माया राम बेसिक शिक्षा अधिकामुजफ्फरनगर और रोटेरियन सुनील अग्रवाल चीफ असिस्टेंट गवर्नर रहे । इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन आकाश बंसल जी द्वारा विशेष सहयोग दिया गया । रोटक्लब शिखर के अध्यक्ष रोहित कुमार ने अपने संबोधन में समाज के निर्माण में टीचर्स की भूमिका को सराहा और बताया की रोटलिट्रेसी मिशन के माध्यम से किस प्रकार समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहा है ।

अशोक गुप्ता जी (मंडलाध्यक्ष) द्वारा बताया गया की रोटका इस वर्ष का नारा है सेवा स्वयं से ऊपर । उन्होंने बताया की रोटआशा किरण योजना के माध्यम से समाज के गरीब बच्चो की फीस स्पॉन्सर कर रहा है । उन्होंने सभी से एक बच्चे की जिम्मेदालेने का अनुरोध किया । उन्होंने बताया कि रोटहैप्पी स्कूल स्मार्ट क्लासेज ईलरनिंग लैब्स और ऑनलाइन ट्रेनिंग के माध्यम से बहुत से कार्य कर रहा है ।

इस अवसर पर श्रीमती रेखा सुमन (डाइट प्राचार्य) ने रोटक्लब को धन्यवाद देते हुए कहा की रोटक्लब मुजफ्फरनगर शिखर द्वारा टीचर्स को जो डिजिटल लिट्रेसी और साइबर सिक्योरिटी की ऑनलाइन ट्रेनिंग जो टेक महिंद्रा की फैकल्टी द्वारा दी जा रही है उसका उपयोग वे स्वयं के लिए और अपने छात्रों के ज्ञान वर्धन के लिए अवश्य करेंगे ।

कार्यक्रम का संचालन पंकज त्यागी द्वारा किया गया । इस अवसर पर रोटरी क्लब के गुंजन गुप्ता , अपूर्व अग्रवाल ,आशीष त्यागी, अरविंद बंसल, अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

डायट प्रवक्ता जितेंद्र जी डायट प्रवक्ता राजीव कुमार डायट प्रवक्ता पंकज जी डायट प्रवक्ता शिवप्रसाद जी एसआरजी मुजफ्फरनगर श्रीमती उषा रानी श्रीमती रश्मि मिश्रा एवं विनीत पवार तथा श्रीमती अंजू त्यागी श्रीमती रितु त्यागी प्रमोद कुमार एवं जसराज सिंह का अभूतपूर्व योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − two =