उत्तर प्रदेश

Jhansi News: रुपयों के लेनदेन के विवाद के चलते मां-बेटे का कत्ल

Jhansi News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली के बजरंग नगर में चंदन सिंह अपनी पत्नी मीना, बेटी शिवानी और मां कलावती के साथ रहता था।सोमवार की शाम चंदन की पत्नी मीना सिंह अपनी बेटी शिवानी के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चली गई। घर पर चंदन और उसकी मां कलावती अकेली थीं। काफी देर बाद मां-बेटी घर लौटीं तो चंदन सिंह और उसकी मां कलावती खून से लथपथ हालात में पड़े थे।

मीना देवी और बेटी शिवानी का रोना चिल्लाना सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल मां-बेटे को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दी।

इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर ए के चौरसिया और प्रेमनगर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह चौहान मय स्टॉफ के मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस अफसरों ने मृतक की पत्नी मीना देवी से पूछताछ की।

मीना देवी ने बताया है कि उसके पति चंदन सिंह का बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम घिसौली निवासी जनार्दन से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जनार्दन ने उसके पति चंदन सिंह के खाते से फर्जी ढंग से लगभग पौने दो लाख रुपये निकाल लिया था। यह मुकदमा ग्वालियर में चल रहा है। इसी मुकदमे में जनार्दन जेल भेजा गया था। जेल से जनार्दन काफी दिनों पहले छूटकर आ गया था।

मीना का कहना है कि पैसा वापस लेने व राजीनामा आदि को लेकर पति चंदन सिंह पर दबाव बनाया जा रहा था। मीना का कहना है कि जब उसका पति घायल था, तभी पति ने उसे पूरी जानकरी दी थी।

पति ने बताया था कि आज उक्त आरोपी घर आया विवाद करने लगा था। आवेश में आकर उसने कुल्हाड़ी से पति पर हमला कर दिया था। बचाने दौड़ी उसकी सास कलावती पर भी हमला कर दिया था। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े और उक्त व्यक्ति भाग गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + three =