उत्तर प्रदेश

Jhansi News: पहले दलित युवती से बलात्कार, साथ ही बनाया Video

Jhansi News: पहले दलित युवती से बलात्कार किया गया। साथ ही वीडिया बनाया। बाद में वीडिया वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित दलित युवती को मऊरानीपुर पुलिस से न्याय नहीं मिला तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना  के आदेश पर मऊरानीपुर पुलिस ने बाप- दो बेटा और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उसकी पुत्री की शादी 12 मई 2022 को हो गई थी।

शादी के पहले उसकी पुत्री टहरौली में पढ़ने के लिए जाती है। शादी के बाद भी उसकी पुत्री टहरौली में पढ़ने गई थी. तभी टहरौली के ग्राम धवारी के दुकानदार ने उसकी पुत्री को रोक लिया। इसी बीच दुकानदार का जीजा भी वहां आ गया।

शिकायती पत्र में युवक ने उसकी लड़की से कहा कि अगर तुम मुझसे नहीं मिली या मुझसे बात करने से इंकार किया तो तू तो यहां अकेली आती है, तुझे किसी दिन जान से मरवां दूंगा।

दुकानदार का साला उसकी पुत्री को पकड़ लिया और गाड़ी में डालकर मऊरानीपुर के पास ले गए। यहां पर उसकी पुत्री से बलात्कार किया। इसी बीच युवक के भाई ने बलात्कार करते समय वीडियो भी बना लिया।

विरोध करने पर वीडिया वायरल करने की धमकी दी। इसकी जानकारी उसे हुई तो उसने मऊरानीपुर थाने में लिखित तहरीर दी है मगर पुलिस से न्याय नहीं मिला। शिकायती पत्र के माध्यम से उसने न्याय की मांग की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − one =