Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसएसपी ने त्यौहारों के मद्देनजर बैठक लेकर दिये दिशा निर्देश

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था कायम रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु डीएम चन्द्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।

मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे का सम्मान करें व उनकी भावनाओं का आदर करें, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

डीएम व एसएसपी द्वारा अधिनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि बाजारों, भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गश्त करते रहें, असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रखें तथा शांति व्यवस्था बिगाडने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 7 =