उत्तर प्रदेश

Noida News: सुपरटेक केपटाउन के निर्माणाधीन तीन टावर सील

Noida News:  सेक्टर-74  Supertech Cape Town में बिल्डर ने एओए को कामन एरिया और इंट्रेस्ट फ्री मेंटेनेंस सिक्योरिटी चार्ज (आईएफएमएस) का भुगतान नहीं करने पर प्राधिकरण  ने बिल्डर के तीन टावरों में निर्माणाधीन 450 प्लेटो को सील कर दिया है। यह सभी फ्लैट 3 टावरों में बनाए जा रहे है। इसके अलावा इन टावरों के मेन गेट को भी बंद कर सील कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सुपरटेक केपटाउन पर करीब 50 करोड़ रुपए आईएफ एमएस फंड के रूप में बकाया है। यह रकम बिल्डर को एओए को ट्रांसफर करनी है। कई बार बैठक व चेतावनी के बाद भी बिल्डर ने यह रकम ट्रांसफर नहीं की गई। बता दें 28 जून 2020 को उच्च न्यायालय ने यह कहा था कि यह क्षेत्र प्राधिकरण जुडिशरी क्षेत्र में आता है।

इसीलिए इसकी जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण की ही होगी । 27 अगस्त 2020 को सीईओ बिल्डर को निर्देश देती है कि 1 सितंबर तक वह आईएफएमएस फंड और कॉमन एरिया और सोसाइटी एओए हैंड ओवर करें। इसके खिलाफ बिल्डर ने सिविल कोर्ट में अपील करी और वहां से स्टे ले आया।

इसके बाद बिल्डर 9 अप्रैल 2021 को सोसाइटी ने सिविल कोर्ट गए और वहां से स्टे को खारिज करवा दिया। इसके बाद सीईओ ने ओएसडी को निर्देश दिए कि आई एफएमएस फंड ओए के हैंड ओवर किया जाए ।बिल्डर को 30 सितंबर तक का समय दिया गया बिल्डर ने फंड नहीं ट्रांसफर किया 5 अक्टूबर को दोबारा बैठक हुई और 10 अक्टूबर तक का समय दिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + three =