Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रदेश स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में में रजत पदक जीता

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। वाराणसी में हुई प्रदेश स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में जनपद की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। टीम का जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया।

टीम के कोच पवन कुमार ने बताया कि ४०वीं जूनियर उत्तर प्रदेश शूटिंग बॉल चौंपियनशिप बालक-बालिका का आयोजन नौ और दस अक्तूबर को धनपति इंटर कॉलेज वाराणसी में हुआ। इस प्रतियोगिता में शूटिंग बॉल संघ मुजफ्फरनगर की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

टीम ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल और ट्रॉफी जीतकर अपने जिला का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों में खुशी, भाग्यश्री, मनजीत, ममता, अदिति, एनी, ईमरा, लीलावती, यशवी, मोहिनी, प्रिया शामिल रही।

वाराणसी से लौट कर आई टीम का बुधवार को चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया। मौके पर शूटिंग बॉल कोच पवन कुमार, अनुज कुमार, मनोज शर्मा, शिव कुमार, माधव सोलंकी, मोहित सोलंकी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + ten =