Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दशहरा पर्व पर नन्हे मुन्हों में रहा उत्साह

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में दशहरा पर्व का उत्सव हर्षाल्लास पूर्वक मनाया गया। श्री राम, सीताजी,लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी आदि के परिवेश में सुसज्जित नन्हे मुन्ने बालक सभी के मन को मोहित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित कन्या बाल संरक्षण समिति की अध्यक्षा श्रीमती बीना शर्मा, एवं बीजेपी की जिला मंत्री श्रीमती रेनू गर्ग ने दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने वंदना,डांडिया नृत्य, रामजी की निकली सवारी, मेरे प्रभु राम जी आदि प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर यूपीएससी २०२० में चयनित एवं जनपद का गौरव बढ़ाने वाली कु० संधि जैन (आई आर एस) को आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया

कुमारी संधि जैन ने कहा कि मुझे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच आकर बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है जहां परिवार में एक बच्चे को संभाल पाना मुश्किल होता है वहां इन बच्चों की संभाल के साथ-साथ इनको शिक्षित एवं संस्कारित करने का जो कार्य आइडियल किड्स स्कूल द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है।

स्कूल के निदेशक पी.के. जैन ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, इन कार्यक्रमों का आयोजन करके इन नन्हे मुन्ने बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना स्कूल का मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर उपस्थित एडवोकेट होती लाल शर्मा जी ने कहां कि सभी माताएं बहने कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखें।

इसके अलावा डॉ सूर्य प्रकाश अग्रवाल जी ने बच्चों एवं समस्त शिक्षिकाओं को सुंदर प्रस्तुति के लिए बधाई दी। डॉ निशा अग्रवाल एवं योगेंद्र जैन एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इंचार्ज नीता अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण स्टाफ का योगदान रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =