Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्राम पुरबालियान में सपा नेताओं ने किया जनसम्पर्क

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। १८ अक्टूबर को बुढाना में सपा के कश्यप महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन व सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सपा के सभी नेता पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए ग्राम पुरबालियान सहित कई मीटिंग मैं पहुंच कर लोगों से १८ अक्टूबर को बुढाना पहुंचने की अपील की। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि यूपी में मजदूर किसान युवा एवं व्यापारी सहित हर वर्ग बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार बढ़ती बेरोजगारी तथा निजीकरण की आड में आरक्षण समाप्त करने की साजिश से हर वर्ग भाजपा की मानसिकता को समझ चुके हैं।

सपा सरकार के जरिए ही प्रदेश की स्थिति संभाली जा सकती है उन्होंने ग्रामीणों से भारी तादाद में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए बुढ़ाना पहुंचने की अपील की।

मीटिंग में मुख्य रूप से सपा के जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी पूर्व महानगर महासचिव पवन बंसल सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =