वैश्विक

Jammu and Kashmir: शहीद हुए जवानों की संख्या 9, गिलानी के पोते अनीस उल इस्लाम की सेवाएं समाप्त,

Jammu and Kashmir: शनिवार को एक जूनियर कमीशन अफसर समेत सेना के 2 जवानों के शव 48 घंटे बाद बरामद। दोनों ही कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ गुरुवार शाम को हुई मुठभेड़ के बाद से लापता थे। आर्मी ने इनकी तलाश के लिए इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था। उनकी पहचान नायक हरेंद्र सिंह और सूबेदार अजय सिंह के तौर पर हुई।

दो शवों के मिलने के बाद अब तक मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की संख्या 9 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि उनका गुरुवार से JCO से संपर्क नहीं हो पा रहा था। शनिवार सुबह मेंढर सेक्टर के नरखास इलाके में अभियान चलाया गया।इसी इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। 11 अक्टूबर को सेना और आतंकियों के बीच पुंछ में मुठभेड़ हुई थी। तलाशी के दौरान पहले ही दिन 5 जवानों के शव बरामद हुए थे। इसके 4 दिन बाद इस इलाके में ही हुई दूसरी मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए थे।

उधर, जम्मू-कश्मीर के पंपोर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की पहचान उमर मुस्ताक और बशीर के तौर पर हुई है। दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक आतंकी श्रीनगर में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था। पुलिस का कहना है कि अभी तक 13 आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। दो आतंकियों की तलाश की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर बाहरी नागरिकों की हत्या कर दी। आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बिहार के एक हॉकर को गोली मार दी। मारे गए व्यक्ति का नाम अरविंद कुमार साह था। वह बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और पानी पुरी बेचता था। दूसरी घटना में आतंकियों ने शनिवार को ही पुलवामा में सगीर अहमद नाम के शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी। यूपी का रहने वाला सगीर कारपेंटर का काम करता था। कश्मीर में 2 अक्टूबर से अब तक आतंकी 8 नागरिकों को मार चुके हैं।

अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के पोते अनीस उल इस्लाम की सेवाएं सरकार ने समाप्त कर दी हैं। वह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में रिसर्च अफसर के तौर पर कार्यरत था। उसके खिलाफ संविधान के आर्टिकल 311 (2) (सी) के तहत एक्शन लिया गया। अनीस, अल्ताफ अहमद शाह उर्फ अल्ताफ फंटूश का बेटा है। अनीस को 2016 में शेर ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शोध अधिकारी नियुक्त किया गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 6 =