उत्तर प्रदेश

Shine City का घोटालेबाज राजीव सिंह वाराणसी क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे

कई करोड़ रुपये का घोटाला करने वाली शाइन सिटी कम्पनी Shine City से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को यूपी पुलिस लगातार गिरफ्तार करती जा रही है। अब एक और घोटालेबाज वाराणसी क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे चढ़ गया है।

शाइन सिटी फर्जीवाड़ा  प्रकरण में करोड़ों के घोटाले का एक और आरोपी राजीव सिंह (Rajeev Singh) गिरफ्तार किया गया है। राजीव सिंह को राजस्थान की राजधानी जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस टीम ने राजीव सिंह को जयपुर के एक चार सितारा होटल से गिरफ्तार किया है।

शाइन सिटी का यह शातिर ठग राजीव वाराणसी जनपद के सुसुवाही, चितईपुर का रहने वाला है।यह धोखाधड़ी के आधा दर्जन मामलों में कई महीनो से फरार चल रहा था।वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा, शाइन सिटी से जुड़ी, पिछले चंद दिनों में यह चौथी गिरफ्तारी है।पुलिस टीम गिरफ्तार राजीव को जयपुर से वाराणसी ले आयी है।स्मरण रहे कि वाराणसी न्यायलय से राजीव सिंह पर गैर जमानती वारंट जारी है।

ए सी एस होम द्वारा इस मामले के मुख्य आरोपी राशिद और आसिफ नसीम पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। शातिर राजीव सिंह इस गैंग का प्रमुख सदस्य हैं। इस प्रकरण के संबंध में बात करते हुए पुलिस कमिश्नर, कमिश्नरेट वाराणसी, ए. सतीश गणेश ने बताया कि करोड़ों के शाइन सिटी घोटाला में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त जिसका नाम राजीव सिंह है, उसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। जयपुर के थाना बजाज नगर में इनकी गिरफ्तारी दिखाई गई है।

इस प्रकार से विगत 15 दिनों में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा शाइन सिटी करोड़ों के घोटाले से संबंधित ये चौथा अभियुक्त है।जिसकी गिरफ्तारी की गयी है।हमारी क्राइम ब्रांच व युवा टीम के द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।उन्होंने बताया कि आगे भी प्रकरण में जो फरार हैं, उनके लिए टीमें सक्रिय होकर उनकी तलाश कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 12 =