Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा मनोकामना पूर्ति के लिए निकाली ध्वजा यात्रा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पचैण्डां रोड़ स्थित विश्व सम्राट श्री सालासर बालाजी महाराजष् के मनोकामना पूर्ण पावन धाम श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा आज प्रातः ९ बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण ( हनुमान चौक ) से वैश्विक महामारी की शांति व अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु लगभग ६ किलोमीटर लंबे मार्ग पर परम्परागत ष्मनोकामना पूर्ण ध्वज यात्रा का पैदल आयोजन श्री सालासर बालाजी धाम तक किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि श्री सालासर बालाजी धाम द्वारा विगत वर्षों से किसी भी पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है। आज शरद पूर्णिमा के विशेष पावन पर्व पर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजा यात्रा का शुभारंभ पंडित द्वारा विधिवत पूजन अर्चना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक निपेंद्र व जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप , नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती अंजू अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमान वीरपाल निर्वाल, विधायक भाजपा हनुमत मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, सुनील अग्रवाल, श्रीमती मनीषा तायल सभासद, पूनम शर्मा सभासद आदि माननीयों के करकमलों द्वारा किया गया। ध्वजा यात्रा के लिए एक विशेष ध्वजा तैयार की गई जिसमें श्री हनुमान महाराज स्वयं विराजमान रहे

जिनको रजत छत्रों द्वारा सुसज्जित किया गया। ध्वजा यात्रा पैदल चलकर निकाली गई जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगतसिंह रोड,शिव चौक, झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक , मालवीय चौक, गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचौंण्डां रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची। श्री सालासर बालाजी धाम पर ध्वजा यात्रा का स्वागत श्रीमती एवं श्री अनिल प्रकाश ने पुष्प वर्षा कर किया।

यात्रा में शामिल श्री बालाजी धाम के अध्यक्ष नीरज बंसल, मंत्री आशुतोष गर्ग,कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, प्रचार मंत्री हिमांशु गर्ग, दिनेश कुमार, प्रेमपाल सिंह, कमल किशोर राणा, अनिलकुमार मुन्नू, ब्रजमोहन वर्मा, विपुल गर्ग, पवन गोयल, डॉक्टर कमल गुप्ता, अजय मित्तल, नितिन तायल,धीरज बंसल, आशीष सिंघल, राहुल कुमार, कृष्णा पाल, नितीश धीमान व युवा सेवादार दीपांशु शर्मा , वरुण गर्ग, तुषार शर्मा , मयूर जैन, कार्तिक गोयल, अक्षत बंसल, अभिषेक राठी, आयुष बंसल, आयुष गोयल, यश गर्ग, गौरव गोयल, रजत गुप्ता, रजत सिंघल, अर्पित अरोरा, अंकित बंसल , अंकुश शर्मा, सुमित कुमार, नीरज कश्यप शिवम शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, आशीष मित्तल गौरव गोयल, अर्श , दिपांशु शर्मा,सूरज शर्मा आदि सेवादारों द्वारा अपनी अपनी ध्वज पताका श्री हनुमान चालीसा पाठ व जयकारे संग श्री सालासर बालाजी महाराज को अर्पित कर भोग ग्रहण किया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + fifteen =