News
खबरें अब तक...

समाचार

हादसे में बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। जीप की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथराशाही निवासी मनीष सिंघल आज सुबह बाईक द्वारा चरथावल मोड पर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह चरथावल रोड पर शनिधाम मंदिर के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह चरथावल की और से तेजी व लापरवाही के साथ आ रही जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे मे आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी।

 

महिला घायल
पुरकाजी। बन्दरो से बचने के चक्कर में बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला उत्तरी चमारान मे बन्दरो की टोली को आता देख सोनादेवी पत्नि रामदास नामक महिला अपने घर के जीने से गिरकर घायल हो गई। मौहल्लावासियो का कहना है कि आजकल कस्बे मे बन्दरो की टोली आई हुई है। जिसने पूरा उद्यम मचा रखा है।

चाकू सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार दलाल द्वारा अभियुक्त अन्सार पुत्र रमजानी नि0 रहमत गार्डन हुसैनिया कालोनी थाना सिविल लाइन मु0नगर को अस्पताल गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

 

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अफसर अली द्वारा वांछित अभियुक्त फरमान अली उर्फ सिब्बू पुत्र नत्थू अली नि0 ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी मु0नगर को चॉदपुर पुलिया से गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा गैंगेस्टर अधि0 में वारंटी अभियुक्त भारत भूषण उर्फ गोल्टा उर्फ गोल्डी पुत्र नारायण दास नि0 142 गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मुजीब उर्फ मुजीबुर्रहमान पुत्र इरशाद नि0 कस्बा व थाना पुराना बाग वाला छपार मु0नगर को प्रकाश चौक से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रनवीर सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त प्रवेन्द्र पुत्र सुभाष चन्द नि0 ग्राम बेहटा थ्रू थाना भोपा मु0नगर हाल पता गुरू नानक शुद्ध वैष्णों भोजनालय रूडकी रोड छपार मु0नगर को गुरू नानक शुद्ध भोजनालय से गिरफ्तार किया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरेश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त जीशान पुत्र अली हसन नि0 ग्राम काटका थाना जानसठ मु0नगर को कवाल गेट चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

 

राजवाहे में मिला शव
चरथावल। राजवाहे मे शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लुहारीखुर्द के राजवाहे मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख राजवाहे मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। दिन निकलने के साथ राहवाहे मे शव मिलने की खबर से पुलिस ने हडकम्प मच गया और कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी प्रकार शव को राहवाहे से बाहर निकलवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त शव सडी-गली अवस्था मे है। जो काफी पुराना प्रतीत हो रहा है तथा कहीं दूर से बहता चला आ रहा है। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस मामले को लेकर आज ग्रामीणो के बीच चर्चा होती रही।

 

बस की चपेट मे घायल
खतौली। बस की चपेट मे आकर ग्रामीण घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार कस्बे के जानसठ तिराहे पर मेरठ जाने के लिए बस का इन्तजार कर रहा एक ग्रामीण मेरठ की और से बस की चपेट मे आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने आसपास के लोगो की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी।

 

विवाद में हुई कहासुनी
मंसूरपुर। डोल के विवाद मे दो पडौसी किसानो के बीच कहासुनी हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जौहरा निवासी समुन्दरदास व अपने पडौसी से डोल को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। शोर-शराबे की आवास सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो मे दोनो पक्षो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पडौसियो के बीच समझौता करा दिया।

दुकानदार की हत्या से फैली सनसनी1 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। बुढाना क्षेत्र के गांव फुगाना में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक ग्रामीण युवक ने दुकानदार परविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
मंगलवार सुबह बुढ़ाना थानाक्षेत्र में दुकानदार की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
जानकारी के अनुसार बुढाना क्षेत्र के गांव फुगाना में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक ग्रामीण युवक ने दुकानदार परविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस  मौके पर पहुंच गई। 
 बताया गया कि फुगाना निवासी परविंदर मलिक गांव में परचून की दुकान करता था। मंगलवार सुबह वह दुकान पर था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक आदित्य उर्फ भूरा ने उसे गोली मार दी।  गोली लगते ही परविंदर जमीन पर गिर पड़ा, आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक परविंदर की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद भारी संख्या में आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

 

बहुजन एकता संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण में आज बहुजन एकता संघर्ष समिति ने सिंधु बॉर्डर पर हुई दलित की निर्ममता से हत्या के मामले में एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अनूप श्र1ीवास्तव को सौंपा और मांग की कि जिन लोगों ने दलित की हत्या की है उसे फांसी हो और जिन लोगों ने उन्हें सम्मानित किया है उनके ऊपर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ज्ञापन देने में दर्जनों की संख्या में बहुजन एकता संघर्ष समिति के लोग उपस्थित रहे

 

नाले में मिली बंदूकBaramad 4 |
मुजफ्फरनगर। नाले मे दो बन्दूक पडी देख आसपा2स के लोग सकते मे आ गए और देखते ही देखते दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते नई मन्डी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि गांधी कालोनी की गली न.11 वर्मा पार्क क्षेत्र मे जब नगरपालिका का सफाईकर्मी नाले मे सफाई कर रहा था कि नाले की सफाई के दौरान उक्त नाले से दो बन्दूके निकल आई। बस फिर क्या था,आसपास के लोगों सहित दर्जनो लोगो का हुजूम लग गया। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बन्दूको को कब्जे मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। ं

 

श्रद्धांजलि की अर्पित
बुढाना। भाकियू कार्यकर्ताओ ने लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों की अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान दर्जनो किसान व गांव के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनो जनपद लखीमपुर खीरी में कुछ किसान शहीद हो गए थे। आज बुढाना क्षेत्र के गांव बिटावदा मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू के तहसील बुढाना अध्यक्ष अनुज बालियान साहित दर्जनो पदाधिकारियों तथा क्षेत्रिय किसानो ने शहीद हुए किसानो के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी। शहीद किसानो के अस्थि कलश जनपद शामली,सहारनपुर के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं।

गांजा सहित किया गिरफ्तार
फुगाना। थाना फुगाना पुलिस द्वारा ग्राम खरड़ से ग्राम लॉक की तरफ जाने वाला रास्ते पर बाग के पास ०१ शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में शातिर ने बिजेन्द्र कश्यप पुत्र अजब सिंह नि० ग्राम खरड थाना फुगाना मु०नगर बताया जिसके कब्जे से ५०० ग्राम गांजा, ०१ इलेक्ट्रिक तौल कांटा, ६१६०/- रूपये नकद बरामद हुआ।

हिस्ट्रीशीटर के दबोचा
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा ढाकपुरी मोड से ०१ शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में नितिन पुत्र तेजपाल नि० ग्राम महवाडी थाना फलावदा जनपद मेरठ जिसके कब्जे से ०१ अदद तमंचा ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ।

बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने शिवचौक पर एकत्रित होकर बंगलादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। शिव चौक पर एकत्रित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे हमले व अत्याचार के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने बंगलादेश का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। इस दौरान दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भारत विकास परिषद ने की गौ पूजा9 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट व कीर्ति शाखा द्वारा गऊ माता पूजन व सेवा कार्य शहर गऊशाला नदी रोड़ मु०नगर पर सुबह ८.३० बजे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हमें परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रान्तीय उपाध्यक्ष), राम कुमार तायल जी (प्रा० मार्ग दर्शक) का सानिध्य प्राप्त हुआ। अतिथियों का स्वागत रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि सम्राट शाखा द्वारा आयोजित किए गए सेवा कार्य के लिए शाखा साधूवाद की पात्र है अपने किये गये सेवा कार्यों से शाखा प्रान्त में अपना अग्रणी स्थान बनाये हुए हैं। उन्होंने शाखा को इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक आशुतोष स्वरूप बंसल रहे। सम्राट शाखा के अध्यक्ष सुनील गर्ग व सचिव डॉ नितिन जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम प्रकाश एडवोकेट,इ०पी.के.गुप्ता, प्रवीण सिंघल, अशोक गोयल, प्रीतम सिंघल, मनोज गुप्ता,श्रीमती सुदेश गर्ग का पूर्ण सहयोग रहा।

श्रीमोहन तायल ने किया आई कैम्प का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल ने आज पुण्य धरा शुक्तीर्थ में श्री केशवानंद आश्रम में आई कैंप का उद्घाटन किया।तत्पश्चात श्री हनुमद्धाम में हनुमान जी महाराज के दर्शन किए।
इस दौरान मीरापुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा, उमेश गुप्ता, भाजपा नेता मनोज लेमन जी,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शुकतीर्थ मंडल संयोजक संदीप गुप्ता, भाजपा नेता राम कुमार शर्मा(रागी ), विनोद शर्मा नेताजी,भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

 

मनोकामना पूर्ति के लिए निकाली ध्वजा यात्रा11 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। पचैण्डां रोड़ स्थित विश्व सम्राट श्री सालासर बालाजी महाराजष् के मनोकामना1 पूर्ण पावन धाम श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा आज प्रातः ९ बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण ( हनुमान चौक ) से वैश्विक महामारी की शांति व अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु लगभग ६ किलोमीटर लंबे मार्ग पर परम्परागत ष्मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्राष् का पैदल आयोजन श्री सालासर बालाजी धाम तक किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि श्री सालासर बालाजी धाम द्वारा विगत वर्षों से किसी भी पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है। आज शरद पूर्णिमा के विशेष पावन पर्व पर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजा यात्रा का शुभारंभ पंडित द्वारा विधिवत पूजन अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक निपेंद्र व जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप , नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती अंजू अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमान वीरपाल निर्वाल, विधायक भाजपा हनुमत मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, सुनील अग्रवाल, श्रीमती मनीषा तायल सभासद, पूनम शर्मा सभासद आदि माननीयों के करकमलों द्वारा किया गया। ध्वजा यात्रा के लिए एक विशेष ध्वजा तैयार की गई जिसमें श्री हनुमान महाराज स्वयं विराजमान रहे जिनको रजत छत्रों द्वारा सुसज्जित किया गया। ध्वजा यात्रा पैदल चलकर निकाली गई जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगतसिंह रोड,शिव चौक, झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक , मालवीय चौक, गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचौंण्डां रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची। श्री सालासर बालाजी धाम पर ध्वजा यात्रा का स्वागत श्रीमती एवं श्री अनिल प्रकाश ने पुष्प वर्षा कर किया।यात्रा में शामिल श्री बालाजी धाम के अध्यक्ष नीरज बंसल, मंत्री आशुतोष गर्ग,कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, प्रचार मंत्री हिमांशु गर्ग, दिनेश कुमार, प्रेमपाल सिंह, कमल किशोर राणा, अनिलकुमार मुन्नू, ब्रजमोहन वर्मा, विपुल गर्ग, पवन गोयल, डॉक्टर कमल गुप्ता, अजय मित्तल, नितिन तायल,धीरज बंसल, आशीष सिंघल, राहुल कुमार, कृष्णा पाल, नितीश धीमान व युवा सेवादार दीपांशु शर्मा , वरुण गर्ग, तुषार शर्मा , मयूर जैन, कार्तिक गोयल, अक्षत बंसल, अभिषेक राठी, आयुष बंसल, आयुष गोयल, यश गर्ग, गौरव गोयल, रजत गुप्ता, रजत सिंघल, अर्पित अरोरा, अंकित बंसल , अंकुश शर्मा, सुमित कुमार, नीरज कश्यप शिवम शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, आशीष मित्तल गौरव गोयल, अर्श , दिपांशु शर्मा,सूरज शर्मा आदि सेवादारों द्वारा अपनी अपनी ध्वज पताका श्री हनुमान चालीसा पाठ व जयकारे संग श्री सालासर बालाजी महाराज को अर्पित कर भोग ग्रहण किया ।

 

युवा पुरस्कार से नवाजा12 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। मोरना स्थित तीर्थनगरी शुकतीर्थ के जिला पंचायत निरीक्षण भवन के सभागार में नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले में सामाजिक कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता में योगदान दे रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बीना शर्मा व मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति हैं। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक भूपेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी को भी अपना एटीएम कार्ड न दें व पासवर्ड न बताएं। सामाजिक कार्यक्रमों की जागरूकता में योगदान दे रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रूषी, प्रियंका, प्रीति पाल, नीशू, लक्ष्मी, शिवानी, पूजा, प्रिया, सागर, विक्रांत, आजाद, रोहित, पंकज, मोहित, नितिन, अजय व राहुल को सम्मानित किया गया। युगांतर जन जागृति शिक्षा सभा की ओर से बघरा ब्लाक के मुरादपुरा गांव की प्रिया सैनी को बीते वर्षा में महिला समानता, पर्यावरण प्रदूषण, साक्षरता, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर उत्कृष्ट युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हरि प्रकाश, श्रीगंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, आरएसएस के कपिल कुमार, शिक्षाविद् डा. रणवीर सिंह, डा. अनुज कुमार व विनीता चौधरी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज अव्वल13 Min 2 |
भोपा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय नाट्योत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनता इंटर कॉलेज की टीम ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित नाट्योत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। आजादी के इतिहास से हमें अपनी वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराना चाहिए। इसके बाद नाट्योत्सव पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं कनीज सुगरा, मंतशा और कनीज कोबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर भी जनता इंटर कॉलेज की ही प्रियांशी, मनीष वंशिका और वर्णिका की टीम रहीं।

 

रीना व रोसी अव्वल14 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था प्रयत्न ने दीपावली मिलन समारोह में वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें रीना व रोसी को सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए पुरस्कृत किया गया।
प्रयत्न शक्ति बोर्ड की अध्यक्ष साधना मेहता ने सदस्यों का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने गीत, खेल, मस्ती के माहौल में दीपावली महोत्सव मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। संस्था चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने कहा संस्था का उद्देश्य दीप से दीप जलाकर समाज का अंधियारा दूर करना है। संचालन सचिव रीना अग्रवाल ने किया। सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए रीना अग्रवाल व रोसी को पुरस्कृत किया गया। रमा नागर, बीना शर्मा, सोनिया लूथरा, यशिका चौहान, रश्मि मिश्र, मुकेश अरोरा, असद फारुकी, डा. विवेक कुमार, ईशान अग्रवाल, डा. शशि शर्मा व अनुराधा आदि उपस्थित रहे।

 

सिद्ध पीठ प्राचीन देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा मेला, चतुर्दशी पर मन्नतें मांगी
मुजफ्फरनगर। नदी घाट पर स्थित प्राचीनतम सिद्ध पीठ देवी मंदिर पर नवरात्रों, दशहरे के उपरांत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। सवेरे से ही भक्त जनो की भारी भीड़ मां शाकुम्भरी, मां बाला सुन्दरी की संयुक्त पीठ के सम्मुख नतमस्तक होती रही। पं0 संजय कुमार ’गुरूजी’ ने बताया कि सिद्धपीठ पर वर्ष भर में बारह महीनो श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम लगा रहता हैं। प्रत्येक माह की अष्टमी, नवमी और चतुर्दशी के अलावा नवरात्रो में यहाँ पूजा अनुष्ठान का विशेषक्रम जारी रहता हैं। शहर ही नही, ग्रामीण क्षेत्रो से भी श्रद्धालु यहाँ अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शन हेतु आते रहते हैं। मंदिर के सेवकों की ओर से पंडित महेश कुमार, भूषण लाल, संजय कुमार आदि पूरे वर्ष की भांति चतुर्दशी पर भी पूजन पाठ एवं व्यवस्था बनाने में लगे रहे। शारदीय नवरात्रों के उपरान्त चतुर्दशी का विशेष महत्व होता हैं। अतः श्रद्धालु स्त्री – पुरूष एवं बच्चे सभी हलवा – पूरी, छत्र, नारियल के साथ माता के श्रंगार का सामान लेकर, सिद्धपीठ पर अपनी – अपनी मन्नते मांगने के लिए पहुंचे। भक्तो को चम्तकारिक भभूत का भी वितरण किया गया, जिसका माता की कृपा से तुरन्त परिणाम मिलता हैं। मंदिर सेवक समिति ने भवन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओ का हदृय से स्वागत कर, व्यवस्था में अपना सहयोग देने की अपील की। देर शाम तक मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के आगमन का तांता लगा रहा। मंदिर में व्यवस्था एवं आयोजन में सर्व श्री संजय कुमार ’गुरूजी’ पं0 रमन, पंडित किशन लाल, पं0 विशू (शिवम पंडित), पं0 सोनू शाडिल्य, बॉबी शर्मा, आदि का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =