Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सिद्ध पीठ प्राचीन देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा मेला, चतुर्दशी पर मन्नतें मांगी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नदी घाट पर स्थित प्राचीनतम सिद्ध पीठ देवी मंदिर पर नवरात्रों, दशहरे के उपरांत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। सवेरे से ही भक्त जनो की भारी भीड़ मां शाकुम्भरी, मां बाला सुन्दरी की संयुक्त पीठ के सम्मुख नतमस्तक होती रही। पं0 संजय कुमार ’गुरूजी’ ने बताया कि सिद्धपीठ पर वर्ष भर में बारह महीनो श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम लगा रहता हैं।

प्रत्येक माह की अष्टमी, नवमी और चतुर्दशी के अलावा नवरात्रो में यहाँ पूजा अनुष्ठान का विशेषक्रम जारी रहता हैं। शहर ही नही, ग्रामीण क्षेत्रो से भी श्रद्धालु यहाँ अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शन हेतु आते रहते हैं।

मंदिर के सेवकों की ओर से पंडित महेश कुमार, भूषण लाल, संजय कुमार आदि पूरे वर्ष की भांति चतुर्दशी पर भी पूजन पाठ एवं व्यवस्था बनाने में लगे रहे। शारदीय नवरात्रों के उपरान्त चतुर्दशी का विशेष महत्व होता हैं। अतः श्रद्धालु स्त्री – पुरूष एवं बच्चे सभी हलवा – पूरी, छत्र, नारियल के साथ माता के श्रंगार का सामान लेकर, सिद्धपीठ पर अपनी – अपनी मन्नते मांगने के लिए पहुंचे।

भक्तो को चम्तकारिक भभूत का भी वितरण किया गया, जिसका माता की कृपा से तुरन्त परिणाम मिलता हैं। मंदिर सेवक समिति ने भवन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओ का हदृय से स्वागत कर, व्यवस्था में अपना सहयोग देने की अपील की।

देर शाम तक मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के आगमन का तांता लगा रहा। मंदिर में व्यवस्था एवं आयोजन में सर्व श्री संजय कुमार ’गुरूजी’ पं0 रमन, पंडित किशन लाल, पं0 विशू (शिवम पंडित), पं0 सोनू शाडिल्य, बॉबी शर्मा, आदि का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 4 =