Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संस्था का उद्देश्य दीप से दीप जलाकर समाज का अंधियारा दूर करना- समर्थ प्रकाश

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था प्रयत्न ने दीपावली मिलन समारोह में वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें रीना व रोसी को सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए पुरस्कृत किया गया।

प्रयत्न शक्ति बोर्ड की अध्यक्ष साधना मेहता ने सदस्यों का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने गीत, खेल, मस्ती के माहौल में दीपावली महोत्सव मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

संस्था चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने कहा संस्था का उद्देश्य दीप से दीप जलाकर समाज का अंधियारा दूर करना है। संचालन सचिव रीना अग्रवाल ने किया। सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए रीना अग्रवाल व रोसी को पुरस्कृत किया गया।

रमा नागर, बीना शर्मा, सोनिया लूथरा, यशिका चौहान, रश्मि मिश्र, मुकेश अरोरा, असद फारुकी, डा. विवेक कुमार, ईशान अग्रवाल, डा. शशि शर्मा व अनुराधा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 16 =