संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar News: करवाचौथ की खरीदारी को उमड़ी भीड़, बाजारों में रौनक

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं। मेहंदी लगवाने को भी बाजारों में महिलाओं की भीड़ लगी है बाजार में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी बाजारों में गस्त कर रही हैं।

करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बनी हुई थी। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ खासकर चूड़ी, मेकअप के सामान की दुकानों पर देखने को मिल रही है। हाथों पर मेहंदी लगाने को लेकर भी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह हैं। बाजारों में हर तरफ महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। बाजारों में दुपहिया वाहन निकलने तक की जगह नहीं है।

रविवार को करवाचौथ पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। पर्व पर महिलाएं पूरा दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती है और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की कामना करती है।

कुछ महिलाएं जहां इस पर्व को पारंपरिक रूप से मनाती है वहीं कुछ महिलाओं ने इस दिन के लिए अलग से विशेष तैयारियां भी की है। आधुनिकता का रंग करवा चौथ पर्व पर भी खूब चढ़कर बोल रहा है।

आधुनिक परिवेश की कई महिलाएं इस पर्व पर श्रृंगार में ही हजारों रुपये खर्च कर रही है। हालांकि कई महिलाएं इस पर्व को सादगी से भी मनाती है। खासकर पहली बार करवा चौथ पर्व मनाने वाली महिलाओं में इस पर्व का क्रेज कुछ अधिक दिखाई दे रहा है।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =