Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्यों न करे Muzaffarnagar पुलिस की वाह वाह, साइबर हैल्पलाइन का सराहनीय कार्य जारी..

Muzaffarnagar :आवेदिका चुनमुन पुत्री रामकिशन नि० अमर कालोनी थाना को०नगर जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा यू०पी०आई० के माध्यम से आवेदिका के खाते से २,००,०००/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एनपीसीआई व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर २,००,०००/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। दीपक कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह नि० कस्बा व थाना भोपा जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आवेदक के खाते से ५२,१८१/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ट व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर ३२,९९०/- रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

आवेदक सुशील कुमार पुत्र हरपाल सिंह नि० संगम कोठी के पास गांधी कालोनी, कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट के माध्यम से उनके खाते से ४५,४४८/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर ४५,४४८/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 1 =